logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

छतरपुर छसिविल लाइन पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, इलेक्ट्रॉनिक रिक्शा चोर को तुरंत पकड़ा

on 23 January
user_भीमकुंड न्यूज़ 24
भीमकुंड न्यूज़ 24
अर्जुंदा, बालोद, छत्तीसगढ़•
on 23 January

छतरपुर छसिविल लाइन पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, इलेक्ट्रॉनिक रिक्शा चोर को तुरंत पकड़ा

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • मललडोबरी में अवैध महुआ शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार,नगदी समेत 17 लीटर शराब जब्त
    1
    मललडोबरी में अवैध महुआ शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार,नगदी समेत 17 लीटर शराब जब्त
    user_Ashish parihar Parihar
    Ashish parihar Parihar
    पत्रकार कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • दुर्गूकोंदल,कांकेर, छत्तीसगढ़। विद्यालय परिवार आमागढ़ में “मेरा विद्यालय मेरी पहचान” अभियान के अंतर्गत शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को गणित के महत्व, उसके वैज्ञानिक दृष्टिकोण और दैनिक जीवन में उसकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया गया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 14 मार्च को यह दिवस दुनियाभर में मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य आम लोगों और विशेषकर विद्यार्थियों के बीच गणित के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि 14 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस मनाने के पीछे वैज्ञानिक कारण भी है। यह तिथि गणित की प्रसिद्ध स्थिरांक पाई (π) से जुड़ी हुई है। कई देशों में तारीख को महीना/दिन (3/14) के रूप में लिखा जाता है, जो पाई के मान 3.14 से मेल खाता है। इसी वजह से इसे पाई दिवस के नाम से भी जाना जाता है। इस वर्ष की थीम “मैथमेटिक्स एंड होप” (गणित और आशा) रही, जो यह दर्शाती है कि गणित भविष्य के निर्माण और वैज्ञानिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।इस अवसर पर महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन और प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन सहित अन्य गणित विभूतियों को याद कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम में व्याख्याता डॉ. संजय वस्त्रकार ने इन महान वैज्ञानिकों के योगदान पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पाई (π) का मान केवल 3.14 तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अनंत तक चलता है। उसी प्रकार विद्यार्थियों की संभावनाएं भी अनंत हैं। उन्होंने बच्चों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अल्बर्ट आइंस्टीन के कथन “कल्पना ज्ञान से ज्यादा महत्वपूर्ण है” का उल्लेख करते हुए बताया कि गणित में भी कल्पना और रचनात्मक सोच की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कार्यक्रम का सबसे रोचक और रोमांचक हिस्सा विद्यार्थियों के लिए आयोजित मानसिक, तार्किक और पजल गेम्स रहे। व्याख्याता डॉ. संजय वस्त्रकार और विनोद साहू ने बच्चों के बीच कई रोचक गतिविधियां कराईं। नौ बिंदुओं को चार सीधी लाइनों में मिलाने, तीन अंकों को उल्टा लिखकर सीधा करने और मन में सोचे गए अंक पर आधारित गणितीय खेलों में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों ने खेल-खेल में गणित को समझने और सीखने का आनंद लिया। रोचक प्रतियोगिताओं में ओम और मोनिका ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बाजी मार ली। उनकी तार्किक क्षमता और तीव्र मानसिक गणना ने सभी को प्रभावित किया। इस सफल आयोजन में उदे राम भुआर्य, सबल सिंह दीवान, बृजेश साहू, रामनाथ गोटा, अनिल वर्मा, ममता रावटे, सुरेंद्र कुमार उइके, आत्माराम तारमे, भुनेश उसेंडी सहित पूरे विद्यालय परिवार का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को गणित को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा मानकर उसे रुचि के साथ सीखने का संदेश दिया गया।
