logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राजपुर में बन रहे नाली की ऊँचाई को लेकर पांचवीं बार बैठक फेल,आक्रोशित नगरवासियों ने चक्काजाम हेतु एसडीएम को सौंपा ज्ञापन राजपुर। नगर में एनएच द्वारा कराए जा रहे नाली निर्माण की ऊँचाई को लेकर आज हुई बैठक एक बार फिर असफल साबित हुई। बैठक में विभाग के कोई भी जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुँचे जिससे नगर वासियों में काफी आक्रोश फैल गया। नगर वासी अब एनएच 343 में चक्काजाम करने की तैयारी में है। राजपुर नगर में बन रहे नाली की ऊँचाई को लेकर नगरवासियों और सरगुजा सांसद क्षेत्रीय विधायक सहित एनएच के अधिकारियों के साथ कई बार बैठक की गई परंतु नतीजा कुछ नहीं निकला। आज भी नगरवासियों ने नाली की ऊंचाई को लेकर स्थानीय रेस्ट हाउस में बैठक आहूत की परंतु इस बैठक में एनएच के अधिकारी या ऐसे कोई भी अधिकारी नहीं पहुँचे जो नगरवासियों को इस बात का भरोसा दे सके कि नाली की ऊंचाई को कम किया जा सके।बैठक में पहुँचे एनएच के टीम लीडर अनिल कुमार सिंह ने यह साफ कहा कि नगरवासियों को दिल्ली मंत्रालय जाकर नाली की ऊँचाई के संबंध में बात करनी होगी तभी कुछ हो पायेगा अन्यथा जैसा डीपीआर में है वैसा बनेगा। नाली ऊँचाई को कम करने हेतु कोई हल नहीं निलकता देख नगरवासी भड़क गए जिसके बाद उन्होंने राजपुर एसडीएम के नाम नाली निर्माण के अत्यधिक ऊँचाई के विरोध में चक्काजाम करने ज्ञापन सौंपा है। नगरवासियों ने सात बिंदुओं को लेकर राजपुर एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंप तीन दिनों की चेतावनी दी है की यदि नगरवासियों के मंशानुरूप नाली की ऊँचाई को कम नही किया गया तो वृहद आंदोलन करते हुए एनएच 343 में चक्काजाम करने को मजबूर होंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।ज्ञापन सौंपने के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह प्रवीण अग्रवाल प्रदीप जायसवाल राकेश अग्रवाल रिंकू अग्रवाल पिंटू अग्रवाल नरेश अग्रवाल छोटन गुप्ता बँटी अम्बष्ट रजत केशरी सतेन्द्रअग्रवाल शुभम सोनी अभिषेक जायसवाल भीम बंसल संजय सोनी पूरन चंद जायसवाल सुरेंद्र अग्रवाल सत्यनारायण अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

2 hrs ago
user_Puran Dewangan
Puran Dewangan
राजपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
2 hrs ago
d28d130b-704d-42a2-bc49-7fb435539908

राजपुर में बन रहे नाली की ऊँचाई को लेकर पांचवीं बार बैठक फेल,आक्रोशित नगरवासियों ने चक्काजाम हेतु एसडीएम को सौंपा ज्ञापन राजपुर। नगर में एनएच द्वारा कराए जा रहे नाली निर्माण की ऊँचाई को लेकर आज हुई बैठक एक बार फिर असफल साबित हुई। बैठक में विभाग के कोई भी जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुँचे जिससे नगर वासियों में काफी आक्रोश फैल गया। नगर वासी अब एनएच 343 में चक्काजाम करने की तैयारी में है। राजपुर नगर में बन रहे नाली की ऊँचाई को लेकर नगरवासियों और सरगुजा सांसद क्षेत्रीय विधायक सहित एनएच के अधिकारियों के साथ कई बार बैठक की गई परंतु नतीजा कुछ नहीं निकला। आज भी नगरवासियों

a8772642-fdeb-415a-bc56-bd8cbab1ce88

ने नाली की ऊंचाई को लेकर स्थानीय रेस्ट हाउस में बैठक आहूत की परंतु इस बैठक में एनएच के अधिकारी या ऐसे कोई भी अधिकारी नहीं पहुँचे जो नगरवासियों को इस बात का भरोसा दे सके कि नाली की ऊंचाई को कम किया जा सके।बैठक में पहुँचे एनएच के टीम लीडर अनिल कुमार सिंह ने यह साफ कहा कि नगरवासियों को दिल्ली मंत्रालय जाकर नाली की ऊँचाई के संबंध में बात करनी होगी तभी कुछ हो पायेगा अन्यथा जैसा डीपीआर में है वैसा बनेगा। नाली ऊँचाई को कम करने हेतु कोई हल नहीं निलकता देख नगरवासी भड़क गए जिसके बाद उन्होंने राजपुर एसडीएम के नाम नाली निर्माण

