logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ग्रामीण जिम्मेदारों की अनदेखी के कारण शुद्ध पेयजल को तरस रहे हैं । ```कई लाख की लागत से लगा आर ओ प्लांट वर्षों से पड़ा है बन्द ।``` विभागीय जिम्मेदार नहीं दे रहे हैं ध्यान। रूपवास क्षेत्र की दौरदा ग्राम पंचायत के जरैला गांव का आर ओ प्लांट दो वर्ष से खराब होने के कारण बन्द पड़ा है, जिस कारण ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है। जरैला गांव के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में करीब चार वर्ष पूर्व आर ओ प्लांट लगाया गया था। प्लांट लगने से ग्रामीणों को लगभग दो वर्ष तक शुद्ध पेयजल मिलता रहा। लेकिन दो वर्ष पूर्व प्लांट खराब हो गया। उसके पश्चात प्लांट के लिए लगाई गई विधुत डीपी भी चोरी हो गई। जिसके कारण आर ओ प्लांट बंद हो गया। प्लांट को शुरु करवाने के लिए विभागीय अधिकारियों को भी कई बार अवगत करवाया गया। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मजबूरन ग्रामीणों को कूओं व हैंडपंपों का पानी पीकर ही गुजारा करना पड़ रहा है। जो विभागीय जिम्मेदारों की अनदेखी और हठधर्मी को दर्शाता है।

4 hrs ago
user_मेरा प्रयास सच दिखाने का
मेरा प्रयास सच दिखाने का
भरतपुर, भरतपुर, राजस्थान•
4 hrs ago

ग्रामीण जिम्मेदारों की अनदेखी के कारण शुद्ध पेयजल को तरस रहे हैं । ```कई लाख की लागत से लगा आर ओ प्लांट वर्षों से पड़ा है बन्द ।``` विभागीय जिम्मेदार नहीं दे रहे हैं ध्यान। रूपवास क्षेत्र की दौरदा ग्राम पंचायत के जरैला गांव का आर ओ प्लांट दो वर्ष से खराब होने के कारण बन्द पड़ा है, जिस कारण ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है। जरैला गांव के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में करीब चार वर्ष पूर्व आर ओ प्लांट लगाया गया था। प्लांट लगने से ग्रामीणों को लगभग दो वर्ष तक शुद्ध पेयजल मिलता रहा। लेकिन दो वर्ष पूर्व प्लांट खराब हो गया। उसके पश्चात प्लांट के लिए लगाई गई विधुत डीपी भी चोरी हो गई। जिसके कारण आर ओ प्लांट बंद हो गया। प्लांट को शुरु करवाने के लिए विभागीय अधिकारियों को भी कई बार अवगत करवाया गया। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मजबूरन ग्रामीणों को कूओं व हैंडपंपों का पानी पीकर ही गुजारा करना पड़ रहा है। जो विभागीय जिम्मेदारों की अनदेखी और हठधर्मी को दर्शाता है।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • खुद पर चप्पल उठ गई लेकिन औरत का सम्मान किया, लेकिन जब पत्नी पर उठी तब... #viralreels #trainincident #men #thenewsgalaxy
    1
    खुद पर चप्पल उठ गई लेकिन औरत का सम्मान किया, लेकिन जब पत्नी पर उठी तब... #viralreels #trainincident #men #thenewsgalaxy
    user_Sonu Faujdar
    Sonu Faujdar
    Taxi Driver Bharatpur, Rajasthan•
    15 hrs ago
  • मथुरा जय गुरुदेव के पास गाड़ी में लगी आग
    1
    मथुरा जय गुरुदेव के पास गाड़ी में लगी आग
    user_Police Ki Aawaz News
    Police Ki Aawaz News
    मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मथुरा में ईद उल फितर से पहले रमजान माह के शुक्रवार को मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद पर जुम्मे की नमाज शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हुई। नमाज अता करने के लिए सैकड़ों की संख्या में नमाजी शाही ईदगाह पहुंचे। नमाज के दौरान पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था, वहीं प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। नमाज के लिए आने वाले लोगों को पहचान पत्र के आधार पर ही प्रवेश दिया गया। मस्जिद परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम देखने को मिले। पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया था, जिससे नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। नमाज अता करने आए जमालुद्दीन ने कहा कि मथुरा एक धर्मनगरी है, जहां हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग गंगा-जमुनी तहजीब के साथ मिलजुल कर रहते हैं। उन्होंने कहा कि यहां हमेशा से आपसी भाईचारा और सौहार्द बना रहा है और किसी प्रकार की बेमनुस्यता की भावना नहीं है। जुम्मे की नमाज के दौरान देश में अमन-चैन और भाईचारे के लिए विशेष दुआएं की गईं। उन्होंने बताया कि रमजान का महीना मुस्लिम समुदाय के लिए बेहद पवित्र माना जाता है। इसी माह के अंत में ईद उल फितर का त्योहार मनाया जाता है। चांद दिखने के बाद अगले दिन ईद का त्योहार मनाया जाएगा। संभावना है कि गुरुवार या शुक्रवार को चांद नजर आने के बाद ईद का त्योहार मनाया जाएगा। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर रमजान के आखिरी दिनों की मुबारकबाद दी और समाज में शांति, सद्भाव और भाईचारे की दुआ मांगी। ईद के दिन मथुरा में हमेशा की तरह इस बार भी हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल देखने को मिलेगी।
    3
    मथुरा में ईद उल फितर से पहले रमजान माह के शुक्रवार को मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद पर जुम्मे की नमाज शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हुई। नमाज अता करने के लिए सैकड़ों की संख्या में नमाजी शाही ईदगाह पहुंचे। नमाज के दौरान पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था, वहीं प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।
नमाज के लिए आने वाले लोगों को पहचान पत्र के आधार पर ही प्रवेश दिया गया। मस्जिद परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम देखने को मिले। पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया था, जिससे नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
नमाज अता करने आए जमालुद्दीन ने कहा कि मथुरा एक धर्मनगरी है, जहां हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग गंगा-जमुनी तहजीब के साथ मिलजुल कर रहते हैं। उन्होंने कहा कि यहां हमेशा से आपसी भाईचारा और सौहार्द बना रहा है और किसी प्रकार की बेमनुस्यता की भावना नहीं है। जुम्मे की नमाज के दौरान देश में अमन-चैन और भाईचारे के लिए विशेष दुआएं की गईं।
उन्होंने बताया कि रमजान का महीना मुस्लिम समुदाय के लिए बेहद पवित्र माना जाता है। इसी माह के अंत में ईद उल फितर का त्योहार मनाया जाता है। चांद दिखने के बाद अगले दिन ईद का त्योहार मनाया जाएगा। संभावना है कि गुरुवार या शुक्रवार को चांद नजर आने के बाद ईद का त्योहार मनाया जाएगा।
नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर रमजान के आखिरी दिनों की मुबारकबाद दी और समाज में शांति, सद्भाव और भाईचारे की दुआ मांगी। ईद के दिन मथुरा में हमेशा की तरह इस बार भी हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल देखने को मिलेगी।
    user_Murli Thakur Reporter
    Murli Thakur Reporter
    Court reporter मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by RPR NEWS TV
    1
    Post by RPR NEWS TV
    user_RPR NEWS TV
    RPR NEWS TV
    मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Brajvir Singh
    1
    Post by Brajvir Singh
    user_Brajvir Singh
    Brajvir Singh
    मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • डीग राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार श्री राजीव सिंह अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी डीग के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा रसोई गैस के दाम बढ़ाए और सामाजिक कार्यक्रम हेतु कॉमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध कराने में विफल रहने के विरोध में धरना प्रदर्शन लक्ष्मण मंदिर के नीचे ,कामा रोड डीग में आयोजित किया गया है। इस समय इजरायल अमेरिका और ईरान के मध्य हो रहे युद्ध के समय देश के हितों को संरक्षित करने में भाजपा की केंद्र सरकार गलत विदेश नीति के कारण विफल रही है, जिसका कारण देश में ईंधन का संकट व्याप्त हो गया है।वक्ताओ ने कहा केंद्र सरकार द्वारा आम जन पर महंगाई का बोझ डालते हुए घरेलू गैस के दाम बढ़ाकर गैस सिलेंडर की कीमतों में 60 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई और कमर्शियल सिलेंडर में 110 रुपए की वृद्धि हुई है। लगातार शादी विवाह एवं अन्य समारोह आयोजित हो रहे हैं किन्तु इस समय में केंद्र सरकार द्वारा इन समारोहों में आयोजन हेतु आवश्यक कॉमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति को बाधित कर दिया गया है। जिससे आम जन को अतिरिक्त कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है और सामाजिक कार्य संपन्न करने में केंद्र सरकार का यह निर्णय घातक सिद्ध हो रहा है। गैस सिलेंडरों की आपूर्ति के लिए लंबी-लंबी कतारे लग रही हैं और समय, श्रम व धन इस महंगाई के समय में खर्च हो रहा है। बासमती चावल के निर्यात पर पाबंदी लगा दी भाजपा केंद्र सरकार द्वारा पहले मनरेगा योजना का बदलाव कर खत्म करने की योजना बना रही है रोजगार छिन लिया गया और आमजन के पेट में समय से निवाला भी नहीं जा रहा है। कांग्रेस राज में रसोई गैस का सिलेंडर 300 रुपये का हुआ था उस समय विपक्ष ने बहुत विरोध किया था,जो सिलेंडर आज 1000 रुपये से में भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।इस सरकार मौन है,इस समय राइजिंग इंडिया और राइजिंग राजस्थान में भाजपा की चमक बढ़ रही है , देश के प्रधानमंत्री एक दशक से महंगे कपड़े सूट पहनकर विदेशों में बिन बुलाए मेहमानों की तरह घूम-घूमकर छप्पन भोग पकवान खाकर भारत देश के राजस्व में से खर्चा उड़ाकर घूम रहे हैं गलत विदेश नीतियों के कारण कच्चे तेल, रसोई गैस और किसान के उर्वरकों में काम आने वाला कच्चा माल उपलब्ध नहीं हो रहा है। नरेंद्र मोदी अमेरिका के सामने सरेंडर हो गए हैं, और ऐसी डील करने जा रहे हैं जिससे कि एक मिल्क पाउडर में गलत हार्मोन मिलकर आएगा और जैसे पहले 1960 से 1970 के दशक में लाल गेहूँ ने भारतीयों की खानपान व्यवस्था को प्रभावित किया था। ऐसे ही मिल्क पाउडर भी बच्चे, जवान और बूढ़ों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर डालेगा। आज सीएमआई आई एजेंसी के हालिया बयान के द्वारा राजस्थान में 63 लाख बेरोजगार हे भाजपा की केंद्र सरकार और राजस्थान सरकार रोजगार को खत्म करने के साथ-साथ गरीब के चूल्हे को भी जलना नहीं देख सकती है। आज देश मैं समाज के व्यक्ति की अभावहीन तथा तड़पने की स्थिति पैदा कर रही है। भारत सरकार का वर्तमान का बजट करीब 53 लाख करोड़ का है लेकिन रोजगार और जरूरत की चीजों का कोई ध्यान नहीं दिया गया।