logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस जिला सचिव रजनी वर्मा का बड़ा हमला: ‘एपस्टीन फाइल’ में नाम आने पर केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे की मांग कटनी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित एपस्टीन फाइल को लेकर कटनी में महिला कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की जिला सचिव रजनी वर्मा के नेतृत्व में महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर केंद्र सरकार के एक मंत्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई और तत्काल इस्तीफे की मांग की। ज्ञापन में रजनी वर्मा ने कहा कि हाल ही में सामने आई एपस्टीन फाइल में लाखों दस्तावेज, वीडियो, तस्वीरें और ईमेल सार्वजनिक किए गए हैं, जिनमें कई प्रभावशाली लोगों के नाम सामने आने की बात कही जा रही है। आरोप है कि इन दस्तावेजों में भारत सरकार के एक केंद्रीय मंत्री का नाम भी शामिल बताया जा रहा है, जो बेहद गंभीर और चिंताजनक विषय है। महिला कांग्रेस का कहना है कि यदि इस तरह के गंभीर आरोपों में किसी मंत्री का नाम सामने आता है तो यह न केवल देश की छवि को धूमिल करता है, बल्कि आम जनता के मन में असुरक्षा और अविश्वास की भावना भी पैदा करता है। इसलिए पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जानी चाहिए। जिला सचिव रजनी वर्मा ने मांग की कि जब तक पूरे मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हो जाती, तब तक संबंधित मंत्री को पद से हटाया जाए। साथ ही यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि समाज में इस तरह के अपराधों पर सख्त रोक लग सके। महिला कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो इस मुद्दे को लेकर आंदोलन तेज किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान महिला कांग्रेस की कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद

12 hrs ago
user_Balkishan Namdev
Balkishan Namdev
Electrician कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
12 hrs ago

मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस जिला सचिव रजनी वर्मा का बड़ा हमला: ‘एपस्टीन फाइल’ में नाम आने पर केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे की मांग कटनी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित एपस्टीन फाइल को लेकर कटनी में महिला कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की जिला सचिव रजनी वर्मा के नेतृत्व में महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर केंद्र सरकार के एक मंत्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई और तत्काल इस्तीफे की मांग की। ज्ञापन में रजनी वर्मा ने कहा कि हाल ही में सामने आई एपस्टीन फाइल में लाखों दस्तावेज, वीडियो, तस्वीरें और ईमेल सार्वजनिक किए गए हैं, जिनमें कई प्रभावशाली लोगों के नाम सामने आने की बात कही जा रही है। आरोप है कि इन दस्तावेजों में भारत सरकार के एक केंद्रीय मंत्री का नाम भी शामिल बताया जा रहा है, जो बेहद गंभीर और चिंताजनक विषय है। महिला कांग्रेस का कहना है कि यदि इस तरह के गंभीर आरोपों में किसी मंत्री का नाम सामने आता है तो यह न केवल देश की छवि को धूमिल करता है, बल्कि आम जनता के मन में असुरक्षा और अविश्वास की भावना भी पैदा करता है। इसलिए पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जानी चाहिए। जिला सचिव रजनी वर्मा ने मांग की कि जब तक पूरे मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हो जाती, तब तक संबंधित मंत्री को पद से हटाया जाए। साथ ही यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि समाज में इस तरह के अपराधों पर सख्त रोक लग सके। महिला कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो इस मुद्दे को लेकर आंदोलन तेज किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान महिला कांग्रेस की कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • थाना बदेरा कि खबर सुर्खियों में
    1
    थाना बदेरा कि खबर सुर्खियों में
    user_मीडिया
    मीडिया
    मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • ​सतना। जिले में दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है, जहाँ अपने प्रेमी की प्रताड़ना और मारपीट से आहत होकर एक 20 वर्षीय युवती ने आत्मघाती कदम उठाते हुए अपने हाथ की नस काट ली। राहगीरों की मदद से युवती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ​प्रमुख घटनाक्रम: ​वजह: घूरडांग निवासी 20 वर्षीय युवती अपने प्रेमी द्वारा की गई मारपीट से काफी आहत थी। ​अस्पताल में ड्रामा: घटना के बाद आरोपी प्रेमी मौके से फरार हो गया था, लेकिन वह बाद में अस्पताल पहुँच गया। वहाँ उसने न केवल युवती बल्कि उसके परिजनों को भी धमकाना शुरू कर दिया। ​पब्लिक का गुस्सा: प्रेमी की इस हरकत को देखकर अस्पताल में मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। भीड़ ने आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी। ​पुलिस कार्रवाई: मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ​नोट: युवती की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जिला अस्पताल में जारी है।
    1
    ​सतना। जिले में दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है, जहाँ अपने प्रेमी की प्रताड़ना और मारपीट से आहत होकर एक 20 वर्षीय युवती ने आत्मघाती कदम उठाते हुए अपने हाथ की नस काट ली। राहगीरों की मदद से युवती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
​प्रमुख घटनाक्रम:
​वजह: घूरडांग निवासी 20 वर्षीय युवती अपने प्रेमी द्वारा की गई मारपीट से काफी आहत थी।
​अस्पताल में ड्रामा: घटना के बाद आरोपी प्रेमी मौके से फरार हो गया था, लेकिन वह बाद में अस्पताल पहुँच गया। वहाँ उसने न केवल युवती बल्कि उसके परिजनों को भी धमकाना शुरू कर दिया।
​पब्लिक का गुस्सा: प्रेमी की इस हरकत को देखकर अस्पताल में मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। भीड़ ने आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी।
​पुलिस कार्रवाई: मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
​नोट: युवती की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जिला अस्पताल में जारी है।
    user_MADHYA BHARAT NEWS
    MADHYA BHARAT NEWS
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • सतना में मनचले युवको की शर्मनाक हरकत स्कूल से घर जा रही नाबालिक छात्रा से छेड़छाड़ घटना स्टेशन रोड की बताई जा रही
    2
    सतना में मनचले युवको की शर्मनाक हरकत स्कूल से घर जा रही नाबालिक छात्रा से छेड़छाड़ घटना स्टेशन रोड की बताई जा रही
    user_खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Post by Deepak Tiwari (Sonu)
    1
    Post by Deepak Tiwari (Sonu)
    user_Deepak Tiwari (Sonu)
    Deepak Tiwari (Sonu)
    पत्रकार मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • *जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़े लाठी डंडों से की मारपीट-अमरपुर चौकी में मामला दर्ज।* उमरिया जिले के इंदवार थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरपुर चौकी के ग्राम पड़वार में जमीनी विवाद में चले लाठी-डंडे ग्राम पंचायत पड़वार में जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया गांव के ही लवकुश जायसवाल और शिवकुमार जायसवाल ने लाठी-डंडों से अपने पड़ोसी बसंत जायसवाल, विमला जायसवाल, बुजुर्ग रामकरण और पूजा जायसवाल पर हमला कर दिया। वही दोनों पक्षों ने अमरपुर चौकी में अपनी रिपोर्ट दर्ज कराई है मामले को गंभीरता से लेते हुए अमरपुर चौकी प्रभारी अभिलाष सिंह ने प्राथमिक दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    1
    *जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़े लाठी डंडों से की मारपीट-अमरपुर चौकी में मामला दर्ज।*
उमरिया जिले के इंदवार थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरपुर चौकी के ग्राम पड़वार में जमीनी विवाद में चले लाठी-डंडे  ग्राम पंचायत पड़वार में जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया गांव के ही लवकुश जायसवाल और शिवकुमार जायसवाल ने लाठी-डंडों से अपने पड़ोसी बसंत जायसवाल, विमला जायसवाल, बुजुर्ग रामकरण और पूजा जायसवाल पर हमला कर दिया। वही दोनों पक्षों ने अमरपुर चौकी में अपनी रिपोर्ट दर्ज कराई है मामले को गंभीरता से लेते हुए अमरपुर चौकी प्रभारी अभिलाष सिंह ने प्राथमिक दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    user_Ashutosh tripathi
    Ashutosh tripathi
