Shuru
Apke Nagar Ki App…
Gulab Road salam sabji ke samne g gh
Kaleem Ullah
Gulab Road salam sabji ke samne g gh
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- g gh1
- ये लड़कियां यूपी के CM हेल्पलाइन (1076) में काम करती हैं। इन्हें सैलरी के तौर पर महीने के 7 हजार रुपए दिए जाते हैं। कोई छुट्टी नहीं, कोई ब्रेक नहीं। ये है BJP सरकार का 'बंधुआ मजदूरी मॉडल' नरेंद्र मोदी बातें तो महिला सम्मान की करते हैं, लेकिन असल में इनकी सरकारें महिलाओं का हर स्तर पर शोषण करती हैं। सोचकर देखिए- 7 हजार रुपए में कोई कैसे नौकरी कर रहा होगा और उसके जीवन का स्तर क्या होगा? पराग प्रसाद रावत राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय राजीव गांधी विचार मंच1
- रायबरेली, हनुमान जयंती के पावन अवसर पर आज रायबरेली जिले के ऊँचाहार कोतवाली परिसर में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी विवेक राजपूत ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और भंडारे का शुभारंभ किया। उनके साथ कोतवाल ऊँचाहार अजय राय सहित पुलिस प्रशासन के कई अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। उपजिलाधिकारी विवेक राजपूत ने इस अवसर पर सभी को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दीं l1
- रायबरेली के दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर जहानाबाद चौकी में हनुमान जन्मोत्सव पर शाम 6:00 बजे से भंडारे का आयोजन किया गया पंडित भीम शंकर द्विवेदी ने दी जानकारी2
- उत्तर प्रदेश के रायबरेली अंतर्गत सलोन थाना क्षेत्र में मट्ठा पीने से दो दर्जन बच्चे बीमार हो गए है…इस मामले की सूचना मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है….और सवाल उठ रहे हैं कि मट्ठा पीने से आखिर इतने सारे बच्चे कैसे बीमार पड़ गए है।जानकारी के लिए बता दें कि गांव में कार्यक्रम में बच्चों को मट्ठा पिलाया गया था…इसके बाद बच्चों को उलटी,दस्त की शिकायत पर भर्ती कराया गया।अभी भी 25 बच्चों में 6 की हालत ज्यादा नाजुक है…6 बच्चे जिला अस्पताल रेफर किए गए है।10
- डलमऊ तहसील में एसडीएम पर अनैतिक काम का दबाव बनाना एक युवक को भारी पड़ गया। एसडीएम ने पुलिस बुलाकर उसे जेल भिजवा दिया। आरोपी खुद को गोरखपुर सांसद रवि किशन का पीएसओ बताकर एसडीएम पर रौब झाड़ रहा था। रायबरेली के डलमऊ तहसील परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने खुद को गोरखपुर सांसद रवि किशन का पीएसओ बताकर एसडीएम पर रौब झाड़ना शुरू कर दिया। एसडीएम सत्येंद्र सिंह का कहना है कि आरोपी को खुद को वीआईपी बताकर अनैतिक काम के लिए दबाव बना रहा था। इसके बाद जब उससे परिचय पूछा गया तो उसने बताया कि वह गोरखपुर सांसद रवि किशन का पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर है।1
- रायबरेली जिले से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां फूड पॉइजनिंग की वजह से आधा दर्जन बच्चे अचानक बीमार हो गए। बताया जा रहा है कि सभी बच्चे एक ही परिवार के हैं।जानकारी के अनुसार, बच्चों ने दूध से बनी कोई खाद्य वस्तु खाई थी, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने तत्काल सभी बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार दिया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने एंबुलेंस के माध्यम से सभी बच्चों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल सभी बच्चों का इलाज जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में जारी है और डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। स्थान -रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार1
- रायबरेली : रायबरेली के नसीराबाद थाना क्षेत्र में स्थित शिफा नर्सिंग होम में इलाज के नाम पर कथित अतिरिक्त वसूली का मामला सामने आने के बाद जमकर हंगामा हो गया। पथरी के ऑपरेशन कराने आए एक मरीज से तय रकम से काफी अधिक पैसे मांगने के आरोप में परिजनों ने नर्सिंग होम प्रबंधन के खिलाफ भारी बवाल काट दिया। मामले की जानकारी के अनुसार, मरीज को पथरी की समस्या थी और ऑपरेशन के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि शुरू में ऑपरेशन का एक निश्चित शुल्क तय किया गया, लेकिन बाद में प्रबंधन ने अतिरिक्त रुपये की मांग की। जब मरीज की हालत बिगड़ने लगी तो गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि इलाज के नाम पर जानबूझकर अतिरिक्त वसूली की जा रही है और मरीज की जान को खतरे में डाला जा रहा है। परिजनों ने तुरंत मुख्य चिकित्सा अधिकारी को लिखित शिकायत सौंप दी। शिकायत में उन्होंने पथरी के ऑपरेशन के नाम पर की गई अतिरिक्त वसूली, तय रकम से अधिक पैसे मांगने और मरीज की स्थिति बिगड़ने का पूरा विवरण दिया। शिकायत दर्ज होने और स्वास्थ्य विभाग के दबाव बढ़ने के बाद नर्सिंग होम प्रबंधन बैकफुट पर आ गया और अतिरिक्त वसूले गए रुपये मरीज के परिजनों को वापस कर दिए।1