*चतुर्वेदी समाज का भव्य 'होली डोला' संपन्न* उत्साह और उमंग के साथ निकली झांकियां* चतुर्वेदी समाज का पारंपरिक और भव्य 'होली डोला' आज पूरी भव्यता के साथ निकाला गया। श्री माथुर चतुर्वेद परिषद के महामंत्री राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि दोपहर 2:00 बजे द्वारकाधीश मंदिर के नीचे से इस मेले का शुभारंभ हुआ। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के संरक्षक और परिषद के मुख्य संरक्षक श्री महेश पाठक ने विधिवत रूप से मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा, "यह मेला अब अपनी अंतरराष्ट्रीय पहचान बना चुका है। माथुर चतुर्वेद परिषद के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पूरी शिद्दत के साथ इसे भव्य रूप देने में मेहनत की है। " उन्होंने देश-विदेश से आए तीर्थयात्रियों और सैलानियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए प्रेम और सौहार्द के साथ पर्व मनाने का संदेश दिया। महामंत्री राकेश तिवारी के अनुसार, इस डोले में लगभग 20 से 22 भव्य झांकियां शामिल थीं। मेले की शोभा बढ़ाने के लिए 6 डीजे और 8 ट्रैक्टर-ट्रालियां जिन पर राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियां सजी थीं। विभिन्न बैंड-बाजे अपनी मधुर धुनों से वातावरण को उत्सवमय बना रहे थे। सुरक्षा और व्यवस्था की दृष्टि से पूरे मेले क्षेत्र को 4 सेक्टरों में बांटा गया था, जहाँ नियुक्त पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभा रहे थे। इस भव्य आयोजन में परिषद के संरक्षक श्री नवीन नागर,गिरधारी पाठक, उमाकांत चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष शिवकुमार चतुर्वेदी, संजय चतुर्वेदी एल्पाइन, कोषाध्यक्ष कमल चतुर्वेदी, मंत्री नीरज चतुर्वेदी, संजय चतुर्वेदी, मनोज पाठक, अमित चतुर्वेदी, आशीष चतुर्वेदी अमित पाठक, आशीष चतुर्वेदी डाणी वाले, अनुज पाठक, अनिल चतुर्वेदी (पमपम), आशीष चतुर्वेदी एडवोकेट राजन पाठक,द्वारकेस तिवारी योगेन्द्र चतुर्वेदी गौरव चतुर्वेदी मुख्य डोले पर पनकी पीठाधीश्वर श्री जितेंद्र दास जी महाराज श्रीजी पीठाधीश्वर मनीष बाबा सहित समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
*चतुर्वेदी समाज का भव्य 'होली डोला' संपन्न* उत्साह और उमंग के साथ निकली झांकियां* चतुर्वेदी समाज का पारंपरिक और भव्य 'होली डोला' आज पूरी भव्यता के साथ निकाला गया। श्री माथुर चतुर्वेद परिषद के महामंत्री राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि दोपहर 2:00 बजे द्वारकाधीश मंदिर के नीचे से इस मेले का शुभारंभ हुआ। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के संरक्षक और परिषद के मुख्य संरक्षक श्री महेश पाठक ने विधिवत रूप से
मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा, "यह मेला अब अपनी अंतरराष्ट्रीय पहचान बना चुका है। माथुर चतुर्वेद परिषद के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पूरी शिद्दत के साथ इसे भव्य रूप देने में मेहनत की है। " उन्होंने देश-विदेश से आए तीर्थयात्रियों और सैलानियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए प्रेम और सौहार्द के साथ पर्व मनाने का संदेश दिया। महामंत्री राकेश तिवारी के अनुसार, इस डोले में लगभग
20 से 22 भव्य झांकियां शामिल थीं। मेले की शोभा बढ़ाने के लिए 6 डीजे और 8 ट्रैक्टर-ट्रालियां जिन पर राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियां सजी थीं। विभिन्न बैंड-बाजे अपनी मधुर धुनों से वातावरण को उत्सवमय बना रहे थे। सुरक्षा और व्यवस्था की दृष्टि से पूरे मेले क्षेत्र को 4 सेक्टरों में बांटा गया था, जहाँ नियुक्त पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभा रहे थे। इस भव्य आयोजन में परिषद के संरक्षक श्री
