logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

युवक को गोंडा पुलिस ने नहर पुल के पास से अवैध तमंचा के साथ किया गिरफ्तार अपना नाम बंसी सिंह पुत्र रनवीर सिंह निवासी सरताज नगला थाना गोंडा पुलिस ने अवैध तमंचा के साथ नहर से गिरफ्तार कर न्यायिक सुरक्षा में भेजा जेल

2 hrs ago
user_MD News ( पत्रकार )
MD News ( पत्रकार )
इगलास, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

युवक को गोंडा पुलिस ने नहर पुल के पास से अवैध तमंचा के साथ किया गिरफ्तार अपना नाम बंसी सिंह पुत्र रनवीर सिंह निवासी सरताज नगला थाना गोंडा पुलिस ने अवैध तमंचा के साथ नहर से गिरफ्तार कर न्यायिक सुरक्षा में भेजा जेल

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • इगलास के गांव कजरोठ में दुकान पर सामान लेने गयी नावालिग़ के साथ की गयी मारपीट..... जल्द दिखाएंगे पूरी खबर
    1
    इगलास के गांव कजरोठ में दुकान पर सामान लेने गयी नावालिग़ के साथ की गयी मारपीट..... जल्द दिखाएंगे पूरी खबर
    user_अविनाश कुमार पत्रकार
    अविनाश कुमार पत्रकार
    Doctor इगलास, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • हाथरस से समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और काफी कार्यकर्ता आज दादरी में आयोजित अखिलेश यादव की रैली में शामिल हुए। इस रैली को आगामी चुनावों के लिए संगठन को सक्रिय और मजबूत करने की रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है। इस रैली को लेकर हाथरस में भी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता तैयारी में लगे थे। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा, पूर्व एमएलसी जसवंत सिंह यादव, पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल, बृजमोहन राही, लल्लन बाबू, रामनारायण काके, पूर्व जिलाध्यक्ष भोला यादव, इंजीनियर राजकुमार दिवाकर, रवेंद्र सिंह, चिराग वाष्र्णेय, अभिषेक सिंह, चौधरी सतवीर सिंह, एडवोकेट राघवेंद्र सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बाबी यादव, सतेन्द्र यादव, नीतीश यादव, राहुल कुमार साकेत, प्रवीन बघेल, चौधरी सत्यवीर सिंह सहित काफी कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यकर्ताओं में खासा जोश और उत्साह देखा गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने बताया कि दादरी जाते समय पूरे रास्ते '2027 में बदलाव' और समाजवादी पार्टी के समर्थन में नारे लगाए गए।
    3
    हाथरस से समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और काफी कार्यकर्ता आज दादरी में आयोजित अखिलेश यादव की रैली में शामिल हुए। इस रैली को आगामी चुनावों के लिए संगठन को सक्रिय और मजबूत करने की रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है। इस रैली को लेकर हाथरस में भी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता तैयारी में लगे थे।  इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा, पूर्व एमएलसी जसवंत सिंह यादव, पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल, बृजमोहन राही, लल्लन बाबू, रामनारायण काके, पूर्व जिलाध्यक्ष भोला यादव, इंजीनियर राजकुमार दिवाकर, रवेंद्र सिंह, चिराग वाष्र्णेय, अभिषेक सिंह, चौधरी सतवीर सिंह, एडवोकेट राघवेंद्र सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बाबी यादव, सतेन्द्र यादव, नीतीश यादव, राहुल कुमार साकेत, प्रवीन बघेल, चौधरी सत्यवीर सिंह सहित काफी कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यकर्ताओं में खासा जोश और उत्साह देखा गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने बताया कि दादरी जाते समय पूरे रास्ते '2027 में बदलाव' और समाजवादी पार्टी के समर्थन में नारे लगाए गए।
    user_Vijay Dev
    Vijay Dev
