logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लखीसराय में प्रशांत किशोर ने बताया कि देश की बहुत बड़ी आबादी है उपेक्षित। पहली बार बिहार को गुजरात से चलाया जाएगा प्रशांत किशोर लखीसराय जिले के मनोकामना गार्डन में पहुंचे जान स्वराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि *बिहार का पढ़ा-लिखा लड़का करेगा मजदूरी और नेता का बेटा बनेगा नेता। *लखीसराय।* जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर सोमवार को लखीसराय जिले में पहुंचे। दरअसल, वे बिहार नवनिर्माण अभियान के तहत राज्य के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान वे हर जिले में जाकर संगठन के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं। इसी क्रम में वे आज जिले में पहुंचे, जहां उन्होंने मनोकामना गार्डन में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि चुनाव परिणाम के बाद जन सुराज के नेताओं ने पश्चिम चंपारण स्थित गांधी भितिहरवा आश्रम में एक दिन का उपवास रखा था। उस समय जन सुराज की ओर से यह घोषणा की गई थी कि बिहार में जो नई सरकार बनी है, उसे अपने वादों को पूरा करने के लिए छह महीने का समय दिया जाएगा। इसके बाद बिहार नवनिर्माण अभियान के तहत जन सुराज के कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता के बीच अपनी बात रखेंगे। प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार नवनिर्माण अभियान को अगले पांच वर्षों तक प्रभावी ढंग से चलाने के लिए वे हर जिले में जाकर संगठन को पुनर्गठित करने का काम कर रहे हैं। वहीं, नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर प्रशांत किशोर ने कहा कि आने वाले समय में पहली बार बिहार को गुजरात से चलाया जाएगा। गुजरात के हितों को ध्यान में रखकर बिहार को संचालित किया जाएगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि बिहार में फैक्ट्रियां न लगें, ताकि बिहार से करोड़ों युवा 10-15 हजार रुपये के लिए सस्ते मजदूर बनकर पूरे देश की फैक्ट्रियों में काम कर सकें। अगर बिहार में फैक्ट्रियां लग जाएंगी तो सूरत, जामनगर, तमिलनाडु और पंजाब में 15 हजार रुपये में काम करने वाले मजदूर नहीं मिलेंगे। इसके साथ ही निशांत कुमार के राजनीति में आने को लेकर प्रशांत किशोर ने कहा कि मेरी तरफ से उन्हें शुभकामनाएं हैं। लेकिन जब मुख्यमंत्री का बेटा राजनीति में आ रहा है, तो बिहार की जनता को यह सोचना चाहिए कि जो बात जन सुराज कहता रहा है नेता का बेटा नेता बनेगा और सामान्य परिवार के पढ़े-लिखे बच्चे या तो मजदूरी करेंगे या बेरोजगार रहेंगे। उन्होंने कहा कि नेता चाहे समाजवादी हो, भाजपाई हो, कांग्रेसी हो या राजद का, बूढ़ा हो या युवा, अगड़ा हो या पिछड़ा, सभी नेता अपने बच्चों के लिए राजसिंहासन की तैयारी कर रहे हैं। आप अपने बच्चों की चिंता कीजिए, नहीं तो आपके बच्चे पढ़-लिखकर भी मजदूर ही बनेंगे। उन्होंने आगे कहा कि जन सुराज पिछले तीन वर्षों से यही बात कह रहा है कि नेताओं का चेहरा देखकर वोट मत दीजिए। नेता और उनका बेटा कभी बेरोजगार नहीं होगा, न ही मजदूरी करने जाएगा, लेकिन आपके बच्चों को मजबूरी में मजदूरी करनी पड़ेगी। नीतीश कुमार जीवनभर यह दावा करते रहे कि उन्होंने अपने परिवार के लिए कुछ नहीं किया, लेकिन अब उनका बेटा सीधे राजनीति में आ रहा है। जैसा कि संभावना है कि, वे जनता दल यूनाइटेड के नेता के तौर पर सामने आ रहे हैं। अब उनकी योग्यता क्या है और समाज के प्रति उनका क्या योगदान है, यह जनता को देखना है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार भी वही कर रहे हैं, जो अन्य नेताओं लालू यादव और कांग्रेस के नेताओं ने किया है। मौके पर राष्ट्रपति पांडेय, महेश यादव अमित सागर, सूरज सिंह, मुन्ना उर्फ़ करण, कस्तूरी रंजन, दीपक कुमार, रामानुज सिंह, मो नईम, डॉ शिवधानी शर्मा, किशोर कुमार मुन्ना, तथागत हर्षवर्धन, जेपी सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

