महिलाओं ने की गणगौर की विधि विधान से पूजा , सुख समृद्धि की , की कामना अखंड सुहाग एवं खुशहाली की कामना को लेकर महिलाओं ने किया गणगौर पूजन भितरवार। राजस्थान राज्य की धर्म संस्कृति में रचा - बसा अखंड सुहाग की कामना का पर्व गणगौर सौभाग्यवती महिलाओं के द्वारा पति की दीघार्यु की कामना को लेकर किया गया तो वही कई जगहों पर कुंवारी कन्याओं के द्वारा सुयोग्य वर की कामना को लेकर गणगौर माता का पूजन किए जाने की परंपरा का निर्वहन किया गया। इसी क्रम में शनिवार को भितरवार नगर सहित समूचे क्षेत्र में महिलाओं एवं कुंवारी कन्याओं के द्वारा सनातन संस्कृति अनुसार गणगौर पर्व पारंपरिक अंदाज में मनाया गया। जिसके लिए सुबह से ही महिलाओं ने सज- धज कर गणगौर पूजन किया। गणगौर पर्व को लेकर महिलाओं में उत्साह देखते बन रहा था। क्षेत्र भर में महिलाओं ने पति की लंबी आयु व सुख समृद्धि के लिए ईसर-गणगौर माता बनाकर पारंपरिक वेशभूषा में पूजन किया। जिसमें सुयोग्य बर की कामना को लेकर कई कुंवारी कन्याएं भी शामिल हुई। मान्यता के अनुसार चैत्र शुक्ल तृतीया पर गणगौर पर्व पर अखंड सुहाग और इच्छित वर की कामना को लेकर सौभाग्यवती महिलाओं और नव युवतियों के द्वारा गणगौर पूजन किया गया। गणगौर पूजन को लेकर शुक्रवार को ही महिलाओं ने सारी तैयारी कर ली थी। महिलाओं ने मैदा, आटा, बेसन इत्यादि के मीठे और तीखे स्वाद वाले नमकीन गुने बनाकर और मिट्टी से गणगौर माता के रूप में माता पार्वती की प्रतिमा बनाई जिसे रंगों से सजाकर एक दिन पहले ही तैयार कर लिया था। वही गणगौर पूजन को लेकर उत्साहित महिलाएं शनिवार को अन्य दिनों की अपेक्षा जल्दी उठी और उन्होंने दैनिक कार्यों से निवृत होकर स्नान ध्यान करते हुए व्रत का पालन किया उसके बाद पूजा आयोजन स्थल पर चौक पर लकड़ी का पटा स्थापित किया जिस पर बनाई गई माता गणगौर की प्रतिमा रखकर पूजन शुरू करते हुए माता को आटा, मैदा और बेसन इत्यादि से बनाए गए माता के गहने-गुरिया और सुहाग सामग्री अर्पित करते हुए हल्दी, रोली, गंगाजल, अक्षत, धूप, दीप, मेवा मिष्ठान और बनाए गए अन्य पकवानों से पूजन किया। गणगौर माता की कथा का श्रवण करते हुए घर परिवार में सुख समृद्धि और पति की लंबी आयु की कामना की। इस दौरान कई जगह महिलाओं ने सामूहिक रूप से आस पड़ोस की महिलाओं के साथ पूजा की तो कई जगह मंदिरों में भी पहुंच कर पूजा अर्चना की गई।इस दौरान कई महिलाओं के द्वारा करवा चौथ के व्रत की तरह ही निर्जल व्रत धारण किया तो कई महिलाओं के द्वारा पूजन उपरांत संध्याकालीन समय में गणगौर माता को पानी पिलाने के बाद जल ग्रहण किया। वही गणगौर पूजन को लेकर दिनभर जगह-जगह भक्तियुत वातावरण में भजन कीर्तन भी महिलाओं के द्वारा किए गए।

- नगर के काली माता प्रांगण में श्याम के लाडले परिवार के द्वारा चतुर्थ कीर्तन का आयोजन रविवार को रहेगा सभी भक्त आर्डर आमंत्रित करने के लिए श्याम भक्तों ने पीले चावलों का आज वितरण किया ।1
- Post by रिपोर्टर गिर्राज बघेल1
- Post by Pushpanra1
- *🔸ग्वालियर में हालात बदतर,,ओलावृष्टि* *▪️ग्वालियर के मौसम की दास्तानें हालत..*1
- खबर – मगरौनी, जिला शिवपुरी (मध्य प्रदेश) रिपोर्ट – विपिन कुमार मंगल नगर परिषद मगरौनी की अनाज मंडी, जो कभी ग्वालियर जिले की डबरा मंडी के बाद दूसरे स्थान पर मानी जाती थी, आज अपनी बदहाल व्यवस्थाओं के कारण किसानों की नाराजगी का केंद्र बन गई है। मंडी में मूलभूत सुविधाओं का अभाव साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। वर्तमान स्थिति यह है कि मंडी परिसर में न तो पर्याप्त बिजली (लाइट) की व्यवस्था है और न ही पीने के पानी की कोई सुविधा उपलब्ध है। दूर-दराज से अपनी फसल लेकर आने वाले किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ एक-एक, दो-दो दिन तक मंडी में रुकने को मजबूर हैं, लेकिन उनके लिए पानी जैसी बुनियादी जरूरत तक पूरी नहीं हो पा रही है। स्थिति और भी चिंताजनक तब हो जाती है जब शासकीय शौचालय, जो किसानों की सुविधा के लिए बनाया गया था, वह भी हमेशा ताला बंद रहता है। इससे किसानों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला। लगातार अनदेखी के कारण किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों और किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि मंडी में जल्द से जल्द बिजली, पानी और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि उन्हें परेशानियों से राहत मिल सके।1
- खबर शिवपुरी जिले के करैरा से महिला एवं बाल विकाश मे गंभीर समस्या पर क्या कुछ माग रखी केन्द्रीय सरकार एवं राज्य सरकार से क्षेत्रीय महिलायो कि समस्या क्या है ।1
- भांडेर थाना क्षेत्र के हनुमन्तपुरा मोहल्ले से एक युवक की अज्ञात चोरों के द्वारा बाइक चोरी कर ली गई। जिसको लेकर पीड़ित युवक ने शनिवार शाम 05 बजे भांडेर थाने पहुंचकर रिपोर्ट की है। जानकारी के अनुसार अकबरपुर मोहल्ला निवासी पीड़ित युवक देवेंद्र अहिरवार जोकि हनुमंतपुरम मोहल्ला में कारीगरी का काम कर रहे था। उनकी बाइक बाहर खड़ी हुई थी तभी अज्ञात चोरों ने उनकी हीरो होंडा कंपनी की बाइक को चोरी कर लिया वहीं पीड़ित युवक की रिपोर्ट पर भांडेर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।1
- नगर के काली माता मंदिर के प्रांगण में भव्य बाबा श्याम का संकीर्तन1