    रिपोर्टर विजय देव B.india24.news Hathras, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • ​सासनी तहसील के गांव जसराना में एक पुराने पीपल के चबूतरे पर बैठने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने गोपाल नामक युवक की जमकर पिटाई कर दी। घटना उस वक्त हुई जब गोपाल अपने पूर्वजों द्वारा निर्मित चबूतरे पर बैठा था। गांव के कुछ दबंगों ने उसे वहां से हटने को कहा और विरोध करने पर अभद्रता करते हुए उसे लहूलुहान कर दिया। ​परिजनों के आने पर हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल गोपाल को सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    3
    ​सासनी तहसील के गांव जसराना में एक पुराने पीपल के चबूतरे पर बैठने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने गोपाल नामक युवक की जमकर पिटाई कर दी। घटना उस वक्त हुई जब गोपाल अपने पूर्वजों द्वारा निर्मित चबूतरे पर बैठा था। गांव के कुछ दबंगों ने उसे वहां से हटने को कहा और विरोध करने पर अभद्रता करते हुए उसे लहूलुहान कर दिया।
​परिजनों के आने पर हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल गोपाल को सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    user_सासनी समाचार
    सासनी समाचार
    सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • हाथरस के सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव जसराना में पूर्वजों के चबूतरे पर बैठने को लेकर विवाद हो गया। दबंगों ने एक व्यक्ति की पिटाई कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। परिजन घायल को लेकर थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने उसे उपचार के लिए सीएचसी सासनी भेजा। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
    1
    हाथरस के सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव जसराना में पूर्वजों के चबूतरे पर बैठने को लेकर विवाद हो गया। दबंगों ने एक व्यक्ति की पिटाई कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। परिजन घायल को लेकर थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने उसे उपचार के लिए सीएचसी सासनी भेजा। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    पत्रकार हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • हाथरस के सासनी कोतवाली क्षेत्र के जसराना गांव में एक युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। दबंगों ने युवक को सिर्फ इसलिए लहूलुहान कर दिया क्योंकि वह अपने पूर्वजों द्वारा बनवाए गए चबूतरे पर बैठा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना शनिवार देर रात करीब 9 बजे की है। गांव निवासी गोपाल अपने पूर्वजों द्वारा निर्मित पीपल के एक पुराने चबूतरे पर बैठा था। इसी दौरान गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे और उसे चबूतरे से हटने के लिए कहने लगे। उन्होंने गोपाल के साथ अभद्रता भी की। गोपाल ने यह कहते हुए वहां से हटने से इनकार कर दिया कि यह उसकी निजी जगह है। इस पर दबंगों ने अपना आपा खो दिया और गोपाल के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के कारण गोपाल घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। गोपाल की चीख-पुकार सुनकर उसके परिवार के सदस्य उसे बचाने के लिए दौड़े। परिवार को आता देख हमलावर मौके से फरार हो गए। परिजन घायल गोपाल को लेकर तुरंत सासनी कोतवाली पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
    1
    हाथरस के सासनी कोतवाली क्षेत्र के जसराना गांव में एक युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। दबंगों ने युवक को सिर्फ इसलिए लहूलुहान कर दिया क्योंकि वह अपने पूर्वजों द्वारा बनवाए गए चबूतरे पर बैठा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह घटना शनिवार देर रात करीब 9 बजे की है। गांव निवासी गोपाल अपने पूर्वजों द्वारा निर्मित पीपल के एक पुराने चबूतरे पर बैठा था। इसी दौरान गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे और उसे चबूतरे से हटने के लिए कहने लगे। उन्होंने गोपाल के साथ अभद्रता भी की।
गोपाल ने यह कहते हुए वहां से हटने से इनकार कर दिया कि यह उसकी निजी जगह है। इस पर दबंगों ने अपना आपा खो दिया और गोपाल के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के कारण गोपाल घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।