के अत्यधिक ऊँचाई के विरोध में चक्काजाम करने ज्ञापन सौंपा है। नगरवासियों ने सात बिंदुओं को लेकर राजपुर एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंप तीन दिनों की चेतावनी दी है की यदि नगरवासियों के मंशानुरूप नाली की ऊँचाई को कम नही किया गया तो वृहद आंदोलन करते हुए एनएच 343 में चक्काजाम करने को मजबूर होंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।ज्ञापन सौंपने के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह प्रवीण अग्रवाल प्रदीप जायसवाल राकेश अग्रवाल रिंकू अग्रवाल पिंटू अग्रवाल नरेश अग्रवाल छोटन गुप्ता बँटी अम्बष्ट रजत केशरी सतेन्द्रअग्रवाल शुभम सोनी अभिषेक जायसवाल भीम बंसल संजय सोनी पूरन चंद जायसवाल सुरेंद्र अग्रवाल सत्यनारायण अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • राजपुर। नगर में एनएच द्वारा कराए जा रहे नाली निर्माण की ऊँचाई को लेकर आज हुई बैठक एक बार फिर असफल साबित हुई। बैठक में विभाग के कोई भी जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुँचे जिससे नगर वासियों में काफी आक्रोश फैल गया। नगर वासी अब एनएच 343 में चक्काजाम करने की तैयारी में है। राजपुर नगर में बन रहे नाली की ऊँचाई को लेकर नगरवासियों और सरगुजा सांसद क्षेत्रीय विधायक सहित एनएच के अधिकारियों के साथ कई बार बैठक की गई परंतु नतीजा कुछ नहीं निकला। आज भी नगरवासियों ने नाली की ऊंचाई को लेकर स्थानीय रेस्ट हाउस में बैठक आहूत की परंतु इस बैठक में एनएच के अधिकारी या ऐसे कोई भी अधिकारी नहीं पहुँचे जो नगरवासियों को इस बात का भरोसा दे सके कि नाली की ऊंचाई को कम किया जा सके।बैठक में पहुँचे एनएच के टीम लीडर अनिल कुमार सिंह ने यह साफ कहा कि नगरवासियों को दिल्ली मंत्रालय जाकर नाली की ऊँचाई के संबंध में बात करनी होगी तभी कुछ हो पायेगा अन्यथा जैसा डीपीआर में है वैसा बनेगा। नाली ऊँचाई को कम करने हेतु कोई हल नहीं निलकता देख नगरवासी भड़क गए जिसके बाद उन्होंने राजपुर एसडीएम के नाम नाली निर्माण के अत्यधिक ऊँचाई के विरोध में चक्काजाम करने ज्ञापन सौंपा है। नगरवासियों ने सात बिंदुओं को लेकर राजपुर एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंप तीन दिनों की चेतावनी दी है की यदि नगरवासियों के मंशानुरूप नाली की ऊँचाई को कम नही किया गया तो वृहद आंदोलन करते हुए एनएच 343 में चक्काजाम करने को मजबूर होंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।ज्ञापन सौंपने के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह प्रवीण अग्रवाल प्रदीप जायसवाल राकेश अग्रवाल रिंकू अग्रवाल पिंटू अग्रवाल नरेश अग्रवाल छोटन गुप्ता बँटी अम्बष्ट रजत केशरी सतेन्द्रअग्रवाल शुभम सोनी अभिषेक जायसवाल भीम बंसल संजय सोनी पूरन चंद जायसवाल सुरेंद्र अग्रवाल सत्यनारायण अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
    3
    राजपुर। नगर में एनएच द्वारा कराए जा रहे नाली निर्माण की ऊँचाई को लेकर आज हुई बैठक एक बार फिर असफल साबित हुई। बैठक में विभाग के कोई भी जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुँचे जिससे नगर वासियों में काफी आक्रोश फैल गया। नगर वासी अब एनएच 343 में चक्काजाम करने की तैयारी में है।
राजपुर नगर में बन रहे नाली की ऊँचाई को लेकर नगरवासियों और सरगुजा सांसद क्षेत्रीय विधायक सहित एनएच के अधिकारियों के साथ कई बार बैठक की गई परंतु नतीजा कुछ नहीं निकला। आज भी नगरवासियों ने नाली की ऊंचाई को लेकर स्थानीय रेस्ट हाउस में बैठक आहूत की परंतु इस बैठक में एनएच के अधिकारी या ऐसे कोई भी अधिकारी नहीं पहुँचे जो नगरवासियों को इस बात का भरोसा दे सके कि नाली की ऊंचाई को कम किया जा सके।बैठक में पहुँचे एनएच के टीम लीडर अनिल कुमार सिंह ने यह साफ कहा कि नगरवासियों को दिल्ली मंत्रालय जाकर नाली की ऊँचाई के संबंध में बात करनी होगी तभी कुछ हो पायेगा अन्यथा जैसा डीपीआर में है वैसा बनेगा। नाली ऊँचाई को कम करने हेतु कोई हल नहीं निलकता देख नगरवासी भड़क गए जिसके बाद उन्होंने राजपुर एसडीएम के नाम नाली निर्माण के अत्यधिक ऊँचाई के विरोध में चक्काजाम करने ज्ञापन सौंपा है।