1 hr ago
user_Kumar Amlesh
Kumar Amlesh
पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•

More news from बिहार and nearby areas
  • पहली बार बिहार को गुजरात से चलाया जाएगा प्रशांत किशोर लखीसराय जिले के मनोकामना गार्डन में पहुंचे जान स्वराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि *बिहार का पढ़ा-लिखा लड़का करेगा मजदूरी और नेता का बेटा बनेगा नेता। *लखीसराय।* जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर सोमवार को लखीसराय जिले में पहुंचे। दरअसल, वे बिहार नवनिर्माण अभियान के तहत राज्य के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान वे हर जिले में जाकर संगठन के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं। इसी क्रम में वे आज जिले में पहुंचे, जहां उन्होंने मनोकामना गार्डन में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि चुनाव परिणाम के बाद जन सुराज के नेताओं ने पश्चिम चंपारण स्थित गांधी भितिहरवा आश्रम में एक दिन का उपवास रखा था। उस समय जन सुराज की ओर से यह घोषणा की गई थी कि बिहार में जो नई सरकार बनी है, उसे अपने वादों को पूरा करने के लिए छह महीने का समय दिया जाएगा। इसके बाद बिहार नवनिर्माण अभियान के तहत जन सुराज के कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता के बीच अपनी बात रखेंगे। प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार नवनिर्माण अभियान को अगले पांच वर्षों तक प्रभावी ढंग से चलाने के लिए वे हर जिले में जाकर संगठन को पुनर्गठित करने का काम कर रहे हैं। वहीं, नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर प्रशांत किशोर ने कहा कि आने वाले समय में पहली बार बिहार को गुजरात से चलाया जाएगा। गुजरात के हितों को ध्यान में रखकर बिहार को संचालित किया जाएगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि बिहार में फैक्ट्रियां न लगें, ताकि बिहार से करोड़ों युवा 10-15 हजार रुपये के लिए सस्ते मजदूर बनकर पूरे देश की फैक्ट्रियों में काम कर सकें। अगर बिहार में फैक्ट्रियां लग जाएंगी तो सूरत, जामनगर, तमिलनाडु और पंजाब में 15 हजार रुपये में काम करने वाले मजदूर नहीं मिलेंगे। इसके साथ ही निशांत कुमार के राजनीति में आने को लेकर प्रशांत किशोर ने कहा कि मेरी तरफ से उन्हें शुभकामनाएं हैं। लेकिन जब मुख्यमंत्री का बेटा राजनीति में आ रहा है, तो बिहार की जनता को यह सोचना चाहिए कि जो बात जन सुराज कहता रहा है नेता का बेटा नेता बनेगा और सामान्य परिवार के पढ़े-लिखे बच्चे या तो मजदूरी करेंगे या बेरोजगार रहेंगे। उन्होंने कहा कि नेता चाहे समाजवादी हो, भाजपाई हो, कांग्रेसी हो या राजद का, बूढ़ा हो या युवा, अगड़ा हो या पिछड़ा, सभी नेता अपने बच्चों के लिए राजसिंहासन की तैयारी कर रहे हैं। आप अपने बच्चों की चिंता कीजिए, नहीं तो आपके बच्चे पढ़-लिखकर भी मजदूर ही बनेंगे। उन्होंने आगे कहा कि जन सुराज पिछले तीन वर्षों से यही बात कह रहा है कि नेताओं का चेहरा देखकर वोट मत दीजिए। नेता और उनका बेटा कभी बेरोजगार नहीं होगा, न ही मजदूरी करने जाएगा, लेकिन आपके बच्चों को मजबूरी में मजदूरी करनी पड़ेगी। नीतीश कुमार जीवनभर यह दावा करते रहे कि उन्होंने अपने परिवार के लिए कुछ नहीं किया, लेकिन अब उनका बेटा सीधे राजनीति में आ रहा है। जैसा कि संभावना है कि, वे जनता दल यूनाइटेड के नेता के तौर पर सामने आ रहे हैं। अब उनकी योग्यता क्या है और समाज के प्रति उनका क्या योगदान है, यह जनता को देखना है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार भी वही कर रहे हैं, जो अन्य नेताओं लालू यादव और कांग्रेस के नेताओं ने किया है। मौके पर राष्ट्रपति पांडेय, महेश यादव अमित सागर, सूरज सिंह, मुन्ना उर्फ़ करण, कस्तूरी रंजन, दीपक कुमार, रामानुज सिंह, मो नईम, डॉ शिवधानी शर्मा, किशोर कुमार मुन्ना, तथागत हर्षवर्धन, जेपी सिंह सहित अन्य मौजूद थे।
