Shuru
Apke Nagar Ki App…
कृषि उपज मंडी में कपास,गेहूं,मक्का और चने की रही आवक,जानिए क्या रहे भाव मध्यप्रदेश महाराष्ट्र की सीमा पर स्थित खेतिया कृषि उपज मंडी में मंगलवार को कपास के भाव न्यूनतम ₹6,765/क्विंटल औसतन भाव ₹7420 /क्विंटल व अधिकतम भाव ₹7955/ क्विंटल रहे। वायवन कपास के भाव ₹7500 /क्विंटल के आसपास रहे।जबकि गेहूं ₹2,150 से ₹2,225/ क्विंटल,मक्का के भाव ₹1,170 से ₹1,260 तथा चने के भाव ₹5060 से ₹5160/क्विंटल तक रहे।
सतीश केवट
कृषि उपज मंडी में कपास,गेहूं,मक्का और चने की रही आवक,जानिए क्या रहे भाव मध्यप्रदेश महाराष्ट्र की सीमा पर स्थित खेतिया कृषि उपज मंडी में मंगलवार को कपास के भाव न्यूनतम ₹6,765/क्विंटल औसतन भाव ₹7420 /क्विंटल व अधिकतम भाव ₹7955/ क्विंटल रहे। वायवन कपास के भाव ₹7500 /क्विंटल के आसपास रहे।जबकि गेहूं ₹2,150 से ₹2,225/ क्विंटल,मक्का के भाव ₹1,170 से ₹1,260 तथा चने के भाव ₹5060 से ₹5160/क्विंटल तक रहे।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मध्यप्रदेश महाराष्ट्र की सीमा पर स्थित खेतिया कृषि उपज मंडी में मंगलवार को कपास के भाव न्यूनतम ₹6,765/क्विंटल औसतन भाव ₹7420 /क्विंटल व अधिकतम भाव ₹7955/ क्विंटल रहे। वायवन कपास के भाव ₹7500 /क्विंटल के आसपास रहे।जबकि गेहूं ₹2,150 से ₹2,225/ क्विंटल,मक्का के भाव ₹1,170 से ₹1,260 तथा चने के भाव ₹5060 से ₹5160/क्विंटल तक रहे।1
- बड़वानी, 10 मार्च 2026 बड़वानी जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोलती एक हृदयविदारक तस्वीर आज चकेरी-ठीकरी हाइवे पर देखने को मिली। जिला अस्पताल से इंदौर रेफर किए गए एक गंभीर किडनी मरीज को ले जा रही 108 एम्बुलेंस बीच सड़क पर खराब हो गई। इसके बाद करीब दो घंटे तक मरीज भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच अपनी जिंदगी के लिए जद्दोजहद करता रहा। तेज धूप में बेबस रहा मरीज और परिवार धार जिले के कलवानी निवासी छगनलाल नरगेश को किडनी की समस्या के चलते डायलिसिस हेतु इंदौर रेफर किया गया था। दोपहर करीब 12:30 बजे एम्बुलेंस (CG 04 MR 7743) उन्हें लेकर रवाना हुई, लेकिन चकेरी-ठीकरी मार्ग पर इंजन गर्म होने के कारण गाड़ी बंद हो गई। तपती दुपहरी में एम्बुलेंस के अंदर और बाहर मरीज की हालत बिगड़ती रही, जबकि साथ मौजूद पत्नी कला बाई असहाय होकर मदद की गुहार लगाती रही। ग्रामीणों की इंसानियत, विभाग की लापरवाही जब काफी देर तक एम्बुलेंस चालू नहीं हुई और कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं मिली, तो वहां मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने मोर्चा संभाला। लोगों ने मिलकर खटारा एम्बुलेंस को धक्का मारकर सड़क किनारे छांव में खड़ा करवाया ताकि मरीज को थोड़ी राहत मिल सके। स्वास्थ्य विभाग की इस बड़ी लापरवाही के चलते मरीज घंटों तक घबराहट और पीड़ा से जूझता रहा। 3:40 बजे पहुंची दूसरी एम्बुलेंस सूचना मिलने के काफी समय बाद, दोपहर लगभग 3 बजकर 40 मिनट पर दूसरी एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। इसके बाद ही मरीज छगनलाल को इंदौर के लिए रवाना किया जा सका। इस घटना ने एक बार फिर 108 एम्बुलेंस सेवाओं के रखरखाव और आपातकालीन स्थिति में विभाग की सुस्त कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।3