नगरवासियों ने सात बिंदुओं को लेकर राजपुर एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंप तीन दिनों की चेतावनी दी है की यदि नगरवासियों के मंशानुरूप नाली की ऊँचाई को कम नही किया गया तो वृहद आंदोलन करते हुए एनएच 343 में चक्काजाम करने को मजबूर होंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।ज्ञापन सौंपने के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह प्रवीण अग्रवाल प्रदीप जायसवाल राकेश अग्रवाल रिंकू अग्रवाल पिंटू अग्रवाल नरेश अग्रवाल छोटन गुप्ता बँटी अम्बष्ट रजत केशरी सतेन्द्रअग्रवाल शुभम सोनी अभिषेक जायसवाल भीम बंसल संजय सोनी पूरन चंद जायसवाल सुरेंद्र अग्रवाल सत्यनारायण अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
    user_Puran Dewangan
    Puran Dewangan
    राजपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • संघर्ष 🔥💥🫣 sant Rampal Ji Maharaj #santrampaljimaharaj #motivation #viral #kabirsaheb#trend#trending
    1
    संघर्ष 🔥💥🫣 sant Rampal Ji Maharaj #santrampaljimaharaj #motivation #viral #kabirsaheb#trend#trending
    user_सतभक्ति संदेश
    सतभक्ति संदेश
    Fraternal organization केसकाल, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • मललडोबरी में अवैध महुआ शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार,नगदी समेत 17 लीटर शराब जब्त
    1
    मललडोबरी में अवैध महुआ शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार,नगदी समेत 17 लीटर शराब जब्त
    user_Ashish parihar Parihar
    Ashish parihar Parihar
    पत्रकार कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • बारात में दिखी पुरातन संस्कृति की झलक, विधायक के साथ अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी निभाई परम्परा राजिम :- छत्तीसगढ़ की माटी की महक और ग्रामीण संस्कृति का एक अद्भुत दृश्य तब देखने को मिला जब राजिम विधानसभा के विधायक रोहित साहू ग्राम रावंड़ निवासी अपने साढ़ू भाई हृदय राम साहू के बेटे डोमन साहू के बारात आधुनिक सुख-सुविधाओं और तामझाम को त्यागकर पारंपरिक बैलगाड़ी पर सवार होकर बारात में शामिल होने पहुंचे। ग्राम रावंड़ से परसदा जोशी तक बैलगाड़ी की इस यात्रा ने बारातियों का उत्साह बढ़ाया और प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं को पुनर्जीवित करने का संदेश भी दिया। विधायक श्री साहू अपने परिजन डोमन साहू के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए ग्राम रावंड़ पहुंचे थे। यहाँ से बारात प्रस्थान के समय उन्होंने पुरानी परंपरा का सम्मान करते हुए बैलगाड़ी की सवारी चुनी। पूरे रास्ते छत्तीसगढ़ी पारंपरिक गीतों और बाजों के बीच विधायक का यह सादगी भरा अंदाज चर्चा का विषय बना रहा। विधायक रोहित साहू ने इस अवसर पर कहा कि आज इस बैलगाड़ी की यात्रा ने मुझे अपनी जड़ों और पूर्वजों की याद दिला दी है। छत्तीसगढ़ की असली पहचान हमारी सादगी, हमारी संस्कृति और हमारी परंपराओं में है। आज के आधुनिक दौर में हम अपनी मूल पहचान को भूलते जा रहे हैं, लेकिन मेरा मानना है कि जब तक हम अपनी माटी से जुड़े रहेंगे तभी हमारा अस्तित्व सुरक्षित है। यह बारात हमारी सांस्कृतिक विरासत का संगम था। मैं दूल्हे राजा डोमन और पूरे परिवार को बहुत-बहुत बधाई देता हूँ। इस यात्रा के माध्यम से मैं युवा पीढ़ी को यह संदेश देना चाहता हूँ कि अपनी संस्कृति पर गर्व करें, क्योंकि यही हमारी असली पूंजी है। अपने विवाह के इस खास अवसर पर विधायक की उपस्थिति और पारंपरिक शैली से अभिभूत होकर दूल्हा डोमन ने कहा कि मेरे लिए यह सौभाग्य की बात है कि हमारे विधायक श्री रोहित साहू जी ने इस विवाह को इतना यादगार बना दिया। उनके साथ बैलगाड़ी में बैठकर बारात जाना मेरे जीवन का सबसे अनमोल क्षण रहेगा। उन्होंने पद और प्रतिष्ठा को पीछे रखकर जिस तरह एक अभिभावक का फर्ज निभाया और हमारी पुरानी परंपरा का निर्वहन किया उससे हमें बहुत प्रेरणा मिली है। इस पूरी यात्रा के दौरान ग्राम रावंड़ से लेकर परसदा जोशी तक ग्रामीणों ने जगह-जगह इस भव्यता को निहारते रहे। लोगों का कहना था कि पहली बार किसी जनप्रतिनिधि को इस तरह अपनी लोक संस्कृति को बढ़ावा देते हुए देखा गया है। बारात में छत्तीसगढ़ी बाजा, मोहरी और पारंपरिक गीतों की गूंज ने माहौल को पूरी तरह उत्सवमयी बना दिया।