तेंदुए की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में दो शिकारी गिरफ्तार कटनी जिले के रीठी वन परिक्षेत्र में तार के फंदे में फंसकर तेंदुए की मौत के मामले में वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, देवरी-पटोहा तालाब के जंगल में एक किसान के खेत के पास करीब 3 से 4 वर्ष उम्र के नर तेंदुए का शव मिला था। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। आशंका जताई गई कि जंगली सूअर और हिरण के शिकार के लिए खेत के आसपास तार का फंदा बिछाया गया था, जिसमें तेंदुआ फंस गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वन परिक्षेत्र अधिकारी महेश पटेल ने उच्च अधिकारियों के निर्देशन में टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। कड़ी मशक्कत और पूछताछ के बाद टीम ने 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है। वहीं, इस शिकार की घटना में और कितने लोग शामिल हैं, इसकी जांच वन विभाग द्वारा अभी जारी है। त्वरित कार्रवाई के लिए वन विभाग के उच्च अधिकारियों ने रीठी वन अधिकारी और पूरी टीम की सराहना की है।
तेंदुए की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में दो शिकारी गिरफ्तार कटनी जिले के रीठी वन परिक्षेत्र में तार के फंदे में फंसकर तेंदुए की मौत के मामले में वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, देवरी-पटोहा तालाब के जंगल में एक किसान के खेत के पास करीब 3 से 4 वर्ष उम्र के नर तेंदुए का शव मिला था। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। आशंका जताई गई कि जंगली सूअर और हिरण के शिकार के लिए खेत के आसपास तार का फंदा बिछाया गया था, जिसमें तेंदुआ फंस गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वन परिक्षेत्र अधिकारी महेश पटेल ने उच्च अधिकारियों के निर्देशन में टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। कड़ी मशक्कत और पूछताछ के बाद टीम ने 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है। वहीं, इस शिकार की घटना में और कितने लोग शामिल हैं, इसकी जांच वन विभाग द्वारा अभी जारी है। त्वरित कार्रवाई के लिए वन विभाग के उच्च अधिकारियों ने रीठी वन अधिकारी और पूरी टीम की सराहना की है।
- तेंदुए की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में दो शिकारी गिरफ्तार कटनी जिले के रीठी वन परिक्षेत्र में तार के फंदे में फंसकर तेंदुए की मौत के मामले में वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, देवरी-पटोहा तालाब के जंगल में एक किसान के खेत के पास करीब 3 से 4 वर्ष उम्र के नर तेंदुए का शव मिला था। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। आशंका जताई गई कि जंगली सूअर और हिरण के शिकार के लिए खेत के आसपास तार का फंदा बिछाया गया था, जिसमें तेंदुआ फंस गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वन परिक्षेत्र अधिकारी महेश पटेल ने उच्च अधिकारियों के निर्देशन में टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। कड़ी मशक्कत और पूछताछ के बाद टीम ने 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है। वहीं, इस शिकार की घटना में और कितने लोग शामिल हैं, इसकी जांच वन विभाग द्वारा अभी जारी है। त्वरित कार्रवाई के लिए वन विभाग के उच्च अधिकारियों ने रीठी वन अधिकारी और पूरी टीम की सराहना की है।1
- महीने से वेतन लंबित होने का आरोप, महिला डॉक्टर ने की शिकायत डेंटिस्ट डॉ. मुस्कान सोनी ने महिला थाने में दिया आवेदन, सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग विजयराघवगढ़ CMO के खिलाफ शिकायत के बाद भी ठोस कार्रवाई नहीं, किसका है संरक्षण? पीड़ित महिला कर्मचारी को कब मिलेगा न्याय? कार्रवाई में देरी पर उठ रहे सवाल1
- कटनी नगर//- ढीमरखेड़ा में मध्यप्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ की बैठक, 📰 ढीमरखेड़ा में मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ की बैठक, नई कार्यकारिणी का गठन ढीमरखेड़ा। मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ की ढीमरखेड़ा ब्लॉक स्तरीय बैठक शनिवार, 12 सितंबर को दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक संघ के उप प्रांताध्यक्ष अजय गौतम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिला कार्यकारिणी की सहमति से ब्लॉक एवं जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। संघ के मीडिया प्रभारी अनिल पांडेय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि संघ के जिलाध्यक्ष पूर्णेश उइके ने जितेंद्र मिश्रा को ब्लॉक अध्यक्ष, सदानंद कोल को जिला कार्यकारिणी सचिव, नीलेश पौराणिक को उपाध्यक्ष तथा सुजीत शुक्ला को संगठन सचिव पद पर मनोनीत किया। बैठक में विभिन्न विभागों के कर्मचारी शामिल हुए। इस दौरान कर्मचारियों की लंबित मांगों और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रमुख रूप से सीपीसीटी परीक्षा संबंधी आदेश जारी करने, पदोन्नति आदेश जारी करने, विभागीय समिति का गठन करने, जिला स्तरीय संयुक्त परामर्शदात्री बैठक आयोजित करने तथा तहसील स्तर पर