    1
    पहली बार बिहार को गुजरात से चलाया जाएगा प्रशांत किशोर
लखीसराय जिले के मनोकामना गार्डन में पहुंचे जान स्वराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि
*बिहार का पढ़ा-लिखा लड़का करेगा मजदूरी और नेता का बेटा बनेगा नेता।
*लखीसराय।* जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर सोमवार को लखीसराय जिले में पहुंचे। दरअसल, वे बिहार नवनिर्माण अभियान के तहत राज्य के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान वे हर जिले में जाकर संगठन के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं। इसी क्रम में वे आज जिले में पहुंचे, जहां उन्होंने मनोकामना गार्डन में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। 
इस दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि चुनाव परिणाम के बाद जन सुराज के नेताओं ने पश्चिम चंपारण स्थित गांधी भितिहरवा आश्रम में एक दिन का उपवास रखा था। उस समय जन सुराज की ओर से यह घोषणा की गई थी कि बिहार में जो नई सरकार बनी है, उसे अपने वादों को पूरा करने के लिए छह महीने का समय दिया जाएगा। इसके बाद बिहार नवनिर्माण अभियान के तहत जन सुराज के कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता के बीच अपनी बात रखेंगे।
प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार नवनिर्माण अभियान को अगले पांच वर्षों तक प्रभावी ढंग से चलाने के लिए वे हर जिले में जाकर संगठन को पुनर्गठित करने का काम कर रहे हैं।
वहीं, नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर प्रशांत किशोर ने कहा कि आने वाले समय में पहली बार बिहार को गुजरात से चलाया जाएगा। गुजरात के हितों को ध्यान में रखकर बिहार को संचालित किया जाएगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि बिहार में फैक्ट्रियां न लगें, ताकि बिहार से करोड़ों युवा 10-15 हजार रुपये के लिए सस्ते मजदूर बनकर पूरे देश की फैक्ट्रियों में काम कर सकें। अगर बिहार में फैक्ट्रियां लग जाएंगी तो सूरत, जामनगर, तमिलनाडु और पंजाब में 15 हजार रुपये में काम करने वाले मजदूर नहीं मिलेंगे।
इसके साथ ही निशांत कुमार के राजनीति में आने को लेकर प्रशांत किशोर ने कहा कि मेरी तरफ से उन्हें शुभकामनाएं हैं। लेकिन जब मुख्यमंत्री का बेटा राजनीति में आ रहा है, तो बिहार की जनता को यह सोचना चाहिए कि जो बात जन सुराज कहता रहा है नेता का बेटा नेता बनेगा और सामान्य परिवार के पढ़े-लिखे बच्चे या तो मजदूरी करेंगे या बेरोजगार रहेंगे।
उन्होंने कहा कि नेता चाहे समाजवादी हो, भाजपाई हो, कांग्रेसी हो या राजद का, बूढ़ा हो या युवा, अगड़ा हो या पिछड़ा, सभी नेता अपने बच्चों के लिए राजसिंहासन की तैयारी कर रहे हैं। आप अपने बच्चों की चिंता कीजिए, नहीं तो आपके बच्चे पढ़-लिखकर भी मजदूर ही बनेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि जन सुराज पिछले तीन वर्षों से यही बात कह रहा है कि नेताओं का चेहरा देखकर वोट मत दीजिए। नेता और उनका बेटा कभी बेरोजगार नहीं होगा, न ही मजदूरी करने जाएगा, लेकिन आपके बच्चों को मजबूरी में मजदूरी करनी पड़ेगी।
नीतीश कुमार जीवनभर यह दावा करते रहे कि उन्होंने अपने परिवार के लिए कुछ नहीं किया, लेकिन अब उनका बेटा सीधे राजनीति में आ रहा है। जैसा कि संभावना है कि, वे जनता दल यूनाइटेड के नेता के तौर पर सामने आ रहे हैं। अब उनकी योग्यता क्या है और समाज के प्रति उनका क्या योगदान है, यह जनता को देखना है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार भी वही कर रहे हैं, जो अन्य नेताओं लालू यादव और कांग्रेस के नेताओं ने किया है।
मौके पर राष्ट्रपति पांडेय, महेश यादव अमित सागर, सूरज सिंह, मुन्ना उर्फ़ करण, कस्तूरी रंजन, दीपक कुमार, रामानुज सिंह, मो नईम, डॉ शिवधानी शर्मा, किशोर कुमार मुन्ना, तथागत हर्षवर्धन, जेपी सिंह सहित अन्य मौजूद थे।
    user_Kumar Amlesh
