logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एक महीने में 1 लाख सदस्य बनाने का संकल्प: राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी सारण ने शुरू किया महाअभियान छपरा। राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी सारण के तत्वावधान में आज भव्य सदस्यता अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई। पार्टी नेतृत्व ने एक महीने के भीतर 1 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य तय करते हुए इसे संगठन विस्तार की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि यह अभियान गांव-गांव और वार्ड-वार्ड तक चलाया जाएगा। युवाओं, महिलाओं और समाज के सभी वर्गों को जोड़कर संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। पार्टी ने दावा किया कि बढ़ती जनसमर्थन को देखते हुए यह लक्ष्य समय से पहले भी पूरा किया जा सकता है। नेताओं ने कहा कि सदस्यता अभियान के माध्यम से पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो घर-घर जाकर लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम करेंगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में संगठन को सशक्त बनाने और लक्ष्य प्राप्ति का संकल्प लिया। #राष्ट्रीय_लोक_मोर्चा #सदस्यता_अभियान #1लाख_सदस्य #संगठन_विस्तार #राजनीति_समाचार

3 hrs ago
user_BBN MEDIA LIVE NEWS Network
BBN MEDIA LIVE NEWS Network
News Anchor छपरा, सारण, बिहार•
3 hrs ago

एक महीने में 1 लाख सदस्य बनाने का संकल्प: राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी सारण ने शुरू किया महाअभियान छपरा। राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी सारण के तत्वावधान में आज भव्य सदस्यता अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई। पार्टी नेतृत्व ने एक महीने के भीतर 1 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य तय करते हुए इसे संगठन विस्तार की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि यह अभियान गांव-गांव और वार्ड-वार्ड तक चलाया जाएगा। युवाओं, महिलाओं और समाज के सभी वर्गों को जोड़कर संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। पार्टी ने दावा किया कि बढ़ती जनसमर्थन को देखते हुए यह लक्ष्य समय से पहले भी पूरा किया जा सकता है। नेताओं ने कहा कि सदस्यता अभियान के माध्यम से पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो घर-घर जाकर लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम करेंगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में संगठन को सशक्त बनाने और लक्ष्य प्राप्ति का संकल्प लिया। #राष्ट्रीय_लोक_मोर्चा #सदस्यता_अभियान #1लाख_सदस्य #संगठन_विस्तार #राजनीति_समाचार

More news from Bhojpur and nearby areas
  • भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित 'वर्ल्ड एआई समिट' में राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस यूथ विंग के नेताओं द्वारा भारत की छवि धूमिल करने के कुत्सित प्रयास और आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विरुद्ध की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में आज भोजपुर में जिलाध्यक्ष श्री विशुद्ध बिभु जैन के नेतृत्व में युवा मोर्चा द्वारा राहुल गांधी का पुतला फूका गया। जिसमें मुख्य रूप से भोजपुर जिला अध्यक्ष दुर्गाराज जी निर्देशन में पुतला दहन हुआ इसमें जिला प्रभारी राजेश सिंहा,नमो ऐप प्रदेश स्नोजक रितेश रंजन,धर्मेंद्र सिंह ,सूर्यकांत पांडे,सुष्मलता,मधु मिश्रा ,वंदना राजवंशी,अशोक सिंह,रॉबिन कुशवाहा,विष्णु मिश्रा, हर्ष राज मंगलम,अंकित राव,वीरेंद्र,जी, निशांत सिंह सेंगर,शक्ति श्रीवास्तव,प्रमोद मुखिया, चंद्र प्रकाश मिश्रा,जयंत किशोर,नीरज सिंह,अजीत पांडे,सुनील श्रीवास्तव,इशू प्रकाश,सोनू पांडे,रितेश कुमार वर्मा,ओर बहुत से कार्यकर्ता उपस्थिति थे जिसकी जानकारी मीडिया प्रभारी अरिहंत विजय जैन ने दी
    4
    भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित 'वर्ल्ड एआई समिट' में राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस यूथ विंग के नेताओं द्वारा भारत की छवि धूमिल करने के कुत्सित प्रयास और आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विरुद्ध की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में आज भोजपुर में जिलाध्यक्ष श्री विशुद्ध बिभु जैन के नेतृत्व में युवा मोर्चा द्वारा राहुल गांधी का पुतला फूका गया। जिसमें मुख्य रूप से भोजपुर जिला अध्यक्ष दुर्गाराज जी निर्देशन में पुतला दहन हुआ इसमें जिला प्रभारी राजेश सिंहा,नमो ऐप प्रदेश स्नोजक रितेश रंजन,धर्मेंद्र सिंह ,सूर्यकांत पांडे,सुष्मलता,मधु मिश्रा ,वंदना राजवंशी,अशोक सिंह,रॉबिन कुशवाहा,विष्णु मिश्रा, हर्ष राज मंगलम,अंकित राव,वीरेंद्र,जी, निशांत सिंह सेंगर,शक्ति श्रीवास्तव,प्रमोद मुखिया, चंद्र प्रकाश मिश्रा,जयंत किशोर,नीरज सिंह,अजीत पांडे,सुनील श्रीवास्तव,इशू प्रकाश,सोनू पांडे,रितेश कुमार वर्मा,ओर बहुत से कार्यकर्ता उपस्थिति थे जिसकी जानकारी मीडिया प्रभारी अरिहंत विजय जैन ने दी
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    Arrah, Bhojpur•
    10 hrs ago
  • आरा। बिहार के भोजपुर जिले में लगातार कई दिनों से चोरों ने आतंक मचा रखा है,वही एक बार फिर आरा में बेखौफ चोरों ने एक बंद घर को अपना निशाना बनाया है। 1.30 लाख कैश समेत सोने-चांदी के गहने ले उड़े। घटना नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा हाउसिंग रामनगर मोहल्ले की है। जहां पीड़ित गृहस्वामी नवीन कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए थाने में आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को पूरे परिवार के साथ घर में ताला बंद कर नाला रोड स्थित अपनी मौसी के घर गए हुए थे। वापस लौटा तो ताला टूटा हुआ मिला। यह देख परिजनों के होश उड़ गए। कमरों में सामान पूरी तरह अस्त-व्यस्त पड़ा था। चोरों ने गोदरेज, अलमारी और बक्से को तोड़कर उसमें रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। मां और पत्नी के गहने की चोरी हुई है इसके अलावा घर में रखे करीब 1.30 लाख कैश भी ले उड़े।सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते कुछ दिनों से इस इलाके में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है, जिससे असुरक्षा की भावना गहराती जा रही है। रात्रि गश्ती बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की जा रही है।जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके। नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी कर लिया जाएगा।
    3
    आरा। बिहार के भोजपुर जिले में लगातार कई दिनों से चोरों ने आतंक मचा रखा है,वही  एक बार फिर आरा में बेखौफ चोरों ने एक बंद घर को अपना निशाना बनाया है। 1.30 लाख कैश समेत सोने-चांदी के गहने ले उड़े। घटना नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा हाउसिंग रामनगर मोहल्ले की है। जहां पीड़ित गृहस्वामी नवीन कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए थाने में आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को पूरे परिवार के साथ घर में ताला बंद कर नाला रोड स्थित अपनी मौसी के घर गए हुए थे। वापस लौटा तो ताला टूटा हुआ मिला। यह देख परिजनों के होश उड़ गए। कमरों में सामान पूरी तरह अस्त-व्यस्त पड़ा था। चोरों ने गोदरेज, अलमारी और बक्से को तोड़कर उसमें रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। मां और पत्नी के गहने की चोरी हुई है इसके अलावा घर में रखे करीब 1.30 लाख कैश भी ले उड़े।सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते कुछ दिनों से इस इलाके में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है, जिससे असुरक्षा की भावना गहराती जा रही है। रात्रि गश्ती बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की जा रही है।जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके। नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी कर लिया जाएगा।
