इचौली की बेटी बनी डॉक्टर, क्षेत्र में खुशी की लहर बाराबंकी। जिले के कस्बा इचौली के पूर्व प्रधान रफीउज्जमा अंसारी की बेटी सामिया रफी ने कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर मेडिकल की पढ़ाई पूरी कर डॉक्टर बनकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता की खबर मिलते ही परिवार, गांव और आसपास के क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। सामिया रफी ने अपनी मेडिकल शिक्षा उत्कृष्ट अंकों के साथ सफलतापूर्वक पूर्ण की। उनकी इस उपलब्धि पर सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है। लोग गर्व के साथ उन्हें “डॉ. सामिया” कहकर संबोधित कर रहे हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं। परिजनों और शुभचिंतकों का कहना है कि सामिया की सफलता उनके निरंतर कठिन परिश्रम, अनुशासन और परिवार के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद अपने लक्ष्य को हासिल कर यह साबित कर दिया कि दृढ़ इच्छाशक्ति से कोई भी मुकाम पाया जा सकता है। सामिया की इस उपलब्धि से क्षेत्र की अन्य बेटियों को भी आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा मिलेगी। क्षेत्रवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी यह कामयाबी समाज के लिए गर्व का विषय है। इचौली की बेटी बनी डॉक्टर, क्षेत्र में खुशी की लहर बाराबंकी। जिले के कस्बा इचौली के पूर्व प्रधान रफीउज्जमा अंसारी की बेटी सामिया रफी ने कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर मेडिकल की पढ़ाई पूरी कर डॉक्टर बनकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता की खबर मिलते ही परिवार, गांव और आसपास के क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। सामिया रफी ने अपनी मेडिकल शिक्षा उत्कृष्ट अंकों के साथ सफलतापूर्वक पूर्ण की। उनकी इस उपलब्धि पर सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है। लोग गर्व के साथ उन्हें “डॉ. सामिया” कहकर संबोधित कर रहे हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं। परिजनों और शुभचिंतकों का कहना है कि सामिया की सफलता उनके निरंतर कठिन परिश्रम, अनुशासन और परिवार के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद अपने लक्ष्य को हासिल कर यह साबित कर दिया कि दृढ़ इच्छाशक्ति से कोई भी मुकाम पाया जा सकता है। सामिया की इस उपलब्धि से क्षेत्र की अन्य बेटियों को भी आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा मिलेगी। क्षेत्रवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी यह कामयाबी समाज के लिए गर्व का विषय है।
इचौली की बेटी बनी डॉक्टर, क्षेत्र में खुशी की लहर बाराबंकी। जिले के कस्बा इचौली के पूर्व प्रधान रफीउज्जमा अंसारी की बेटी सामिया रफी ने कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर मेडिकल की पढ़ाई पूरी कर डॉक्टर बनकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता की खबर मिलते ही परिवार, गांव और आसपास के क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। सामिया रफी ने अपनी मेडिकल शिक्षा उत्कृष्ट अंकों के साथ सफलतापूर्वक पूर्ण की। उनकी इस उपलब्धि पर सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है। लोग गर्व के साथ उन्हें “डॉ. सामिया” कहकर संबोधित कर रहे हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं। परिजनों और शुभचिंतकों का कहना है कि सामिया की सफलता उनके निरंतर कठिन परिश्रम, अनुशासन और परिवार के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद अपने लक्ष्य को हासिल कर यह साबित कर दिया कि दृढ़ इच्छाशक्ति से कोई भी मुकाम पाया जा सकता है। सामिया की इस उपलब्धि से क्षेत्र की अन्य बेटियों को भी आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा मिलेगी। क्षेत्रवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी यह कामयाबी समाज के लिए गर्व का विषय है। इचौली की बेटी बनी डॉक्टर, क्षेत्र में खुशी की लहर बाराबंकी। जिले के कस्बा इचौली के पूर्व प्रधान रफीउज्जमा अंसारी की बेटी सामिया रफी ने कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर मेडिकल की पढ़ाई पूरी कर डॉक्टर बनकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता की खबर मिलते ही परिवार, गांव और आसपास के क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। सामिया रफी ने अपनी मेडिकल शिक्षा उत्कृष्ट अंकों के साथ सफलतापूर्वक पूर्ण की। उनकी इस उपलब्धि पर सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है। लोग गर्व के साथ उन्हें “डॉ. सामिया” कहकर संबोधित कर रहे हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं। परिजनों और शुभचिंतकों का कहना है कि सामिया की सफलता उनके निरंतर कठिन परिश्रम, अनुशासन और परिवार के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद अपने लक्ष्य को हासिल कर यह साबित कर दिया कि दृढ़ इच्छाशक्ति से कोई भी मुकाम पाया जा सकता है। सामिया की इस उपलब्धि से क्षेत्र की अन्य बेटियों को भी आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा मिलेगी। क्षेत्रवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी यह कामयाबी समाज के लिए गर्व का विषय है।
- मृतक के भाई को गोला थाना प्रभारी अम्बर सिंह ने एफआईआर दर्ज होने के बाद और शव जलने के उपरान्त थाने पर बुलाकर अपनी वर्दी की हनक दिखाते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कहां तेरी औकात की हमारे कहने के बावजूद भी शव जलाने से मना कर दिया तेरी क्या मजाल -तेरे बारे में सब पता कर लिया फूलबेहड़ तू कैसे आदमी हैं अपनी भलाई चाहता है तू चुप चाप बैठ वैसे सब लोगों को थाने की हवा खिलाएंगे तब सही हो जाएगा तभी मृतक के साथ आएं लोगों को भी डराया धमकाया जलील किया सब लोगों की थाना प्रभारी अम्बर सिंह ने सबको जलील करते हुए कहा तुम लोगों की औकात दिखा देंगे, ऐ हमारा थाना है यहां के सरोकार हम है जो चाहेंगे वहीं होगा सब लोगों की नेतागिरी यही निकाल दूंगा। तभी दबी जुबान से धीरे स्वर में कहा मुझे पहचाना नहीं हम वहीं अम्बर सिंह है जिन्हें सदर विधायक को थप्पड़ लगवा दिया था मामला वहीं पर शान्त कर दिया तुम लोग दो पैसे की तमीज नहीं तुम लोग हमसे बहस कर रहे हो । अभी सालों सुधर जाओगे वहीं पर मौजूद सारे कांस्टेबलों ने घेराव कर लिया एक कांस्टेबल गलाबान पकड़ते हुए फोन छीन लिया बोला यहां विडियो बनाने की कोई परमीशन नहीं है। क्या कानून हमें किसी सरकारी कर्मचारी की अभद्रता का विडियो नहीं बना सकते। कब तक ऐसे भ्रष्ट पुलिस कर्मियों को सरकार अपनी छत्रछाया में पनाह देगी। योगी आदित्यनाथ शासनकाल में ऐसे घमंडी थाना प्रभारी अम्बर सिंह व उनके कांस्टेबलो पर कार्रवाई होगी या ऐसे मामला को रफा-दफा कर दिया जाएगा। पीड़ित ने बताया की घर के दरवाजे पर ताला लगा हुआ था घर के कमरे में सड़ा गला मेरी बहन का शव पड़ा था पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा जब शव घर के अंदर बंद था बाहर से ताला किसने डाला तो मेरी बहन की हत्या की गई है इसमें कोई शक नहीं यानी कोई बड़ी साज़िश रच कर ऐ सारा मामला रचा हैं जो हमारे बहन की कुरूरता से हत्या उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले आरोपी हमारी बहन