logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*चेताग में हथियार लहराकर लोगों को डरा रहे थे बदमाश, पुलिस ने दबोचा लातेहार: बालूमाथ पुलिस को मिली सफलता, आर्म्स एक्ट में दो गिरफ्तार* *बालूमाथ (लातेहार):* बालूमाथ थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए हथियार के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक *देशी सिक्सर* और एक *स्टील का फोल्डिंग धारदार चाकू* बरामद किया है। गुरुवार को थाना प्रभारी *अनुभव सिंह* ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी चेताग स्थित पंचायत भवन के समीप हथियार लहराकर लोगों को डरा-धमका रहे हैं। सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। *गिरफ्तार आरोपियों की पहचान* पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों आरोपियों की पहचान बालूमाथ थाना क्षेत्र के चेताग गांव निवासी *धनंजय पांडेय (पिता- राजकुमार पांडेय)* और *तल्केश्वर ठाकुर (पिता- लक्ष्मण ठाकुर)* के रूप में की गई है। *दर्ज मामले और कानूनी कार्रवाई* इस मामले में पुलिस ने *कांड संख्या 117/26* के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 352, 351(2), 109(2) एवं 35 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-b)a/26/35 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। *छापेमारी दल में शामिल पुलिसकर्मी* इस सफल छापेमारी अभियान में थाना प्रभारी अनुभव सिंह के साथ-साथ एसआई मनोज कुमार, एसआई अभिषेक कुमार, एसआई प्रतिमा खलखो सहित बालूमाथ थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

20 hrs ago
user_MUKESH NATH
MUKESH NATH
चंदवा, लातेहार, झारखंड•
20 hrs ago

*चेताग में हथियार लहराकर लोगों को डरा रहे थे बदमाश, पुलिस ने दबोचा लातेहार: बालूमाथ पुलिस को मिली सफलता, आर्म्स एक्ट में दो गिरफ्तार* *बालूमाथ (लातेहार):* बालूमाथ थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए हथियार के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक *देशी सिक्सर* और एक *स्टील का फोल्डिंग धारदार चाकू* बरामद किया है। गुरुवार को थाना प्रभारी *अनुभव सिंह* ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी चेताग स्थित पंचायत भवन के समीप हथियार लहराकर लोगों को डरा-धमका रहे हैं। सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। *गिरफ्तार आरोपियों की पहचान* पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों आरोपियों की पहचान बालूमाथ थाना क्षेत्र के चेताग गांव निवासी *धनंजय पांडेय (पिता- राजकुमार पांडेय)* और *तल्केश्वर ठाकुर (पिता- लक्ष्मण ठाकुर)* के रूप में की गई है। *दर्ज मामले और कानूनी कार्रवाई* इस मामले में पुलिस ने *कांड संख्या 117/26* के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 352, 351(2), 109(2) एवं 35 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-b)a/26/35 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। *छापेमारी दल में शामिल पुलिसकर्मी* इस सफल छापेमारी अभियान में थाना प्रभारी अनुभव सिंह के साथ-साथ एसआई मनोज कुमार, एसआई अभिषेक कुमार, एसआई प्रतिमा खलखो सहित बालूमाथ थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

More news from झारखंड and nearby areas