विभागीय परामर्शदात्री बैठक आयोजित करने की मांगों पर चर्चा हुई। इसके अलावा राजस्व विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के समयमान वेतनमान के आदेश शीघ्र जारी करने, कार्यभारित एवं आकस्मिक निधि कर्मचारियों को नियमित पदस्थापना देने, दैनिक वेतनभोगी, स्थाईकर्मी एवं अंशकालीन रसोईया बहनों की मांगों को लेकर भी चर्चा की गई। इन मांगों के उचित समाधान के लिए पत्राचार एवं ज्ञापन सहित आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में संघ के पदाधिकारी मनोज श्रीवास, सौरभ सिंह, राकेश जसूजा, धर्मेंद्र, सदानंद कोल, अनिल पांडेय, सदस्य जितेंद्र मिश्रा, नीलेश पौराणिक, सुजीत शुक्ला, जनमेजय रजक, आशीष बर्मन, उमेश पुरी, उमेश सेन, सुधाकर उपाध्याय, सुंदर लोधी, कृष्ण कुमार सेन, रामप्रकाश रैदास, यशवंत प्रताप सिंह, प्रदीप सिंह परते, देवानंद वर्मा, भागीरथ सिंह, आलोक शुक्ला सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। नवनियुक्त पदाधिकारियों को संघ के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दीं। बैठक में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने संघ को सहयोग प्रदान करने और कर्मचारी हितों की मांगों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। रिपोर्ट:- राकेश निषाद AIMA MEDIA-24×7 — जन जन की आवाज4
- फॉरेस्टर वार्ड मे अचानक गिरा मिट्टी घर पूरा परिवार घर में सो रहा था आज फॉरेस्टर वार्ड क्रमांक 33 में एक घर गिर गया है घर रात लगभग 2:00 बजे अचानक से गिर गया है मिट्टी धसने के कारण और उनकी खाने-पीने रहने की सारी जो व्यवस्थाएं थी चौपट हो चुकी हैं पूरा परिवार घर में सो रहा था छोटे-छोटे बच्चे भी सो रहे थे घर अचानक से गिरा है परंतु ईश्वर की कृपा से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई घर पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो चुका है पता चलते ही हमारी पूरी सेवा दल की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत का कार्य प्रारंभ कर दिया और जो भी मदद हो सकी कांग्रेस सेवादल की टीम ने के इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल शहर अध्यक्ष श्री मंगल सिंह जी मुड़वारा ब्लॉक अध्यक्ष श्री दिलदार खान जी मुख प्रशिक्षक श्री जगदीश कुमार श्रीवास्तव जी श्री इमरान खान जी विधानसभा प्रभारी श्री उदय भारत सिंह गौड़ सचिव श्री रूद्र निगम जी इंदिरा गांधी ब्लॉक अध्यक्ष श्री अमित सिंह बघेल जी नगर अध्यक्ष श्री बृजेश कुमार मौर्या जी राजीव गांधी ब्लॉक अध्यक्ष श्री अमर कॉल जी जिला सचिव श्री नंदू साहू जी स सचिव श्री विजय समुद्री जी सचिव श्री अर्जुन सिंह जी एवं अन्य कांग्रेस से सेवादल के कार्यकर्ता मौजूद रहे जिला कटनी मध्य प्रदेश1
- 💥 *बड़ी खबर*💥 गणेश चतुर्थी से पहले हुआ लालबागचा राजा का भव्य अनावरण 💥 *बड़ी खबर*💥 *गणेश चतुर्थी से पहले हुआ लालबागचा राजा का भव्य अनावरण, मुंबई में उमड़ा जनसैलाब।* मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा का प्रथम दर्शन का भव्य रूप से अनावरण कर दिया गया है। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर से ठीक पहले, बप्पा की पहली मनमोहक झलक को देखने के लिए मुंबई के लालबाग मार्केट में हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस वर्ष लालबागचा राजा गणेशोत्सव का आयोजन 14 सितंबर 2026 (गणेश चतुर्थी) से शुरू होकर 25 सितंबर 2026 (अनंत चतुर्दशी) तक धूमधाम से किया जाएगा।1
- ग्राम ढोडा में बारिश के बाद सड़क दलदल में बदल गई है। स्कूली बच्चे टहनियों का सहारा लेकर कीचड़ भरे रास्ते से स्कूल दलदल भरे रास्ते से स्कूल जाने को मजबूर मासूम दमोह/पटेरा। ग्राम ढोडा में बारिश के बाद सड़क दलदल में बदल गई है। स्कूली बच्चे टहनियों का सहारा लेकर कीचड़ भरे रास्ते से स्कूल जाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि खराब सड़क के कारण मरीजों और एंबुलेंस को भी परेशानी होती है। ग्रामीणों ने हटा विधायक उमा देवी खटीक से सड़क निर्माण की मांग की है। ग्रामीणों में आक्रोश भी नजर आ रहा है इस तरह से विकास की बातें जो जमीन स्तर पर नहीं खरीद साबित हो रहे आखिर सरकार जहां विकास की बातों की बात करती है तो जमीन स्तर पर यह मामले क्यों नजर आ रहे |1
- सागर*बंडा शराब कांड: दिग्विजय सिंह ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, मौत के आंकड़े छिपाने का लगाया आरोप*1
- शहर के कोतवाली चौराहा स्थित बीजेपी कार्यालय के पास प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी आशीष तंतुवाय के द्वारा एक विशाल मटकी दमोह। शहर के कोतवाली चौराहा स्थित बीजेपी कार्यालय के पास प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी आशीष तंतुवाय के द्वारा एक विशाल मटकी फोड़ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें विधायक जयंत मलैया श्याम शिवहरे के अलावा और भी जन शामिल हुए और यह मटकी फोड़ कार्यक्रम का कार्यक्रम किया जा रहा है। जिसमें छोटे-छोटे बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों के साथ राधा कृष्ण की एक विशाल जोड़ी नृत्य में सभी का मन मोह रही।1