Shuru
Apke Nagar Ki App…
सागर*बंडा शराब कांड: दिग्विजय सिंह ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, मौत के आंकड़े छिपाने का लगाया आरोप*
सचिन सिंह राजपूत प्रदेश समय
सागर*बंडा शराब कांड: दिग्विजय सिंह ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, मौत के आंकड़े छिपाने का लगाया आरोप*
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- दमोह मटकी फोड़ प्रतियोगिता कीर्ति स्तंभ श्री कान्हा जी दही हांडी महोत्सव समिति दमोह के तत्वाधान में1
- 19. दलदल भरे रास्ते से स्कूल जाने को मजबूर मासूम दमोह/पटेरा। ग्राम ढोडा में बारिश के बाद सड़क दलदल में बदल गई है। 19. दलदल भरे रास्ते से स्कूल जाने को मजबूर मासूम दमोह/पटेरा। ग्राम ढोडा में बारिश के बाद सड़क दलदल में बदल गई है। स्कूली बच्चे टहनियों का सहारा लेकर कीचड़ भरे रास्ते से स्कूल जाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि खराब सड़क के कारण मरीजों और एंबुलेंस को भी परेशानी होती है। ग्रामीणों ने हटा विधायक उमा देवी खटीक से सड़क निर्माण की मांग की है।1
- बीजेपी कार्यालय के पास हुआ भव्य मटकी फोड़ कार्यक्रम, राधा-कृष्ण की प्रस्तुति ने बांधा समां l दमोह। शहर के कोतवाली चौराहा स्थित भाजपा कार्यालय के पास प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी आशीष तंतुवाय के आयोजन में विशाल मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में विधायक जयंत मलैया, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान छोटे-छोटे बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। वहीं राधा-कृष्ण की आकर्षक जोड़ी ने नृत्य की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में भक्ति और उत्साह का रंग भर दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों और राधा-कृष्ण के नृत्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। मटकी फोड़ कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है। आयोजन स्थल पर भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों के साथ श्रद्धालु कार्यक्रम का आनंद ले रहे हैं।4
- छतरपुर बिजली ऑफिस में ₹1-₹2 के सिक्के लेने से इनकार?छतरपुर बिजली ऑफिस में ₹1-₹2 के सिक्के लेने से इनकार! कर्मचारी बोले—नहीं लेंगे, कलेक्टर से संज्ञान की मांग छतरपुर के बिजली विभाग कार्यालय में उपभोक्ताओं से ₹1 और ₹2 के सिक्के स्वीकार नहीं किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कर्मचारी सिक्के लेने से मना कर रहे हैं। 🤔 सवाल बड़ा है—जब सरकारी कार्यालय में ही चलन वाले सिक्के नहीं लिए जाएंगे, तो आम नागरिक इन्हें आखिर कहां चलाएगा? इस मामले में छतरपुर कलेक्टर को संज्ञान लेकर जांच कर उचित कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि बिजली बिल जमा करने वाले आम उपभोक्ताओं को परेशानी न हो। 📢 अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो अपनी बात कमेंट में बताएं। #छतरपुर #बिजलीविभाग #ElectricityDepartment #सिक्के #आमजन #कलेक्टर #जनसमस्या #छतरपुर_न्यूज़ #ViralNews #BreakingNews1
- दलदल में खड़े चाचा का बड़ा ऐलान—वोट तो दूर की बात!” ground reporting मझौली के बीजडोल-पटपरा में दलदल बनी सड़क से बच्चे और ग्रामीण परेशान। इसी बीच चाचा ने विधायक उमा देवी खटीक और जनप्रतिनिधियों पर नाराजगी जताते हुए कहा—“पहले हमारे गांव की हालत देखो, बच्चों का भविष्य बचाओ।”1
- तेंदुए की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में दो शिकारी गिरफ्तार कटनी जिले के रीठी वन परिक्षेत्र में तार के फंदे में फंसकर तेंदुए की मौत के मामले में वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, देवरी-पटोहा तालाब के जंगल में एक किसान के खेत के पास करीब 3 से 4 वर्ष उम्र के नर तेंदुए का शव मिला था। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। आशंका जताई गई कि जंगली सूअर और हिरण के शिकार के लिए खेत के आसपास तार का फंदा बिछाया गया था, जिसमें तेंदुआ फंस गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वन परिक्षेत्र अधिकारी महेश पटेल ने उच्च अधिकारियों के निर्देशन में टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। कड़ी मशक्कत और पूछताछ के बाद टीम ने 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है। वहीं, इस शिकार की घटना में और कितने लोग शामिल हैं, इसकी जांच वन विभाग द्वारा अभी जारी है। त्वरित कार्रवाई के लिए वन विभाग के उच्च अधिकारियों ने रीठी वन अधिकारी और पूरी टीम की सराहना की है।1
- दमोह। शहर के कोतवाली चौराहा स्थित बीजेपी कार्यालय के पास प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी आशीष तंतुवाय के द्वारा एक विशाल मटकी फोड़ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।1
- बांदकपुर में जलप्रलय! घर-दुकानें डूबीं, ₹100 करोड़ का कॉरिडोर फिर भी पानी निकासी नहीं?” बांदकपुर धाम में बारिश का कहर 🌊 घर-दुकानें पानी में डूबीं, लोग परेशान। ₹100 करोड़ के जागेश्वर धाम कॉरिडोर के बीच पानी निकासी की व्यवस्था पर बड़ा सवाल—आखिर विकास का फायदा जमीन पर कब दिखेगा?1
- अमानगंज। थाना प्रभारी हेमंत नायक द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे सराहनीय कार्यों को देखते हुए नगर कांग्रेस कमेटी अमानगंज द्वारा वरिष्ठ कांग्रेसजनों की उपस्थिति में उनका सम्मान किया अमानगंज। थाना प्रभारी हेमंत नायक द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे सराहनीय कार्यों को देखते हुए नगर कांग्रेस कमेटी अमानगंज द्वारा वरिष्ठ कांग्रेसजनों की उपस्थिति में उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण सक्सेना ने कहा कि थाना प्रभारी हेमंत नायक द्वारा अमानगंज थाना क्षेत्र में बेहतर कार्य किया जा रहा है और विशेष रूप से बाढ़ के दौरान नागरिकों को सुरक्षित बचाने के लिए थाना प्रभारी एवं पुलिस टीम द्वारा किए गए प्रयास अत्यंत प्रशंसनीय रहे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई, अपराधों पर अंकुश लगाने तथा जरूरतमंद नागरिकों की मदद के लिए किए जा रहे प्रयासों से लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है। नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वसीम खान ने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा जनहित में किए जा रहे सकारात्मक कार्यों का सम्मान करना समाज की जिम्मेदारी है और इसी भावना के साथ थाना प्रभारी का सम्मान किया गया। सम्मान कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष वसीम खान, संगठन प्रभारी पीयूष देव सिंह, जिला महासचिव रामभगत सोनी, जिला सचिव अरुण सक्सेना, नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष संदीप तिवारी, अनिल विश्वकर्मा सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।1