यह आयोजन इस बात का प्रमाण है कि विकास की ऊंचाइयों को छूने के बाद भी यदि इंसान अपनी जड़ों को याद रखे तो समाज में एक सकारात्मक संदेश जाता है। इनकी रही प्रमुख उपस्थिति इस अनूठे विवाह समारोह में प्रमुख रूप से भाजपा जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू,महेश यादव अध्यक्ष नगर पंचायत राजिम, नेहरू साहू जनपद पंचायत प्रतिनिधि, मनीष हरित पूर्व अध्यक्ष किसान मोर्चा,पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सतीश यादव,पार्षदगण अकाश राजपूत, बलराम निषाद, भारत यादव, सुरेश पटेल,ईश्वर साहू,ओमप्रकाश, राकेश साहू, दीपक साहू,द्वारिका साहू, युगलकिशोर,खिलेश्वर साहू, प्रीतम साहू, मनोज यादव, तुकेश साहू, हिरा साहू, डिगेश साहू, पन्ना साहू,बेदराम निषाद,किशोर साहू सहित वर पक्ष के सभी परिजनों की उपस्थिति रही।
    4
    बारात में दिखी पुरातन संस्कृति की झलक, विधायक के साथ अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी निभाई परम्परा
राजिम :- छत्तीसगढ़ की माटी की महक और ग्रामीण संस्कृति का एक अद्भुत दृश्य तब देखने को मिला जब राजिम विधानसभा के विधायक रोहित साहू ग्राम रावंड़ निवासी अपने साढ़ू भाई हृदय राम साहू के बेटे डोमन साहू के बारात आधुनिक सुख-सुविधाओं और तामझाम को त्यागकर पारंपरिक बैलगाड़ी पर सवार होकर बारात में शामिल होने पहुंचे। ग्राम रावंड़ से परसदा जोशी तक बैलगाड़ी की इस यात्रा ने बारातियों का उत्साह बढ़ाया और प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं को पुनर्जीवित करने का संदेश भी दिया। विधायक श्री साहू अपने परिजन डोमन साहू के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए ग्राम रावंड़ पहुंचे थे। यहाँ से बारात प्रस्थान के समय उन्होंने पुरानी परंपरा का सम्मान करते हुए बैलगाड़ी की सवारी चुनी। पूरे रास्ते छत्तीसगढ़ी पारंपरिक गीतों और बाजों के बीच विधायक का यह सादगी भरा अंदाज चर्चा का विषय बना रहा।
विधायक रोहित साहू ने इस अवसर पर कहा कि आज इस बैलगाड़ी की यात्रा ने मुझे अपनी जड़ों और पूर्वजों की याद दिला दी है। छत्तीसगढ़ की असली पहचान हमारी सादगी, हमारी संस्कृति और हमारी परंपराओं में है। आज के आधुनिक दौर में हम अपनी मूल पहचान को भूलते जा रहे हैं, लेकिन मेरा मानना है कि जब तक हम अपनी माटी से जुड़े रहेंगे तभी हमारा अस्तित्व सुरक्षित है। यह बारात हमारी सांस्कृतिक विरासत का संगम था। मैं दूल्हे राजा डोमन और पूरे परिवार को बहुत-बहुत बधाई देता हूँ। इस यात्रा के माध्यम से मैं युवा पीढ़ी को यह संदेश देना चाहता हूँ कि अपनी संस्कृति पर गर्व करें, क्योंकि यही हमारी असली पूंजी है। अपने विवाह के इस खास अवसर पर विधायक की उपस्थिति और पारंपरिक शैली से अभिभूत होकर दूल्हा डोमन ने कहा कि मेरे लिए यह सौभाग्य की बात है कि हमारे विधायक श्री रोहित साहू जी ने इस विवाह को इतना यादगार बना दिया। उनके साथ बैलगाड़ी में बैठकर बारात जाना मेरे जीवन का सबसे अनमोल क्षण रहेगा। उन्होंने पद और प्रतिष्ठा को पीछे रखकर जिस तरह एक अभिभावक का फर्ज निभाया और हमारी पुरानी परंपरा का निर्वहन किया उससे हमें बहुत प्रेरणा मिली है।
इस पूरी यात्रा के दौरान ग्राम रावंड़ से लेकर परसदा जोशी तक ग्रामीणों ने जगह-जगह इस भव्यता को निहारते रहे। लोगों का कहना था कि पहली बार किसी जनप्रतिनिधि को इस तरह अपनी लोक संस्कृति को बढ़ावा देते हुए देखा गया है। बारात में छत्तीसगढ़ी बाजा, मोहरी और पारंपरिक गीतों की गूंज ने माहौल को पूरी तरह उत्सवमयी बना दिया।यह आयोजन इस बात का प्रमाण है कि विकास की ऊंचाइयों को छूने के बाद भी यदि इंसान अपनी जड़ों को याद रखे तो समाज में एक सकारात्मक संदेश जाता है। 
