logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रामगंजमंडी के बन्दा गांव में उर्स की तैयारियां ज़ोर शोर से जारी, 22-23-24 अप्रेल को होगा उर्स, अंतराष्ट्रीय स्तर के कव्वाल करेंगे कलाम पेश, हिन्दू मुस्लिम एकता के लिए प्रसिद्ध है नो गजे पीर बाबा का आस्ताना, रामगंजमंडी हाड़ौती-मालवा क्षेत्र की हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक रामगंजमंडी के बंडा गांव स्थित हजरत नौ गजे पीर बाबा (र.अ.) के 61 वें उर्स मुबारक का आयोजन 22, 23 और 24 अप्रैल 2026 को मौजा बंडा, तहसील रामगंजमंडी, जिला कोटा में बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जाएगा। उर्स कमेटी के सदर साबिर चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया की हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी उर्स में देश के प्रसिद्ध इंटरनेशनल कव्वालों के बीच रंगारंग कव्वाली मुकाबले का आयोजन होगा। इसमें बेंगलुरु (कर्नाटक) से हाजी मुराद आतिश और शेरगढ़ बरेली (उ.प्र.) से हाजी वाहिद चिश्ती अपनी प्रस्तुतियां देंगे, जो सूफियाना कलाम से महफिल को रोशन करेंगे। कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार है: 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे कुरान ख्वानी और शाम 4 बजे दरगाह शरीफ में चादर शरीफ पेश की जाएगी। 23 और 24 अप्रैल को रात 9 बजे से महफिल-ए-समा (कव्वाली कार्यक्रम) आयोजित होगा। आयोजन समिति ने सभी जायरीन और अकीदतमंदों से अपील की है कि वे उर्स में शरीक होकर सूफी परंपरा के इस पावन आयोजन में भाग लें और दरगाह पर हाजिरी लगाकर सवाब हासिल करें। उर्स कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन क्षेत्र में सामाजिक सद्भाव और भाईचारे का संदेश देता है, जिसमें हर धर्म और समुदाय के लोग बढ-चढकर हिस्सा लेते हैं।

2 hrs ago
user_Mangilal Charan
Mangilal Charan
Local News Reporter रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
2 hrs ago

रामगंजमंडी के बन्दा गांव में उर्स की तैयारियां ज़ोर शोर से जारी, 22-23-24 अप्रेल को होगा उर्स, अंतराष्ट्रीय स्तर के कव्वाल करेंगे कलाम पेश, हिन्दू मुस्लिम एकता के लिए प्रसिद्ध है नो गजे पीर बाबा का आस्ताना, रामगंजमंडी हाड़ौती-मालवा क्षेत्र की हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक रामगंजमंडी के बंडा गांव स्थित हजरत नौ गजे पीर बाबा (र.अ.) के 61 वें उर्स मुबारक का आयोजन 22, 23 और 24 अप्रैल 2026 को मौजा बंडा, तहसील रामगंजमंडी, जिला कोटा में बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जाएगा। उर्स कमेटी के सदर साबिर चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया की हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी उर्स में देश के प्रसिद्ध इंटरनेशनल कव्वालों के बीच रंगारंग कव्वाली मुकाबले का आयोजन होगा। इसमें बेंगलुरु (कर्नाटक) से हाजी मुराद आतिश और शेरगढ़ बरेली (उ.प्र.) से हाजी वाहिद चिश्ती अपनी प्रस्तुतियां देंगे, जो सूफियाना कलाम से महफिल को रोशन करेंगे। कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार है: 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे कुरान ख्वानी और शाम 4 बजे दरगाह शरीफ में चादर शरीफ पेश की जाएगी। 23 और 24 अप्रैल को रात 9 बजे से महफिल-ए-समा (कव्वाली कार्यक्रम) आयोजित होगा। आयोजन समिति ने सभी जायरीन और अकीदतमंदों से अपील की है कि वे उर्स में शरीक होकर सूफी परंपरा के इस पावन आयोजन में भाग लें और दरगाह पर हाजिरी लगाकर सवाब हासिल करें। उर्स कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन क्षेत्र में सामाजिक सद्भाव और भाईचारे का संदेश देता है, जिसमें हर धर्म और समुदाय के लोग बढ-चढकर हिस्सा लेते हैं।