की हत्या करके बिमारी से मरने का दवा कर रहे हैं इनके हत्या करने के पीछे के मास्टरमाइंड विनोद शुक्ला और मृतक की सौतन गुड्डी हैं सौतन की लड़की बेटू ने बताया जब हम आएं तो घर के बाहर बदबू आ रही थी तब हमने ताला तोड़कर अंदर गए तो कोई बिस्तर पर शव पड़ा था जिसे देखकर हम डर गये तो मौहल्ले वासी को बताया उसके बाद पुलिस आई तब जाकर पता चला ओ हमारी बड़ी मम्मी है जिनका शव हैं। बेटू के बयान से पता चलता है किसी ने बड़ी साज़िश रच कर एसी कुरुरता से हत्या करके बाहर से ताला बंद करके चला गया है। ब्यूरो चीफ रामानंद सागर1
- धारा लक्ष्य समाचार बाराबंकी। जनपद में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन अभियान के तहत थाना सुबेहा पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2200 लीटर अवैध देशी शराब का विनिष्टीकरण किया। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी रितेश कुमार सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ समीर कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में दिनांक 02 मई 2026 को की गई। न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय संख्या-24 हैदरगढ़, बाराबंकी के आदेश के अनुपालन में यह कार्रवाई संपन्न हुई। जानकारी के अनुसार थाना सुबेहा पर पंजीकृत आबकारी अधिनियम से संबंधित कुल 223 अभियोगों में बरामद 2200 लीटर अवैध देशी शराब को नियमानुसार नष्ट किया गया। इस दौरान आबकारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक सुबेहा बेचू सिंह यादव तथा न्यायालय से जुड़े फौजदारी लिपिक श्री अमित यादव भी मौके पर उपस्थित रहे। इस कार्रवाई को अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है। इससे क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी और कानून व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।1
- *जनपद बाराबंकी* *दिनांक- 02.05.2026* *बाराबंकी पुलिस/प्रशासन द्वारा कुख्यात ड्रग माफिया / हिस्ट्रीशीटर मिस्बाहुर्रहमान उर्फ अज्जन की अचल सम्पत्ति (कीमत लगभग 6 करोड़ रुपये से अधिक) को सीजिंग / फ्रीजिंग अथोरिटी न्यायनिर्णायक प्राधिकारी नई दिल्ली के आदेश के क्रम में धारा 68F(2) NDPS Act- 1985 के तहत कुर्क किया गया-* इसी क्रम में *थाना जैदपुर* पर पंजीकृत मु0अ0सं0 319/97 धारा 8/21 NDPS एक्ट के *गिरोह सरगना/ कुख्यात ड्रग माफिया मिस्बाहुर्रहमान उर्फ अज्जन पुत्र मो0 कलीम निवासी ग्राम टिकरा मुर्तजा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी (हिस्ट्रीशीट नं0- 56 बी)* द्वारा विगत वर्षों से गिरोह बनाकर आर्थिक व भौतिक एवं दुनियावी लाभ हेतु मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त हैं। गिरोह द्वारा अवैध तरीके से की जा रही मादक पदार्थ की तस्करी जैसे आपराधिक कृत्य से आम जनमानस के जीवन में संकटापन्न की स्थिति उत्पन्न होने के साथ ही साथ युवा वर्ग को नशे की लत में डालकर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है ,जिससे आम जनमानस अपने बच्चों को असुरक्षित महसूस कर रहा है। गिरोह सरगना/ कुख्यात ड्रग माफिया मिस्बाहुर्रहमान उर्फ अज्जन उपरोक्त द्वारा मादक पदार्थ की तस्करी से धनोपार्जन करते हुए *पत्नी श्रीमती नगमी खातून के नाम पर पैसार अन्दर सीमा नगर परिषद नवाबगंज बाराबंकी में गाटा संख्या 198 मिन0, क्षेत्रफल 558.70 वर्गमीटर (आवासीय मकान)* नाम दर्ज है। अभियुक्त/ गिरोह सरगना मिस्बाहुर्रहमान उर्फ अज्जन उपरोक्त द्वारा अर्जित की गई अचल सम्पत्ति (कीमत लगभग 6 करोड़ रूपये से अधिक) को सीजिंग / फ्रीजिंग अथोरिटी न्यायनिर्णायक प्राधिकारी नई दिल्ली द्वारा अन्तर्गत धारा 