    user_Jitendra Kumar
    Jitendra Kumar
    Photographer आरा, भोजपुर, बिहार•
    12 hrs ago
  • Post by HUM AAPKI SOCH NEWS
    1
    Post by HUM AAPKI SOCH NEWS
    user_HUM AAPKI SOCH NEWS
    HUM AAPKI SOCH NEWS
    Classified ads newspaper publisher आरा, भोजपुर, बिहार•
    18 hrs ago
  • जम कर बिहार शराब पीं रहा है मगर सरकार क़ो दिख नही रहा है
    9
    जम कर बिहार शराब पीं रहा है मगर सरकार क़ो दिख नही रहा है
    user_आर के शर्मा
    आर के शर्मा
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    18 hrs ago
  • Avinash (Toofan) Reena Bari Mata Mata Maa Shorts Movise - Suhagrat
    1
    Avinash (Toofan) Reena Bari Mata Mata Maa Shorts Movise - Suhagrat
    user_MrX
    MrX
    Business park दीनापुर-कम-खगौल, पटना, बिहार•
    3 hrs ago
  • Post by N BHARAT NEWS 365
    1
    Post by N BHARAT NEWS 365
    user_N BHARAT NEWS 365
    N BHARAT NEWS 365
    फुलवारी, पटना, बिहार•
    4 hrs ago
  • विवेकानंद इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में गूंजा प्रतिभा का संगम, सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल रहे विशिष्ट अतिथि । छपरा। Vivekanand International Public School में आयोजित “वार्षिकोत्सव दिवस” समारोह हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण महाराजगंज के सांसद Janardan Singh Sigriwal की उपस्थिति रही, जिन्होंने बतौर विशिष्ट अतिथि समारोह की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। देशभक्ति गीत, नृत्य, नाटक और समूहगान ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया। अपने संबोधन में सांसद श्री सिग्रीवाल ने कहा कि वार्षिकोत्सव जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का आधार होते हैं। उन्होंने छात्रों को अनुशासन, मेहनत और संस्कार के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। विद्यालय प्रबंधन ने उन्हें स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। विद्यालय के प्राचार्य ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए वर्षभर की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला तथा अभिभावकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। #VivekanandInternationalPublicSchool #वार्षिकोत्सव2026 #JanardanSinghSigriwal #महाराजगंज #SchoolAnnualFunction #छात्र_प्रतिभा #सांस्कृतिक_कार्यक्रम #educationnewsupdates #bbnmedialive
    1
    विवेकानंद इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में गूंजा प्रतिभा का संगम, सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल रहे विशिष्ट अतिथि ।
छपरा। Vivekanand International Public School में आयोजित “वार्षिकोत्सव दिवस” समारोह हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण महाराजगंज के सांसद Janardan Singh Sigriwal की उपस्थिति रही, जिन्होंने बतौर विशिष्ट अतिथि समारोह की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। देशभक्ति गीत, नृत्य, नाटक और समूहगान ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया।
अपने संबोधन में सांसद श्री सिग्रीवाल ने कहा कि वार्षिकोत्सव जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का आधार होते हैं। उन्होंने छात्रों को अनुशासन, मेहनत और संस्कार के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। विद्यालय प्रबंधन ने उन्हें स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
विद्यालय के प्राचार्य ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए वर्षभर की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला तथा अभिभावकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
#VivekanandInternationalPublicSchool #वार्षिकोत्सव2026
#JanardanSinghSigriwal
#महाराजगंज
#SchoolAnnualFunction
