logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

देवास जिले के बरोठा थाना क्षेत्र के ग्राम जलोदिया में एक घरेलू विवाद के बाद दर्दनाक वारदात सामने आई है। यहां रविवार देर रात कथित तौर पर शराब के नशे में एक पति ने अपनी पत्नी की लकड़ी के डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद महिला का शव पूरी रात घर में ही पड़ा रहा। सोमवार सुबह जब आरोपी पति ने ग्रामीणों को बताया कि उसकी पत्नी उठ नहीं रही है, तब जाकर इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 और बरोठा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पति छोटेलाल को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका सुनीता बाई और आरोपी छोटेलाल के छह बच्चे हैं। परिजनों के मुताबिक, घटना के समय उनका आठ वर्षीय बेटा घर पर ही मौजूद था, लेकिन माता-पिता के बीच विवाद बढ़ता देख वह डर गया और अपनी मां के मुंहबोले भाई के घर सोने चला गया, जिसके बाद यह वारदात हुई। बरोठा थाना प्रभारी सविता सिंह जाटव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद के बाद हत्या की बात सामने आई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

9 hrs ago
user_Journalist shubham
Journalist shubham
Dewas, Madhya Pradesh•
9 hrs ago

देवास जिले के बरोठा थाना क्षेत्र के ग्राम जलोदिया में एक घरेलू विवाद के बाद दर्दनाक वारदात सामने आई है। यहां रविवार देर रात कथित तौर पर शराब के नशे में एक पति ने अपनी पत्नी की लकड़ी के डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद महिला का शव पूरी रात घर में ही पड़ा रहा। सोमवार सुबह जब आरोपी पति ने ग्रामीणों को बताया कि उसकी पत्नी उठ नहीं रही है, तब जाकर इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 और बरोठा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पति छोटेलाल को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका सुनीता बाई और आरोपी छोटेलाल के छह बच्चे हैं। परिजनों के मुताबिक, घटना के समय उनका आठ वर्षीय बेटा घर पर ही मौजूद था, लेकिन माता-पिता के बीच विवाद बढ़ता देख वह डर गया और अपनी मां के मुंहबोले भाई के घर सोने चला गया, जिसके बाद यह वारदात हुई। बरोठा थाना प्रभारी सविता सिंह जाटव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद के बाद हत्या की बात सामने आई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • इंदौर के राजेंद्र नगर क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने गलती से कचरा गाड़ी में 2 किलो वजन का चांदी का लोटा डाल दिया। कुछ घंटे बीत जाने के बाद जब महिला को अहसास हुआ कि कीमती लोटा कचरे में फेंक दिया गया है, तो पूरे घर में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना के बाद तुरंत स्थानीय पार्षद को मामले की सूचना दी गई है। आगे की पूरी जानकारी वीडियो में देखें।
    1
    इंदौर के राजेंद्र नगर क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने गलती से कचरा गाड़ी में 2 किलो वजन का चांदी का लोटा डाल दिया। कुछ घंटे बीत जाने के बाद जब महिला को अहसास हुआ कि कीमती लोटा कचरे में फेंक दिया गया है, तो पूरे घर में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना के बाद तुरंत स्थानीय पार्षद को मामले की सूचना दी गई है। आगे की पूरी जानकारी वीडियो में देखें।
    user_Aarti Raikwar
    Aarti Raikwar
    Media Consultant मल्हारगंज, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    6 min ago
  • इंदौर की चोइथराम मंडी स्थित देवी अहिल्याबाई होलकर आलू-प्याज मंडी में नई लोधर हम्माल संघ द्वारा पिछले लगभग 40 वर्षों से श्रद्धा और सेवा भाव के साथ भव्य लंगर का आयोजन किया जा रहा है। मोहर्रम के पर्व पर आयोजित होने वाले इस लंगर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं और जागरण में शामिल होने वाले भक्तों का सम्मानपूर्वक स्वागत कर उन्हें प्रसादी ग्रहण कराई जाती है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु और मंडी के हम्माल इस सेवा कार्य में शामिल होकर अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। इस सामाजिक और धार्मिक सेवा के भव्य आयोजन को सफल बनाने में संघ के पूर्व अध्यक्ष रहीस खान और वर्तमान अध्यक्ष नियामत खान के नेतृत्व में पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। इस कार्य में मेहमूद खान, सचिन, जगदीश खांडेवार, कौशल्या, राहुल मेरोगे तथा संगठन मंत्री महमूद भली सहित मंडी के अनेक हम्माल और मजदूर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लंगर में आने वाले श्रद्धालुओं को सुव्यवस्थित तरीके से बैठाकर भोजन प्रसादी वितरित की जाती है। मंडी के मजदूर इस सेवा कार्य को मानवता और सामाजिक समरसता का प्रतीक मानते हुए पूरे उत्साह के साथ अपनी सेवाएं देते हैं।
    1
    इंदौर की चोइथराम मंडी स्थित देवी अहिल्याबाई होलकर आलू-प्याज मंडी में नई लोधर हम्माल संघ द्वारा पिछले लगभग 40 वर्षों से श्रद्धा और सेवा भाव के साथ भव्य लंगर का आयोजन किया जा रहा है। मोहर्रम के पर्व पर आयोजित होने वाले इस लंगर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं और जागरण में शामिल होने वाले भक्तों का सम्मानपूर्वक स्वागत कर उन्हें प्रसादी ग्रहण कराई जाती है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु और मंडी के हम्माल इस सेवा कार्य में शामिल होकर अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