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • यातायात प्रभावित दरा नाल के पास एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गया। ऑटो में आरसीसी सरिए भरे हुए थे, जो हादसे के बाद सड़क पर बिखर गए। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे में ऑटो चालक को मामूली खरोंचें आईं। प्रत्यकशदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। ऑटो पलटने के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। दुर्घटना का कारण ऑटो का संतुलन बिगड़ना बताया जा रहा है।
    1
    यातायात प्रभावित दरा नाल के पास एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गया। ऑटो में आरसीसी सरिए भरे हुए थे, जो हादसे के बाद सड़क पर बिखर गए। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
हादसे में ऑटो चालक को मामूली खरोंचें आईं। प्रत्यकशदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। ऑटो पलटने के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। दुर्घटना का कारण ऑटो का संतुलन बिगड़ना बताया जा रहा है।
    user_Mangilal Charan
    Mangilal Charan
    Local News Reporter रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • मोड़क क्षेत्र के सहरावदा में रविवार सुबह एक शादी समारोह के दोरान गैस सिलेंडर में आग लग गई सिलेंडर जैसे बफका तो आनन-फानन में लोगों में अफरातफरी मच गई, सूचना मिलते हीं मोड़क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गैस सिलेंडर भट्टी को टेंट से निकाल गैस सिलेंडर को वहां से दूर सहरावदा बिड में लें गए जहां उस पर मिट्टी और पानी कि मदद से आग पर काबू पाया जा सका,तब जाकर लोगों ने राहत कि सांस लीं
    1
    मोड़क क्षेत्र के सहरावदा में रविवार सुबह एक शादी समारोह के दोरान गैस सिलेंडर में आग लग गई सिलेंडर जैसे बफका तो आनन-फानन में लोगों में अफरातफरी मच गई, सूचना मिलते हीं मोड़क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गैस सिलेंडर भट्टी को टेंट से निकाल गैस सिलेंडर को वहां से दूर सहरावदा बिड में लें गए जहां उस पर मिट्टी और पानी कि मदद से आग पर काबू पाया जा सका,तब जाकर लोगों ने राहत कि सांस लीं
    user_सोनू यादव
    सोनू यादव
    रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • रामगंजमंडी नगर पालिका के सामने सफाईकर्मियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले जुटे कर्मचारियों ने प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। सोमवार शाम करीब 4:30 बजे कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि लंबे समय से सफाई व्यवस्था में समान कार्य विभाजन नहीं होने, कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार और प्रशासनिक अनदेखी के कारण हालात बिगड़ रहे हैं। आरोप लगाया कि सफाई कार्य के प्रभारी द्वारा दिखावटी अभियान चलाकर अधिकारियों और आमजन को गुमराह किया जा रहा है, जबकि वास्तविक समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि करीब एक साल से 28 सूत्रीय मांग पत्र लंबित है, जिस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनकी प्रमुख मांगों में प्लेसमेंट प्रथा समाप्त कर नियमित भर्ती, सफाई कार्य का समान बंटवारा, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समय पर भुगतान, वरिष्ठता सूची का प्रकाशन, जमादार पदों पर पदोन्नति, आवासीय भूखंड आवंटन सहित अन्य सुविधाएं शामिल हैं। इसके अलावा कर्मचारियों ने महिला सफाईकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार के आरोप भी लगाए और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी।
    1