- बड़वानी में मंगलवार दोपहर एक किडनी मरीज को इंदौर ले जा रही 108 एंबुलेंस (क्रमांक CG 04 MR 7743) चकेरी ठीकरी मार्ग पर खराब हो गई। तेज धूप में मरीज छगनलाल नरगेश को लगभग एक से दो घंटे तक एंबुलेंस में इंतजार करना पड़ा, जिससे उसकी हालत और बिगड़ गई। धार जिले के कलवानी निवासी छगनलाल नरगेश को किडनी संबंधी समस्या के चलते बड़वानी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें डायलिसिस के लिए इंदौर रेफर किया गया था। उनकी पत्नी कला बाई नरगेश ने बताया कि वे दोपहर 12 से 12:30 बजे के बीच रवाना हुए थे। कला बाई ने बताया कि चकेरी ठीकरी मार्ग पर एंबुलेंस खराब हो गई और वे काफी समय से वहीं फंसे हुए थे। गर्मी के कारण उनके पति की हालत लगातार बिगड़ रही थी। 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों ने बताया कि दूसरी एंबुलेंस की व्यवस्था की जा रही है। आसपास के लोगों ने खराब एंबुलेंस को धक्का देकर छांव में खड़ा करवाया। लगभग 3 बजकर 40 मिनट पर एक अन्य एंबुलेंस मौके पर पहुंची, जिसके बाद मरीज छगनलाल नरगेश को इंदौर के लिए रवाना किया गया। सीएमएचओ डॉ. सुरेखा जमरे ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है क्योंकि वह छुट्टी पर हैं। उन्होंने मामले की जानकारी लेने की बात कही।1
- बड़वानी, 10 मार्च 2026 (निमाड़ दस्तक न्यूज़ ब्यूरो) बड़वानी जिले में आज मानवता को शर्मसार करने वाली एक तस्वीर सामने आई, जहाँ स्वास्थ्य विभाग की खस्ताहाल एम्बुलेंस के कारण एक गंभीर मरीज की जान जोखिम में पड़ गई। जिला अस्पताल से इंदौर रेफर किए गए एक किडनी मरीज को ले जा रही एम्बुलेंस बीच रास्ते में खराब हो गई, जिसके चलते मरीज घंटों तपती धूप में सड़क पर खड़ा तड़पता रहा। तेज धूप और बीच सड़क पर बेबसी जानकारी के अनुसार, धार जिले के कलवानी निवासी छगनलाल नरगेश को किडनी की गंभीर समस्या के कारण बड़वानी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार दोपहर डॉक्टरों ने उन्हें डायलिसिस के लिए इंदौर रेफर किया। मरीज को लेकर रवाना हुई 108 एम्बुलेंस (क्रमांक CG 04 MR 7743) चकेरी-ठीकरी हाइवे पर अचानक गर्म होकर बंद हो गई। दो घंटे तक तड़पता रहा मरीज, अटेंडर का बुरा हाल मरीज की पत्नी कला बाई नरगेश ने रुंधे गले से बताया कि उन्हें दोपहर करीब 12:30 बजे अस्पताल से रवाना किया गया था। चकेरी के पास एम्बुलेंस खराब होने के बाद लगभग दो घंटे तक वे बीच सड़क पर तेज धूप में खड़े रहे। गर्मी और बीमारी की वजह से छगनलाल की हालत बिगड़ने लगी और वे एम्बुलेंस के भीतर ही घबराहट से तड़पते देखे गए। अपनी बेबसी पर मरीज की पत्नी भी बिलखती नजर आई। ग्रामीणों ने दिया धक्का, घंटों बाद आई दूसरी गाड़ी एम्बुलेंस खराब होने के बाद वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए खराब वाहन को धक्का देकर सड़क किनारे छांव में खड़ा करवाया। 