    Kumar Amlesh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    1 hr ago
  • लखीसराय नगर परिषद द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए छठ घाटों की विशेष साफ-सफाई कराई जा रही है चैती छठ महापर्व को लेकर नगर परिषद ने पुरानी बाजार किऊल नदी स्थित प्रमुख छठ घाटों की विशेष सफाई और समतलीकरण का कार्य शुरू कर दिया है। शहर के वार्ड-14 में वार्ड पार्षद सुशील कुमार के नेतृत्व में सफाई कर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से घाटों को श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थित किया जा रहा है।घाटों पर जमा गंदगी को हटाया जा रहा है, साथ ही घाट तक पहुंचने वाले रास्तों की भी साफ-सफाई की जा रही है, ताकि व्रतियों को अर्ध्य देने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं, विभिन्न छठ पूजा समितियां भी स्थानीय स्तर पर प्रशासन का सहयोग करते हुए घाटों की सफाई में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। बताया जा रहा है कि कल अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्ध्य दिया जाएगा, जिसे लेकर व्रतियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
    1
    लखीसराय  नगर परिषद द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए छठ घाटों की विशेष साफ-सफाई कराई जा रही है चैती छठ महापर्व को लेकर नगर परिषद ने पुरानी बाजार किऊल नदी स्थित प्रमुख छठ घाटों की विशेष सफाई और समतलीकरण का कार्य शुरू कर दिया है। शहर के वार्ड-14 में वार्ड पार्षद सुशील कुमार के नेतृत्व में सफाई कर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से घाटों को श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थित किया जा रहा है।घाटों पर जमा गंदगी को हटाया जा रहा है, साथ ही घाट तक पहुंचने वाले रास्तों की भी साफ-सफाई की जा रही है, ताकि व्रतियों को अर्ध्य देने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
वहीं, विभिन्न छठ पूजा समितियां भी स्थानीय स्तर पर प्रशासन का सहयोग करते हुए घाटों की सफाई में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।
बताया जा रहा है कि कल अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्ध्य दिया जाएगा, जिसे लेकर व्रतियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    10 hrs ago
  • आज ही के दिन #भगत_सिंह, #सुखदेव और #राजगुरु ने #हंसते_हंसते_फांसी के #फंदे_को चूम लिया था @sauravjbt
    2
    आज ही के दिन #भगत_सिंह, #सुखदेव और #राजगुरु ने #हंसते_हंसते_फांसी के #फंदे_को चूम लिया था
@sauravjbt
    user_Saurav Jbt
    Saurav Jbt
    Chef चेवारा, शेखपुरा, बिहार•
    11 hrs ago
  • चेवाड़ा नगर पंचायत क्षेत्र के सदर बाजार में चैती छठ महापर्व को लेकर सोमवार को काफी चहल-पहल देखी गई। नहाय-खाय के साथ पर्व की शुरुआत होते ही व्रतधारी श्रद्धालु अब पहली अर्घ की तैयारी में पूरी तरह जुट गए हैं। सुबह से ही बाजार में पूजा सामग्री की खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। फल, नारियल, गन्ना, सूप, दौरा तथा ठेकुआ बनाने की सामग्री की दुकानों पर खासा रौनक देखने को मिली। छठव्रती महिलाएं और पुरुष पूरी श्रद्धा एवं नियम के साथ पर्व की तैयारियों में लगे हुए हैं। पारंपरिक तरीके से शुद्धता और सात्विकता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। रविवार को नहाय-खाय के बाद सोमवार की शाम खरना का आयोजन किया जाएगा, जिसमें व्रती प्रसाद बनाकर भगवान सूर्य की पूजा करेंगे। इसके बाद मंगलवार की संध्या को अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ अर्पित किया जाएगा, जबकि बुधवार को उदीयमान सूर्य को दूसरा अर्घ देकर व्रत का समापन होगा। इधर नगर पंचायत प्रशासन द्वारा छठ घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। घाटों पर बैरिकेडिंग का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है तथा सफाई व्यवस्था अंतिम चरण में है। स्थानीय प्रशासन भी विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पूरी तरह सतर्क है। छठ पर्व को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है और हर ओर आस्था, श्रद्धा एवं उत्साह का वातावरण देखने को मिल रहा है।
