Shuru
Apke Nagar Ki App…
कोंडागांव घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई 14 प्रतिष्ठानों से 29 घरेलु सिलेंडर जब्त । कोण्डागांव, 13 मार्च 2026 / कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देश पर जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर खाद्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने सख्त कार्रवाई की है। #सिलेंडर #गैस #घरेलुसिलेंडर #जब्त #कोंडागांवन्यूज़
ESHENDRA PATEL
कोंडागांव घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई 14 प्रतिष्ठानों से 29 घरेलु सिलेंडर जब्त । कोण्डागांव, 13 मार्च 2026 / कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देश पर जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर खाद्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने सख्त कार्रवाई की है। #सिलेंडर #गैस #घरेलुसिलेंडर #जब्त #कोंडागांवन्यूज़
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- कोंडागांव घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई 14 प्रतिष्ठानों से 29 घरेलु सिलेंडर जब्त । कोण्डागांव, 13 मार्च 2026 / कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देश पर जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर खाद्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने सख्त कार्रवाई की है। #सिलेंडर #गैस #घरेलुसिलेंडर #जब्त #कोंडागांवन्यूज़1
- Post by Rani Kasyap1
- संघर्ष 🔥💥🫣 sant Rampal Ji Maharaj #santrampaljimaharaj #motivation #viral #kabirsaheb#trend#trending1
- कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने करपावंड स्थित पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों से गणित से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनका विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ जवाब दिया। जवाब देने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें चॉकलेट वितरण किया। कलेक्टर ने स्कूल के प्राथमिक शाला के बच्चों से संवाद कर मध्याह्न भोजन की स्थिति की जानकारी ली तथा प्रैक्टिकल लैब के शिक्षकों से विद्यार्थियों को प्रयोग करवाने के संबंध में जानकारी प्राप्त की।1
- मललडोबरी में अवैध महुआ शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार,नगदी समेत 17 लीटर शराब जब्त1
- राजपुर। नगर में एनएच द्वारा कराए जा रहे नाली निर्माण की ऊँचाई को लेकर आज हुई बैठक एक बार फिर असफल साबित हुई। बैठक में विभाग के कोई भी जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुँचे जिससे नगर वासियों में काफी आक्रोश फैल गया। नगर वासी अब एनएच 343 में चक्काजाम करने की तैयारी में है। राजपुर नगर में बन रहे नाली की ऊँचाई को लेकर नगरवासियों और सरगुजा सांसद क्षेत्रीय विधायक सहित एनएच के अधिकारियों के साथ कई बार बैठक की गई परंतु नतीजा कुछ नहीं निकला। आज भी नगरवासियों ने नाली की ऊंचाई को लेकर स्थानीय रेस्ट हाउस में बैठक आहूत की परंतु इस बैठक में एनएच के अधिकारी या ऐसे कोई भी अधिकारी नहीं पहुँचे जो नगरवासियों को इस बात का भरोसा दे सके कि नाली की ऊंचाई को कम किया जा सके।बैठक में पहुँचे एनएच के टीम लीडर अनिल कुमार सिंह ने यह साफ कहा कि नगरवासियों को दिल्ली मंत्रालय जाकर नाली की ऊँचाई के संबंध में बात करनी होगी तभी कुछ हो पायेगा अन्यथा जैसा डीपीआर में है वैसा बनेगा। नाली ऊँचाई को कम करने हेतु कोई हल नहीं निलकता देख नगरवासी भड़क गए जिसके बाद उन्होंने राजपुर एसडीएम के नाम नाली निर्माण के अत्यधिक ऊँचाई के विरोध में चक्काजाम करने ज्ञापन सौंपा है। नगरवासियों ने सात बिंदुओं को लेकर राजपुर एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंप तीन दिनों की चेतावनी दी है की यदि नगरवासियों के मंशानुरूप नाली की ऊँचाई को कम नही किया गया तो वृहद आंदोलन करते हुए एनएच 343 में चक्काजाम करने को मजबूर होंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।ज्ञापन सौंपने के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह प्रवीण अग्रवाल प्रदीप जायसवाल राकेश अग्रवाल रिंकू अग्रवाल पिंटू अग्रवाल नरेश अग्रवाल छोटन गुप्ता बँटी अम्बष्ट रजत केशरी सतेन्द्रअग्रवाल शुभम सोनी अभिषेक जायसवाल भीम बंसल संजय सोनी पूरन चंद जायसवाल सुरेंद्र अग्रवाल सत्यनारायण अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।3
- *अफीम खेती पर कार्रवाई और क्षेत्रीय विकास की मांग: दुर्गुकोंदल कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन* *पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली पर कांग्रेस का अल्टीमेटम, जल्द समाधान नहीं तो उग्र आंदोलन* *दुर्गुकोंदल की समस्याओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस का चेतावनी भरा ज्ञापन, समाधान नहीं हुआ तो होगा चक्काजाम* दुर्गुकोंदल, 13 मार्च 2026। प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर दुर्गुकोंदल क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने विरोध प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अफीम की खेती के विरोध में बस स्टैंड दुर्गुकोंदल में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला दहन कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धनेश नरेटी और जनपद पंचायत अध्यक्ष गोपी बढ़ाई ने किया। नेताओं ने कहा कि क्षेत्र में कई गंभीर समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं, लेकिन शासन-प्रशासन द्वारा उनके समाधान के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इन समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन और चक्काजाम करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। ज्ञापन में भाजपा से जुड़े एक नेता के विरुद्ध कार्रवाई की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि उक्त नेता द्वारा अफीम की खेती की जा रही है, जिसकी निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। नेताओं का कहना है कि यदि इस मामले में जल्द कार्रवाई नहीं होती है तो यह कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करेगा। इसके साथ ही दुर्गुकोंदल क्षेत्र के विकास को लेकर भी चिंता व्यक्त की गई। नेताओं ने कहा कि यह क्षेत्र खनिज संपदा से भरपूर है, इसके बावजूद यहां विकास कार्य अपेक्षित स्तर पर नहीं हो पा रहे हैं। सड़कों की स्थिति, आधारभूत सुविधाओं की कमी और रोजगार के सीमित अवसरों के कारण क्षेत्र के लोग परेशान हैं। कांग्रेस नेताओं ने शासन से क्षेत्र के समग्र विकास के लिए विशेष योजना बनाकर कार्य करने की मांग की। पेयजल की समस्या को भी गंभीर मुद्दा बताते हुए कहा गया कि दुर्गुकोंदल तहसील के कई गांवों में लोगों को पीने के पानी के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए प्रशासन से मांग की गई कि सभी गांवों में पेयजल व्यवस्था को जल्द सुचारू किया जाए। स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति पर भी चिंता जताई गई। ज्ञापन में कहा गया कि तहसील के अंतर्गत आने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों और आवश्यक सुविधाओं की कमी है, जिससे ग्रामीणों को समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। कांग्रेस ने मांग की है कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों का संचालन व्यवस्थित किया जाए और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं। इस अवसर पर धनेश नरेटी, गोपी बढ़ाई, आनंद तेता, हेमलता ऊईके, बालमुकुंद सिन्हा, महत्तम दुग्गा, सुखचंद प्रजापति, धीराजी राम बघेल, तोरण दुग्गा, जीवन उईके, सियाराम दरो, सोमदेव कोरेटी, रामजी पूडो, परमेश्वर बघेल, अर्जुन टांडिया सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।3
- विवाद जिला पंचायत अधिकारी से सदस्य हुए नाराज ,,बीच बैठक के बाद किया विरोध1