logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मदुदाबाद सब्जी मंडी के पास दर्दनाक हादसा, सड़क पार कर रहे व्यवसायी को बाइक ने मारी टक्कर मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के मदुदाबाद सब्जी मंडी के समीप एनएच-122बी मुख्य मार्ग पर मंगलवार को तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक गल्ला व्यवसायी समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की तत्परता से दोनों घायलों को तत्काल अलग-अलग निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायल गल्ला व्यवसायी की पहचान विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के बढ़ौना निवासी शंकर सहनी के रूप में हुई है। वहीं बाइक सवार युवक की पहचान मदुदाबाद गोरियारी टोला निवासी आकाश कुमार के रूप में की गई है। हादसे में बाइक सवार आकाश कुमार का एक हाथ टूट गया, जबकि शंकर सहनी के सिर में गंभीर चोट लगी है। समाचार लिखे जाने तक व्यवसायी को होश नहीं आया था और चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शंकर सहनी अपनी दुकान का सामान लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान वे एनएच-122बी सड़क पार कर रहे थे। उसी समय कल्याणपुर बस्ती की ओर से तेज गति से बाइक चला रहे आकाश कुमार मदुदाबाद की ओर आ रहे थे। सड़क पार करने के दौरान दोनों अचानक आमने-सामने आ गए और जोरदार टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार ने दुर्घटना से बचने का पूरा प्रयास किया, लेकिन दोनों के बीच दूरी बेहद कम होने के कारण वह बाइक पर नियंत्रण नहीं रख सका और हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए एनएच-122बी पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए बिना देर किए दोनों घायलों को निजी क्लीनिक पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। फिलहाल दोनों घायलों की स्थिति पर चिकित्सकों की नजर बनी हुई है। घटना के संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

7 hrs ago
user_RAMRUP RAY
RAMRUP RAY
पत्रकार पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•

More news from बिहार and nearby areas
  • Nisha Kumari vaishali jila jadhua hajipur tercya post Ratnakar thana gaga birju jila Vaishali Vaishali Vaishali jila ka mausam Jay Mata Di
    1
    Nisha Kumari vaishali jila jadhua hajipur tercya post Ratnakar thana gaga birju jila Vaishali 
Vaishali Vaishali jila ka mausam Jay Mata Di
    user_Nisha Kumari vaishali jila jadhua hajipur
    Nisha Kumari vaishali jila jadhua hajipur
    Tailor वैशाली, वैशाली, बिहार•
    8 hrs ago
  • फतुहा औद्योगिक क्षेत्र में बड़ी चोरी, बंद पड़े जूस प्लांट से ₹11 लाख की संपत्ति पर हाथ साफ। पटना के फतुहा औद्योगिक क्षेत्र में बंद पड़े एक प्लांट को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। फेस-1 स्थित गोदम्बे फूड एंड वेभरेज प्राइवेट लिमिटेड में ताला काटकर लाखों रुपये के उपकरण और मशीनरी चोरी कर ली गई। बताया जा रहा है कि प्लांट पिछले कई महीनों से बंद था। सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने का फायदा उठाते हुए बदमाश अंदर घुसे और प्लास्टिक बोतल निर्माण में इस्तेमाल होने वाली 10 डाई, जिनकी कीमत करीब ₹8 लाख बताई जा रही है, अपने साथ ले गए। इसके अलावा टीवी, फ्रिज, मोटर, सबमर्सिबल, बिजली चेंजर, ग्राइंडर कटर मशीन, एलपीजी सिलेंडर, अग्निशमन यंत्र और सीसीटीवी का डीवीआर भी गायब मिला। जाते-जाते बदमाशों ने एयर कंडीशनर, कंप्यूटर और सीसीटीवी सिस्टम को भी नुकसान पहुंचाया। कंपनी के निदेशक चन्द्रभूषण सिंह को घटना की जानकारी स्टाफ से मिली, जिसके बाद उन्होंने फतुहा थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दी। आवेदन के अनुसार, चोरी से लगभग ₹11 लाख का नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    फतुहा औद्योगिक क्षेत्र में बड़ी चोरी, बंद पड़े जूस प्लांट से ₹11 लाख की संपत्ति पर हाथ साफ।
पटना के फतुहा औद्योगिक क्षेत्र में बंद पड़े एक प्लांट को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। फेस-1 स्थित गोदम्बे फूड एंड वेभरेज प्राइवेट लिमिटेड में ताला काटकर लाखों रुपये के उपकरण और मशीनरी चोरी कर ली गई।