    रामगंजमंडी नगर पालिका के सामने सफाईकर्मियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले जुटे कर्मचारियों ने प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। सोमवार शाम करीब 4:30 बजे कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि लंबे समय से सफाई व्यवस्था में समान कार्य विभाजन नहीं होने, कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार और प्रशासनिक अनदेखी के कारण हालात बिगड़ रहे हैं। आरोप लगाया कि सफाई कार्य के प्रभारी द्वारा दिखावटी अभियान चलाकर अधिकारियों और आमजन को गुमराह किया जा रहा है, जबकि वास्तविक समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा।
धरने पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि करीब एक साल से 28 सूत्रीय मांग पत्र लंबित है, जिस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनकी प्रमुख मांगों में प्लेसमेंट प्रथा समाप्त कर नियमित भर्ती, सफाई कार्य का समान बंटवारा, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समय पर भुगतान, वरिष्ठता सूची का प्रकाशन, जमादार पदों पर पदोन्नति, आवासीय भूखंड आवंटन सहित अन्य सुविधाएं शामिल हैं।
इसके अलावा कर्मचारियों ने महिला सफाईकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार के आरोप भी लगाए और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी।
    user_Aajam Choudhary
    Aajam Choudhary
    Riportar रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • रावतभाटा क्षेत्र में एक बार फिर वन क्षेत्र में आग लगने की घटना सामने आई । ग्रामवासी दिनेश कुमार नायक द्वारा दी गई सूचना के अनुसार, कोटड़ा के बालाजी से पहले बस्सी मोड़ स्थित जावदा वन क्षेत्र में रात्रि लगभग 7:20 बजे आग लग गई है । सूचना मिलते ही रावतभाटा नगर पालिका का अग्निशमन दल तुरंत मौके पर पहुंचा। घटनास्थल पर मुख्य मार्ग के किनारे एवं वन क्षेत्र में सूखी पत्तियों, झाड़ियों और घास में आग तेजी से फैल रही थी। अग्निशमन दल ने होज रील, होज पाइप एवं बीटिंग मेथड का उपयोग करते हुए आग पर काबू पाने का अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह बुझा दिया गया। इस दौरान अग्निशमन विभाग के अमित भाटी, चुन्नी सिंह, साहिल खान, हर्ष सहित वन विभाग के कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहे। सभी के संयुक्त प्रयास से स्थिति पर समय रहते नियंत्रण पा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। आग से बचाव हेतु सुझाव -वन क्षेत्रों में जलती हुई बीड़ी, सिगरेट या माचिस की तीली न फेंकें। सूखी घास या कचरे को जलाने से बचें, विशेषकर गर्मी के मौसम में। खेतों में फसल अवशेष जलाने पर नियंत्रण रखें। किसी भी स्थान पर आग लगने की सूचना तुरंत अग्निशमन या वन विभाग को दें। अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान भी लगातार चलाए जा रहे हैं। सावधानी और जागरूकता से ऐसी घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता
    1
    रावतभाटा क्षेत्र में एक बार फिर वन क्षेत्र में आग लगने की घटना सामने आई ।
ग्रामवासी दिनेश कुमार नायक द्वारा दी गई सूचना के अनुसार, कोटड़ा के बालाजी से पहले बस्सी मोड़ स्थित जावदा वन क्षेत्र में रात्रि लगभग 7:20 बजे आग लग गई है ।
सूचना मिलते ही रावतभाटा नगर पालिका का अग्निशमन दल तुरंत मौके पर पहुंचा। घटनास्थल पर मुख्य मार्ग के किनारे एवं वन क्षेत्र में सूखी पत्तियों, झाड़ियों और घास में आग तेजी से फैल रही थी।
अग्निशमन दल ने होज रील, होज पाइप एवं बीटिंग मेथड का उपयोग करते हुए आग पर काबू पाने का अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह बुझा दिया गया।
इस दौरान अग्निशमन विभाग के अमित भाटी, चुन्नी सिंह, साहिल खान, हर्ष सहित वन विभाग के कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहे। 