    1
    दुर्गूकोंदल,कांकेर, छत्तीसगढ़।
विद्यालय परिवार आमागढ़ में “मेरा विद्यालय मेरी पहचान” अभियान के अंतर्गत शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को गणित के महत्व, उसके वैज्ञानिक दृष्टिकोण और दैनिक जीवन में उसकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया गया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 14 मार्च को यह दिवस दुनियाभर में मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य आम लोगों और विशेषकर विद्यार्थियों के बीच गणित के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ाना है।
कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि 14 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस मनाने के पीछे वैज्ञानिक कारण भी है। यह तिथि गणित की प्रसिद्ध स्थिरांक पाई (π) से जुड़ी हुई है। कई देशों में तारीख को महीना/दिन (3/14) के रूप में लिखा जाता है, जो पाई के मान 3.14 से मेल खाता है। इसी वजह से इसे पाई दिवस के नाम से भी जाना जाता है। इस वर्ष की थीम “मैथमेटिक्स एंड होप” (गणित और आशा) रही, जो यह दर्शाती है कि गणित भविष्य के निर्माण और वैज्ञानिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।इस अवसर पर महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन और प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन सहित अन्य गणित विभूतियों को याद कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम में व्याख्याता डॉ. संजय वस्त्रकार ने इन महान वैज्ञानिकों के योगदान पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पाई (π) का मान केवल 3.14 तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अनंत तक चलता है। उसी प्रकार विद्यार्थियों की संभावनाएं भी अनंत हैं। उन्होंने बच्चों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अल्बर्ट आइंस्टीन के कथन “कल्पना ज्ञान से ज्यादा महत्वपूर्ण है” का उल्लेख करते हुए बताया कि गणित में भी कल्पना और रचनात्मक सोच की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
कार्यक्रम का सबसे रोचक और रोमांचक हिस्सा विद्यार्थियों के लिए आयोजित मानसिक, तार्किक और पजल गेम्स रहे। व्याख्याता डॉ. संजय वस्त्रकार और विनोद साहू ने बच्चों के बीच कई रोचक गतिविधियां कराईं। नौ बिंदुओं को चार सीधी लाइनों में मिलाने, तीन अंकों को उल्टा लिखकर सीधा करने और मन में सोचे गए अंक पर आधारित गणितीय खेलों में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों ने खेल-खेल में गणित को समझने और सीखने का आनंद लिया।
रोचक प्रतियोगिताओं में ओम और मोनिका ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बाजी मार ली। उनकी तार्किक क्षमता और तीव्र मानसिक गणना ने सभी को प्रभावित किया। इस सफल आयोजन में उदे राम भुआर्य, सबल सिंह दीवान, बृजेश साहू, रामनाथ गोटा, अनिल वर्मा, ममता रावटे, सुरेंद्र कुमार उइके, आत्माराम तारमे, भुनेश उसेंडी सहित पूरे विद्यालय परिवार का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को गणित को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा मानकर उसे रुचि के साथ सीखने का संदेश दिया गया।
    user_डिकेश शर्मा
    डिकेश शर्मा
    संवाददाता दुर्गकोंदल, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • ग्राम दुलापुर में बाईक अनियंत्रित होने से हुई सड़क दुर्घटना: 3 घायलों को अस्पताल में किया गया भर्ती लांजी। पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम दुलापुर में हुई सड़क दुर्घटना में बाईक पर सवार 3 लोग घायल हो गये जिन्हे उपचार के लिये सिविल अस्पताल लांजी में भर्ती कराया गया, मिली जानकारी के अनुसार किरनापुर तहसील के ग्राम कोस्ते निवासी रणवीर पांचे, विशाल पांचे और राकेश पांचे ग्राम पौनी में आयोजित किसी विवाह समारोह में गये हुये थे, जहां से शादी के उपरांत वे अपने ग्राम कोस्ते जाने के लिये बाईक पर सवार होकर निकले, जिस बाईक को