इस सामाजिक और धार्मिक सेवा के भव्य आयोजन को सफल बनाने में संघ के पूर्व अध्यक्ष रहीस खान और वर्तमान अध्यक्ष नियामत खान के नेतृत्व में पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। इस कार्य में मेहमूद खान, सचिन, जगदीश खांडेवार, कौशल्या, राहुल मेरोगे तथा संगठन मंत्री महमूद भली सहित मंडी के अनेक हम्माल और मजदूर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लंगर में आने वाले श्रद्धालुओं को सुव्यवस्थित तरीके से बैठाकर भोजन प्रसादी वितरित की जाती है। मंडी के मजदूर इस सेवा कार्य को मानवता और सामाजिक समरसता का प्रतीक मानते हुए पूरे उत्साह के साथ अपनी सेवाएं देते हैं।
    user_एस. एस. न्यूज सर्विस
    एस. एस. न्यूज सर्विस
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    51 min ago
  • 'प्रदेश खुलासा' के एक विशेष वैचारिक विश्लेषण में देश के बैंकिंग सिस्टम और साठ-गांठ के पूंजीवाद पर सबसे बड़ा आर्थिक खुलासा किया गया है। इस विश्लेषण में देश के बैंकिंग सिस्टम को 'कर्ज का गुब्बारा' बताते हुए तीखे सवाल खड़े किए गए हैं। इसमें उजागर किया गया है कि कैसे आम जनता के पसीने की कमाई के खिलाफ फर्जी डिजिटल नंबरों का खेल चल रहा है और बिना किसी वास्तविक उत्पादन के लोगों के रुपए की क्रय शक्ति को सीधे तौर पर लूटा जा रहा है। इसके साथ ही कॉर्पोरेट 'हेयरकट' और पूंजीपतियों की साठ-गांठ के पूरे तंत्र को सबके सामने लाया गया है।
    1
    'प्रदेश खुलासा' के एक विशेष वैचारिक विश्लेषण में देश के बैंकिंग सिस्टम और साठ-गांठ के पूंजीवाद पर सबसे बड़ा आर्थिक खुलासा किया गया है। इस विश्लेषण में देश के बैंकिंग सिस्टम को 'कर्ज का गुब्बारा' बताते हुए तीखे सवाल खड़े किए गए हैं। इसमें उजागर किया गया है कि कैसे आम जनता के पसीने की कमाई के खिलाफ फर्जी डिजिटल नंबरों का खेल चल रहा है और बिना किसी वास्तविक उत्पादन के लोगों के रुपए की क्रय शक्ति को सीधे तौर पर लूटा जा रहा है। इसके साथ ही कॉर्पोरेट 'हेयरकट' और पूंजीपतियों की साठ-गांठ के पूरे तंत्र को सबके सामने लाया गया है।
    user_प्रदेश खुलासा न्यूज
    प्रदेश खुलासा न्यूज
    Media company इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • इन्दौर के अशोक वाटिका में आयोजित 11वें मूर्ति स्थापना दिवस के अवसर पर पूरा क्षेत्र पूरी तरह से शिवमय हो गया। इस धार्मिक उत्सव के दौरान क्षेत्र में एक भव्य शाही सवारी निकाली गई और साथ ही एक विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस दौरान हर-हर महादेव के गगनभेदी जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
    1
    इन्दौर के अशोक वाटिका में आयोजित 11वें मूर्ति स्थापना दिवस के अवसर पर पूरा क्षेत्र पूरी तरह से शिवमय हो गया। इस धार्मिक उत्सव के दौरान क्षेत्र में एक भव्य शाही सवारी निकाली गई और साथ ही एक विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस दौरान हर-हर महादेव के गगनभेदी जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
    user_राष्ट्रीय भारत न्यूज़ 100
    राष्ट्रीय भारत न्यूज़ 100
    Newspaper publisher Indore, Madhya Pradesh•
    2 hrs ago
  • अति पुलिस आयुक्त श्री आर. के. सिंह ने "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" (Say No to Drugs) अभियान के तहत नागरिकों को एक प्रेरक संदेश दिया है। उन्होंने सचेत किया कि ड्रग्स और किसी भी प्रकार का नशा न केवल एक व्यक्ति का जीवन बर्बाद करता है, बल्कि उसके परिवार, समाज और अंततः पूरे राष्ट्र की नींव को कमजोर कर देता है। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने नागरिकों से नशे से हमेशा दूर रहने और कभी भी ड्रग्स या अन्य नशे का सेवन न करने का संकल्प लेने की अपील की है। उन्होंने समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने पर जोर देते हुए नागरिकों से अपने परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का आग्रह किया है ताकि उन्हें इस विनाशकारी लत से बचाया जा सके। अति पुलिस आयुक्त ने सभी से नशे को "ना" और स्वस्थ, सुरक्षित व उज्ज्वल जीवन को "हाँ" कहने का आह्वान किया है ताकि मिलकर एक नशामुक्त इंदौर और नशामुक्त भारत का निर्माण किया जा सके।
    1
    अति पुलिस आयुक्त श्री आर. के. सिंह ने "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" (Say No to Drugs) अभियान के तहत नागरिकों को एक प्रेरक संदेश दिया है। उन्होंने सचेत किया कि ड्रग्स और किसी भी प्रकार का नशा न केवल एक व्यक्ति का जीवन बर्बाद करता है, बल्कि उसके परिवार, समाज और अंततः पूरे राष्ट्र की नींव को कमजोर कर देता है। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने नागरिकों से नशे से हमेशा दूर रहने और कभी भी ड्रग्स या अन्य नशे का सेवन न करने का संकल्प लेने की अपील की है।