इनकी रही प्रमुख उपस्थिति
इस अनूठे विवाह समारोह में प्रमुख रूप से भाजपा जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू,महेश यादव अध्यक्ष नगर पंचायत राजिम, नेहरू साहू जनपद पंचायत प्रतिनिधि, मनीष हरित पूर्व अध्यक्ष किसान मोर्चा,पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सतीश यादव,पार्षदगण अकाश राजपूत, बलराम निषाद, भारत यादव, सुरेश पटेल,ईश्वर साहू,ओमप्रकाश, राकेश साहू, दीपक साहू,द्वारिका साहू, युगलकिशोर,खिलेश्वर साहू, प्रीतम साहू, मनोज यादव, तुकेश साहू, हिरा साहू, डिगेश साहू, पन्ना साहू,बेदराम निषाद,किशोर साहू सहित वर पक्ष के सभी परिजनों की उपस्थिति रही।
    user_नागेन्द्र निषाद
    नागेन्द्र निषाद
    राजिम, गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
    21 hrs ago
  • कोंडागांव घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई 14 प्रतिष्ठानों से 29 घरेलु सिलेंडर जब्त । कोण्डागांव, 13 मार्च 2026 / कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देश पर जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर खाद्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने सख्त कार्रवाई की है। #सिलेंडर #गैस #घरेलुसिलेंडर #जब्त #कोंडागांवन्यूज़
    1
    कोंडागांव घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई 14 प्रतिष्ठानों से 29 घरेलु सिलेंडर जब्त ।
कोण्डागांव, 13 मार्च 2026 / कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देश पर जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर खाद्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने सख्त कार्रवाई की है। #सिलेंडर #गैस #घरेलुसिलेंडर #जब्त #कोंडागांवन्यूज़
    user_ESHENDRA PATEL
    ESHENDRA PATEL
    पत्रकार कोंडागाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • *अफीम खेती पर कार्रवाई और क्षेत्रीय विकास की मांग: दुर्गुकोंदल कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन* *पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली पर कांग्रेस का अल्टीमेटम, जल्द समाधान नहीं तो उग्र आंदोलन* *दुर्गुकोंदल की समस्याओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस का चेतावनी भरा ज्ञापन, समाधान नहीं हुआ तो होगा चक्काजाम* दुर्गुकोंदल, 13 मार्च 2026। प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर दुर्गुकोंदल क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने विरोध प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अफीम की खेती के विरोध में बस स्टैंड दुर्गुकोंदल में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला दहन कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धनेश नरेटी और जनपद पंचायत अध्यक्ष गोपी बढ़ाई ने किया। नेताओं ने कहा कि क्षेत्र में कई गंभीर समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं, लेकिन शासन-प्रशासन द्वारा उनके समाधान के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इन समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन और चक्काजाम करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। ज्ञापन में भाजपा से जुड़े एक नेता के विरुद्ध कार्रवाई की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि उक्त नेता द्वारा अफीम की खेती की जा रही है, जिसकी निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। नेताओं का कहना है कि यदि इस मामले में जल्द कार्रवाई नहीं होती है तो यह कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करेगा। इसके साथ ही दुर्गुकोंदल क्षेत्र के विकास को लेकर भी चिंता व्यक्त की गई। नेताओं ने कहा कि यह क्षेत्र खनिज संपदा से भरपूर है, इसके बावजूद यहां विकास कार्य अपेक्षित स्तर