68F(2) NDPS Act- 1985 के तहत दिनांक 30.04.2026 को फ्रीजिंग का आदेश के तहत कुर्क किया गया। *गिरोह सरगना/ कुख्यात ड्रग माफिया मिस्बाहुर्रहमान उर्फ अज्जन पुत्र मो0 कलीम निवासी ग्राम टिकरा मुर्तजा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी* को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। अभियुक्त विगत 25 वर्षों से मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त है, अभियुक्त अज्जन उर्फ मिस्बाहुर्रहमान थाना जैदपुर तथा जनपद बाराबंकी व लखनऊ मे दो दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है। *अभियुक्त अज्जन उर्फ मिस्बाहुर्रहमान को श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन महोदय के आदेश से अर्न्तजनपदीय गैंग आई०आर०-09 सूचीबद्ध किया गया है।* अभियुक्त की अवैध मादक पदार्थों की निगरानी हेतु थाना जैदपुर हिस्ट्रीसीट खोली गयी, जिसका हिस्ट्रीसीट नं0-56 बी है तथा जनपद स्तर पर ड्रग माफिया घोषित किया गया है, जिसका गैंग नं0- 32 है जिसका गैंग लीडर स्वयं अज्जन उर्फ मिस्बाहुर्रहमान है। *राज्य सरकार उ0प्र0 द्वारा दि प्रिवेंशन ऑफ इलिसिट ट्रैफिक एन नारकोटिक्स ड्रग्स एण्ड साइकोट्रॉफिक सब्सटेन्सेज एक्ट-1988 (पिट-एन0डी0पी0एस0 एक्ट) की धारा-3(1) के अन्तर्गत मादक पदार्थ तस्कर/अभियुक्त अज्जन उर्फ मिस्बाहुर्रहमान पुत्र मो0 कलीम निवासी ग्राम टिकरा मुर्तजा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी के विरुद्ध 01 वर्ष के लिए निरूद्धी आदेश जारी किया गया था। कुख्यात ड्रग माफिया मिस्बाहुर्रहमान उर्फ अज्जन वर्तमान में जिला कारागार बाराबंकी में दिनांक 09.1.2026 से निरुद्ध है।* *कुर्क सम्पत्ति का विवरण-* कीमत लगभग 6 करोड़ रूपये से अधिक *अभियुक्त/गिरोह सरगना मिस्बाहुर्रहमान उर्फ अज्जन पुत्र मो0 कलीम निवासी ग्राम टिकरा मुर्तजा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी हिस्ट्रीशीट नं0- 56 बी की अचल सम्पत्ति-* 1. पैसार अन्दर सीमा नगर परिषद नवाबगंज बाराबंकी में गाटा संख्या 198मिन0, क्षेत्रफल 558.70 वर्गमीटर (आवासीय मकान), *आपराधिक इतिहास अभियुक्त/गिरोह सरगना मिस्बाहुर्रहमान उर्फ अज्जन हिस्ट्रीशीट नं0- 56 बी-* 1. मु0अ0सं0 10/2015 धारा 8/21//27ए/29 एनडीपीएस एक्ट थाना चिनहट, लखनऊ 2. मु0अ0सं0 09/2015 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना चिनहट लखनऊ 3. मु0अ0सं0 01/2015 धारा 8/21(C)/ 29 एनडीपीएस एक्ट थाना सेन्ट्रल नारकोटिक्स ब्यूरो, लखनऊ 4. मु0अ0सं0 437/2024 धारा 8/21सी/29 एनडीपीएस एक्ट थाना जैदपुर बाराबंकी 5. मु0अ0सं0 319/1997 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट जैदपुर थाना बाराबंकी 6. मु0अ0सं0 573/2007 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट व 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना जैदपुर, बाराबंकी 7. मु0अ0सं0 603/2007 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना जैदपुर, बाराबंकी 8. मु0अ0सं0 86/2008 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट थाना जैदपुर,बाराबंकी 9. मु0अ0सं0 513/2008 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना जैदपुर, बाराबंकी 10. मु0अ0सं0 89ए/2001 धारा 147,148,149,307,452, 504,436,506 भादवि थाना जैदपुर बाराबंकी 11. मु0अ0सं0 599ए/2004 धारा 323,504 भादवि थाना जैदपुर बाराबंकी 12. मु0अ0सं0 22/2006 धारा 147,148,323,506,307 भादवि थाना जैदपुर बाराबंकी 13. मु0अ0सं0 251/2006 धारा 147,148, 323, 353,504 भादवि थाना जैदपुर बाराबंकी 14. मु0अ0सं0 476/2007 धारा 147,148,149, 308, 323, 504, 