    1
    चेवाड़ा नगर पंचायत क्षेत्र के सदर बाजार में चैती छठ महापर्व को लेकर सोमवार को काफी चहल-पहल देखी गई। नहाय-खाय के साथ पर्व की शुरुआत होते ही व्रतधारी श्रद्धालु अब पहली अर्घ की तैयारी में पूरी तरह जुट गए हैं। सुबह से ही बाजार में पूजा सामग्री की खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। फल, नारियल, गन्ना, सूप, दौरा तथा ठेकुआ बनाने की सामग्री की दुकानों पर खासा रौनक देखने को मिली।
छठव्रती महिलाएं और पुरुष पूरी श्रद्धा एवं नियम के साथ पर्व की तैयारियों में लगे हुए हैं। पारंपरिक तरीके से शुद्धता और सात्विकता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। रविवार को नहाय-खाय के बाद सोमवार की शाम खरना का आयोजन किया जाएगा, जिसमें व्रती प्रसाद बनाकर भगवान सूर्य की पूजा करेंगे। इसके बाद मंगलवार की संध्या को अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ अर्पित किया जाएगा, जबकि बुधवार को उदीयमान सूर्य को दूसरा अर्घ देकर व्रत का समापन होगा।
इधर नगर पंचायत प्रशासन द्वारा छठ घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। घाटों पर बैरिकेडिंग का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है तथा सफाई व्यवस्था अंतिम चरण में है। स्थानीय प्रशासन भी विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पूरी तरह सतर्क है।
छठ पर्व को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है और हर ओर आस्था, श्रद्धा एवं उत्साह का वातावरण देखने को मिल रहा है।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    15 min ago
  • Post by Pinkey Kumari
    1
    Post by Pinkey Kumari
    user_Pinkey Kumari
    Pinkey Kumari
    Local News Reporter जमुई, जमुई, बिहार•
    43 min ago
  • शेखपुरा- जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर सोमवार को शहर के एक निजी सभागार पहुंचे। दरअसल, वे बिहार नवनिर्माण अभियान के तहत राज्य के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान वे हर जिले में जाकर संगठन के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं। इसी क्रम में वे आज शेखपुरा पहुंचे, जहां उन्होंने द कैपिटल होटल हॉल में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। मौक़े पर ईमाम राजी एवं प्रत्याशी राजेश कुमार ने फूल माला एवं अंग वस्त्र देकर स्वागत किया. इस दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि चुनाव परिणाम के बाद जन सुराज के नेताओं ने पश्चिम चंपारण स्थित गांधी भितिहरवा आश्रम में एक दिन का उपवास रखा था। उस समय जन सुराज की ओर से यह घोषणा की गई थी कि बिहार में जो नई सरकार बनी है, उसे अपने वादों को पूरा करने के लिए छह महीने का समय दिया जाएगा। इसके बाद बिहार नवनिर्माण अभियान के तहत जन सुराज के कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता के बीच अपनी बात रखेंगे। प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार नवनिर्माण अभियान को अगले पांच वर्षों तक प्रभावी ढंग से चलाने के लिए वे हर जिले में जाकर संगठन को पुनर्गठित करने का काम कर रहे हैं। वहीं, नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर प्रशांत किशोर ने कहा कि आने वाले समय में पहली बार बिहार को गुजरात से चलाया जाएगा। गुजरात के हितों को ध्यान में रखकर बिहार को संचालित किया जाएगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि बिहार में फैक्ट्रियां न लगें, ताकि बिहार से करोड़ों युवा 10, 15 हजार रुपये के लिए सस्ते मजदूर बनकर पूरे देश की फैक्ट्रियों में काम कर सकें। अगर बिहार में फैक्ट्रियां लग जाएंगी तो सूरत, जामनगर, तमिलनाडु और पंजाब में 15 हजार रुपये में काम करने वाले मजदूर नहीं मिलेंगे। गैस की किल्लत पर प्रशांत किशोर ने सरकार को घेरा- जिस आत्मनिर्भर भारत के नाम पर आपको नोट बंदी के लाईन में लगाया गया, जिस आत्मनिर्भर भारत के नाम पर 50 रुपया का पेट्रोल आप 100 रूपये से अधिक में खरीद रहे हैं। 