पर नहीं हो पा रहे हैं। सड़कों की स्थिति, आधारभूत सुविधाओं की कमी और रोजगार के सीमित अवसरों के कारण क्षेत्र के लोग परेशान हैं। कांग्रेस नेताओं ने शासन से क्षेत्र के समग्र विकास के लिए विशेष योजना बनाकर कार्य करने की मांग की। पेयजल की समस्या को भी गंभीर मुद्दा बताते हुए कहा गया कि दुर्गुकोंदल तहसील के कई गांवों में लोगों को पीने के पानी के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए प्रशासन से मांग की गई कि सभी गांवों में पेयजल व्यवस्था को जल्द सुचारू किया जाए। स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति पर भी चिंता जताई गई। ज्ञापन में कहा गया कि तहसील के अंतर्गत आने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों और आवश्यक सुविधाओं की कमी है, जिससे ग्रामीणों को समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। कांग्रेस ने मांग की है कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों का संचालन व्यवस्थित किया जाए और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं। इस अवसर पर धनेश नरेटी, गोपी बढ़ाई, आनंद तेता, हेमलता ऊईके, बालमुकुंद सिन्हा, महत्तम दुग्गा, सुखचंद प्रजापति, धीराजी राम बघेल, तोरण दुग्गा, जीवन उईके, सियाराम दरो, सोमदेव कोरेटी, रामजी पूडो, परमेश्वर बघेल, अर्जुन टांडिया सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    3
    *अफीम खेती पर कार्रवाई और क्षेत्रीय विकास की मांग: दुर्गुकोंदल कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन*
*पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली पर कांग्रेस का अल्टीमेटम, जल्द समाधान नहीं तो उग्र आंदोलन*
*दुर्गुकोंदल की समस्याओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस का चेतावनी भरा ज्ञापन, समाधान नहीं हुआ तो होगा चक्काजाम*
दुर्गुकोंदल, 13 मार्च 2026।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर दुर्गुकोंदल क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने विरोध प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अफीम की खेती के विरोध में बस स्टैंड दुर्गुकोंदल में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला दहन कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई गई।
कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धनेश नरेटी और जनपद पंचायत अध्यक्ष गोपी बढ़ाई ने किया। नेताओं ने कहा कि क्षेत्र में कई गंभीर समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं, लेकिन शासन-प्रशासन द्वारा उनके समाधान के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इन समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन और चक्काजाम करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
ज्ञापन में भाजपा से जुड़े एक नेता के विरुद्ध कार्रवाई की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि उक्त नेता द्वारा अफीम की खेती की जा रही है, जिसकी निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। नेताओं का कहना है कि यदि इस मामले में जल्द कार्रवाई नहीं होती है तो यह कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करेगा।
इसके साथ ही दुर्गुकोंदल क्षेत्र के विकास को लेकर भी चिंता व्यक्त की गई। नेताओं ने कहा कि यह क्षेत्र खनिज संपदा से भरपूर है, इसके बावजूद यहां विकास कार्य अपेक्षित स्तर पर नहीं हो पा रहे हैं। सड़कों की स्थिति, आधारभूत सुविधाओं की कमी और रोजगार के सीमित अवसरों के कारण क्षेत्र के लोग परेशान हैं। कांग्रेस नेताओं ने शासन से क्षेत्र के समग्र विकास के लिए विशेष योजना बनाकर कार्य करने की मांग की।
पेयजल की समस्या को भी गंभीर मुद्दा बताते हुए कहा गया कि दुर्गुकोंदल तहसील के कई गांवों में लोगों को पीने के पानी के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए प्रशासन से मांग की गई कि सभी गांवों में पेयजल व्यवस्था को जल्द सुचारू किया जाए।