बताया जा रहा है कि प्लांट पिछले कई महीनों से बंद था। सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने का फायदा उठाते हुए बदमाश अंदर घुसे और प्लास्टिक बोतल निर्माण में इस्तेमाल होने वाली 10 डाई, जिनकी कीमत करीब ₹8 लाख बताई जा रही है, अपने साथ ले गए।
इसके अलावा टीवी, फ्रिज, मोटर, सबमर्सिबल, बिजली चेंजर, ग्राइंडर कटर मशीन, एलपीजी सिलेंडर, अग्निशमन यंत्र और सीसीटीवी का डीवीआर भी गायब मिला। जाते-जाते बदमाशों ने एयर कंडीशनर, कंप्यूटर और सीसीटीवी सिस्टम को भी नुकसान पहुंचाया।
कंपनी के निदेशक चन्द्रभूषण सिंह को घटना की जानकारी स्टाफ से मिली, जिसके बाद उन्होंने फतुहा थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दी। आवेदन के अनुसार, चोरी से लगभग ₹11 लाख का नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_Shashi Kumar
    Shashi Kumar
    Communications central फतुहा, पटना, बिहार•
    6 hrs ago
  • बांकीपुर चुनाव प्रचार में आमने-सामने हुए तेजस्वी यादव और पवन सिंह! सियासत में मचा बड़ा घमासान? #BankipurByElection #TejashwiYadav #PawanSingh #BiharPolitics #BiharElection #BreakingNews #PoliticalNews #BiharDarpan24 #Election2026 #ViralNews बांकीपुर चुनाव प्रचार में आमने-सामने हुए तेजस्वी यादव और पवन सिंह! सियासत में मचा बड़ा घमासान? #BankipurByElection #TejashwiYadav #PawanSingh #BiharPolitics #BiharElection #BreakingNews #PoliticalNews #BiharDarpan24 #Election2026 #ViralNews
    1
    बांकीपुर चुनाव प्रचार में आमने-सामने हुए तेजस्वी यादव और पवन सिंह! सियासत में मचा बड़ा घमासान?
#BankipurByElection #TejashwiYadav #PawanSingh #BiharPolitics #BiharElection #BreakingNews #PoliticalNews #BiharDarpan24 #Election2026 #ViralNews

    user_Bihar darpan 24
    Bihar darpan 24
    News चेहरा कलां, वैशाली, बिहार•
    6 hrs ago
  • बाढ़ के उमानाथ में श्रावणी मेले को लेकर कोई व्यवस्था नहीं, चेयरमैन ने कहा जल्द होगी व्यवस्था एक दिन बाद श्रावणी मेले की शुरुआत होनेवाली है। इस अवसर पर बाढ़ के उत्तरायणी गंगा तट पर स्थित बाबा उमानाथ मंदिर में प्रतिदिन हजारों एवं प्रत्येक सोमवारी को लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ होती है। उमानाथ के महंथ निगमानंद भारती ने बताया कि श्रावणी मेले को देखते हुए फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई निरीक्षण एवं तैयारियों को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। एक अन्य पुजारी ने बताया कि यहां से हजारों की संख्या में लोग जल उठाकर कांवर लेकर अशोक धाम, बैकुंठपुर तथा देवघर में बाबा भोले का जलाभिषेक करने के लिए जाते हैं। सुल्तानगंज, अशोकधाम, बैकुण्ठपुर तथा देवघर में श्रावणी मेले को लेकर प्रशासन के द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है लेकिन बिहार के काशी के नाम से प्रसिद्ध बाबा उमानाथ में कोई व्यवस्था नहीं की गई है। यहां तक कि जो महिला श्रद्धालु आएंगी उसके लिए कपड़े बदलने का चेंजिंग रूम तक नहीं हैं। वहीं जब इस संबंध में बाढ़ नगरपरिषद के चेयरमैन संजय कुमार उर्फ गाय माता से बात की गई तो उन्होंने कहा कि बुधवार तक उमानाथ में श्रद्धालुओं के विश्राम करने के लिए टेंट, लाइट के लिए जेनरेटर सहित आवश्यकता अनुसार सारी व्यवस्था कर दी जाएगी। हालांकि उमानाथ में सौंदर्यीकरण को लेकर काम चल रहा है इस वजह से भी व्यवस्था में बाधा आने की बात बताई जा रही है। आपको बता दें कि बिहार में सिर्फ बाढ़ और सुल्तानगंज ऐसी जगह है जहां गंगा उत्तरवाहिनी है जहां के जल का खास महत्व है। बाढ़ के उमानाथ मंदिर की तुलना बनारस के काशी विश्वनाथ मंदिर से करते हुए एक कहावत प्रचलित है; बाढ़ बनारस एक है बसे गंग के तीर उमानाथ के दर्शन से कंचन होत शरीर।
    1
    बाढ़ के उमानाथ में श्रावणी मेले को लेकर कोई व्यवस्था नहीं, चेयरमैन ने कहा जल्द होगी व्यवस्था