108 के कर्मचारियों ने दूसरी एम्बुलेंस की मांग की, लेकिन उसे पहुंचने में काफी समय लगा। आखिरकार, दोपहर लगभग 3:40 बजे दूसरी एम्बुलेंस मौके पर पहुंची, जिसके बाद मरीज को इंदौर के लिए रवाना किया गया। उठ रहे हैं गंभीर सवाल स्वास्थ्य विभाग की इस लापरवाही ने जिला प्रशासन और एम्बुलेंस सेवाओं के रखरखाव पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं: क्या रेफरल सेवाओं के लिए उपयोग होने वाले वाहनों की फिटनेस जांच नहीं की जाती? गर्मी के इस मौसम में इमरजेंसी केस के लिए बैकअप व्यवस्था इतनी सुस्त क्यों है?1
- पीली टीशर्ट, लंबे बाल और गोल टोपी: लड़की बनकर एग्जाम देने पहुंचा लड़का, वजह जान मुस्कुराने लगे सब बड़वानी: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में शुक्रवार को बोर्ड परीक्षा के दौरान एक ऐसा नजारा दिखा, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। पानसेमल स्थित शासकीय कन्या विद्यालय परीक्षा केंद्र पर जब एक परीक्षार्थी ने प्रवेश किया, तो सुरक्षा में तैनात अमला उसे देखता ही रह गया। पीली शर्ट, लंबे बाल और गोल टोपी पहने वह परीक्षार्थी दिखने में पूरी तरह लड़की थी, लेकिन उसकी कद-काठी ने संदेह पैदा कर दिया। कुछ देर के लिए सेंटर पर अफरातफरी मची, पर जब असलियत सामने आई तो हर कोई छात्र की अपनी संस्कृति के प्रति निष्ठा का कायल हो गया।1
- दारू कैसे बनती है? 😱 30 Seconds में पूरा Process | Alcohol Making Secret”1
- कालीबावड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की पहली नर्स,,भारती दबाड़े का निधन ,,,, बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार यात्रा में शामिल होकर दी श्रद्धांजलि,,,, कालीबावड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पूर्व कंपाउंडर बाबूलाल बेरिया की धर्मपत्नी श्रीमती भारती सिस्टर का गत दिनों लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया ,,वे 75 वर्ष की थी ,, उनकी अंतिम संस्कार यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि दी ,,धरमपुरी के नर्मदा नदी घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया ,,,श्रद्धांजलि देने वालों में अशोक सेन पत्रकार, सचिन प्रजापति,मोहन प्रजापति,विजय प्रजापति, अखिलेश गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण ओर स्नेहीजन उपस्थित थे2
- पानसेमल वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मलगांव स्थित जंगल में रविवार सोमवार के मध्य रात कक्ष क्रमांक 47 में अज्ञात कारणों से आग लगने की घटना हो गई जिसकी सूचना चौकीदार द्वारा मिलने के बाद वन विभाग एवं स्थानीय वन समिति सदस्यों के द्वारा आग पर लगभग 2 घंटे बाद काबू पाया गया। मौके पर वनपरिक्षेत्र सहायक बाबूलाल खन्ना वनरक्षक राकेश ठाकुर , प्रमोद गुर्जर सहित खेतिया वन स्टाफ व समिति सदस्य मौके उपस्थित रहे।आग से किस प्रकार की कोई नुकसानी नहीं हुई है।सूखे चारे ओर पत्तियों में आग लगी थी जिसके बाद सभी के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।1