नवीन नागर,गिरधारी पाठक, उमाकांत चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष शिवकुमार चतुर्वेदी, संजय चतुर्वेदी एल्पाइन, कोषाध्यक्ष कमल चतुर्वेदी, मंत्री नीरज चतुर्वेदी, संजय चतुर्वेदी, मनोज पाठक, अमित चतुर्वेदी, आशीष चतुर्वेदी अमित पाठक, आशीष चतुर्वेदी डाणी वाले, अनुज पाठक, अनिल चतुर्वेदी (पमपम), आशीष चतुर्वेदी एडवोकेट राजन पाठक,द्वारकेस तिवारी योगेन्द्र चतुर्वेदी गौरव चतुर्वेदी मुख्य डोले पर पनकी पीठाधीश्वर श्री जितेंद्र दास जी महाराज श्रीजी पीठाधीश्वर मनीष बाबा सहित समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
- rto adhikari ko suspend karo1
- Post by ATV INDIA HD (Ajeet chauhan)1
- मथुरा थाना कोसीकला क्षेत्र के अंतर्गत गांव फलेंन में विगत वर्षों की बात इस साल भी पंडा होली की ऊंची ऊंची लपटों के बीच से गुजरता दिखाई दिया। बताया जाता है भक्त प्रहलाद की शक्ति समाहित होती है तब आज के दरिया को पार किया जाता है पुजारी के बाहर निकलते ही लोगों के मुंह से वक्त प्रहलाद के जय जयकारे उड़ घोषित किए गए4
- मथुरा, 3 मार्च 2026: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में स्थित फालेन गांव, जो भक्त प्रह्लाद की नगरी के रूप में जाना जाता है, ने एक बार फिर अपनी अनोखी होलिका दहन परंपरा को जीवंत किया. यहां पंडा समाज के सदस्य संजू पंडा ने धधकते अंगारों के बीच से नंगे पांव गुजरकर हजारों श्रद्धालुओं को आश्चर्यचकित कर दिया. यह परंपरा कथित तौर पर 5300 वर्ष पुरानी है और प्रह्लाद-होलिका की कथा से जुड़ी हुई है. सोमवार देर रात फालेन गांव में होलिका दहन का आयोजन हुआ. होलिका की विशाल संरचना लगभग 20 फीट ऊंची और 30 फीट लंबी थी, जिसे गांववासियों ने मिलकर तैयार किया था. शुभ मुहूर्त में संजू पंडा ने प्रह्लाद मंदिर में हवन किया, प्रह्लाद कुंड में स्नान किया और फिर आग के बीच से सुरक्षित निकल आए. इस दौरान उनके शरीर पर कोई खरोंच तक नहीं आई. हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने प्रह्लाद के जयकारे लगाए और ढोल-नगाड़ों के साथ उत्सव मनाया। फालेन गांव मथुरा शहर से करीब 40 किलोमीटर दूर छाता तहसील में स्थित है. यहां मान्यता है कि यह भक्त प्रह्लाद का जन्मस्थान है, जहां होलिका ने प्रह्लाद को जलाने की कोशिश की थी लेकिन खुद जल गईं. इस घटना की स्मृति में हर वर्ष पंडा समाज का एक सदस्य इस रिवाज को निभाता है. संजू पंडा पिछले दो वर्षों से यह जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, इससे पहले उनके पिता और भाई यह करते थे. परंपरा निभाने के लिए संजू पंडा ने 45 दिनों की कठोर तपस्या की, जिसमें एक समय का फलाहार और मंदिर परिसर में एकांतवास शामिल था. तपस्या के दौरान किसी से मिलना वर्जित होता है. होलिका दहन से पहले उनकी बहन दूध की धार से रास्ता बनाती हैं, फिर वे अंगारों से गुजरते हैं. इस आयोजन को देखने के लिए भारत भर से और विदेशों से भी श्रद्धालु आते हैं. जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्थाएं की जाती हैं, ताकि कोई दुर्घटना न हो. इस वर्ष भी सबकुछ सुचारू रूप से संपन्न हुआ. यह परंपरा ब्रज क्षेत्र की होली की विविधता को दर्शाती है, जहां लठमार होली, फूलों की होली और अन्य रिवाज भी प्रचलित हैं. फालेन का पंडा न केवल धार्मिक महत्व रखता है बल्कि सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक भी है.1
- Post by INDIA CIRCLE NEWS1
- Post by Brajvir Singh1
- Post by Subhash Chand1
- Post by ATV INDIA HD (Ajeet chauhan)1