स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति पर भी चिंता जताई गई। ज्ञापन में कहा गया कि तहसील के अंतर्गत आने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों और आवश्यक सुविधाओं की कमी है, जिससे ग्रामीणों को समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। कांग्रेस ने मांग की है कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों का संचालन व्यवस्थित किया जाए और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं।
इस अवसर पर धनेश नरेटी, गोपी बढ़ाई, आनंद तेता, हेमलता ऊईके, बालमुकुंद सिन्हा, महत्तम दुग्गा, सुखचंद प्रजापति, धीराजी राम बघेल, तोरण दुग्गा, जीवन उईके, सियाराम दरो, सोमदेव कोरेटी, रामजी पूडो, परमेश्वर बघेल, अर्जुन टांडिया सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_Punit markam
    Punit markam
    Voice of people भानुप्रतापपुर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    21 hrs ago
  • दुर्गूकोंदल,कांकेर, छत्तीसगढ़। विद्यालय परिवार आमागढ़ में “मेरा विद्यालय मेरी पहचान” अभियान के अंतर्गत शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को गणित के महत्व, उसके वैज्ञानिक दृष्टिकोण और दैनिक जीवन में उसकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया गया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 14 मार्च को यह दिवस दुनियाभर में मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य आम लोगों और विशेषकर विद्यार्थियों के बीच गणित के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि 14 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस मनाने के पीछे वैज्ञानिक कारण भी है। यह तिथि गणित की प्रसिद्ध स्थिरांक पाई (π) से जुड़ी हुई है। कई देशों में तारीख को महीना/दिन (3/14) के रूप में लिखा जाता है, जो पाई के मान 3.14 से मेल खाता है। इसी वजह से इसे पाई दिवस के नाम से भी जाना जाता है। इस वर्ष की थीम “मैथमेटिक्स एंड होप” (गणित और आशा) रही, जो यह दर्शाती है कि गणित भविष्य के निर्माण और वैज्ञानिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।इस अवसर पर महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन और प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन सहित अन्य गणित विभूतियों को याद कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम में व्याख्याता डॉ. संजय वस्त्रकार ने इन महान वैज्ञानिकों के योगदान पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पाई (π) का मान केवल 3.14 तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अनंत तक चलता है। उसी प्रकार विद्यार्थियों की संभावनाएं भी अनंत हैं। उन्होंने बच्चों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अल्बर्ट आइंस्टीन के कथन “कल्पना ज्ञान से ज्यादा महत्वपूर्ण है” का उल्लेख करते हुए बताया कि गणित में भी कल्पना और रचनात्मक सोच की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कार्यक्रम का सबसे रोचक और रोमांचक हिस्सा विद्यार्थियों के लिए आयोजित मानसिक, तार्किक और पजल गेम्स रहे। व्याख्याता डॉ. संजय वस्त्रकार और विनोद साहू ने बच्चों के बीच कई रोचक गतिविधियां कराईं। नौ बिंदुओं को चार सीधी लाइनों में मिलाने, तीन अंकों को उल्टा लिखकर सीधा करने और मन में सोचे गए अंक पर आधारित गणितीय खेलों में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों ने खेल-खेल में गणित को समझने और सीखने का आनंद लिया। रोचक प्रतियोगिताओं में ओम और मोनिका ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बाजी मार ली। उनकी तार्किक क्षमता और तीव्र मानसिक गणना ने सभी को प्रभावित किया। इस सफल आयोजन में उदे राम भुआर्य, सबल सिंह दीवान, बृजेश साहू, रामनाथ गोटा, अनिल वर्मा, ममता रावटे, सुरेंद्र कुमार उइके, आत्माराम तारमे, भुनेश उसेंडी सहित पूरे विद्यालय परिवार का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को गणित को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा मानकर उसे रुचि के साथ सीखने का संदेश दिया गया।