गोपाल की चीख-पुकार सुनकर उसके परिवार के सदस्य उसे बचाने के लिए दौड़े। परिवार को आता देख हमलावर मौके से फरार हो गए।
परिजन घायल गोपाल को लेकर तुरंत सासनी कोतवाली पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
    user_Journalists Sasni
    Journalists Sasni
    पत्रकार सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by MD news(रिपोर्टर)
    1
    Post by MD news(रिपोर्टर)
    user_MD news(रिपोर्टर)
    MD news(रिपोर्टर)
    Local News Reporter मांट, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • दूसरी शादी का नतीजा।,,,अलीगढ़ के थाना सासनी गेट इलाके के दुर्गापुरी पटेल नगर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पहली पत्नी की मौत के बाद बच्चों के भविष्य को देखते हुए की गई दूसरी शादी युवक के लिए मुसीबत बन गई। आरोप है कि दूसरी पत्नी ने घरवालों को नशीला पदार्थ खिलाकर सोने-चांदी के जेवर और नगदी लेकर फरार हो गई। पीड़ित बंटी के मुताबिक उसकी पहली पत्नी की बीमारी के चलते मौत हो गई थी, जिसके बाद परिवार के लोगों ने उसकी दूसरी शादी पला साहिबाबाद निवासी सिमरन से कराई थी। शादी के बाद सिमरन करीब छह महीने तक घर में रही और अचानक बिना बताए चली गई। काफी तलाश के बाद वह छह महीने बाद वापस लौटी और माफी मांगने लगी। पत्नी के कहने पर बंटी ने उसे दोबारा घर में रख लिया।लेकिन आरोप है कि एक महीने बाद ही सिमरन ने घर के सभी लोगों को खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया, जिससे पूरा परिवार गहरी नींद में सो गया। इसी दौरान वह घर में रखी सोने-चांदी की ज्वेलरी और करीब 45 हजार रुपये नगद लेकर तड़के फरार हो गई। सुबह जब परिवार की आंख खुली तो महिला गायब मिली, जिसके बाद तलाश शुरू की गई लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।पीड़ित ने थाना सासनी गेट में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही पत्नी को खोजकर लाने वाले को उचित इनाम देने की भी घोषणा की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
    1
    दूसरी शादी का नतीजा।,,,अलीगढ़ के थाना सासनी गेट इलाके के दुर्गापुरी पटेल नगर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पहली पत्नी की मौत के बाद बच्चों के भविष्य को देखते हुए की गई दूसरी शादी युवक के लिए मुसीबत बन गई। आरोप है कि दूसरी पत्नी ने घरवालों को नशीला पदार्थ खिलाकर सोने-चांदी के जेवर और नगदी लेकर फरार हो गई।
पीड़ित बंटी के मुताबिक उसकी पहली पत्नी की बीमारी के चलते मौत हो गई थी, जिसके बाद परिवार के लोगों ने उसकी दूसरी शादी पला साहिबाबाद निवासी सिमरन से कराई थी। शादी के बाद सिमरन करीब छह महीने तक घर में रही और अचानक बिना बताए चली गई। काफी तलाश के बाद वह छह महीने बाद वापस लौटी और माफी मांगने लगी। पत्नी के कहने पर बंटी ने उसे दोबारा घर में रख लिया।लेकिन आरोप है कि एक महीने बाद ही सिमरन ने घर के सभी लोगों को खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया, जिससे पूरा परिवार गहरी नींद में सो गया। इसी दौरान वह घर में रखी सोने-चांदी की ज्वेलरी और करीब 45 हजार रुपये नगद लेकर तड़के फरार हो गई। सुबह जब परिवार की आंख खुली तो महिला गायब मिली, जिसके बाद तलाश शुरू की गई लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।पीड़ित ने थाना सासनी गेट में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही पत्नी को खोजकर लाने वाले को उचित इनाम देने की भी घोषणा की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
    user_MD News ( पत्रकार )
    MD News ( पत्रकार )