506,536 भादवि व 7 सीएलए एक्ट थाना जैदपुर बाराबंकी 15. मु0अ0सं0 98/2008 धारा 3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट थाना जैदपुर बाराबंकी 16. मु0अ0सं0 67/2015 धारा 147,148,149, 323, 504, 506, 307,302,120बी भादवि व 7 सीएलए एक्ट व 3/25 आर्म्स एक्ट व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना जैदपुर बाराबंकी 17. मु0अ0सं0 196/2016 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट थाना जैदपुर बाराबंकी 18. मु0अ0सं0 144/2025 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट थाना जैदपुर बाराबंकी 19. मु0अ0सं0 14/2025 धारा NDPS ACT थाना नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो लखनऊ 20. मु0अ0सं0 1100/2025 धारा 8/21/29 NDPS ACT थाना कोतवाली नगर बाराबंकी 21. मु0अ0सं0 1101/2025 धारा 8/21/29 NDPS ACT थाना कोतवाली नगर बाराबंकी 22. मु0अ0सं0 04/2026 धारा 308(4)/352/351(3) बीएनएस थाना जैदपुर बाराबंकी1
- शनिवार सुबह 8 बजे दिनदहाड़े धावा: रसौली में 20लाख की सनसनीखेज चोरी, दहशत में लोग बाराबंकी (रसौली/सफदरगंज): कस्बा रसौली में शनिवार सुबह करीब 8 बजे चोरों ने दिनदहाड़े बड़ी वारदात को अंजाम देकर इलाके में सनसनी फैला दी। रसौली निवासी सईद अहमद उर्फ सईदू के घर को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने महज एक घंटे के भीतर घर खंगाल डाला और लाखों रुपये के जेवर व नकदी लेकर फरार हो गए। घटना सुबह 8 से 9 बजे के बीच की बताई जा रही है, जब घर पर सन्नाटा था। इसी दौरान चोरों ने मौका पाकर अंदर घुसकर अलमारी व बक्सों को खंगाल दिया। चोरी गए सामान में एक जोड़ी झुमकी, मंगलसूत्र, बूंदा, तीन ठप्पे का हार, एक ठप्पे का हार, नथुनी, नाक कील, हथफूल, दो जोड़ी पायल समेत करीब 8 लाख रुपये नकद शामिल हैं। कुल नुकसान 18 से 20 लाख रुपये के बीच आंका जा रहा है। दिन के उजाले में हुई इस दुस्साहसिक वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब उन्हें दिन-रात का भी डर नहीं रहा। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और पूरे कस्बे में दहशत फैल गई। पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है, वहीं आसपास के लोग भी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पुलिस का दावा: चौकी प्रभारी सफदरगंज ऋषभ सिंह चंदेल ने बताया, “मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।” फिलहाल पुलिस टीम जांच में जुटी है, लेकिन दिनदहाड़े हुई इस बड़ी चोरी ने कानून-व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।3
- पीएम किसान हेल्प लाइन के स्टिंग में मुख्यमंत्री साहब की गजब बेज्जती हो गयी- MP के सीएम मोहन यादव ने - अपने ही राज्य के PM किसान हेल्पलाइन को फोन लगाया और किसान बनकर कृषि से जुड़ा सवाल पूछा मोहन यादव- मुझे गर्मी की तीसरी फसल लेना है आप बताइए क्या लगना चाहिए? कस्टमर केयर- हमें इसकी जानकारी नहीं है, जब जानकारी आएगी तो हम आपको संपर्क कर लेंगे। मोहन यादव- आपको जानकारी नहीं है? कस्टमर केयर- जी सर अभी नहीं है ₹1
- पौधरोपण कर मनाया गया जनकल्याण किसान एसोसिएशन चेयरमैन का जन्मदिन देवा सबइंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह ने तुलसी का पौधा भेंटकर दी जन्मदिन की बधाई *पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण की अपील* बाराबंकी। जनकल्याण किसान एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष धर्म कुमार यादव का जन्मदिन शुक्रवार को संगठन कार्यालय उमरी में कुछ अलग अंदाज में मनाया गया। पर्यावरण प्रेमी धर्म कुमार यादव को संगठन के दर्जनों पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एक एक पौधा भेंटकर उनको बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।