विशाल पांचे चला रहा था और तीनों ही इस दौरान नशे की हालत में थे, जब वे ग्राम दुलापुर पंहुचे तो उनकी तेज रफतार बाईक अचानक अनियंत्रित हो गई और इस सड़क दुर्घटना में बाईक पर सवार तीनो रणवीर पांचे, विशाल पांचे और राकेश पांचे घायल हो गये, जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर एंबुलेंस पंहुची और एंबुलेंस पायलट राकेश महोबिया के द्वारा तीनों घायलों को सिविल अस्पताल लांजी लाकर भर्ती कराया गया, जहां मौजूद चिकित्सकीय स्टॉफ के द्वारा तत्काल ही घायलों का उपचार प्रारंभ कर दिया गया, प्राथमिक उपचार के बाद अधिक गंभीर होने के चलते विशाल पांचे को अग्रिम उपचार हेतु रेफर कर दिया गया।
    1
    ग्राम दुलापुर में बाईक अनियंत्रित होने से हुई सड़क दुर्घटना: 3 घायलों को अस्पताल में किया गया भर्ती
लांजी। पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम दुलापुर में हुई सड़क दुर्घटना में बाईक पर सवार 3  लोग घायल हो गये जिन्हे उपचार के लिये सिविल अस्पताल लांजी में भर्ती कराया गया, मिली जानकारी के अनुसार किरनापुर तहसील के ग्राम कोस्ते निवासी रणवीर पांचे, विशाल पांचे और राकेश पांचे ग्राम पौनी में आयोजित किसी विवाह समारोह में गये हुये थे, जहां से शादी के उपरांत वे अपने ग्राम कोस्ते जाने के लिये बाईक पर सवार होकर निकले, जिस बाईक को विशाल पांचे चला रहा था और तीनों ही इस दौरान नशे की हालत में थे, जब वे ग्राम दुलापुर पंहुचे तो उनकी तेज रफतार बाईक अचानक अनियंत्रित हो गई और इस सड़क दुर्घटना में बाईक पर सवार तीनो रणवीर पांचे, विशाल पांचे और राकेश पांचे घायल हो गये, जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर एंबुलेंस पंहुची और एंबुलेंस पायलट राकेश महोबिया के द्वारा तीनों घायलों को सिविल अस्पताल लांजी लाकर भर्ती कराया गया, जहां मौजूद चिकित्सकीय स्टॉफ के द्वारा तत्काल ही घायलों का उपचार प्रारंभ कर दिया गया, प्राथमिक उपचार के बाद अधिक गंभीर होने के चलते विशाल पांचे को अग्रिम उपचार हेतु रेफर कर दिया गया।
    user_Ramanuj Tidke
    Ramanuj Tidke
    Local News Reporter लांजी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Rameshwar sahu
    1
    Post by Rameshwar sahu
    user_Rameshwar sahu
    Rameshwar sahu
    रिपोर्टर Bemetara, Chhattisgarh•
    8 hrs ago
  • बलरामपुर। सड़क दुर्घटना में घायल को मिला पीएम-राहत योजना का लाभ मिल रही त्वरित उपचार सुविधा।बलरामपुर जिले में प्रथम प्रकरण का पंजीयन कर किया गया उपचार। बलरामपुर कलेक्टर राजेन्द्र कटारा एवं पुलिस अधीक्षक श्री वैभव बैंकर के मार्गदर्शन में जिले में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम-राहत (पीएम-राहत रोड एक्ससीडेंट विक्टिम होस्पिटलिजेसन एन्ड एसुरेड ट्रीटमेंट योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी कड़ी में पी एम राहत के अन्तर्गत बलरामपुर जिले में प्रथम प्रकरण का पंजीयन एवं उपचार किया गया।बलरामपुर जिले के मुख्य चिकित्सा एवँ स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विजय कुमार सिंह ने आज दिनाँक 14 मार्च दिन शनिवार को समय तकरीबन 3 बजे जानकारी देते हुए बताया कि 13 मार्च 2026 को बलरामपुर जिले के ग्राम पिपराही निवासी हेमंत मिंज, पिता राजेश मिंज, उम्र 26 वर्ष अपने दोपहिया वाहन से गणेशमोड़ की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान अज्ञात दोपहिया वाहन से उनकी टक्कर हो गई, जिससे उन्हें सिर में चोट आई। दुर्घटना के बाद घायल युवक को तत्काल जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां उन्हें पीएम-राहत योजना के अंतर्गत पंजीबद्ध कर उपचार प्रारंभ किया गया है।
    1
    बलरामपुर। सड़क दुर्घटना में घायल को मिला पीएम-राहत योजना का लाभ मिल रही त्वरित उपचार सुविधा।बलरामपुर जिले में प्रथम प्रकरण का पंजीयन कर किया गया उपचार।