विदेश नीति और कोई दूरदर्शिता नहीं है जिससे आम जन को रोजगार, सामाजिक सुरक्षा और समय से रोटी उपलब्ध हो सके। इंदिरा रसोइयों मैं समय से सिलेंडर नहीं पहुंच रहे ,जिससे गरीब मजदूर किसान को खाना भी नहीं मिल रहा है जो सरकार अपनी जनता को खाने की स्वास्थ की और रोजगार की और सामाजिक सुरक्षा की गारंटी नहीं दे सके है सामाजिक प्रबंधन नहीं कर पा रही है इसके अतिरिक्त इस समय लाखो भारतीय नागरिक खाड़ी के देशों में फसे हुए हैं। जिसकी वापसी को सरकार कोई ठोस कार्य नहीं किए जा रहे हैं। देशभर में गैस की कीमतों को बढ़ाकर बोझ डाला गया है और सरकारों को वापस लेना चाहिए ताकि वर्तमान में सामाजिक सुरक्षा पर अविलंब कार्रवाई होनी चाहिए और एक श्वेत पेपर वर्तमान समस्याओं पर जानता के सामने रखना चाहिए। इस कार्यक्रम में श्रीमती श्वेता यादव महिला जिलाध्यक्ष कांग्रेस, सुगड़ सिंह जाटव जी, श्री भवानी शंकर जी, श्री फज्जर खान जी, श्री देवेंद्र सिंह जी तथा एससी प्रकोष्ठ के श्रीराम चुलहरा खेलकूद प्रकोष्ठ महमूदा खान, ओबीसी प्रकोष्ठ महावीर गुर्जर, आदिवासी प्रकोष्ठ के राजू मीणा जी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के गुलसाद खान, कच्छी बस्ती प्रकोष्ठ के राजेश मीणा, पर्यावरण प्रकोष्ठ के रघुवीर पटवारी जी रारह, श्री दिनेश सिनसिनी, प्रतापसिंह महरावर , मूलचंद तहसीलदार, पूरण सिंह बडेसरा, एडवोकेट दीपेंद्र सिंह, दलवीर सिंह कासोट, विक्रम सिंह एडवोकेट, कुबर गोवर्धन सिंह, मनोज ब हरिओम सरपंच पेंघोर से करमवीर, धर्मेंद्र, ब्रजेश , सुशील, गजराज सिंह, पिंटु सावोरा, अजय भटवली, गजराज बांसरोली, दिनेश मोहनी, पंकज प्रधान, श्रीचंद शर्मा, रामवीर रारह, प्रेमसिंह प्रजापति जी, कमल सिंह गड़ासिया एवं अनुराग पला, अयूब खान इत्यादि प्रमुख कार्यकर्ता कार्यक्रम में वक्ता रहे।
    4
    डीग राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार श्री राजीव सिंह अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी डीग के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा रसोई गैस के दाम बढ़ाए और सामाजिक कार्यक्रम हेतु कॉमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध कराने में विफल रहने के विरोध में धरना प्रदर्शन लक्ष्मण मंदिर के नीचे ,कामा रोड डीग में आयोजित किया गया है। इस समय इजरायल अमेरिका और ईरान के मध्य हो रहे युद्ध के समय देश के हितों को संरक्षित करने में भाजपा की केंद्र सरकार गलत विदेश नीति के कारण विफल रही है, जिसका कारण देश में ईंधन का संकट व्याप्त हो गया है।वक्ताओ ने कहा केंद्र सरकार द्वारा आम जन पर महंगाई का बोझ डालते हुए घरेलू गैस के दाम बढ़ाकर गैस सिलेंडर की कीमतों में 60 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई और कमर्शियल सिलेंडर में 110 रुपए की वृद्धि हुई है। लगातार शादी विवाह एवं अन्य समारोह आयोजित हो रहे हैं किन्तु इस समय में केंद्र सरकार द्वारा इन समारोहों में आयोजन हेतु आवश्यक कॉमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति को बाधित कर दिया गया है। जिससे आम जन को अतिरिक्त कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है और सामाजिक कार्य संपन्न करने में केंद्र सरकार का यह निर्णय घातक सिद्ध हो रहा है। गैस सिलेंडरों की आपूर्ति के लिए लंबी-लंबी कतारे लग रही हैं और समय, श्रम व धन इस महंगाई के समय में खर्च हो रहा है। बासमती चावल के निर्यात पर पाबंदी लगा दी भाजपा केंद्र सरकार द्वारा पहले मनरेगा योजना का बदलाव कर खत्म करने की योजना बना रही है रोजगार छिन लिया गया और आमजन के पेट में समय से निवाला भी नहीं जा रहा है। कांग्रेस राज में रसोई गैस का सिलेंडर 300 रुपये का हुआ था उस समय विपक्ष ने बहुत विरोध किया था,जो सिलेंडर आज 1000 रुपये से में भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।