एक दिन बाद श्रावणी मेले की शुरुआत होनेवाली है। इस अवसर पर बाढ़ के उत्तरायणी गंगा तट पर स्थित बाबा उमानाथ मंदिर में प्रतिदिन हजारों एवं प्रत्येक सोमवारी को लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ होती है। उमानाथ के महंथ निगमानंद भारती ने बताया कि श्रावणी मेले को देखते हुए फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई निरीक्षण एवं तैयारियों को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। एक अन्य पुजारी ने बताया कि यहां से हजारों की संख्या में लोग जल उठाकर कांवर लेकर अशोक धाम, बैकुंठपुर तथा देवघर में बाबा भोले का जलाभिषेक करने के लिए जाते हैं। सुल्तानगंज, अशोकधाम, बैकुण्ठपुर तथा देवघर में श्रावणी मेले को लेकर प्रशासन के द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है लेकिन बिहार के काशी के नाम से प्रसिद्ध बाबा उमानाथ में कोई व्यवस्था नहीं की गई है। यहां तक कि जो महिला श्रद्धालु आएंगी उसके लिए कपड़े बदलने का चेंजिंग रूम तक नहीं हैं। वहीं जब इस संबंध में बाढ़ नगरपरिषद के चेयरमैन संजय कुमार उर्फ गाय माता से बात की गई तो उन्होंने कहा कि बुधवार तक उमानाथ में श्रद्धालुओं के विश्राम करने के लिए टेंट, लाइट के लिए जेनरेटर सहित आवश्यकता अनुसार सारी व्यवस्था कर दी जाएगी। हालांकि उमानाथ में सौंदर्यीकरण को लेकर काम चल रहा है इस वजह से भी व्यवस्था में बाधा आने की बात बताई जा रही है। आपको बता दें कि बिहार में सिर्फ बाढ़ और सुल्तानगंज ऐसी जगह है जहां गंगा उत्तरवाहिनी है जहां के जल का खास महत्व है। बाढ़ के उमानाथ मंदिर की तुलना बनारस के काशी विश्वनाथ मंदिर से करते हुए एक कहावत प्रचलित है; बाढ़ बनारस एक है बसे गंग के तीर उमानाथ के दर्शन से कंचन होत शरीर।
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    7 hrs ago
  • तिरहुत स्नातक विधानपरिषद एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी अभिषेक झा के समर्थन मतदाता मिलन समारोह आयोजित। वैशाली जिला के महुआ अनुमंडल अंतर्गत चेहराकलां प्रखंड क्षेत्र के मुस्तफापुर स्थित चन्द्रा आईटीआई परिसर में मंगलवार को तिरहुत स्नातक विधान परिषद क्षेत्र के एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी अभिषेक झा के समर्थन में मतदाता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष उमेश भक्त तथा संचालन भाजपा प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र कुमार कुशवाहा ने की। समारोह को संबोधित करते हुए जदयू वैशाली जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह ने उपस्थित लोगों से आगामी विधान परिषद चुनाव में अभिषेक झा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।उन्होंने आगे ने कहा कि अभिषेक झा शिक्षित युवाओं, स्नातकों एवं क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के मुद्दों को मजबूती से उठाने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि तिरहुत स्नातक क्षेत्र के मतदाताओं को एकजुट होकर एनडीए समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करना चाहिए, ताकि क्षेत्र की समस्याओं को सदन में प्रभावी ढंग से रखा जा सके। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और चुनावी रणनीति पर भी चर्चा की। मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने तथा अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने अभिषेक झा की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को जेपी सेनानी सह वरिष्ठ जदयू नेता रामप्रीत हरपुरी, जदयू युवा प्रकोष्ठ पूर्व जिला अध्यक्ष हिमाचल कुमार, पूर्व शिक्षक हरिनंदन प्रसाद सिंह, मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष शंभु शरण राय, कमल राय, मन्ना पासवान, अरविन्द कुमार आजाद सहित अन्य लोग शामिल हुए। *प्रणव कुमार हरपुरी, दैनिक भास्कर अनुमंडल संवाददाता, महुआ (वैशाली) : वैशाली जिला के महुआ अनुमंडल अंतर्गत चेहराकलां प्रखंड क्षेत्र के मुस्तफापुर स्थित चन्द्रा आईटीआई परिसर में मंगलवार को तिरहुत स्नातक विधान परिषद क्षेत्र के एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी अभिषेक झा के समर्थन में मतदाता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष उमेश भक्त तथा संचालन भाजपा प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र कुमार कुशवाहा ने की। समारोह को संबोधित करते हुए जदयू वैशाली जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह ने उपस्थित लोगों से आगामी विधान परिषद चुनाव में अभिषेक झा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।