  • *चेताग में हथियार लहराकर लोगों को डरा रहे थे बदमाश, पुलिस ने दबोचा लातेहार: बालूमाथ पुलिस को मिली सफलता, आर्म्स एक्ट में दो गिरफ्तार* *बालूमाथ (लातेहार):* बालूमाथ थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए हथियार के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक *देशी सिक्सर* और एक *स्टील का फोल्डिंग धारदार चाकू* बरामद किया है। गुरुवार को थाना प्रभारी *अनुभव सिंह* ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी चेताग स्थित पंचायत भवन के समीप हथियार लहराकर लोगों को डरा-धमका रहे हैं। सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। *गिरफ्तार आरोपियों की पहचान* पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों आरोपियों की पहचान बालूमाथ थाना क्षेत्र के चेताग गांव निवासी *धनंजय पांडेय (पिता- राजकुमार पांडेय)* और *तल्केश्वर ठाकुर (पिता- लक्ष्मण ठाकुर)* के रूप में की गई है। *दर्ज मामले और कानूनी कार्रवाई* इस मामले में पुलिस ने *कांड संख्या 117/26* के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 352, 351(2), 109(2) एवं 35 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-b)a/26/35 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। *छापेमारी दल में शामिल पुलिसकर्मी* इस सफल छापेमारी अभियान में थाना प्रभारी अनुभव सिंह के साथ-साथ एसआई मनोज कुमार, एसआई अभिषेक कुमार, एसआई प्रतिमा खलखो सहित बालूमाथ थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
    1
    *चेताग में हथियार लहराकर लोगों को डरा रहे थे बदमाश, पुलिस ने दबोचा
 लातेहार: बालूमाथ पुलिस को मिली सफलता, आर्म्स एक्ट में दो गिरफ्तार*





*बालूमाथ (लातेहार):* बालूमाथ थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए हथियार के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक *देशी सिक्सर* और एक *स्टील का फोल्डिंग धारदार चाकू* बरामद किया है।
गुरुवार को थाना प्रभारी *अनुभव सिंह* ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी चेताग स्थित पंचायत भवन के समीप हथियार लहराकर लोगों को डरा-धमका रहे हैं। सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को दबोच लिया।

*गिरफ्तार आरोपियों की पहचान*
पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों आरोपियों की पहचान बालूमाथ थाना क्षेत्र के चेताग गांव निवासी *धनंजय पांडेय (पिता- राजकुमार पांडेय)* और *तल्केश्वर ठाकुर (पिता- लक्ष्मण ठाकुर)* के रूप में की गई है।

*दर्ज मामले और कानूनी कार्रवाई*
इस मामले में पुलिस ने *कांड संख्या 117/26* के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 352, 351(2), 109(2) एवं 35 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-b)a/26/35 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

*छापेमारी दल में शामिल पुलिसकर्मी*
इस सफल छापेमारी अभियान में थाना प्रभारी अनुभव सिंह के साथ-साथ एसआई मनोज कुमार, एसआई अभिषेक कुमार, एसआई प्रतिमा खलखो सहित बालूमाथ थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
    user_MUKESH NATH
    MUKESH NATH
    चंदवा, लातेहार, झारखंड•
    20 hrs ago
  • मंदिर में पूजा करने वाले आदिवासी महिलाओं ने कहा इस गांव में मुस्लिम या क्रिश्चियन... मंदिर में पूजा करने वाले आदिवासी समाज की महिलाओं ने कहा इस गांव में...
    1
    मंदिर में पूजा करने वाले आदिवासी महिलाओं ने कहा इस गांव में मुस्लिम या क्रिश्चियन... 
मंदिर में पूजा करने वाले आदिवासी समाज की महिलाओं ने कहा इस गांव में...
