बरेमा गांव में भारत सेवा संघ ट्रस्ट की विचार गोष्ठी,वार्षिक अधिवेशन में सामाजिक सरोकारों और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा बरेमा गांव में भारत सेवा संघ ट्रस्ट की विचार गोष्ठी,वार्षिक अधिवेशन में सामाजिक सरोकारों और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा वाराणसी ।सेवापुरी विकासखंड अंतर्गत बरेमा गांव में शुक्रवार को भारत सेवा संघ ट्रस्ट की ओर से विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम दोपहर करीब दो बजे आयोजित हुआ। गोष्ठी के मुख्य अतिथि प्रो. गोपाल नाथ वर्मा रहे। कार्यक्रम में ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारियों, सदस्यों तथा ग्रामीणों ने सहभागिता की। गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रो. गोपाल नाथ वर्मा ने कहा कि समाज के विकास के लिए लोगों में जागरूकता और आपसी सहयोग की भावना जरूरी है। सामाजिक संस्थाओं को जनहित से जुड़े विषयों पर निरंतर कार्य करते हुए समाज के जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सामाजिक जागरूकता के माध्यम से ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। इस दौरान भारत सेवा संघ ट्रस्ट का वार्षिक अधिवेशन भी आयोजित किया गया। अधिवेशन में ट्रस्ट की ओर से किए जा रहे सामाजिक कार्यों की समीक्षा के साथ भविष्य में किए जाने वाले कार्यों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी सामाजिक सेवा, जनजागरूकता और समाज के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने सामाजिक कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। वही इस मौके पर मिशन पंचमुखी के तहत बरगद ,जामुन,पीपल,नीम ,एवं कदम के पौधों का रोपण भी किया गया। इस अवसर पर ट्रस्टी ओमप्रकाश पटेल, सुनील सैनी, अजीत कुमार, मुन्ना मौर्य , अखिलेश, रमेश पटेल, प्यारे लाल, अरविंद पटेल ,रविशंकर पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

- पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा का संकल्प, चोलापुर सीएचसी में फल वितरण1
- गाजीपुर क्षेत्र के रायपुर कटघरा में बिजली को लेकर हुआ बवाल गाजीपुर से न्यूज टू इंडिया से सलाउद्दीन उर्फ आजाद की खास रिपोर्ट गाजीपुर क्षेत्र के रायपुर कटघरा में बिजली को लेकर बवाल हो गया जानकारी के अनुसार क्षेत्र में बिजली की समस्या को लेकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए मौके पर हंगामे की स्थिति बनी रही स्थानीय लोगों ने बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की है।1
- पूरा कैथी में आयोजित हुआ 24वां विश्वकर्मा पूजनोत्सव, कलाकारों को अंगवस्त्रम देकर किया सम्मानित जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली1
- काशी में आतिथ्य का नया अध्याय:होटल सम्राट शेरेटन' का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि रहे,वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी न्यूज़ टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट वाराणसी।काशी की धरती पर जब कोई नया सपना आकार लेता है, तो उसमें आस्था, मेहनत और अपनों का आशीर्वाद झलकता है। कुछ ऐसा ही नजारा 17 सितंबर को मंडुवाडीह में देखने को मिला,जहां मौर्य परिवार के सपनों का प्रतीक होटल सम्राट शेरेटन जगमगाती रोशनी और खुशियों के बीच अपने नए सफर पर निकल पड़ा।इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने भारत सरकार के वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी,जिनके कर-कमलों से फीता काटकर होटल का शुभारंभ हुआ।परिवार के मुखिया मोतीलाल शास्त्री ने अंगवस्त्र ओढ़ाकर पुष्प गुच्छ और भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा भेंट कर मुख्य अतिथि का हृदय से स्वागत किया।