100 में से 60 आदमी आज भी बिहार में 100₹ दिन का नहीं कमा रहा है, और इस राज्य के मुख्यमंत्री स्मृद्धि यात्रा निकाले हैं! जिस राज्य का 1 करोड़ से ज्यादा युवा 10 w15 हजार रूपया कमाने के लिए घर परिवार, गांव छोड़कर बाहर गया है, फैक्ट्रीयों में हड्डी गला रहा है, उस राज्य का सरकार समृद्धि यात्रा निकाल रहा है। सत्ता में बैठे लोगों के लिए समृद्धि हैं, अफसर और नेताओं के यहां समृद्धि हैं, उनकी समृद्धि इतनी हो गई है की बिहार के अफसर और नेता बिहार छोड़कर, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में जमीन खरीद रहे हैं, घर बना रहें है, और जो बिहार के बच्चें हैं वो गैस की किल्लत के कारण तमिलनाडु और गुजरात से ट्रेन में लौट कर घर आ रहें है। समस्या कहीं भी हो सबसे पहले बिहार के लोग ही परेशान होते हैं। मोके पर जनसुराज के प्रत्याशी राजेश कुमार. इमाम राजी. इमाम सफी. मो कईम. अब्दुल हिये. कुंदन यादव. गौतम यादव. कंचन सिंह. पंकज सिंह.गोपाल सिंह. राहुल कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में सक्रिय कार्यकर्त्ता मौजूद हुये.
    1
    शेखपुरा-  जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर सोमवार को शहर के एक निजी सभागार पहुंचे। दरअसल, वे बिहार नवनिर्माण अभियान के तहत राज्य के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान वे हर जिले में जाकर संगठन के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं। इसी क्रम में वे आज शेखपुरा पहुंचे, जहां उन्होंने द कैपिटल होटल हॉल में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। मौक़े पर ईमाम राजी एवं प्रत्याशी राजेश कुमार ने फूल माला एवं अंग वस्त्र देकर स्वागत किया. 
इस दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि चुनाव परिणाम के बाद जन सुराज के नेताओं ने पश्चिम चंपारण स्थित गांधी भितिहरवा आश्रम में एक दिन का उपवास रखा था। उस समय जन सुराज की ओर से यह घोषणा की गई थी कि बिहार में जो नई सरकार बनी है, उसे अपने वादों को पूरा करने के लिए छह महीने का समय दिया जाएगा। इसके बाद बिहार नवनिर्माण अभियान के तहत जन सुराज के कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता के बीच अपनी बात रखेंगे।
प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार नवनिर्माण अभियान को अगले पांच वर्षों तक प्रभावी ढंग से चलाने के लिए वे हर जिले में जाकर संगठन को पुनर्गठित करने का काम कर रहे हैं।
वहीं, नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर प्रशांत किशोर ने कहा कि आने वाले समय में पहली बार बिहार को गुजरात से चलाया जाएगा। गुजरात के हितों को ध्यान में रखकर बिहार को संचालित किया जाएगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि बिहार में फैक्ट्रियां न लगें, ताकि बिहार से करोड़ों युवा 10, 15 हजार रुपये के लिए सस्ते मजदूर बनकर पूरे देश की फैक्ट्रियों में काम कर सकें। अगर बिहार में फैक्ट्रियां लग जाएंगी तो सूरत, जामनगर, तमिलनाडु और पंजाब में 15 हजार रुपये में काम करने वाले मजदूर नहीं मिलेंगे।
गैस की किल्लत पर प्रशांत किशोर ने सरकार को घेरा- जिस आत्मनिर्भर भारत के नाम पर आपको नोट बंदी के लाईन में लगाया गया, जिस आत्मनिर्भर भारत के नाम पर 50 रुपया का पेट्रोल आप 100 रूपये से अधिक में खरीद रहे हैं।
100 में से 60 आदमी आज भी बिहार में 100₹ दिन का नहीं कमा रहा है, और इस राज्य के मुख्यमंत्री स्मृद्धि यात्रा निकाले हैं! 
