Shuru
Apke Nagar Ki App…
सांसद रवि किशन का फर्जी pSO बनाकर एसडीएम पर झाड़ रहा था रौब, एसडीएम ने भेजा जेल रायबरेली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां गोरखपुर सांसद रवि किशन के नाम पर रौब झाड़ने वाला एक फर्जी पीएसओ पुलिस के हत्थे चढ़ गया। मामला डलमऊ तहसील का है, जहां एक युवक खुद को सांसद का पीएसओ बताकर एसडीएम सतेंद्र सिंह पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा था। आरोपी आईकार्ड दिखाकर अपना रुतबा जमाने में लगा था, लेकिन एसडीएम को उसके व्यवहार पर शक हो गया। जब आईकार्ड का सत्यापन कराया गया तो वह पूरी तरह फर्जी निकला। इसके बाद मौके पर पुलिस को बुलाया गया और आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी हाथ जोड़कर माफी मांगता नजर आया। पुलिस ने लालगंज के मधुकरपुर निवासी सूरज सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। स्थान -रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार
Balvant singh Press
सांसद रवि किशन का फर्जी pSO बनाकर एसडीएम पर झाड़ रहा था रौब, एसडीएम ने भेजा जेल रायबरेली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां गोरखपुर सांसद रवि किशन के नाम पर रौब झाड़ने वाला एक फर्जी पीएसओ पुलिस के हत्थे चढ़ गया। मामला डलमऊ तहसील का है, जहां एक युवक खुद को सांसद का पीएसओ बताकर एसडीएम सतेंद्र सिंह पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा था। आरोपी आईकार्ड दिखाकर अपना रुतबा जमाने में लगा था, लेकिन एसडीएम को उसके व्यवहार पर शक हो गया। जब आईकार्ड का सत्यापन कराया गया तो वह पूरी तरह फर्जी निकला। इसके बाद मौके पर पुलिस को बुलाया गया और आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी हाथ जोड़कर माफी मांगता नजर आया। पुलिस ने लालगंज के मधुकरपुर निवासी सूरज सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। स्थान -रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Press Ashish Tripathi1
- बछरावां कस्बे के मुख्य चौराहे, बस स्टेशन के सामने उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक तेज रफ्तार डंपर ने 60 वर्षीय महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान रामकली (60) के रूप में हुई है, जो पटेल नगर की निवासी थीं। बताया जा रहा है कि रामकली अपने पति के साथ चौराहे से गुजर रही थीं, तभी रायबरेली की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रामकली बाइक से नीचे गिर गई थीं, इसी दौरान पीछे से आ रहे डंपर ने उन्हें कुचल दिया।घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए डंपर का पीछा कर उसे हिरासत में ले लिया। वहीं, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। स्थान -रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार1
- डलमऊ तहसील में एसडीएम पर अनैतिक काम का दबाव बनाना एक युवक को भारी पड़ गया। एसडीएम ने पुलिस बुलाकर उसे जेल भिजवा दिया। आरोपी खुद को गोरखपुर सांसद रवि किशन का पीएसओ बताकर एसडीएम पर रौब झाड़ रहा था। रायबरेली के डलमऊ तहसील परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने खुद को गोरखपुर सांसद रवि किशन का पीएसओ बताकर एसडीएम पर रौब झाड़ना शुरू कर दिया। एसडीएम सत्येंद्र सिंह का कहना है कि आरोपी को खुद को वीआईपी बताकर अनैतिक काम के लिए दबाव बना रहा था। इसके बाद जब उससे परिचय पूछा गया तो उसने बताया कि वह गोरखपुर सांसद रवि किशन का पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर है।1
- वरुण इंडियन,गैस सर्विसशिवगढ़जिला रायबरेलीऔर यहां पर हम इतने दिन से लाइन मेंलाइन में लगकरगैस लेने गए थेगैसलेनेऔरनेएजेंसी वालों नेगैस सिलेंडकी पर्चीकाटनेसे मना कर दियाऔर बहुत ही बदतमीजी से बात कीबोले कीयहां से चले जाओ वरना तुम्हें बहुत मारेंगेदोबारा देखना मत यहां पर और पुलिस भी लगी हुई थी लाइन में और खड़ी हुई थीउसने भी बदतमीजी से बात कीशिवगढ़ की पुलिसजिला रायबरेलीऔर फिर हमनेकंज्यूमर हेल्पलाइन नंबर1915परकॉल करकेअपनी शिकायत दर्ज कारणआगे की सुनवाई की तारीख नहीं बताई गईमेरा आप सभी से निवेदन है किज्यादा से ज्यादा इस वीडियो कोशेयर करें और लाइक करेंऔर मुझे सपोर्ट करेंताकि ऐसा कभी किसी और के साथ ना होइस पर कोई एक्शन लिया जाएसरकार से मेरा यही निवेदन है किजल्दी से जल्दी इस मामले कीकार्यवाही की जाएमुख्यमंत्रीश्री योगी आदित्यनाथजीमुझे न्याय मिलना चाहिए2
- सलोन,रायबरेली।बीजेपी विधायक अशोक कोरी ने बिजली विभाग में भ्रष्टाचार को लेकर कड़ी फटकार लगाई है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो में विधायक बिजली विभाग के घूसखोर अफसरों को लेकर बुरी तरह भड़के हुए है।छतोह के एसडीओ और विजिलेंस टीम की कार्यप्रणाली से क्षुब्ध विधायक का पारा ऐसा चढ़ा कि उन्होंने सरेआम अधिकारियों की क्लास लगा दी।दो टूक शब्दों में कहा- हमे ऐसे अधिकारी अपनी क्षेत्र में नहीं चाहिए जो घूसखोरी करके नरक मचा दें।दरसअल दो दिन पूर्व सलोन ब्लाक सभागार में मेगा कैम्प में जनता की शिकायते सुन रहे सलोन विधायक अशोक कुमार का सामना अवैध वसूली और भ्रष्टाचार की शिकायतों से हुआ तो मौके पर ही अधिकारियों की क्लास लगा दी।वायरल हो रहे वीडियो में अशोक कोरी मुख्य अभियंता से शिकायत करते हुए एसडीओ को खऱी खोटी सुनाते हुए दिख रहे हैं।विधायक ने मुख्य अभियंता रविंचन्द्र श्रीवास्तव से कहा- इनकी इतनी शिकायतें हैं..एक तो इनका व्यवहार ही सही नहीं है,इनको हमारे क्षेत्र से हटाओ"ये तो विधायक को विधायक ही नहीं समझते है,कहा कि इतनी घूसखोरी हो रही है की नरक मचा दिया है। वायरल वीडियो में विधायक कह रहे है कि ये इस तरह के अधिकारी सरकार की मंशा के विपरीत काम कर रहे है।वही उन्होंने विजलेंश की टीम को भी जमकर फटकारा है।उन्होंने कहा है की चेकिंग के नाम पर गरीबों का उत्पीड़न अब बर्दश्त नही होगा।उन्होंने चेतवानी देते हुए कहा कि अवैध वसूली का खेल बंद होना चाहिए।उन्होंने कहा कि अगर सुधार नहीं हुआ, तो इसकी शिकायत सीधे शासन स्तर पर की जाएगी।1
- रायबरेली, शहर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन ओवरब्रिज के नीचे आज एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब तेज रफ्तार वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब दो युवक सिविल लाइन ओवरब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। तभी अचानक आई वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। वहीं, घायल युवक की पहचान निराला नगर निवासी मिराज (27 वर्ष) के रूप में हुई है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायल मिराज को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।2
- g gh1
- Post by Press Ashish Tripathi1