ओएंडएम शुल्क नहीं देने वाली टेनरियों पर होगी कार्रवाई 20 एमएलडी सीईटीपी के लंबित कार्य जल्द पूरे कराने के निर्देश, पाइपलाइन-मैनहोल की दो दिन में मांगी संयुक्त रिपोर्ट रिपोर्टर शुभम साहू कानपुर कानपुर। जाजमऊ के वाजिदपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन 20 एमएलडी कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी) की प्रगति और उससे जुड़े लंबित कार्यों को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने की। इस दौरान सीईटीपी परियोजना के विभिन्न कार्यों, पाइपलाइन एवं मैनहोल निर्माण, सॉलिड वेस्ट और स्लज के निस्तारण के साथ ही टेनरी इकाइयों से मिलने वाले संचालन एवं अनुरक्षण (ओएंडएम) शुल्क की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीईटीपी परियोजना के जिन कार्यों में अभी भी कुछ हिस्सा शेष है, उन्हें निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा कराया जाए। उन्होंने विशेष रूप से पाइपलाइन और मैनहोल से संबंधित लंबित कार्यों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने के लिए संयुक्त रिपोर्ट तैयार कराने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि पाइपलाइन एवं मैनहोल से जुड़े शेष कार्यों का यूपीपीसीबी और परियोजना के प्रोजेक्ट इंजीनियर द्वारा संयुक्त रूप से परीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि इस रिपोर्ट को सचिव, जेटेटा से सत्यापित कराने के बाद दो दिन के भीतर प्रस्तुत किया जाए, जिससे लंबित कार्यों को लेकर आगे की कार्रवाई समय से सुनिश्चित की जा सके। स्लज और सॉलिड वेस्ट के निस्तारण पर जोर समीक्षा के दौरान सीईटीपी से निकलने वाले सॉलिड वेस्ट एवं स्लज के निस्तारण की स्थिति भी जिलाधिकारी के समक्ष रखी गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्लांट से निकलने वाले अपशिष्ट और स्लज का निस्तारण निर्धारित पर्यावरणीय एवं कानूनी मानकों के अनुरूप ही किया जाए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और अपशिष्ट के सुरक्षित निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि सीईटीपी के संचालन से जुड़े पर्यावरणीय मानकों का लगातार पालन कराया जाए, ताकि औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले प्रदूषित अपशिष्ट का उचित उपचार हो सके और आसपास के क्षेत्र में प्रदूषण की स्थिति न बने। लंबित काम समय से पूरा करने के निर्देश सीईटीपी परियोजना के निर्माण से जुड़े शेष कार्यों की भी बिंदुवार समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित कांट्रेक्टर को निर्देशित किया कि परियोजना के सभी लंबित कार्यों को तय समयावधि में पूरा किया जाए। उन्होंने कार्यों में अनावश्यक देरी न करने और निर्धारित समयसीमा का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को परियोजना की प्रगति की लगातार निगरानी करने के निर्देश देते हुए कहा कि लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए, ताकि सीईटीपी परियोजना का उद्देश्य प्रभावी ढंग से पूरा हो सके। शुल्क नहीं देने वाली टेनरियों पर कार्रवाई बैठक में सीईटीपी के संचालन एवं अनुरक्षण (ओएंडएम) शुल्क की वसूली की स्थिति की भी समीक्षा की गई। सामने आया कि कुछ टेनरी इकाइयों द्वारा ओएंडएम शुल्क के बिलों का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शुल्क का भुगतान नहीं करने वाली टेनरी इकाइयों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सीईटीपी के सुचारु संचालन और अनुरक्षण के लिए संबंधित इकाइयों द्वारा देय शुल्क का भुगतान किया जाना आवश्यक है। ऐसे में बकाया शुल्क की स्थिति की समीक्षा कर नियमों के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों और परियोजना से जुड़े अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीईटीपी के सभी शेष कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरे हों और परियोजना के संचालन में पर्यावरणीय नियमों एवं मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।