    1
    दुर्गूकोंदल,कांकेर, छत्तीसगढ़।
विद्यालय परिवार आमागढ़ में “मेरा विद्यालय मेरी पहचान” अभियान के अंतर्गत शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को गणित के महत्व, उसके वैज्ञानिक दृष्टिकोण और दैनिक जीवन में उसकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया गया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 14 मार्च को यह दिवस दुनियाभर में मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य आम लोगों और विशेषकर विद्यार्थियों के बीच गणित के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ाना है।
कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि 14 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस मनाने के पीछे वैज्ञानिक कारण भी है। यह तिथि गणित की प्रसिद्ध स्थिरांक पाई (π) से जुड़ी हुई है। कई देशों में तारीख को महीना/दिन (3/14) के रूप में लिखा जाता है, जो पाई के मान 3.14 से मेल खाता है। इसी वजह से इसे पाई दिवस के नाम से भी जाना जाता है। इस वर्ष की थीम “मैथमेटिक्स एंड होप” (गणित और आशा) रही, जो यह दर्शाती है कि गणित भविष्य के निर्माण और वैज्ञानिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।इस अवसर पर महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन और प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन सहित अन्य गणित विभूतियों को याद कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम में व्याख्याता डॉ. संजय वस्त्रकार ने इन महान वैज्ञानिकों के योगदान पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पाई (π) का मान केवल 3.14 तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अनंत तक चलता है। उसी प्रकार विद्यार्थियों की संभावनाएं भी अनंत हैं। उन्होंने बच्चों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अल्बर्ट आइंस्टीन के कथन “कल्पना ज्ञान से ज्यादा महत्वपूर्ण है” का उल्लेख करते हुए बताया कि गणित में भी कल्पना और रचनात्मक सोच की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
कार्यक्रम का सबसे रोचक और रोमांचक हिस्सा विद्यार्थियों के लिए आयोजित मानसिक, तार्किक और पजल गेम्स रहे। व्याख्याता डॉ. संजय वस्त्रकार और विनोद साहू ने बच्चों के बीच कई रोचक गतिविधियां कराईं। नौ बिंदुओं को चार सीधी लाइनों में मिलाने, तीन अंकों को उल्टा लिखकर सीधा करने और मन में सोचे गए अंक पर आधारित गणितीय खेलों में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों ने खेल-खेल में गणित को समझने और सीखने का आनंद लिया।
रोचक प्रतियोगिताओं में ओम और मोनिका ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बाजी मार ली। उनकी तार्किक क्षमता और तीव्र मानसिक गणना ने सभी को प्रभावित किया। इस सफल आयोजन में उदे राम भुआर्य, सबल सिंह दीवान, बृजेश साहू, रामनाथ गोटा, अनिल वर्मा, ममता रावटे, सुरेंद्र कुमार उइके, आत्माराम तारमे, भुनेश उसेंडी सहित पूरे विद्यालय परिवार का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को गणित को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा मानकर उसे रुचि के साथ सीखने का संदेश दिया गया।
    user_डिकेश शर्मा
    डिकेश शर्मा
    संवाददाता दुर्गकोंदल, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • बड़ी खबर | भोपाल में गैस सिलेंडर को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन
    1
    बड़ी खबर | भोपाल में गैस सिलेंडर को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन
    user_भीमकुंड न्यूज़ 24
    भीमकुंड न्यूज़ 24
    अर्जुंदा, बालोद, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.