उन्होंने आगे ने कहा कि अभिषेक झा शिक्षित युवाओं, स्नातकों एवं क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के मुद्दों को मजबूती से उठाने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि तिरहुत स्नातक क्षेत्र के मतदाताओं को एकजुट होकर एनडीए समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करना चाहिए, ताकि क्षेत्र की समस्याओं को सदन में प्रभावी ढंग से रखा जा सके। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और चुनावी रणनीति पर भी चर्चा की। मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने तथा अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने अभिषेक झा की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को जेपी सेनानी सह वरिष्ठ जदयू नेता रामप्रीत हरपुरी, जदयू युवा प्रकोष्ठ पूर्व जिला अध्यक्ष हिमाचल कुमार, पूर्व शिक्षक हरिनंदन प्रसाद सिंह, मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष शंभु शरण राय, कमल राय, मन्ना पासवान, अरविन्द कुमार आजाद सहित अन्य लोग शामिल हुए।
    1
    तिरहुत स्नातक विधानपरिषद एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी अभिषेक झा के समर्थन मतदाता मिलन समारोह आयोजित।

वैशाली जिला के महुआ अनुमंडल अंतर्गत चेहराकलां प्रखंड क्षेत्र के मुस्तफापुर स्थित चन्द्रा आईटीआई परिसर में मंगलवार को तिरहुत स्नातक विधान परिषद क्षेत्र के एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी अभिषेक झा के समर्थन में मतदाता मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष उमेश भक्त तथा संचालन भाजपा प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र कुमार कुशवाहा ने की। समारोह को संबोधित करते हुए जदयू वैशाली जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह ने उपस्थित लोगों से आगामी विधान परिषद चुनाव में अभिषेक झा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।उन्होंने आगे ने कहा कि अभिषेक झा शिक्षित युवाओं, स्नातकों एवं क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के मुद्दों को मजबूती से उठाने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि तिरहुत स्नातक क्षेत्र के मतदाताओं को एकजुट होकर एनडीए समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करना चाहिए, ताकि क्षेत्र की समस्याओं को सदन में प्रभावी ढंग से रखा जा सके।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और चुनावी रणनीति पर भी चर्चा की। मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने तथा अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने अभिषेक झा की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को जेपी सेनानी सह वरिष्ठ जदयू नेता रामप्रीत हरपुरी, जदयू युवा प्रकोष्ठ पूर्व जिला अध्यक्ष हिमाचल कुमार, पूर्व शिक्षक हरिनंदन प्रसाद सिंह, मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष शंभु शरण राय, कमल राय, मन्ना पासवान, अरविन्द कुमार आजाद सहित अन्य लोग शामिल हुए।

*प्रणव कुमार हरपुरी, दैनिक भास्कर अनुमंडल संवाददाता, महुआ (वैशाली) :  वैशाली जिला के महुआ अनुमंडल अंतर्गत चेहराकलां प्रखंड क्षेत्र के मुस्तफापुर स्थित चन्द्रा आईटीआई परिसर में मंगलवार को तिरहुत स्नातक विधान परिषद क्षेत्र के एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी अभिषेक झा के समर्थन में मतदाता मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष उमेश भक्त तथा संचालन भाजपा प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र कुमार कुशवाहा ने की। समारोह को संबोधित करते हुए जदयू वैशाली जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह ने उपस्थित लोगों से आगामी विधान परिषद चुनाव में अभिषेक झा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।उन्होंने आगे ने कहा कि अभिषेक झा शिक्षित युवाओं, स्नातकों एवं क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के मुद्दों को मजबूती से उठाने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि तिरहुत स्नातक क्षेत्र के मतदाताओं को एकजुट होकर एनडीए समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करना चाहिए, ताकि क्षेत्र की समस्याओं को सदन में प्रभावी ढंग से रखा जा सके।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और चुनावी रणनीति पर भी चर्चा की। मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने तथा अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने अभिषेक झा की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को जेपी सेनानी सह वरिष्ठ जदयू नेता रामप्रीत हरपुरी, जदयू युवा प्रकोष्ठ पूर्व जिला अध्यक्ष हिमाचल कुमार, पूर्व शिक्षक हरिनंदन प्रसाद सिंह, मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष शंभु शरण राय, कमल राय, मन्ना पासवान, अरविन्द कुमार आजाद सहित अन्य लोग शामिल हुए।