सभी के संयुक्त प्रयास से स्थिति पर समय रहते नियंत्रण पा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।
आग से बचाव हेतु सुझाव -वन क्षेत्रों में जलती हुई बीड़ी, सिगरेट या माचिस की तीली न फेंकें।
सूखी घास या कचरे को जलाने से बचें, विशेषकर गर्मी के मौसम में।
खेतों में फसल अवशेष जलाने पर नियंत्रण रखें।
किसी भी स्थान पर आग लगने की सूचना तुरंत अग्निशमन या वन विभाग को दें।
अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान भी लगातार चलाए जा रहे हैं। सावधानी और जागरूकता से ऐसी घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता
    user_Pawan Mehar
    Pawan Mehar
    रिपोर्टर रावतभाटा, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • बकानी :- बाल विवाह पर जिला प्रशासन सख्त,नियंत्रण कक्ष एवं फ़्लाइंग स्कवाइड का गठन,  बकानी :- बाल विवाह की रोकथाम के लिए प्रशासन ने कड़े कदम उठाये है तहसीलदार ने इस सम्बन्ध मे आदेश जारी कर बाल विवाह नियंत्रण कक्ष एवं एक फ़्लाइंग स्कवाइड का गठन किया गया है इस दौरान बाल विवाह रोकने के लिए अधिकारीयों एवं कर्मचारीयों की ड्यूटी निर्धारित की गई है जो 24घंटे  क्षेत्र मे होने वाले बाल विवाह पर निगरानी रखेगी इस दौरान प्रशासन ने कहा की दोषियों के बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करेगी
    1
    बकानी :- बाल विवाह पर जिला प्रशासन सख्त,नियंत्रण कक्ष एवं फ़्लाइंग स्कवाइड का गठन, 
बकानी :- बाल विवाह की रोकथाम के लिए प्रशासन ने कड़े कदम उठाये है तहसीलदार ने इस सम्बन्ध मे आदेश जारी कर बाल विवाह नियंत्रण कक्ष एवं एक फ़्लाइंग स्कवाइड का गठन किया गया है इस दौरान बाल विवाह रोकने के लिए अधिकारीयों एवं कर्मचारीयों की ड्यूटी निर्धारित की गई है जो 24घंटे  क्षेत्र मे होने वाले बाल विवाह पर निगरानी रखेगी इस दौरान प्रशासन ने कहा की दोषियों के बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करेगी
    user_Giriraj regar reporter
    Giriraj regar reporter
    Reporter बकानी, झालावाड़, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • Post by Ramprasad dhangar
    1
    Post by Ramprasad dhangar
    user_Ramprasad dhangar
    Ramprasad dhangar
    Photographer शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Mahendar.merotha
    1
    Post by Mahendar.merotha
    user_Mahendar.merotha
    Mahendar.merotha
    Voice of people लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • मोड़क क्षेत्र के सहरावदा में रविवार सुबह एक शादी समारोह के दोरान गैस सिलेंडर में आग लग गई सिलेंडर जैसे बफका तो आनन-फानन में लोगों में अफरातफरी मच गई, सूचना मिलते हीं मोड़क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गैस सिलेंडर भट्टी को टेंट से निकाल गैस सिलेंडर को वहां से दूर सहरावदा बिड में लें गए जहां उस पर मिट्टी और पानी कि मदद से आग पर काबू पाया जा सका, तब जाकर लोगों ने राहत कि सांस लीं
    1
    मोड़क क्षेत्र के सहरावदा में रविवार सुबह एक शादी समारोह के दोरान गैस सिलेंडर में आग लग गई सिलेंडर जैसे बफका तो आनन-फानन में लोगों में अफरातफरी मच गई, सूचना मिलते हीं मोड़क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गैस सिलेंडर भट्टी को टेंट से निकाल गैस सिलेंडर को वहां से दूर सहरावदा बिड में लें गए जहां उस पर मिट्टी और पानी कि मदद से आग पर काबू पाया जा सका, तब जाकर लोगों ने राहत कि सांस लीं
    user_Mangilal Charan
    Mangilal Charan
    Local News Reporter रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.