    user_Badri Narayan Sahu
    Badri Narayan Sahu
    किसको, लोहरदगा, झारखंड•
    47 min ago
  • पारंपरिक खेती से होगा उन्नत पैदावार: बैद्यनाथ राम, राज्यसभा सांसद खरीफ फसल प्रदर्शनी में किसानों ने देखी धान की बेहतर पैदावार पारंपरिक खेती से होगा उन्नत पैदावार: बैद्यनाथ राम, राज्यसभा सांसद लातेहार। कृषि रत्न की ओर से पॉलिटेक्निक रोड स्थित कृष्णा रत्न परिसर में खरीफ फसल प्रदर्शनी सह बीज विक्रेता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें जेनेक्स एग्रो प्राइवेट लिमिटेड के विभिन्न किस्मों के धान की प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम, कंपनी के रीजनल मैनेजर कृष्णा कुशवाहा सहित कई लोग शामिल हुए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने कहा कि मल्टीनेशनल कंपनियों के चक्कर में पड़कर किसान अपने खेतों की उर्वरता को नुकसान पहुंचा रहे हैं। रासायनिक खाद और उर्वरकों के अत्यधिक इस्तेमाल से शुरुआती वर्षों में उत्पादन अच्छा होता है, लेकिन बाद में मिट्टी की गुणवत्ता प्रभावित होती है। उन्होंने किसानों से पारंपरिक खेती अपनाने की अपील की। कहा कि प्राकृतिक और परंपरागत खेती से मिट्टी की उर्वरता बनी रहेगी तथा लोग कई तरह की बीमारियों से भी बच सकेंगे।वहीं, बीज विक्रेता निर्दोष गुप्ता ने कहा कि किसानों को कम कीमत पर बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त करने में मदद मिल रही है। प्रदर्शनी में धान की फसल देखकर कई किसानों ने आश्चर्य जताया और उत्पादन की जानकारी ली।जेनेक्स कंपनी के रीजनल मैनेजर कृष्णा कुशवाहा ने कहा कि जेनेक्स भारत की निजी कंपनी है, जो किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में काम कर रही है। कंपनी का उद्देश्य कम कीमत पर बेहतर गुणवत्ता वाले धान के बीज किसानों तक पहुंचाना है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर किसान भी आसानी से खेती कर सकें। कार्यक्रम में मोहर सिंह, राजू सिंह, श्रेयश राज,रामनंदन प्रजापति, शत्रुघ्न प्रसाद, राजकुमार सिंह, पंचम प्रजापति, नरेन्द्र प्रजापति, सुरेन्द्र कुमार, सुधांशु प्रसाद ,कुन्दन प्रसाद, नीरज भगत, वसीम अंसारी, अखिलेश प्रजापति, उमेश प्रसाद, अशोक यादव, प्रवीण प्रसाद, अजय प्रसाद समेत कई किसान शामिल हैं।
    3
    पारंपरिक खेती से होगा उन्नत पैदावार: बैद्यनाथ राम, राज्यसभा सांसद
खरीफ फसल प्रदर्शनी में किसानों ने देखी धान की बेहतर पैदावार
पारंपरिक खेती से होगा उन्नत पैदावार: बैद्यनाथ राम, राज्यसभा सांसद
लातेहार। कृषि रत्न की ओर से पॉलिटेक्निक रोड स्थित कृष्णा रत्न परिसर में खरीफ फसल प्रदर्शनी सह बीज विक्रेता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें जेनेक्स एग्रो प्राइवेट लिमिटेड के विभिन्न किस्मों के धान की प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम, कंपनी के रीजनल मैनेजर कृष्णा कुशवाहा सहित कई लोग शामिल हुए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने कहा कि मल्टीनेशनल कंपनियों के चक्कर में पड़कर किसान अपने खेतों की उर्वरता को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
रासायनिक खाद और उर्वरकों के अत्यधिक इस्तेमाल से शुरुआती वर्षों में उत्पादन अच्छा होता है, लेकिन बाद में मिट्टी की गुणवत्ता प्रभावित होती है। उन्होंने किसानों से पारंपरिक खेती अपनाने की अपील की। कहा कि प्राकृतिक और परंपरागत खेती से मिट्टी की उर्वरता बनी रहेगी तथा लोग कई तरह की बीमारियों से भी बच सकेंगे।वहीं, बीज विक्रेता निर्दोष गुप्ता ने कहा कि किसानों को कम कीमत पर बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
इससे कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त करने में मदद मिल रही है। प्रदर्शनी में धान की फसल देखकर कई किसानों ने आश्चर्य जताया और उत्पादन की जानकारी ली।जेनेक्स कंपनी के रीजनल मैनेजर कृष्णा कुशवाहा ने कहा कि जेनेक्स भारत की निजी कंपनी है, जो किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में काम कर रही है।