- अवैध कब्जे से मुक्त कराकर अनाथ युवा को दिलाई गई उसकी पैतृक भूमि घाटमपुर।तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम लौली में प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अनाथ युवक को उसकी पैतृक जमीन वापस दिलाई है। पिछले 16 वर्षों से अवैध कब्जे का दंश झेल रहे 18 वर्षीय अंश तिवारी को आखिरकार न्याय मिल ही गया।अंश तिवारी के माता-पिता की मृत्यु के बाद, उसके सगे चाचा ने उसकी ढाई बीघा जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया था। माता-पिता की छत्रछाया उठने के बाद अंश लंबे समय से अपनी ही भूमि के लिए संघर्ष कर रहा था। बालिग होने पर पीड़ित अंश तिवारी ने तहसील प्रशासन से इस संबंध में न्याय की गुहार लगाई और शिकायत दर्ज कराई।शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तहसील प्रशासन एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम का गठन किया गया। मंगलवार को राजस्व टीम ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर उक्त ढाई बीघा भूमि को चाचा के अवैध कब्जे से पूरी तरह मुक्त कराया। इसके बाद टीम ने विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए माता-पिता विहीन पुत्र अंश तिवारी को उसकी पैतृक भूमि का शांतिपूर्ण तरीके से सुपुर्दगी दिला दी। प्रशासन की इस त्वरित और मानवीय कार्रवाई की स्थानीय ग्रामीणों ने सराहना की जा रही है।1
- ग्राम पंचायत तरगांव में घर गिर गया है जो की कोई सुनाई नहीं हो रही है मैंने ग्राम प्रधान से कहा हुए दो बार फोटो जरूर खींच ले गए उसके बाद कोई सुनाई नहीं कर रहे हैं जो कि घर गिर रहा है ना रहने खाने की जगह और घर गिरने का समय रात्रि में माताजी परिधि उनका इसी से हाथ टूट गया था छत से गिरी उसके बावजूद भी कोई नहीं सनी तो इसको जल्दी-जल्दी शेयर करें ताकि हमारे डीएम सर के पास पहुंचे और माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के पास पहुंचे वह अधिकारियों से करके दिखाएं अकाल कल की राय कार्रवाई हो गई शायद में है कि हम लोग सब लोगों के तो तुझको जल्दी-जल्दी कृपया ध्यान दें मोबाइल नंबर 7318334046 मैं संपर्क करें फिर ग्राम पंचायत तरगांव में1
- पशुबाजार के द़गल म़े हनुमानगढ़ी के रविदास ने राजस्थान के लालू को किया चित हमीरपुर। सुमेरपुर के तीजा महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को पशु बाजार मेला मैदान में विशाल दंगल का आयोजन हुआ। दंगल में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और नेपाल से आए नामी-गिरामी पहलवानों ने जोरदार कुश्तियां लड़कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। मुकाबले देखने के लिए मेला मैदान में भारी भीड़ उमड़ी। दंगल में हनुमानगढ़ी अयोध्या के बाबा रविदास और राजस्थान के लालू पहलवान के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। करीब दस मिनट तक चले मुकाबले में रविदास ने शानदार दांव लगाते हुए लालू को चित कर दिया। वहीं शनि इटरा ने नीरज आगरा को पराजित किया। उपेंद्र जालौन और हर्ष कानपुर के बीच कुश्ती बराबरी पर छूटी। अंश कानपुर और विजय महुआ के मुकाबले में भी कोई पहलवान जीत दर्ज नहीं कर सका। अंकित इंगोहटा ने अहमद उन्नाव को चित किया। इसके अलावा दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश और नेपाल से आए पहलवानों के बीच भी कई शानदार मुकाबले हुए। दंगल का संचालन सुरेश यादव दपसौरा ने किया। रेफरी की भूमिका पूर्व बुंदेलखंड केसरी बाबूलाल पहलवान और सूरजपाल सिंह ने निभाई। दंगल का शुभारंभ इटरा आश्रम के महंत स्वामी वेदानंद उर्फ बलराम दास महाराज ने किया। इस मौके पर बांकी आश्रम के महंत स्वामी रामदेव महाराज, नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे, दंगल आयोजक अमर सिंह, जयकरण सिंह, जितेंद्र सिंह तोमर, रामबरन सिंह, अंकित सिंह रानू, देवांश सिंह, देवेंद्र सिंह संतू, प्रदीप सिंह तोमर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।1
- लोटन प्रसाद प्रेस रिपोर्टर क्राइम न्यूज़ चैनल भरुआसुमेरपुर ( हमीरपुर) बुन्देलखण्ड का सुप्रसिद्ध एक सौ तिहत्तर वर्ष ऐतिहासिक तीजा मेला हर्षोल्लास के साथ सम्पन हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेन्द्र शिवहरे उर्फ धीरु द्वारा मनमोहक झांकियों की पूजा कर झांकियों को प्रस्थान किया।जिसमें लगभग पैंतीस झांकियों ने अपना अपना मनमोहक प्रस्तुति से सभी हजारों की विशाल जनसमूह को मनमोहित कर दिया। जिसमें द्रोपदी का चीरहरण जीवन चित्रण से अपनी अलग छवि छोड़ रही थी। हजारों की विशाल भीड को कन्ट्रोल करने के लिए कई थानों की पुलिस सुरक्षा में तैनात रही। जिससे बिना किसी अप्रिय घटना के साकुशल सम्पन्न हुआ।