    इगलास, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • हाथरस में एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी के खिलाफ डीएम अतुल वत्स के निर्देश पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। सदर एसडीएम ने छापामार कार्रवाई करते हुए दो स्थानों से कुल 81 गैस सिलेंडर बरामद किए। हाथरस गेट क्षेत्र के सोखना गांव स्थित एक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान से 69 सिलेंडर मिले, जबकि मुरसान गेट इलाके के एक मकान से 9 बड़े और 3 छोटे सिलेंडर बरामद किए गए। इस कार्रवाई के बाद गैस जमाखोरी करने वालों में हड़कंप मच गया है।
    1
    हाथरस में एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी के खिलाफ डीएम अतुल वत्स के निर्देश पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। सदर एसडीएम ने छापामार कार्रवाई करते हुए दो स्थानों से कुल 81 गैस सिलेंडर बरामद किए। हाथरस गेट क्षेत्र के सोखना गांव स्थित एक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान से 69 सिलेंडर मिले, जबकि मुरसान गेट इलाके के एक मकान से 9 बड़े और 3 छोटे सिलेंडर बरामद किए गए। इस कार्रवाई के बाद गैस जमाखोरी करने वालों में हड़कंप मच गया है।
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    पत्रकार हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • ​सासनी के गांव गदाखेड़ा में मां काली मेला एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ किया गया। इस दौरान पूरा गांव माता के जयकारों से गुंजायमान रहा और श्रद्धालुओं ने मां के स्वरूपों की आरती उतारकर आशीर्वाद प्राप्त किया। शनिवार की देर शाम​कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखते हैं। उद्घाटन के पश्चात उस्ताद प्रमोद कुमार महाराज ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई और मां काली के स्वरूप को तैयार कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। ​शोभायात्रा में ​मां मां काली के लांगुरा का पात्र निभाया उमेश ने खप्पर संभालकर शोभायात्रा की अगुवाई की। ​गणेश और विजय ने खरदूषण बनकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। ​शोभायात्रा जैसे-जैसे गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरी, ग्रामीणों ने श्रद्धाभाव के साथ अपने द्वार पर मां काली के स्वरूप की आरती उतारी और पुष्प वर्षा की। भक्तों ने माता के चरणों में नमन कर परिवार की खुशहाली की मन्नतें मांगीं। ​मेले के सफल आयोजन में श्री काली मेला कमेटी के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान मुख्य रूप से राकेश कुमार, निहाल सिंह, राम प्रकाश, राहुल, राकेश, मोहित, दीपक, संदीप, अतुल और राजकुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    4
    ​सासनी  के गांव गदाखेड़ा में मां काली मेला एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ किया गया। इस दौरान पूरा गांव माता के जयकारों से गुंजायमान रहा और श्रद्धालुओं ने मां के स्वरूपों की आरती उतारकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
शनिवार की देर शाम​कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखते हैं। उद्घाटन के पश्चात उस्ताद प्रमोद कुमार महाराज ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई और मां काली के स्वरूप को तैयार कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। ​शोभायात्रा में ​मां  मां काली के लांगुरा का पात्र निभाया उमेश ने खप्पर संभालकर शोभायात्रा की अगुवाई की। ​गणेश और विजय ने खरदूषण बनकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। ​शोभायात्रा जैसे-जैसे गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरी, ग्रामीणों ने श्रद्धाभाव के साथ अपने द्वार पर मां काली के स्वरूप की आरती उतारी और पुष्प वर्षा की। भक्तों ने माता के चरणों में नमन कर परिवार की खुशहाली की मन्नतें मांगीं।
​मेले के सफल आयोजन में श्री काली मेला कमेटी के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान मुख्य रूप से राकेश कुमार, निहाल सिंह, राम प्रकाश, राहुल, राकेश, मोहित, दीपक, संदीप, अतुल और राजकुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    user_सासनी समाचार
    सासनी समाचार
    सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.