    Court reporter मानपुर, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • नागौद थाना क्षेत्र में कुछ लोगों के विवाद में बीच बचाव करना एक युवक को भारी पड़ा। विवाद के बाद पहुंचे लोगों ने युवक की बेल्ट से की बेदम पिटाई, जिससे पीठ, गर्दन और छाती सहित दाहिने आंख के लगी है गंभीर चोट। मामला थाने पहुंचा
    1
    नागौद थाना क्षेत्र में कुछ लोगों के विवाद में बीच बचाव करना एक युवक को भारी पड़ा। विवाद के बाद पहुंचे लोगों ने युवक की बेल्ट से की बेदम पिटाई, जिससे पीठ, गर्दन और छाती सहित दाहिने आंख के लगी है गंभीर चोट। मामला थाने पहुंचा
    user_Neeraj Ravi
    Neeraj Ravi
    पत्रकार Unchahara, Satna•
    6 hrs ago
  • ​सतना (मध्य प्रदेश): जिले के नागौद थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहाँ एक बेखौफ हिस्ट्रीशीटर ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक किसान की निर्मम हत्या कर दी। हमलावरों ने किसान पर 5 गोलियां चलाईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ​प्रमुख बिंदु: ​स्थान: बारापत्थर गांव, नागौद थाना इलाका। ​समय: बुधवार शाम। ​मृतक: किसान अभय यादव। ​वजह: छोटे भाई को थप्पड़ मारने का बदला लेने की रंजिश। ​पूरी घटना: ​जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत आरोपी के छोटे भाई को थप्पड़ मारने से हुई थी। इसी का बदला लेने के लिए हिस्ट्रीशीटर बदमाश अपने साथियों के साथ बारापत्थर गांव पहुंचा और किसान अभय यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। ​अभय यादव को कुल 5 गोलियां लगीं: ​2 गोलियां पीठ में। ​1 गोली पेट में। ​1 गोली गर्दन पर। ​1 गोली पसली में। ​अत्यधिक खून बह जाने के कारण अभय यादव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हमलावरों ने मृतक के बेटे को भी निशाना बनाते हुए फायरिंग की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ​पुलिस की कार्रवाई: ​घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। नागौद थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश तेज कर दी गई है। ​लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट्स के लिए हमारे ऐप के साथ जुड़े रहें।
    1
    ​सतना (मध्य प्रदेश): जिले के नागौद थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहाँ एक बेखौफ हिस्ट्रीशीटर ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक किसान की निर्मम हत्या कर दी। हमलावरों ने किसान पर 5 गोलियां चलाईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
​प्रमुख बिंदु:
​स्थान: बारापत्थर गांव, नागौद थाना इलाका।
​समय: बुधवार शाम।
​मृतक: किसान अभय यादव।
​वजह: छोटे भाई को थप्पड़ मारने का बदला लेने की रंजिश।
​पूरी घटना:
​जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत आरोपी के छोटे भाई को थप्पड़ मारने से हुई थी। इसी का बदला लेने के लिए हिस्ट्रीशीटर बदमाश अपने साथियों के साथ बारापत्थर गांव पहुंचा और किसान अभय यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
​अभय यादव को कुल 5 गोलियां लगीं:
​2 गोलियां पीठ में।
​1 गोली पेट में।
​1 गोली गर्दन पर।
​1 गोली पसली में।
​अत्यधिक खून बह जाने के कारण अभय यादव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हमलावरों ने मृतक के बेटे को भी निशाना बनाते हुए फायरिंग की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
​पुलिस की कार्रवाई:
​घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। नागौद थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश तेज कर दी गई है।
​लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट्स के लिए हमारे ऐप के साथ जुड़े रहें।
    user_MADHYA BHARAT NEWS
    MADHYA BHARAT NEWS
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • *चलती ट्रेन से गिरा व्यक्ति...RPF पुलिस द्वारा घायल व्यक्ति को लाया गया जिला अस्पताल...*
    1
    *चलती ट्रेन से गिरा व्यक्ति...RPF पुलिस द्वारा घायल व्यक्ति को लाया गया जिला अस्पताल...*
    user_Neeraj Ravi
    Neeraj Ravi
    पत्रकार Unchahara, Satna•
    7 hrs ago
  • Post by Unchehra news
    1
    Post by Unchehra news
    user_Unchehra news
    Unchehra news
    News Anchor उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.