जगह जगह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भरमार रही। पशु,बजाय(बैलाहीबजार) में जलपरी, मिक्सर झुला, उड़न खटोला सहित दर्जनों आइटमों विशाल जनसमूह को मनमोहित कर दिया। पशु बजार के प्रबन्धक व कमेटी द्वारा विशाल भीड को कन्ट्रोल करने तथा उनकी सुरक्षा के लिए जगह-जगह सी,सी,टी,वी से निगरानी की जा रही थी। तथा पुलिस कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया था जिससे किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न घट सके। अपराधियों पर नकेल कसी रहे। पशु बजार प्रबंधन कमेटी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी दो द्विवसीय झांसी के कलाकारों द्वारा अलग अलग नाटकों द्वारा सुन्दर प्रस्तुति दी जाएगी। तथा दुसरे दिन विशाल दंगल का आयोजन भी किया जाता है जिससे दूर दूर के नामी गिरामी पहलवान आते हैं। तथा नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेन्द्र शिवहरे उर्फ धीरु अधिशाषी अधिकारी दिनेश आर्य द्वारा रामलीला मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम कराये जाते है। लोटन प्रसाद प्रेस रिपोर्टर क्राइम न्यूज़ चैनल भरुआसुमेरपुर ( हमीरपुर) बुन्देलखण्ड का सुप्रसिद्ध एक सौ तिहत्तर वर्ष ऐतिहासिक तीजा मेला हर्षोल्लास के साथ सम्पन हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेन्द्र शिवहरे उर्फ धीरु द्वारा मनमोहक झांकियों की पूजा कर झांकियों को प्रस्थान किया।जिसमें लगभग पैंतीस झांकियों ने अपना अपना मनमोहक प्रस्तुति से सभी हजारों की विशाल जनसमूह को मनमोहित कर दिया। जिसमें द्रोपदी का चीरहरण जीवन चित्रण से अपनी अलग छवि छोड़ रही थी। हजारों की विशाल भीड को कन्ट्रोल करने के लिए कई थानों की पुलिस सुरक्षा में तैनात रही। जिससे बिना किसी अप्रिय घटना के साकुशल सम्पन्न हुआ।जगह जगह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भरमार रही। पशु,बजाय(बैलाहीबजार) में जलपरी, मिक्सर झुला, उड़न खटोला सहित दर्जनों आइटमों विशाल जनसमूह को मनमोहित कर दिया। पशु बजार के प्रबन्धक व कमेटी द्वारा विशाल भीड को कन्ट्रोल करने तथा उनकी सुरक्षा के लिए जगह-जगह सी,सी,टी,वी से निगरानी की जा रही थी। तथा पुलिस कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया था जिससे किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न घट सके। अपराधियों पर नकेल कसी रहे। पशु बजार प्रबंधन कमेटी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी दो द्विवसीय झांसी के कलाकारों द्वारा अलग अलग नाटकों द्वारा सुन्दर प्रस्तुति दी जाएगी। तथा दुसरे दिन विशाल दंगल का आयोजन भी किया जाता है जिससे दूर दूर के नामी गिरामी पहलवान आते हैं। तथा नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेन्द्र शिवहरे उर्फ धीरु अधिशाषी अधिकारी दिनेश आर्य द्वारा रामलीला मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम कराये जाते है।4
- ग्राम स्वासा बुजुर्ग का विकास बहुत ही अच्छा है आप भी देखते हैं1
- सीसामऊ में खाकी का कहर! थप्पड़ वाला VIDEO VIRAL 🚨..... खाकी का रौब या कानून की हद पार? वायरल VIDEO ने मचाया हड़कंप!1
- ससुराल से घर लौट रहे भैंस व्यापारी अफसर अली को रास्ते में रोककर पीटने और ₹4,500 छीनने का आरोप। 📍 कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश पीड़ित के मुताबिक दबंगों ने कहा “इतना कमाते हो, दारू नहीं पिला सकते?” इसके बाद मारपीट शुरू कर दी और जेब में रखे पैसे छीन लिए। करारी थाना क्षेत्र के जमदुआ के पास का मामला। गरीब-मध्यम तबके का आदमी मेहनत से कमाए और दबंग रास्ते में रोककर लूट लें आखिर कानून का डर कहाँ है?1
- घाटमपुर में सर्पदंश से 11 वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर, हैलट रेफर घाटमपुर। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत शीतलपुर परास गांव में सर्प के डसने से एक 11 वर्षीय मासूम बच्ची की हालत अत्यंत गंभीर हो गई है। पीड़ित बच्ची की पहचान सौम्या पाल पुत्री रविंद्र पाल के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सौम्या को सांप के काटने के बाद आनन-फानन में घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां स्थानीय स्तर पर इलाज दिलाने का प्रयास किया गया, लेकिन हालत में सुधार न होने और स्थिति नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उसे तुरंत कानपुर के हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। परिजनों की मौजूदगी में बच्ची को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।1