कंपनी का उद्देश्य कम कीमत पर बेहतर गुणवत्ता वाले धान के बीज किसानों तक पहुंचाना है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर किसान भी आसानी से खेती कर सकें। कार्यक्रम में मोहर सिंह, राजू सिंह, श्रेयश राज,रामनंदन प्रजापति, शत्रुघ्न प्रसाद, राजकुमार सिंह, पंचम प्रजापति, नरेन्द्र प्रजापति, सुरेन्द्र कुमार, सुधांशु प्रसाद ,कुन्दन प्रसाद, नीरज भगत, वसीम अंसारी, अखिलेश प्रजापति, उमेश प्रसाद, अशोक यादव, प्रवीण प्रसाद, अजय प्रसाद समेत कई किसान शामिल हैं।
    user_Nihit Kumar
    Nihit Kumar
    Latehar, Jharkhand•
    15 min ago
  • 3 साल से धूल की मार झेल रहे ग्रामीण..🤔😱 #shorts #shortvideo #short #viralvideo #viral #road #news
    1
    3 साल से धूल की मार झेल रहे ग्रामीण..🤔😱 #shorts #shortvideo #short #viralvideo #viral #road #news
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    39 min ago
  • *चंदवा के सिकनी में राज फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर फायरिंग, बाल-बाल बचा कर्मी* (लातेहार):* लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दहशत फैलाने की कोशिश की है। NH-75 पर सिकनी गांव स्थित राज फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर शुक्रवार देर शाम बाइक सवार दो अपराधियों ने फायरिंग कर दी। घटना शाम करीब 7:10 बजे की है। पेट्रोल पंप कर्मी अभय यादव के अनुसार दो अज्ञात अपराधी बाइक से पंप परिसर में आए और सीधे कार्यालय को निशाना बनाकर गोली चला दी। गोली कार्यालय का शीशा तोड़ते हुए दराज में जा घुसी। गनीमत रही कि उस वक्त कार्यालय में मौजूद कर्मी अभय यादव बाल-बाल बच गए। फायरिंग के बाद पेट्रोल पंप परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक मनोरंजन प्रसाद सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कर्मियों से घटना की जानकारी ली और पंप में लगे CCTV फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। पेट्रोल पंप संचालक लाल रंजन नाथ शाहदेव ने पुलिस प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस अपराधियों की पहचान और फायरिंग के कारणों की जांच में जुटी है। घटना के बाद से पंप कर्मियों में दहशत का माहौल है।
    3
    *चंदवा के सिकनी में राज फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर फायरिंग, बाल-बाल बचा कर्मी*
(लातेहार):* लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दहशत फैलाने की कोशिश की है। NH-75 पर सिकनी गांव स्थित राज फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर शुक्रवार देर शाम बाइक सवार दो अपराधियों ने फायरिंग कर दी।
घटना शाम करीब 7:10 बजे की है। पेट्रोल पंप कर्मी अभय यादव के अनुसार दो अज्ञात अपराधी बाइक से पंप परिसर में आए और सीधे कार्यालय को निशाना बनाकर गोली चला दी। गोली कार्यालय का शीशा तोड़ते हुए दराज में जा घुसी। गनीमत रही कि उस वक्त कार्यालय में मौजूद कर्मी अभय यादव बाल-बाल बच गए।
फायरिंग के बाद पेट्रोल पंप परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक मनोरंजन प्रसाद सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कर्मियों से घटना की जानकारी ली और पंप में लगे CCTV फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।
पेट्रोल पंप संचालक लाल रंजन नाथ शाहदेव ने पुलिस प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
फिलहाल पुलिस अपराधियों की पहचान और फायरिंग के कारणों की जांच में जुटी है। घटना के बाद से पंप कर्मियों में दहशत का माहौल है।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    9 hrs ago
  • झारखंड का रहस्यमयी मंदिर! जहां सरना और सनातन मिलकर करते हैं पूजा-पाठ झारखंड का रहस्यमयी मंदिर! जहां सरना और सनातन मिलकर करते हैं पूजा-पाठ