इसी क्रम में देवा सब इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह ने भी एक तुलसी का पौधा भेंटकर जन्मदिन की बधाई दी।तत्पश्चात चेयरमैन श्री यादव ने उपहार में प्राप्त दर्जनों पौधों की हल्दी अक्षत,रोली चंदन एवं धूप दीप अर्पित कर उपस्थिजनों के विधिवत पूजा अर्चना की।अंत में आरती पर्यावरण की कीजे,अपना जन्म सुफल कर लीजे गाकर पौधों की आरती उतारी।इसके पश्चात सभी लोगों के साथ मिलकर राम औतार यादव स्मारक वाटिका उमरी में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण संदेश दिया गया। शुभ अवसरों पर पौधरोपण का दिया संदेश इस मौके पर अध्यक्ष धर्म कुमार यादव ने पर्यावरण को बरकरार रखने की अपील करते हुए कहा, "हम सभी का पर्यावरण के प्रति दायित्व बनता है। हम सभी को अधिक से अधिक पौधरोपण करना चाहिए। राष्ट्रीय पर्वों के साथ ही साथ शादी, मुंडन संस्कार, जन्मदिन, वर्षगांठ जैसे अनेकों शुभ अवसरो पर एक-एक पौधा जरूर लगाएं और उसका पालन पोषण अपने पुत्र की तरह तब तक करें जब तक वह दरख़्त न हो जाए।उन्होंने बताया कि जनकल्याण किसान एसोसिएशन पर्यावरण के प्रति हमेशा पौधरोपण करता चला आ रहा है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। इस अवसर पर मौजूद प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत सिंह,प्रदेश मीडिया प्रभारी अंजनी कुमार,मंडल संयोजक संजय कुमार यादव,मातृशक्ति जिला प्रभारी चांदनी बानों,तहसील उपाध्यक्ष सत्यनाम यादव,ब्लाक सचिव सूरज कुमार,एडवोकेट रवि यादव,गजेन्द्र सिंह,हिमांशु,अनुज,अभिषेक, संगम यादव,वन्दना यादव, शिवांगी यादव सहित सभी लोगों ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा किया और अयोध्या मंडल संयोजक संजय कुमार यादव ने अंगवस्त्र भेंटकर बधाई दी।1
- भाकियू भदौरिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी संबोधित 10 सूत्रीय ज्ञापन उप जिला अधिकारी सिरौली गौसपुर को सौपा बताते चले कि बाराबंकी जनपद के तहसील सिरौली गौसपुर क्षेत्र अंतर्गत थाना सफदरगंज के परसा तिराहे पर भाकियू भदौरिया संगठन की बैठक संपन्न हुई जिसमें तहसील क्षेत्र की समस्याओं को लेकर 10 सूत्रीय ज्ञापन उप जिला अधिकारी सिरौली गौसपुर को सौपा जिसमें मुख्य रूप से राजस्व प्रशासन वन विभाग ब्लॉक प्रशासन पीडब्ल्यूडी विभाग से संबंधित समस्याएं थी। वहीं पर किसान संगठन के मीडिया प्रभारी द्वारा मीडिया से बात करते हुए बताया कि विकासखंड सिरौली गौसपुर अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत में तैनाद स्वयं सहायता समूह की सखीयो का मानदेय पिछले 4 वर्षों से नहीं दिया गया तो वही ज्ञापन में बताया गया कि वन रेंज रामनगर क्षेत्र अंतर्गत हो रहा है हरे भरे पेड़ों की अवैध कटान पर तत्काल रोक लगाई जाए और इसी क्रम विद्युत उपखंड मसौली क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या को लेकर भी अवगत कराया गया तो वहीं बैठक में जिला उपाध्यक्ष तुफैल अहमद युवा जिला अध्यक्ष आकाश यादव ब्लॉक अध्यक्ष सिरौली गौसपुर शोएब अहमद ग्राम अध्यक्ष बिरौली सुनील वर्मा सहित कई किसान कार्यकर्ता मौजूद रहे1