    user_H2H News
    H2H News
    Newspaper publisher चेहरा कलां, वैशाली, बिहार•
    7 hrs ago
  • तेज प्रताप यादव का बड़ा आरोप! जेल में बंद हर छात्र मेरा भाई है, बिहार की राजनीति में मचा बवाल!" #TejPratapYadav #BiharPolitics #BreakingNews #StudentProtest #BiharNews #PoliticalNews #ViralNews #BiharDarpan24 #HindiNews #LatestNews तेज प्रताप यादव का बड़ा आरोप! जेल में बंद हर छात्र मेरा भाई है, बिहार की राजनीति में मचा बवाल!" #TejPratapYadav #BiharPolitics #BreakingNews #StudentProtest #BiharNews #PoliticalNews #ViralNews #BiharDarpan24 #HindiNews #LatestNews
    1
    तेज प्रताप यादव का बड़ा आरोप! जेल में बंद हर छात्र मेरा भाई है, बिहार की राजनीति में मचा बवाल!"
#TejPratapYadav #BiharPolitics #BreakingNews #StudentProtest #BiharNews #PoliticalNews #ViralNews #BiharDarpan24 #HindiNews #LatestNews
तेज प्रताप यादव का बड़ा आरोप! जेल में बंद हर छात्र मेरा भाई है, बिहार की राजनीति में मचा बवाल!"
#TejPratapYadav #BiharPolitics #BreakingNews #StudentProtest #BiharNews #PoliticalNews #ViralNews #BiharDarpan24 #HindiNews #LatestNews
    user_Bihar darpan 24
    Bihar darpan 24
    News चेहरा कलां, वैशाली, बिहार•
    7 hrs ago
  • शराबबंदी कानून के उल्लंघन करने पर मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र से दो युवक गिरफ्तार । मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून को उल्लंघन करने वाले दो युवक गिरफ्तार भेजा न्यायिक हिरासत में। जी हां मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद, पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे इस अभियान के तहत, पुलिस ने शराब सेवन के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए उक्त दोनों युवकों की पहचान भदैया गांव निवासी तिलकेश्वर पासवान के 35 वर्षीय पुत्र राजेश पासवान तथा वसंत पासवान के 38 वर्षीय पुत्र मनोज पासवान के रूप में की गई है। इस बाबत थाना अध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि पुलिस उक्त दोनों युवक को चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद , कागजी कार्रवाई करते हुए न्यायिक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उन्होंने यह भी कहा कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी
    1
    शराबबंदी कानून के उल्लंघन करने पर मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र से दो युवक गिरफ्तार ।
मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून को उल्लंघन करने वाले दो युवक गिरफ्तार 
भेजा न्यायिक हिरासत में।
जी हां मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद, पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे इस अभियान के तहत, पुलिस ने शराब सेवन के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार हुए उक्त दोनों युवकों की पहचान भदैया गांव निवासी तिलकेश्वर पासवान के 35 वर्षीय पुत्र राजेश पासवान तथा वसंत पासवान के 38 वर्षीय पुत्र मनोज पासवान के रूप में की गई है।
इस बाबत थाना अध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि पुलिस उक्त दोनों युवक को चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद , कागजी कार्रवाई करते हुए न्यायिक  न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
उन्होंने यह भी कहा कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी  कार्रवाई जारी रहेगी
    user_CHUNNU KUMAR SINGH
    CHUNNU KUMAR SINGH
    Local News Reporter मोहिउद्दीननगर, समस्तीपुर, बिहार•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.