    1
    झारखंड का रहस्यमयी मंदिर! जहां सरना और सनातन मिलकर करते हैं पूजा-पाठ
झारखंड का रहस्यमयी मंदिर! जहां सरना और सनातन मिलकर करते हैं पूजा-पाठ
    user_Sirf such
    Sirf such
    Local News Reporter लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    11 hrs ago
  • पारंपरिक खेती से कायम रहेगी मिट्टी की उर्वरता : बैद्यनाथ राम धान की बेहतर पैदावार देख किसानों में बढ़ी उत्सुकता, खेती के तरीकों पर हुई चर्चा रूपेश कुमार, लातेहार : बेहतर बीज और उन्नत कृषि तकनीक के जरिए धान की पैदावार बढ़ाने की संभावनाओं को लेकर शुक्रवार को लातेहार में खरीफ फसल प्रदर्शनी सह बीज विक्रेता सम्मेलन का आयोजन किया गया। पॉलिटेक्निक रोड स्थित कृष्णा रत्न परिसर में आयोजित प्रदर्शनी में जेनेक्स एग्रो प्राइवेट लिमिटेड की विभिन्न किस्मों के धान प्रदर्शित किए गए। फसल को देखकर किसानों ने उसकी पैदावार और खेती की तकनीक के बारे में जानकारी ली। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने किसानों को खेती की पारंपरिक पद्धतियों को महत्व देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि मल्टीनेशनल कंपनियों के उत्पादों पर अत्यधिक निर्भरता और रासायनिक खाद के जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल से खेतों की उर्वरता प्रभावित हो सकती है। रासायनिक उर्वरकों के इस्तेमाल से शुरुआती दौर में उत्पादन बेहतर दिख सकता है, लेकिन लंबे समय में मिट्टी की गुणवत्ता पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका रहती है। उन्होंने प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के साथ पारंपरिक खेती अपनाने पर जोर दिया। कम लागत में बेहतर उत्पादन पर जोर : बीज विक्रेता निर्दोष गुप्ता ने कहा कि किसानों को कम कीमत पर बीज उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि खेती की लागत कम हो और बेहतर उत्पादन प्राप्त करने में मदद मिले। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए गुणवत्तापूर्ण बीज की उपलब्धता कृषि उत्पादन बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण है। वहीं जेनेक्स एग्रो प्राइवेट लिमिटेड के रीजनल मैनेजर कृष्णा कुशवाहा ने कहा कि कंपनी किसानों तक कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण धान के बीज पहुंचाने के उद्देश्य से काम कर रही है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को भी खेती में बेहतर विकल्प मिल सकेंगे। प्रदर्शनी में धान की फसल का अवलोकन करने के बाद किसानों ने बीज की किस्मों और संभावित उत्पादन को लेकर जानकारी प्राप्त की। इस कार्यक्रम में समाजसेवी मोहर सिंह, राजू सिंह, श्रेयश राज, रामनंदन प्रजापति, शत्रुघ्न प्रसाद, राजकुमार सिंह, पंचम प्रजापति, नरेंद्र प्रजापति, सुरेंद्र कुमार, सुधांशु प्रसाद, कुंदन प्रसाद, नीरज भगत, वसीम अंसारी, अखिलेश प्रजापति, उमेश प्रसाद, अशोक यादव, प्रवीण प्रसाद और अजय प्रसाद समेत कई किसान उपस्थित थे।
    4
    पारंपरिक खेती से कायम रहेगी मिट्टी की उर्वरता : बैद्यनाथ राम
धान की बेहतर पैदावार देख किसानों में बढ़ी उत्सुकता, खेती के तरीकों पर हुई चर्चा रूपेश कुमार, लातेहार : बेहतर बीज और उन्नत कृषि तकनीक के जरिए धान की पैदावार बढ़ाने की संभावनाओं को लेकर शुक्रवार को लातेहार में खरीफ फसल प्रदर्शनी सह बीज विक्रेता सम्मेलन का आयोजन किया गया। पॉलिटेक्निक रोड स्थित कृष्णा रत्न परिसर में आयोजित प्रदर्शनी में जेनेक्स एग्रो प्राइवेट लिमिटेड की विभिन्न किस्मों के धान प्रदर्शित किए गए। फसल को देखकर किसानों ने उसकी पैदावार और खेती की तकनीक के बारे में जानकारी ली। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने किसानों को खेती की पारंपरिक पद्धतियों को महत्व देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि मल्टीनेशनल कंपनियों के उत्पादों पर अत्यधिक निर्भरता और रासायनिक खाद के जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल से खेतों की उर्वरता प्रभावित हो सकती है। रासायनिक उर्वरकों के इस्तेमाल से शुरुआती दौर में उत्पादन बेहतर दिख सकता है, लेकिन लंबे समय में मिट्टी की गुणवत्ता पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका रहती है। उन्होंने प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के साथ पारंपरिक खेती अपनाने पर जोर दिया। कम लागत में बेहतर उत्पादन पर जोर : बीज विक्रेता निर्दोष गुप्ता ने कहा कि किसानों को कम कीमत पर बीज उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि खेती की लागत कम हो और बेहतर उत्पादन प्राप्त करने में मदद मिले। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए गुणवत्तापूर्ण बीज की उपलब्धता कृषि उत्पादन बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण है। वहीं जेनेक्स एग्रो प्राइवेट लिमिटेड के रीजनल मैनेजर कृष्णा कुशवाहा ने कहा कि कंपनी किसानों तक कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण धान के बीज पहुंचाने के उद्देश्य से काम कर रही है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को भी खेती में बेहतर विकल्प मिल सकेंगे। प्रदर्शनी में धान की फसल का अवलोकन करने के बाद किसानों ने बीज की किस्मों और संभावित उत्पादन को लेकर जानकारी प्राप्त की। इस कार्यक्रम में समाजसेवी मोहर सिंह, राजू सिंह, श्रेयश राज, रामनंदन प्रजापति, शत्रुघ्न प्रसाद, राजकुमार सिंह, पंचम प्रजापति, नरेंद्र प्रजापति, सुरेंद्र कुमार, सुधांशु प्रसाद, कुंदन प्रसाद, नीरज भगत, वसीम अंसारी, अखिलेश प्रजापति, उमेश प्रसाद, अशोक यादव, प्रवीण प्रसाद और अजय प्रसाद समेत कई किसान उपस्थित थे।
    user_Dr.Rupesh Kumar
    Dr.Rupesh Kumar
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    12 hrs ago
  • लातेहार में खुली CSB बैंक की नई शाखा, ग्राहकों को मिलेंगी आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं लातेहार में खुली CSB बैंक की नई शाखा, ग्राहकों को मिलेंगी आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं राज्यसभा सांसद बैजनाथ राम ने किया उद्घाटन, छोटे कारोबारियों और किसानों को मिलेगा लाभ लातेहार।झारखंड में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार की दिशा में सीएसबी बैंक लिमिटेड ने लातेहार में अपनी नई शाखा की शुरुआत की। शाखा का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद बैजनाथ राम ने किया। इस अवसर पर बैंक के अधिकारियों सहित कई स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह में शाखा प्रबंधक मोहम्मद दानिश मुराद, परिचालन प्रबंधक सहाना खातून और राज्य प्रमुख प्रवीण मिश्रा समेत अन्य लोग मौजूद थे। अतिथियों ने बैंक की नई शाखा को क्षेत्र के लोगों के लिए उपयोगी पहल बताया। वर्ष 1920 में स्थापित सीएसबी बैंक दक्षिण भारत का एक पुराना निजी क्षेत्र का बैंक है। बैंक देशभर में 870 से अधिक शाखाओं के माध्यम से अपनी सेवाएं प्रदान करता है। डिजिटल बैंकिंग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के वित्तपोषण और गोल्ड लोन जैसी सेवाओं में भी बैंक की उपस्थिति है। लातेहार में नई शाखा खुलने से स्थानीय ग्राहकों, व्यापारियों, छोटे कारोबारियों और किसानों को आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने का रास्ता खुलेगा। यहां बचत एवं चालू खाते, डिजिटल बैंकिंग, व्यक्तिगत और व्यावसायिक ऋण, गोल्ड लोन तथा निवेश से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराने की योजना है। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद बैजनाथ राम ने कहा कि प्रतिष्ठित बैंक की शाखा खुलने से क्षेत्र में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा मिलेगा। इससे स्थानीय उद्यमियों, युवाओं और छोटे व्यवसायियों को बैंकिंग सेवाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि बैंकिंग क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ने से ग्राहकों को बेहतर सेवाएं मिलने की उम्मीद है। बैंक अधिकारियों ने बताया कि ग्राहकों को तेज, पारदर्शी और सुरक्षित बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। बैंक की ओर से झारखंड में नेटवर्क का विस्तार करने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में भी प्रयास किए जाएंगे। स्थानीय लोगों ने बैंक की नई शाखा खुलने का स्वागत किया। उनका मानना है कि इससे क्षेत्र में बैंकिंग सुविधाओं की पहुंच बढ़ेगी तथा स्थानीय व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को गति मिल सकती है। कार्यक्रम में उपस्थित आशीष पांडे, अखिलेश कुमार, पुरुषोत्तमराय,मनीष सिन्हा, भूपेन्द्र कुमार, मौजूद रहे।
    3
    लातेहार में खुली CSB बैंक की नई शाखा, ग्राहकों को मिलेंगी आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं
लातेहार में खुली CSB बैंक की नई शाखा, ग्राहकों को मिलेंगी आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं
राज्यसभा सांसद बैजनाथ राम ने किया उद्घाटन, छोटे कारोबारियों और किसानों को मिलेगा लाभ
लातेहार।झारखंड में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार की दिशा में सीएसबी बैंक लिमिटेड ने लातेहार में अपनी नई शाखा की शुरुआत की। शाखा का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद बैजनाथ राम ने किया। इस अवसर पर बैंक के अधिकारियों सहित कई स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
उद्घाटन समारोह में शाखा प्रबंधक मोहम्मद दानिश मुराद, परिचालन प्रबंधक सहाना खातून और राज्य प्रमुख प्रवीण मिश्रा समेत अन्य लोग मौजूद थे। अतिथियों ने बैंक की नई शाखा को क्षेत्र के लोगों के लिए उपयोगी पहल बताया।
वर्ष 1920 में स्थापित सीएसबी बैंक दक्षिण भारत का एक पुराना निजी क्षेत्र का बैंक है। बैंक देशभर में 870 से अधिक शाखाओं के माध्यम से अपनी सेवाएं प्रदान करता है। डिजिटल बैंकिंग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के वित्तपोषण और गोल्ड लोन जैसी सेवाओं में भी बैंक की उपस्थिति है।
लातेहार में नई शाखा खुलने से स्थानीय ग्राहकों, व्यापारियों, छोटे कारोबारियों और किसानों को आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने का रास्ता खुलेगा। यहां बचत एवं चालू खाते, डिजिटल बैंकिंग, व्यक्तिगत और व्यावसायिक ऋण, गोल्ड लोन तथा निवेश से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराने की योजना है।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद बैजनाथ राम ने कहा कि प्रतिष्ठित बैंक की शाखा खुलने से क्षेत्र में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा मिलेगा। इससे स्थानीय उद्यमियों, युवाओं और छोटे व्यवसायियों को बैंकिंग सेवाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि बैंकिंग क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ने से ग्राहकों को बेहतर सेवाएं मिलने की उम्मीद है।
बैंक अधिकारियों ने बताया कि ग्राहकों को तेज, पारदर्शी और सुरक्षित बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। बैंक की ओर से झारखंड में नेटवर्क का विस्तार करने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में भी प्रयास किए जाएंगे।
स्थानीय लोगों ने बैंक की नई शाखा खुलने का स्वागत किया। उनका मानना है कि इससे क्षेत्र में बैंकिंग सुविधाओं की पहुंच बढ़ेगी तथा स्थानीय व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को गति मिल सकती है। कार्यक्रम में उपस्थित आशीष पांडे, अखिलेश कुमार, पुरुषोत्तमराय,मनीष सिन्हा, भूपेन्द्र कुमार, मौजूद रहे।
    user_Nihit Kumar
    Nihit Kumar
    Latehar, Jharkhand•
    20 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.