इस सरकार मौन है,इस समय राइजिंग इंडिया और राइजिंग राजस्थान में भाजपा की चमक बढ़ रही है , देश के प्रधानमंत्री एक दशक से महंगे कपड़े सूट पहनकर विदेशों में  बिन बुलाए मेहमानों की तरह घूम-घूमकर छप्पन भोग पकवान खाकर भारत देश के राजस्व में से खर्चा उड़ाकर  घूम रहे हैं गलत विदेश नीतियों के कारण कच्चे तेल, रसोई गैस और  किसान के उर्वरकों में काम आने वाला कच्चा माल उपलब्ध नहीं हो रहा है। नरेंद्र मोदी अमेरिका के सामने सरेंडर हो गए हैं, और ऐसी डील करने जा रहे हैं जिससे कि एक मिल्क पाउडर में गलत  हार्मोन मिलकर आएगा और जैसे पहले 1960 से 1970 के दशक में लाल गेहूँ ने भारतीयों की खानपान व्यवस्था को  प्रभावित किया था। ऐसे ही मिल्क पाउडर भी बच्चे, जवान और बूढ़ों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर डालेगा। आज सीएमआई आई एजेंसी के हालिया बयान के द्वारा राजस्थान में 63 लाख बेरोजगार हे भाजपा की केंद्र सरकार और राजस्थान सरकार रोजगार को खत्म करने के साथ-साथ गरीब के चूल्हे को भी जलना नहीं देख सकती है। आज देश मैं समाज के व्यक्ति की अभावहीन तथा तड़पने की स्थिति पैदा कर रही है। भारत सरकार का वर्तमान का बजट करीब 53 लाख करोड़ का है लेकिन रोजगार और जरूरत की चीजों का कोई ध्यान नहीं दिया गया।विदेश नीति और कोई दूरदर्शिता नहीं है जिससे आम जन को रोजगार, सामाजिक सुरक्षा और समय से रोटी उपलब्ध हो सके। इंदिरा रसोइयों मैं समय से सिलेंडर नहीं पहुंच रहे ,जिससे गरीब मजदूर किसान को खाना भी नहीं मिल रहा है जो सरकार अपनी जनता को खाने की स्वास्थ की और रोजगार की और सामाजिक सुरक्षा की गारंटी नहीं दे सके है सामाजिक प्रबंधन नहीं कर पा रही है इसके अतिरिक्त इस समय लाखो भारतीय नागरिक खाड़ी के देशों में फसे हुए हैं। जिसकी वापसी को सरकार कोई ठोस कार्य नहीं किए जा रहे हैं। देशभर में गैस की कीमतों को बढ़ाकर बोझ डाला गया है और सरकारों को वापस लेना चाहिए ताकि वर्तमान में सामाजिक सुरक्षा पर अविलंब कार्रवाई होनी चाहिए और एक श्वेत पेपर वर्तमान समस्याओं पर जानता के सामने रखना चाहिए। इस कार्यक्रम में श्रीमती श्वेता यादव महिला जिलाध्यक्ष कांग्रेस,  सुगड़ सिंह जाटव जी, श्री भवानी शंकर जी, श्री फज्जर खान जी, श्री देवेंद्र सिंह जी तथा एससी प्रकोष्ठ के श्रीराम चुलहरा खेलकूद प्रकोष्ठ महमूदा खान, ओबीसी प्रकोष्ठ महावीर गुर्जर, आदिवासी प्रकोष्ठ के राजू मीणा जी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के गुलसाद खान, कच्छी बस्ती प्रकोष्ठ के राजेश मीणा, पर्यावरण प्रकोष्ठ के रघुवीर पटवारी जी रारह, श्री दिनेश सिनसिनी, प्रतापसिंह महरावर , मूलचंद तहसीलदार, पूरण सिंह बडेसरा, एडवोकेट दीपेंद्र सिंह, दलवीर सिंह कासोट, विक्रम सिंह एडवोकेट, कुबर गोवर्धन सिंह, मनोज ब हरिओम सरपंच पेंघोर से करमवीर, धर्मेंद्र, ब्रजेश , सुशील, गजराज सिंह, पिंटु सावोरा, अजय भटवली, गजराज बांसरोली, दिनेश मोहनी, पंकज प्रधान, श्रीचंद शर्मा, रामवीर रारह, प्रेमसिंह प्रजापति जी, कमल सिंह गड़ासिया एवं अनुराग पला, अयूब खान इत्यादि प्रमुख कार्यकर्ता कार्यक्रम में वक्ता रहे।
    user_Amardeep sain ripoter
    Amardeep sain ripoter
    Advertising Photographer डीग, भरतपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • पुलिस के आगे पुलिस से ही दबंगई पिस्तौल छिनने की कोशिश
    1
    पुलिस के आगे 
पुलिस से ही दबंगई
पिस्तौल छिनने की कोशिश
    user_Police Ki Aawaz News
    Police Ki Aawaz News
    मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by RPR NEWS TV
    1
    Post by RPR NEWS TV
    user_RPR NEWS TV
    RPR NEWS TV
    मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Kamal saini Pradesh adykhy
    3
    Post by Kamal saini Pradesh adykhy
    user_Kamal saini Pradesh adykhy
    Kamal saini Pradesh adykhy
    Credit reporting agency गोवर्धन, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.