Shuru
Apke Nagar Ki App…
lllllllllllllllllllllllllllllkkkkkkllllllllllllllllllll pppppppp
Raju Bhagora
lllllllllllllllllllllllllllllkkkkkkllllllllllllllllllll pppppppp
More news from राजस्थान and nearby areas
- आबूरोड। राजस्थान गुजरात की अंतरराज्य सीमा पर स्थित रीको थाना क्षेत्र के मावल बॉर्डर से नशे का सौदागर राजस्थान पुलिस को चकमा देकर निकलने में सफल रहा, वहीं गुजरात पुलिस की सतर्कता से उनका खेल ज्यादा देर नहीं चल सका। जानकारी के अनुसार तस्कर अवैध चरस का बड़ा जखीरा, एक देसी पिस्टल और 16 जिंदा कारतूस लेकर राजस्थान से गुजरात में प्रवेश कर रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी ट्रेवल्स बस के जरिए जयपुर से पुणे जा रहा था। इस दौरान वह आबूरोड के रीको थाना क्षेत्र स्थित मावल चौकी को पार कर गया, जिससे स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उधर गुजरात की अमीरगढ़ चेकपोस्ट पर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए बस की जांच की। तलाशी के दौरान युवक के पास से लगभग 14 किलो चरस, एक देसी पिस्टल और 16 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। जप्त की गई चरस की बाजार कीमत लगभग 34 लाख 50 हजार रुपये आँकी जा रही है। पकड़ा गया युवक बिहार का निवासी बताया जा रहा है, जो जयपुर से पुणे तक नशे की खेप पहुंचाने जा रहा था। फिलहाल गुजरात पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है तथा इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है।3
- आबूरोड। अधिशासी अधिकारी अनिल झिंनोनिया ने जारी किए दिशा-निर्देश दुकानदारों सहित सभी नागरिकों से सफाई बनाए रखने का आह्वान। आबूरोड शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका ने एक अहम पहल शुरू की है..नगर पालिका द्वारा जारी संदेश में शहरवासियों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई है, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अनिल झिंनोनिया ने आदेश जारी करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है,बल्कि यह हर नागरिक का कर्तव्य है.. यदि सभी लोग मिलकर अपने घर, गली और आसपास के क्षेत्रों में सफाई रखें, तो शहर को स्वच्छ और आकर्षक बनाया जा सकता है..उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे कचरे को इधर-उधर फेंकने के बजाय निर्धारित स्थानों पर ही डालें। खुले में कचरा फेंकने से न केवल शहर की सुंदरता प्रभावित होती है, बल्कि इससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ता है..नगर पालिका ने विशेष रूप से दुकानदारों और व्यापारियों से अपील की है कि वे अपने प्रतिष्ठानों के सामने सफाई बनाए रखें और कचरा सड़कों पर न डालें। बाजारों में गंदगी फैलने से आमजन को परेशानी होती है और शहर की छवि भी खराब होती है..पालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ जीवन की आधारशिला है। यदि सभी नागरिक छोटे-छोटे प्रयास करें, तो आबूरोड को एक आदर्श स्वच्छ शहर बनाया जा सकता है..अंत में नगर पालिका ने “स्वच्छ शहर, स्वस्थ नागरिक” के संकल्प को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि हर व्यक्ति का छोटा सा योगदान पूरे शहर में बड़ा बदलाव ला सकता है1
- मंडार थाना क्षेत्र में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार को उजाड़ दिया। ढिबड़ी–मैथीपुरा रोड पर जोगियों का धोरा गोगाजी थान के पास तेज रफ्तार लग्जरी कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सभी चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही थानाधिकारी प्रवीण आचार्य और एएसआई दिनेश कुमार रावल मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाकर प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। हादसे में छैल कुंवर (45) पत्नी पुरण सिंह, श्रीपाल सिंह (20) पुत्र पुरण सिंह और विपुल (13) पुत्र पुरण सिंह निवासी वेरापुरा (शिवगंज) हाल भटाना (रेवदर) की मौत हो गई । मनीषा कुंवर (16) पुत्री पुरण सिंह घायल है । हादसे में कार चालक भी घायल हुआ है, जिसका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है ।1
- *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* आबूरोड। एक बार फिर तस्कर रीको थाना पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल हो गए, लेकिन उनकी यह चाल ज्यादा देर तक नहीं चल सकी। गुजरात पुलिस की सतर्कता के चलते आखिरकार तस्करों का खेल खत्म हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार तस्कर संदिग्ध सामान लेकर आबूरोड क्षेत्र से गुजर रहे थे। इस दौरान रीको पुलिस को भनक लगने पर नाकाबंदी की गई, लेकिन तस्कर पुलिस को चकमा देकर मौके से भाग निकले। इसके बाद तुरंत गुजरात पुलिस को अलर्ट किया गया। सीमा क्षेत्र में पहले से मुस्तैद गुजरात पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए संदिग्ध वाहन को घेर लिया। पुलिस ने वाहन को रोककर तलाशी ली, जिसमें अवैध सामान बरामद हुआ। साथ ही तस्करों को भी हिरासत में ले लिया गया। इस पूरी कार्रवाई के बाद दोनों राज्यों की पुलिस के बीच बेहतर समन्वय की सराहना की जा रही है। वहीं रीको पुलिस की सतर्कता पर भी सवाल उठने लगे हैं कि आखिर तस्कर बार-बार कैसे चकमा देकर निकलने में सफल हो जाते हैं। फिलहाल पुलिस तस्करों से पूछताछ कर रही है और पूरे नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।1