उन्होंने समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने पर जोर देते हुए नागरिकों से अपने परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का आग्रह किया है ताकि उन्हें इस विनाशकारी लत से बचाया जा सके। अति पुलिस आयुक्त ने सभी से नशे को "ना" और स्वस्थ, सुरक्षित व उज्ज्वल जीवन को "हाँ" कहने का आह्वान किया है ताकि मिलकर एक नशामुक्त इंदौर और नशामुक्त भारत का निर्माण किया जा सके।
    user_Naseem Khan
    Naseem Khan
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • देवास जिले के बरोठा थाना क्षेत्र के ग्राम जलोदिया में एक घरेलू विवाद के बाद दर्दनाक वारदात सामने आई है। यहां रविवार देर रात कथित तौर पर शराब के नशे में एक पति ने अपनी पत्नी की लकड़ी के डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद महिला का शव पूरी रात घर में ही पड़ा रहा। सोमवार सुबह जब आरोपी पति ने ग्रामीणों को बताया कि उसकी पत्नी उठ नहीं रही है, तब जाकर इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 और बरोठा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पति छोटेलाल को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका सुनीता बाई और आरोपी छोटेलाल के छह बच्चे हैं। परिजनों के मुताबिक, घटना के समय उनका आठ वर्षीय बेटा घर पर ही मौजूद था, लेकिन माता-पिता के बीच विवाद बढ़ता देख वह डर गया और अपनी मां के मुंहबोले भाई के घर सोने चला गया, जिसके बाद यह वारदात हुई। बरोठा थाना प्रभारी सविता सिंह जाटव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद के बाद हत्या की बात सामने आई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    देवास जिले के बरोठा थाना क्षेत्र के ग्राम जलोदिया में एक घरेलू विवाद के बाद दर्दनाक वारदात सामने आई है। यहां रविवार देर रात कथित तौर पर शराब के नशे में एक पति ने अपनी पत्नी की लकड़ी के डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद महिला का शव पूरी रात घर में ही पड़ा रहा। सोमवार सुबह जब आरोपी पति ने ग्रामीणों को बताया कि उसकी पत्नी उठ नहीं रही है, तब जाकर इस पूरे मामले का खुलासा हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 और बरोठा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पति छोटेलाल को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका सुनीता बाई और आरोपी छोटेलाल के छह बच्चे हैं। परिजनों के मुताबिक, घटना के समय उनका आठ वर्षीय बेटा घर पर ही मौजूद था, लेकिन माता-पिता के बीच विवाद बढ़ता देख वह डर गया और अपनी मां के मुंहबोले भाई के घर सोने चला गया, जिसके बाद यह वारदात हुई।

बरोठा थाना प्रभारी सविता सिंह जाटव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद के बाद हत्या की बात सामने आई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Journalist shubham
    Journalist shubham
    Dewas, Madhya Pradesh•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.