Shuru
Apke Nagar Ki App…
लखीसराय नगर थाना क्षेत्र के अशोक धाम मंदिर में कृषि मंत्री ने की पूजा अर्चना। लखीसराय।एक दिवसीय दौरे पर कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा लखीसराय पहुंचे। जहां उन्होंने अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर सुप्रसिद्ध इंद्रदमनेश्वर महादेव अशोक धाम मंदिर में अपने परिवार के साथ पूजा-अर्चना किया।और प्रदेशवासियों की कुशल कामना किया।इस मौके पर मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि अनंत चतुर्दशी का सभी बिहार वासियों को शुभकामना। हमारा बिहार,हर बिहारी गौरवान्वित हो, बिहार का मान , स्वाभिमान और सांस्कृतिक विरासत आगे बढ़े , सुख-शांति, समृद्धि बिहार के अंदर आए। यही भगवान अनंत और महादेव से कामना किया हूं।
Atmanand Singh
लखीसराय नगर थाना क्षेत्र के अशोक धाम मंदिर में कृषि मंत्री ने की पूजा अर्चना। लखीसराय।एक दिवसीय दौरे पर कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा लखीसराय पहुंचे। जहां उन्होंने अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर सुप्रसिद्ध इंद्रदमनेश्वर महादेव अशोक धाम मंदिर में अपने परिवार के साथ पूजा-अर्चना किया।और प्रदेशवासियों की कुशल कामना किया।इस मौके पर मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि अनंत चतुर्दशी का सभी बिहार वासियों को शुभकामना। हमारा बिहार,हर बिहारी गौरवान्वित हो, बिहार का मान , स्वाभिमान और सांस्कृतिक विरासत आगे बढ़े , सुख-शांति, समृद्धि बिहार के अंदर आए। यही भगवान अनंत और महादेव से कामना किया हूं।
More news from बिहार and nearby areas
- लखीसराय नगर थाना क्षेत्र के अशोक धाम मंदिर में कृषि मंत्री ने की पूजा अर्चना। लखीसराय।एक दिवसीय दौरे पर कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा लखीसराय पहुंचे। जहां उन्होंने अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर सुप्रसिद्ध इंद्रदमनेश्वर महादेव अशोक धाम मंदिर में अपने परिवार के साथ पूजा-अर्चना किया।और प्रदेशवासियों की कुशल कामना किया।इस मौके पर मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि अनंत चतुर्दशी का सभी बिहार वासियों को शुभकामना। हमारा बिहार,हर बिहारी गौरवान्वित हो, बिहार का मान , स्वाभिमान और सांस्कृतिक विरासत आगे बढ़े , सुख-शांति, समृद्धि बिहार के अंदर आए। यही भगवान अनंत और महादेव से कामना किया हूं।1
- जयकारों और अखंड कीर्तन के साथ करण्डे से देवघर के लिए निकले श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए करण्डे गांव से शुक्रवार को सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु देवघर के लिए रवाना हुए। रथ के साथ पैदल निकले श्रद्धालु रास्तेभर अखंड कीर्तन करते हुए बाबा धाम पहुंचेंगे। रवानगी से पहले गांव में पूजा-पाठ किया गया। नित्यानंद सिंह के अनुसार, करण्डे गांव से यह धार्मिक यात्रा कई वर्षों से आयोजित होती आ रही है। श्रद्धालुओं के लिए गंगाजल पहले ही गांव में मंगा लिया जाता है। पूजा के बाद सभी श्रद्धालु पैदल देवघर जाते हैं और बाबा भोलेनाथ को गंगाजल अर्पित करते हैं। श्रद्धालु अपने परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और समाज के कल्याण की कामना करते हैं। यात्रा को लेकर गांव में भक्तिमय माहौल रहा और श्रद्धालुओं में काफी उत्साह नजर आया।1
- पुलिस से बड़ा याराना लगता है, कैदी वार्ड की जगह एसी के मजे ले रहा है नंदन जमुई नाबालिग के साथ दुर्व्यवहार से पूरे देश में जमुई को शर्मसार करने वाले मुख्य अभियुक्त नंदन यादव को मुठभेड़ में गोली मारने का दावा करने वाली पुलिस उसे कैदी वार्ड में रखने कोर्ट में प्रस्तुत करके जेल भेजने की बजाय कोरोना में बनाए गए सुंदर अत्यधिक वीआईपी वार्ड में रखकर मीडिया के नजरों से बचा रही है आखिर क्यों ? यह सवाल अब लोगों को परेशान करने लगा है। तीन दिन बीतने के बाद भी इस वक्त पुलिस की गोली से घायल होने की बात कह कर नंदन यादव को इलाज के नाम पर कैदी वार्ड की जगह सदर अस्पताल में बने कोरोना के लिए बने आइसोलेशन वार्ड जिसमें 24 घंटे चलने वाला एसी, टाइल्स लगे अत्याधुनिक कमरे अटैच लैट्रिन बाथरूम और सारी सुविधा उपलब्ध है। सामने से ग्रिल लगाकर कॉरिडोर रखा गया है जहां सुरक्षा के नाम पर मीडिया को रोकने के लिए पुलिस वाले मुस्तैद रहते हैं।जैसे राजनीतिक और वीआईपी कैदियों को गेस्ट हाउस में जेल बनाकर रखा जाता है। इस बाबत जानकारी लेने के लिए सिविल सर्जन जमुई को कॉल लगाने पर उन्होंने अपने मोबाइल को बार-बार कट कर दिया डिप्टी सुपरिंटेंडेंट सदर अस्पताल जमुई डॉक्टर थनिश कुमार से पूछने पर उन्होंने कहा कि अभी वह नंदन मरीज है जब न्यायालय में प्रस्तुत होगा और कैदी बनेगा तब कैदी वार्ड में जाएगा। ऐसा लगता है कि कानून को अब पुलिस और डॉक्टर मिलकर ही चलाने लगे है। नंदन यादव को लेकर उसके गोली लगने के घाव और एनकाउंटर की बात को पुलिस मीडिया से शुरुआती दौर से बचाती रही है अगर पुलिस ने बहादुरी का काम किया है तो इसमें छुपाने जैसा क्या है। अगर नंदन गंभीर रूप से बीमार है तो उसे बोर्ड ऑफ डॉक्टर इलाज करने के बाद कम से कम मेडिकल बुलेटिन तो जारी कर देते और अगर उसकी स्थिति अच्छी है तो उसे एंबुलेंस में ही सही न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया जाना चाहिए था और न्यायालय जरूरी समझती तो उसे वापस चिकित्सा में डॉक्टर के देखरेख में सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में भेजने का आदेश जारी करती लेकिन किन कारणों से उसे न्यायालय और मीडिया दोनों से दूर रखा जा रहा है यह पुलिस ही बेहतर बता सकती है। इस बारे में जानकारी देने के लिए डॉक्टर तैयार नहीं मिले। हालांकि नंदन यादव के इलाज में लगे स्वास्थ्यकर्मी के सूत्र बताते हैं कि नंदन यादव कोर्ट में प्रस्तुत होने लायक फिट है लेकिन अभी उसे डॉक्टर द्वारा इलाज दिया जा रहा है। कानून के प्रावधानों के तहत उसे पोक्सो के विशेष अदालत में प्रस्तुत करने के बाद न्यायालय की संतुष्टि के आधार पर फिर वापस जमुई सदर अस्पताल में डॉक्टरों की चिकित्सा और देखरेख में कैदी वार्ड में रखा जा सकता था लेकिन उसे न्यायालय मीडिया दोनों की नजरों से बचाना कहीं ना कहीं कुछ संदेह तो जरूर पैदा करता है जो नंदन के सामने आने और न्यायालय में प्रस्तुत होने के बाद स्पष्ट होगा। लापरवाही की स्थिति में कार्रवाई न्यायालय द्वारा किए जाने पर यह कार्रवाई भी ऐसी महिला पुलिस पदाधिकारी और अनुसंधानकर्ता पर होगी जो गर्भावस्था की स्थिति में है और लाचार विवश है ।1
- बिहार के जमुई जिला में छात्रों के साथ छेड़खानी वीडियो वायरल होने पर बिहार सरकार और जमुई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपी को गिरफ्तार किया जिन में एक आरोपी को आप एनकाउंटर कर कर उन्हें गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी नंदन यादव हाफ एनकाउंटर करने पर में गोली मार। जीतन राम मांझी ने कहा कि यह सम्राट की सरकार है अपराधी कोई भी हो उन्हें छोड़ नहीं जाएगा। मोहित यादव नाम आते ही राष्ट्रीय जनता दल पार्टी पर निशाना बीजेपी के लोग करने लगे। लालू प्रसाद यादव तेजस्वी यादव के कार्यकर्ताओं ने सम्राट चौधरी की सरकार पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि और भी आरोपी को क्यों नहीं गोली मारा गया। बेगूसराय रजत प्रखंड अध्यक्ष बिहार सरकार पर बड़ा सवाल खड़ा किया।1
- स्वच्छता ही सेवा 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत शुक्रवार को एचडब्ल्यूसी चकन्द्रा में स्वच्छता कर्मियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया स्वच्छता ही सेवा 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत शुक्रवार को एचडब्ल्यूसी चकन्द्रा में स्वच्छता कर्मियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में स्वच्छता कर्मियों के स्वास्थ्य की प्राथमिक जांच की गई। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान कर्मियों का ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, वजन, लंबाई, हीमोग्लोबिन, एचआईवी एवं हेपेटाइटिस-बी समेत आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने संबंधित लोगों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार आवश्यक परामर्श दिया। जरूरत के अनुसार दवाओं का वितरण भी किया गया। स्वास्थ्य टीम ने स्वच्छता कर्मियों को नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच कराने, व्यक्तिगत स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने, संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने तथा विभिन्न बीमारियों से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया। स्वास्थ्य कर्मियों ने स्वच्छता कार्य के दौरान सावधानी बरतने और स्वास्थ्य संबंधी किसी भी परेशानी को नजरअंदाज नहीं करने की सलाह दी। शिविर का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता कर्मियों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी करना तथा उन्हें समय पर आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था। स्वच्छता कर्मियों ने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के शिविर से समय पर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी मिलती है। शुक्रवार को आयोजित यह स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम दोपहर एक बजे संपन्न हुआ।1
- अलीगंज बाजार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग अलीगंज बाजार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग अलीगंज। कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर शुक्रवार को अलीगंज बाजार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन एवं आक्रोश मार्च निकाला। मार्च का नेतृत्व कांग्रेस के जिला महासचिव सह प्रखंड प्रभारी राजेश पासवान ने किया। इस दौरान दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में पार्टी के झंडे और मांगों से संबंधित बैनर लेकर बाजार में मार्च करते नजर आए। कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता का मुद्दा उठाते हुए कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर उठ रहे सवालों की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। कांग्रेस ने 25 सितंबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था। राष्ट्रीय स्तर पर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तथा SIR से संबंधित मामलों की स्वतंत्र समीक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त के कार्यकाल में लिए गए चुनाव संबंधी फैसलों और मतदाता सूची में हुए बदलावों की स्वतंत्र समीक्षा की मांग भी उठाई जा रही है। अलीगंज में आयोजित आक्रोश मार्च में वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्याम सुंदर सिंह उर्फ दास जी, प्रखंड अध्यक्ष मकेश्वर यादव, अनील दास (प्रखंड अध्यक्ष, SC/ST विभाग), कुमार, संजय कुमार, रवि कुमार, शरण सिंह, चंद्रशेखर आजाद, मनोज राम, मुकेश कुमार, दिनेश कुमार, गोविंद कुमार, भगीरथ कुमार, अवधेश यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े सभी सवालों का पारदर्शी तरीके से समाधान किया जाना चाहिए।3
- शेखपुरा में हस्तशिल्प कारीगरों के लिए ‘चौपाल’ का आयोजन; बांस शिल्प, सरकारी योजनाओं और स्थानीय बाजार को बढ़ावा देने पर जोर शेखपुरा में हस्तशिल्प कारीगरों के लिए ‘चौपाल’ का आयोजन; बांस शिल्प, सरकारी योजनाओं और स्थानीय बाजार को बढ़ावा देने पर जोर शेखपुरा: भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के अंतर्गत शेखपुरा स्थित महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हस्तशिल्प कारीगरों, विशेषकर बांस शिल्प से जुड़े कलाकारों के लिए एक विशेष ‘चौपाल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक बांस शिल्प के प्रति जागरूकता बढ़ाना, कारीगरों में उद्यमिता को प्रोत्साहित करना तथा जिले में हस्तशिल्प क्लस्टर के विकास की संभावनाओं को तलाशना था। कार्यक्रम का नेतृत्व सामाजिक कार्यकर्ता इंजीनियर सचिन सौरभ ने किया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में शेखपुरा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी श्री विनय कुमार एवं महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य श्री अशोक कुमार राम उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में हस्तशिल्प अधिकारी श्री ऋषिपाल एवं जीविका संघ की श्रीमती किरण कुमारी मौजूद रहीं। सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, जिसके पश्चात इंजीनियर सचिन सौरभ द्वारा सभी अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाले शेखपुरा के युवा ताइक्वांडो खिलाड़ी श्री हिमांशु कुमार ,जिनका चयन दिसंबर 2026 में रियो डी जेनेरियो, ब्राजील में आयोजित प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में हुआ है तथा उनके प्रशिक्षक श्री कुंदन कुमार को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कारीगरों को वस्त्र मंत्रालय की राष्ट्रीय हस्तशिल्प विकास कार्यक्रम के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कारीगरों को ‘आर्टिजन कार्ड’ के लाभों, आधुनिक टूल-किट, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मेलों में भागीदारी और विभागीय पोर्टल से जुड़ने की जानकारी साझा की गई। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी श्री विनय कुमार ने स्थानीय कारीगरों के आर्थिक उत्थान हेतु आगामी दीपावली के अवसर पर दीयों और अन्य हस्तनिर्मित उत्पादों की बिक्री एवं प्रदर्शन के लिए अलग स्टॉल उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। आयोजक इंजीनियर सचिन सौरभ ने “हुनर है तो कदर है” का संदेश देते हुए कहा कि पारंपरिक हस्तशिल्प हमारी सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। 'हमारा अखंड भारत सोसायटल फाउंडेशन' के माध्यम से कारीगरों को तकनीक, आधुनिक बाजार और सरकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।धन्यवाद ज्ञापन का कार्य श्री रंजन नोनिया जी ने किया। कार्यक्रम का समापन बांस शिल्प एवं स्थानीय हस्तशिल्प को बढ़ावा देने तथा भविष्य में प्रशिक्षण एवं क्लस्टर विकास में पूर्ण सहयोग के संकल्प के साथ हुआ।4
- चेवाड़ा में अनंत चतुर्दशी पर मंदिरों में उमड़ी भीड़, कलाई में बांधा अनंत धागा। चेवाड़ा में अनंत चतुर्दशी पर मंदिरों में उमड़ी भीड़, कलाई में बांधा अनंत धागा। गौरतलब है कि अनंत चतुर्दशी के अवसर पर शुक्रवार को चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा। सुबह से ही विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। लोगों ने भगवान विष्णु की पूजा कर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पुरोहितों से विधि-विधान के साथ अनंत चतुर्दशी की पूजा कराई। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान को फल, फूल, प्रसाद और अन्य पूजा सामग्री अर्पित की। इसके बाद पुरोहितों ने श्रद्धालुओं की कलाई में अनंत धागा बांधा। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने भी उत्साह के साथ पूजा में भाग लिया। मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। इस दौरान कई मंदिरों में धार्मिक मंत्रोच्चार और पूजा-पाठ से वातावरण भक्तिमय बना रहा।अनंत चतुर्दशी को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखा गया। मान्यता के अनुसार इस दिन अनंत भगवान की पूजा कर कलाई में अनंत सूत्र बांधा जाता है। श्रद्धालुओं ने पूजा के बाद प्रसाद ग्रहण किया और अपने घर लौटे।वहीं, अनंत चतुर्दशी को लेकर चल रहा पूजा-पाठ का कार्यक्रम शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे संपन्न हुआ। पूजा कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ धीरे-धीरे कम होने लगी। धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में दिनभर उत्साह और भक्तिमय माहौल बना रहा।1