जिस राज्य का 1 करोड़ से ज्यादा युवा 10  w15 हजार रूपया कमाने के लिए घर परिवार, गांव छोड़कर बाहर गया है, फैक्ट्रीयों में हड्डी गला रहा है, उस राज्य का सरकार समृद्धि यात्रा निकाल रहा है।
सत्ता में बैठे लोगों के लिए समृद्धि हैं, अफसर और नेताओं के यहां समृद्धि हैं, उनकी समृद्धि इतनी हो गई है की बिहार के अफसर और नेता बिहार छोड़कर, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में जमीन खरीद रहे हैं, घर बना रहें है, और जो बिहार के बच्चें हैं वो गैस की किल्लत के कारण तमिलनाडु और गुजरात से ट्रेन में लौट कर घर आ रहें है।  समस्या कहीं भी हो सबसे पहले बिहार के लोग ही परेशान होते हैं।
मोके पर जनसुराज के प्रत्याशी राजेश कुमार. इमाम राजी. इमाम सफी. मो कईम. अब्दुल हिये. कुंदन यादव. गौतम यादव. कंचन सिंह. पंकज सिंह.गोपाल सिंह. राहुल कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में सक्रिय कार्यकर्त्ता मौजूद हुये.
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    48 min ago
  • शहीद दिवस पर अधिवक्ता संघ के सचिव अमित कुमार ने कहा - 120 वर्ष पूर्व तीनों विभूतियां धरती पर आए और 95 वर्ष पूर्व इन्हे फांसी पर लटका दिया गया ! उस समय कितना अत्याचार रर्वेया रहा होगा आगे सुनिए
    1
    शहीद दिवस पर अधिवक्ता संघ के सचिव अमित कुमार ने कहा  - 120 वर्ष पूर्व तीनों विभूतियां धरती पर आए और 95 वर्ष पूर्व इन्हे फांसी पर लटका दिया गया !
उस समय कितना अत्याचार रर्वेया रहा होगा आगे सुनिए
    user_Reaction Bihar News
    Reaction Bihar News
    पत्रकार जमुई, जमुई, बिहार•
    1 hr ago
  • लखीसराय जिले के ब्राह्मण स्वाभिमान संघ के द्वारा सामूहिक रूप से बड़हिया नगर परिषद स्थित स्वर्गीय नवीन झा के पीड़ित परिवार को भोजन वस्त्र एवं आर्थिक सहायता दी गई मौके पर संघ के नेतृत्व करता निर्मल झा साकेत पांडे अमलेश पांडे आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे। साकेत पांडे ने बताया कि संगठन के लिए हम लोग सदैव तैयार हैं हम अपने समाज के लोगों को बढ़ाने के लिए जो भी कदम उठाना पड़ेगा वह उठाएंगे एवं अपनी आवाज को सरकार तक पहुंचाएंगे।
    1
    लखीसराय जिले के ब्राह्मण स्वाभिमान संघ के द्वारा सामूहिक रूप से बड़हिया नगर परिषद स्थित स्वर्गीय नवीन झा के पीड़ित परिवार को भोजन वस्त्र एवं आर्थिक सहायता दी गई मौके पर संघ के नेतृत्व करता निर्मल झा साकेत पांडे अमलेश पांडे आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे। साकेत पांडे ने बताया कि संगठन के लिए हम लोग सदैव तैयार हैं हम अपने समाज के लोगों को बढ़ाने के लिए जो भी कदम उठाना पड़ेगा वह उठाएंगे एवं अपनी आवाज को सरकार तक पहुंचाएंगे।
    user_Kumar Amlesh
    Kumar Amlesh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.