मां रुक्मिणी देवी के स्नेह,जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य,कुंवर विरेंद्र और कुंवर सिद्धार्थ,लाइका के उत्साह के बीच पूरा परिसर बधाइयों और तालियों से गूंज उठा। हर चेहरा गर्व से खिला था,हर दिल में एक ही भाव था-मौर्य परिवार को इस नई उपलब्धि की ढेरों शुभकामनाएं।शुभारंभ के बाद आयोजन और भी खास बन गया,जब उपस्थित सभी अतिथियों,पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को मिलकर धूमधाम से मनाया। सम्राट शेरेटन'सिर्फ एक होटल नहीं,एक एहसास है-जहां आधुनिक सुविधाओं से सजे एयर कंडीशन्ड कमरे,भव्य बैंक्वेट हॉल, स्वादिष्ट व्यंजनों वाला 'राजा रसोई' रेस्टोरेंट और सुलभ पार्किंग की व्यवस्था है।काशी आने वाले पर्यटकों और शुभ मांगलिक कार्यों के लिए यह एक उत्तम ठिकाना बनेगा,ऐसा विश्वास है।1
- सरकारी सिस्टम और दावों की पोल खोलता कांशी राम आवास के लोग एक तरफ जहां सरकार और सरकारी दावों में तमाम तरह के दावों और वादों की झड़ी दिखाई देती है लेकिन इन सभी दावों की पोल तब खुल जाती है जब आप वाराणसी मे स्थिति मान्यवर कांशी राम आवास में जाते है। यहाँ पर लोगो का जीवन किसी नर्क से कम नहीं। रिपोर्ट Varanasi Breking News1
- *सुल्तानपुर: DRDA के परियोजना निदेशक अशोक कुमार सिंह निलंबित किए गए।* *सुल्तानपुर: DRDA के परियोजना निदेशक अशोक कुमार सिंह निलंबित किए गए।* *कार्यालय में नशे में डांस करते वीडियो वायरल हुआ था।*1
- लखनऊ में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की प्रेस वार्ता, विपक्ष पर साधा निशाना बोले- इंडी गठबंधन फर्जी है,सपा 2047 तक सत्ता में नहीं आएगी,भाजपा 2027 में हैट्रिक लगाएगी लखनऊ से न्यूज टू इंडिया से सम्पादक हाजी हफीजुल्ला वारसी की खास रिपोर्ट दिनांक 18-09-2026 को लखनऊ में माननीय उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी द्वारा पत्रकार बंधुओं से वार्ता के मुख्य अंश सामने आए विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मैंने बार-बार कहा कि इंडी पूरी तरह से फर्जी है, सत्ता पाने के मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं, वह 2047 तक पूरा नहीं होगा विपक्ष समझे नकल करने से असलियत नहीं आती, असलियत के लिए असली दिल चाहिए उन्होंने कहा कि सपा का रथ यह संदेश दे रहा है कि समाजवादी पार्टी आएगी तो गुंडागर्दी आएगी, अपराधी आएंगे, जो जेल में बंद हैं वो छोड़ दिए जाएंगे अखिलेश यादव को पता होना चाहिए कि 2027 तो छोड़िए, 2047 तक समाजवादी पार्टी सत्ता में आने वाली नहीं है, समाजवादी पार्टी सैफई के लिए विदा होने जा रही है उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अखिलेश यादव 2012 से 2017 तक यूपी के मुख्यमंत्री थे, तब भगवान विश्वकर्मा को क्यों नहीं याद किया, डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के नाम के मेडिकल कॉलेज का नाम क्यों बदला, अहिल्याबाई होलकर जी के नाम को क्यों उखाड़ फेंका भाजपा की जीत पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जीत की हैट्रिक लगाने जा रही है, 2027 में तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है, 2014 से 2024 तक का इतिहास प्रमाण है कि भाजपा के पास समर्पित कार्यकर्ता हैं खाद्य प्रसंस्करण प्रदर्शनी पर उन्होंने कहा कि यहाँ तमाम स्टॉल्स हैं, अच्छे उत्पाद हैं, जो फूड सेक्टर की इंडस्ट्री स्थापित करना चाहते हैं वो आएं, महिला अगर फूड इंडस्ट्री स्थापित करती है और सोलर पैनल का आवेदन करती है तो 90 प्रतिशत अनुदान फूड प्रोसेसिंग डिपार्टमेंट दे रहा है, आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश बनाने में सहभागी बनें1
- करौता बाजार में आशा क्लिनिक को लेकर उठे सवाल, पंजीकरण और इलाज की व्यवस्था की जांच की मांग जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता गुलशन कुमार वाराणसी1
- जलभराव के बीच बर्थरा खुर्द में ग्रामीणों ने मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन1