उत्तर प्रदेश के ललितपुर कोतवाली क्षेत्र में एक 19 वर्षीय युवती के साथ कार में कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। पीड़िता की मां ने पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनकी बेटी के साथ उसके प्रेमी बादल राजा और उसके दोस्त सुरेन्द्र ने कार में दुष्कर्म किया। शिकायत मिलने पर कोतवाली पुलिस ने तत्काल संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया और वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में प्रथम दृष्टया यह बात सामने आई है कि पीड़िता के पिछले करीब चार वर्षों से आरोपी बादल राजा के साथ प्रेम संबंध थे और घटना के दिन वह स्वेच्छा से उसकी कार में बैठकर गई थी। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह केवल प्रारंभिक निष्कर्ष है और मामले की विवेचना अभी जारी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बादल राजा और रविशंकर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि नामजद आरोपी सुरेन्द्र फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। इस पूरे मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि प्रकरण की निष्पक्ष विवेचना की जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया है कि जांच के दौरान जो भी तथ्य और साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की उचित विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का दावा है कि फरार आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के घुवारा में कोल्हू पर भारी भीड़ होने के कारण लोगों को गुल्ली का तेल पिराने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। आज यहां कोल्हू पर इतनी अधिक भीड़ उमड़ी हुई है कि लोगों को तेल पिराने के लिए अपना नंबर आने में ही 3 या 4 दिन का समय लग रहा है।1
- मध्य प्रदेश के शाहगढ़ (एमपी 15) हीरापुर में पुराने ऐकता ढाबा के कमरे में भयंकर आग लगने की घटना सामने आई है। आग की भयावहता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने फौरन पुलिस को इस मामले की जानकारी दी। राहत की बात यह रही कि इस दौरान एक बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई। पुलिस को जैसे ही इस घटना की सूचना मिली...2
- उत्तर प्रदेश के ललितपुर कोतवाली क्षेत्र में एक 19 वर्षीय युवती के साथ कार में कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। पीड़िता की मां ने पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनकी बेटी के साथ उसके प्रेमी बादल राजा और उसके दोस्त सुरेन्द्र ने कार में दुष्कर्म किया। शिकायत मिलने पर कोतवाली पुलिस ने तत्काल संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया और वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में प्रथम दृष्टया यह बात सामने आई है कि पीड़िता के पिछले करीब चार वर्षों से आरोपी बादल राजा के साथ प्रेम संबंध थे और घटना के दिन वह स्वेच्छा से उसकी कार में बैठकर गई थी। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह केवल प्रारंभिक निष्कर्ष है और मामले की विवेचना अभी जारी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बादल राजा और रविशंकर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि नामजद आरोपी सुरेन्द्र फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। इस पूरे मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि प्रकरण की निष्पक्ष विवेचना की जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया है कि जांच के दौरान जो भी तथ्य और साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की उचित विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का दावा है कि फरार आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।1
- उत्तर प्रदेश के ललितपुर में एक छात्रा के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित और बड़ी कार्रवाई की है। सदर कोतवाली क्षेत्र में हुई इस वारदात के मुख्य आरोपी को पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त बलेनो कार भी बरामद की है।2