बलरामपुर कलेक्टर राजेन्द्र कटारा एवं पुलिस अधीक्षक श्री वैभव बैंकर के मार्गदर्शन में जिले में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम-राहत (पीएम-राहत रोड एक्ससीडेंट विक्टिम होस्पिटलिजेसन एन्ड एसुरेड ट्रीटमेंट योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी कड़ी में पी एम राहत के अन्तर्गत बलरामपुर जिले में प्रथम प्रकरण का पंजीयन एवं उपचार किया गया।बलरामपुर जिले के मुख्य चिकित्सा एवँ स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विजय कुमार सिंह ने आज दिनाँक 14 मार्च दिन शनिवार को समय तकरीबन 3 बजे जानकारी देते हुए बताया कि 13 मार्च 2026 को बलरामपुर जिले के ग्राम पिपराही निवासी हेमंत मिंज, पिता राजेश मिंज, उम्र 26 वर्ष अपने दोपहिया वाहन से गणेशमोड़ की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान अज्ञात दोपहिया वाहन से उनकी टक्कर हो गई, जिससे उन्हें सिर में चोट आई। दुर्घटना के बाद घायल युवक को तत्काल जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां उन्हें पीएम-राहत योजना के अंतर्गत पंजीबद्ध कर उपचार प्रारंभ किया गया है।
    user_Puran Dewangan
    Puran Dewangan
    राजपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • जनपद पंचायत सिमगा अंतर्गत ग्राम पंचायत हथबंद में पंचायत सचिव के लगातार तबादले को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिल रही है। संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/9131419735 सरपंच, पंच और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सचिव को यथावत रखने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार सचिव बदलने से पंचायत के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं और कामकाज पूरी तरह से ठप्प पड़ गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पंचायत में स्थायी रूप से सचिव की नियुक्ति की जाए ताकि विकास कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सकें। इस मामले में ग्रामीणों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है। 📍 स्थान – ग्राम पंचायत हथबंद, जनपद पंचायत सिमगा 🎥 चैनल – जय जोहार CG न्यूज़
    2
    जनपद पंचायत सिमगा अंतर्गत ग्राम पंचायत हथबंद में पंचायत सचिव के लगातार तबादले को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिल रही है।
संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/9131419735
सरपंच, पंच और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सचिव को यथावत रखने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार सचिव बदलने से पंचायत के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं और कामकाज पूरी तरह से ठप्प पड़ गया है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पंचायत में स्थायी रूप से सचिव की नियुक्ति की जाए ताकि विकास कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सकें।
इस मामले में ग्रामीणों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है।
📍 स्थान – ग्राम पंचायत हथबंद, जनपद पंचायत सिमगा
🎥 चैनल – जय जोहार CG न्यूज़
    user_जय जोहार छत्तीसगढ़'केसरिया हिंदुस्तान' press
    जय जोहार छत्तीसगढ़'केसरिया हिंदुस्तान' press
    Journalist टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • *"Dhurandhar The Revenge (Part 2)"*_Paid Preview_ *For 18th March* _Evening & Night show only_ *05:00 PM & 09:00 PM* *ADVANCE BOOKINGS OPEN✨*
    1
    *"Dhurandhar The Revenge (Part 2)"*_Paid Preview_
*For 18th March*
_Evening & Night show only_
*05:00 PM & 09:00 PM* *ADVANCE BOOKINGS OPEN✨*
    user_Raj Talkies Raipur
    Raj Talkies Raipur