- आज दिनांक 01/05/2026 को AIMIM पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा, युवा जिला अध्यक्ष सलमान शाह साहब की अध्यक्षता में, थाना गंज, जनपद रामपुर के थाना प्रभारी (SHO) महोदय को एक लिखित तहरीर प्रस्तुत की गई, जिसमें एक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से मुस्लिम समुदाय के विरुद्ध निरंतर आपत्तिजनक, भड़काऊ एवं नफरत फैलाने वाली वीडियो प्रसारित किए जाने का गंभीर आरोप लगाया गया है। उक्त कृत्य भारतीय दंड संहिता की धारा 153A (धर्म के आधार पर वैमनस्य फैलाना), 295A (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना) तथा आईटी अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के अंतर्गत दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है, जिससे जनपद में कानून-व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की पूर्ण संभावना है। थाना प्रभारी महोदय द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए AIMIM प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया गया कि मामले में शीघ्र एवं कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। यदि निर्धारित समयावधि में उचित कार्यवाही नहीं की जाती है, तो AIMIM पार्टी द्वारा इस प्रकरण को उच्च स्तर पर ले जाते हुए पुलिस अधीक्षक (SP), रामपुर को ज्ञापन/शिकायत पत्र प्रस्तुत कर संबंधित अभियुक्त के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाएगी। तहरीर प्रस्तुत करते समय निम्नलिखित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे: - नगर अध्यक्ष: मोहम्मद आज़म उर्फ सोनू काटेवाला - वरिष्ठ कार्यकर्ता: आशिक रज़ा साहब - संगठन मंत्री: अहद यार खान - जिला महासचिव: जुनैद खान - युवा जिला महासचिव: आसिफ रज़ा मसूदी - युवा जिला महासचिव: दानिश गुल साहब - युवा जिला महासचिव: सूफियान रज़ा - यूथ नगर मुख्य महासचिव: फिरोज़ हुसैन - वरिष्ठ कार्यकर्ता: नासिर कुरैशी - अयूब अली - मोहम्मद तालिब AIMIM पार्टी स्पष्ट करती है कि समाज में किसी भी प्रकार की धार्मिक नफरत एवं वैमनस्य फैलाने वाले तत्वों के विरुद्ध वह सदैव कानूनी एवं लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करती रहेगी और दोषियों को दंडित कराने हेतु हर संभव प्रयास करेगी। ब्यूरो चीफ रामानंद सागर3
- धारा लक्ष्य समाचार अब्दुल मुईद, बाराबंकी। पुलिस एवं प्रशासन द्वारा कुख्यात ड्रग माफिया एवं हिस्ट्रीशीटर मिस्बाहुर्रहमान उर्फ अज्जन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए उसकी लगभग 6 करोड़ रुपये से अधिक की अचल संपत्ति को कुर्क किया गया है। यह कार्रवाई न्यायनिर्णायक प्राधिकारी, नई दिल्ली के आदेश के क्रम में एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 68F(2) के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैदपुर में मु0अ0सं0 319/97 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। अभियुक्त लंबे समय से संगठित गिरोह बनाकर मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त रहा है। उसके इस आपराधिक कृत्य से समाज में भय का माहौल बना और विशेषकर युवाओं को नशे की लत की ओर धकेला गया। जांच में पाया गया कि अभियुक्त ने अवैध कमाई से अपनी पत्नी नगमी खातून के नाम पर नगर परिषद नवाबगंज, बाराबंकी क्षेत्र में गाटा संख्या 198 मिन0, क्षेत्रफल 558.70 वर्गमीटर में आवासीय संपत्ति अर्जित की थी। उक्त संपत्ति को दिनांक 30 अप्रैल 2026 को फ्रीजिंग आदेश के तहत कुर्क कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है और वह वर्तमान में जिला कारागार बाराबंकी में निरुद्ध है। उसके खिलाफ बाराबंकी एवं लखनऊ जनपद में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसे अंतरजनपदीय गैंग सूची में भी शामिल किया गया है तथा गैंग नंबर 32 का सरगना घोषित किया गया है। इसके अतिरिक्त, राज्य सरकार द्वारा पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत उसके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई भी की गई थी।1