- सिरोही राजस्थान में लगातार बढ़ती गर्मी अब जनजीवन पर भारी पड़ने लगी है। इसी को ध्यान में रखते हुए सिरोही जिला प्रशासन ने बड़ा और अहम निर्णय लिया है। जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, नर्सरी से कक्षा 08 तक के सभी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। नया स्कूल समय: सुबह 07:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक यह फैसला बच्चों को तेज गर्मी और लू (हीटवेव) के खतरे से बचाने के उद्देश्य से लिया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। प्रशासन की अपील: अभिभावक और स्कूल प्रबंधन से अपील की गई है कि वे बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और गर्मी से बचाव के सभी जरूरी उपाय अपनाएं। बढ़ती गर्मी के बीच यह निर्णय राहत भरा माना जा रहा है, जिससे छोटे बच्चों को दोपहर की झुलसा देने वाली धूप से बचाया जा सके।2
- छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के ग्राम बुंदेली से एक बेहद सनसनीखेज और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। घरेलू विवाद के बाद एक पति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी का व्यवहार और भी हैरान करने वाला रहा। बताया जा रहा है कि वह पत्नी का कटा हुआ सिर बोरी में रखकर गांव में लोगों को दिखाता रहा और खुद ही पुलिस चौकी जाने की बात करता रहा। इस भयावह दृश्य को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्राथमिक जांच में घरेलू विवाद को घटना की मुख्य वजह बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रही है।1
- “हमारा जुंजाणी-स्वच्छ जुंजाणी” सिर्फ बोर्ड तक सीमित! अंबार में बदला कचरा, लाखों का बजट सवालों के घेरे में भीनमाल (विक्रम राठी) भीनमाल पंचायत समिति की ग्राम पंचायत जुंजाणी में स्वच्छता व्यवस्था की हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। एक ओर जहां गांव में "हमारा जुंजाणी" “स्वच्छ जुंजाणी” के बड़े-बड़े बोर्ड लगाकर स्वच्छता के दावे किए जा रहे हैं, वहीं उन्हीं बोर्डों के आसपास कचरे और पॉलीथिन के ढेर लगे हुए नजर आ रहे हैं। यह दृश्य न केवल स्वच्छता अभियान की पोल खोलता है, बल्कि जिम्मेदारों की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत द्वारा घर-घर कचरा संग्रहण के नाम पर हर साल लाखों रुपए का बजट उठाया जा रहा है, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति बदतर बनी हुई है। कचरा संग्रहण की व्यवस्था कागजों में तो सक्रिय दिखाई देती है, मगर हकीकत में गांव की गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरे के ढेर आम बात बन चुके हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नियमित रूप से कचरा उठाने की व्यवस्था नहीं है, जिससे गंदगी बढ़ती जा रही है और बीमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जिस स्थान पर “स्वच्छता” का संदेश देने वाला बोर्ड लगा है, वहीं सबसे ज्यादा गंदगी फैली हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए और कचरा संग्रहण के नाम पर खर्च किए जा रहे बजट का हिसाब सार्वजनिक किया जाए। साथ ही, जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि स्वच्छता अभियान सिर्फ कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि धरातल पर भी नजर आए।2
- आबूरोड शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका ने विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुआत की है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अनिल झिंगोनिया ने शहरवासियों के नाम संदेश जारी कर स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल नगर पालिका या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। यदि सभी लोग अपने घर, गली, मोहल्ले और आसपास के क्षेत्रों में नियमित सफाई रखें, तो शहर को आदर्श और आकर्षक बनाया जा सकता है। अधिशासी अधिकारी ने नागरिकों से आग्रह किया कि कचरा इधर-उधर फेंकने के बजाय निर्धारित स्थानों और डस्टबिन में ही डालें। खुले में कचरा डालने से शहर की सुंदरता प्रभावित होती है और बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ जाता है। नगर पालिका ने विशेष रूप से दुकानदारों और व्यापारियों से अपील की है कि वे अपने प्रतिष्ठानों के सामने साफ-सफाई रखें तथा कचरा सड़कों पर न फैलाएं। बाजार क्षेत्र में गंदगी से आमजन को परेशानी होती है और शहर की छवि भी खराब होती है। पालिका प्रशासन ने कहा कि स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ जीवन की आधारशिला है। यदि हर नागरिक छोटा-सा योगदान दे, तो पूरे शहर में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।1