    Cinema औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • राजपुर। नगर में एनएच द्वारा कराए जा रहे नाली निर्माण की ऊँचाई को लेकर आज हुई बैठक एक बार फिर असफल साबित हुई। बैठक में विभाग के कोई भी जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुँचे जिससे नगर वासियों में काफी आक्रोश फैल गया। नगर वासी अब एनएच 343 में चक्काजाम करने की तैयारी में है। राजपुर नगर में बन रहे नाली की ऊँचाई को लेकर नगरवासियों और सरगुजा सांसद क्षेत्रीय विधायक सहित एनएच के अधिकारियों के साथ कई बार बैठक की गई परंतु नतीजा कुछ नहीं निकला। आज भी नगरवासियों ने नाली की ऊंचाई को लेकर स्थानीय रेस्ट हाउस में बैठक आहूत की परंतु इस बैठक में एनएच के अधिकारी या ऐसे कोई भी अधिकारी नहीं पहुँचे जो नगरवासियों को इस बात का भरोसा दे सके कि नाली की ऊंचाई को कम किया जा सके।बैठक में पहुँचे एनएच के टीम लीडर अनिल कुमार सिंह ने यह साफ कहा कि नगरवासियों को दिल्ली मंत्रालय जाकर नाली की ऊँचाई के संबंध में बात करनी होगी तभी कुछ हो पायेगा अन्यथा जैसा डीपीआर में है वैसा बनेगा। नाली ऊँचाई को कम करने हेतु कोई हल नहीं निलकता देख नगरवासी भड़क गए जिसके बाद उन्होंने राजपुर एसडीएम के नाम नाली निर्माण के अत्यधिक ऊँचाई के विरोध में चक्काजाम करने ज्ञापन सौंपा है। नगरवासियों ने सात बिंदुओं को लेकर राजपुर एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंप तीन दिनों की चेतावनी दी है की यदि नगरवासियों के मंशानुरूप नाली की ऊँचाई को कम नही किया गया तो वृहद आंदोलन करते हुए एनएच 343 में चक्काजाम करने को मजबूर होंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।ज्ञापन सौंपने के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह प्रवीण अग्रवाल प्रदीप जायसवाल राकेश अग्रवाल रिंकू अग्रवाल पिंटू अग्रवाल नरेश अग्रवाल छोटन गुप्ता बँटी अम्बष्ट रजत केशरी सतेन्द्रअग्रवाल शुभम सोनी अभिषेक जायसवाल भीम बंसल संजय सोनी पूरन चंद जायसवाल सुरेंद्र अग्रवाल सत्यनारायण अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
    3
    राजपुर। नगर में एनएच द्वारा कराए जा रहे नाली निर्माण की ऊँचाई को लेकर आज हुई बैठक एक बार फिर असफल साबित हुई। बैठक में विभाग के कोई भी जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुँचे जिससे नगर वासियों में काफी आक्रोश फैल गया। नगर वासी अब एनएच 343 में चक्काजाम करने की तैयारी में है।
राजपुर नगर में बन रहे नाली की ऊँचाई को लेकर नगरवासियों और सरगुजा सांसद क्षेत्रीय विधायक सहित एनएच के अधिकारियों के साथ कई बार बैठक की गई परंतु नतीजा कुछ नहीं निकला। आज भी नगरवासियों ने नाली की ऊंचाई को लेकर स्थानीय रेस्ट हाउस में बैठक आहूत की परंतु इस बैठक में एनएच के अधिकारी या ऐसे कोई भी अधिकारी नहीं पहुँचे जो नगरवासियों को इस बात का भरोसा दे सके कि नाली की ऊंचाई को कम किया जा सके।बैठक में पहुँचे एनएच के टीम लीडर अनिल कुमार सिंह ने यह साफ कहा कि नगरवासियों को दिल्ली मंत्रालय जाकर नाली की ऊँचाई के संबंध में बात करनी होगी तभी कुछ हो पायेगा अन्यथा जैसा डीपीआर में है वैसा बनेगा। नाली ऊँचाई को कम करने हेतु कोई हल नहीं निलकता देख नगरवासी भड़क गए जिसके बाद उन्होंने राजपुर एसडीएम के नाम नाली निर्माण के अत्यधिक ऊँचाई के विरोध में चक्काजाम करने ज्ञापन सौंपा है।
नगरवासियों ने सात बिंदुओं को लेकर राजपुर एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंप तीन दिनों की चेतावनी दी है की यदि नगरवासियों के मंशानुरूप नाली की ऊँचाई को कम नही किया गया तो वृहद आंदोलन करते हुए एनएच 343 में चक्काजाम करने को मजबूर होंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।ज्ञापन सौंपने के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह प्रवीण अग्रवाल प्रदीप जायसवाल राकेश अग्रवाल रिंकू अग्रवाल पिंटू अग्रवाल नरेश अग्रवाल छोटन गुप्ता बँटी अम्बष्ट रजत केशरी सतेन्द्रअग्रवाल शुभम सोनी अभिषेक जायसवाल भीम बंसल संजय सोनी पूरन चंद जायसवाल सुरेंद्र अग्रवाल सत्यनारायण अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
    user_Puran Dewangan
    Puran Dewangan
    राजपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • Post by Uttam dhanole
    1
    Post by Uttam dhanole
    user_Uttam dhanole
    Uttam dhanole
    Farmer लांजी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.