#छात्र_प्रतिभा
#सांस्कृतिक_कार्यक्रम
#educationnewsupdates #bbnmedialive
    user_BBN MEDIA LIVE NEWS Network
    BBN MEDIA LIVE NEWS Network
    News Anchor छपरा, सारण, बिहार•
    4 hrs ago
  • आरा के सदर प्रखंड अंतर्गत मखदुमपुर-डुमरा पंचायत में कथित विकास योजनाओं में गड़बड़ी की शिकायत के बाद आज अधिकारियों की एक टीम ने औचक निरीक्षण किया। ग्रामीणों की ओर से लंबे समय से यह आरोप लगाया जा रहा था लकि कई योजनाएं कागज़ पर पूरी दिखा दी गईं, जबकि ज़मीन पर उनका कोई अस्तित्व नहीं है। इसी मामले में बड़का डुमरा गांव निवासी बिट्टू कुमार सिंह ने पंचायती राज विभाग और जिला पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी। आवेदन में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया कि बड़का डुमरा वार्ड संख्या-3 में योजना संख्या-10/2020-21 के तहत नाली निर्माण दिखाकर राशि की निकासी कर ली गई, जबकि मौके पर नाली का निर्माण हुआ ही नहीं। शिकायत में मुखिया और पंचायत सचिव पर पैसे की बंदरबांट का आरोप लगाया गया। आवेदन के आधार पर राज्य स्तरीय जांच दल का गठन किया गया। टीम में विशेष कार्य पदाधिकारी श्रीमती राजेश्वरी (अध्यक्ष), जिला क्वालिटी मॉनिटर कैमूर श्री जंगबहादुर सिंह (सदस्य) तथा प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी श्री निखिल राज (सदस्य) शामिल रहे। टीम ने संबंधित स्थल पर पहुंचकर भौतिक सत्यापन किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि जिस कार्य को पूर्ण दिखाया गया है, वह जमीन पर नहीं मिला या आंशिक रूप से ही दिखाई दिया। अधिकारियों ने कहा कि सभी अभिलेखों और माप पुस्तिका की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को भेजी जाएगी, जिसके बाद ही तय होगा कि यह लापरवाही है या घोटाला। मखदुमपुर डुमरा पंचायत में हुए कई घोटालों में एक सफेदपोश व्यक्ति का भी नाम ग्रामीण दबे जुबान ले रहे है.ग्रामीणों का कहना है सदर प्रखंड के कुर्सी पर दावा करने वाले एक जनप्रतिधि है उनके इसारे पर ही कई घोटालो को अंजाम दिया गया है
    1
    आरा के सदर प्रखंड अंतर्गत मखदुमपुर-डुमरा पंचायत में कथित विकास योजनाओं में गड़बड़ी की शिकायत के बाद आज अधिकारियों की एक टीम ने औचक निरीक्षण किया। ग्रामीणों की ओर से लंबे समय से यह आरोप लगाया जा रहा था लकि कई योजनाएं कागज़ पर पूरी दिखा दी गईं, जबकि ज़मीन पर उनका कोई अस्तित्व नहीं है।
इसी मामले में बड़का डुमरा गांव निवासी बिट्टू कुमार सिंह ने पंचायती राज विभाग और जिला पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी। आवेदन में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया कि बड़का डुमरा वार्ड संख्या-3 में योजना संख्या-10/2020-21 के तहत नाली निर्माण दिखाकर राशि की निकासी कर ली गई, जबकि मौके पर नाली का निर्माण हुआ ही नहीं। शिकायत में मुखिया और पंचायत सचिव पर पैसे की बंदरबांट का आरोप लगाया गया।
आवेदन के आधार पर राज्य स्तरीय जांच दल का गठन किया गया। टीम में विशेष कार्य पदाधिकारी श्रीमती राजेश्वरी (अध्यक्ष), जिला क्वालिटी मॉनिटर कैमूर श्री जंगबहादुर सिंह (सदस्य) तथा प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी श्री निखिल राज (सदस्य) शामिल रहे। टीम ने संबंधित स्थल पर पहुंचकर भौतिक सत्यापन किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि जिस कार्य को पूर्ण दिखाया गया है, वह जमीन पर नहीं मिला या आंशिक रूप से ही दिखाई दिया। अधिकारियों ने कहा कि सभी अभिलेखों और माप पुस्तिका की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को भेजी जाएगी, जिसके बाद ही तय होगा कि यह लापरवाही है या घोटाला।
मखदुमपुर डुमरा पंचायत में हुए कई घोटालों में एक सफेदपोश व्यक्ति का भी नाम ग्रामीण दबे जुबान ले रहे है.ग्रामीणों का कहना है सदर प्रखंड के कुर्सी पर दावा करने वाले एक जनप्रतिधि है उनके इसारे पर ही कई घोटालो को अंजाम दिया गया है
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    Arrah, Bhojpur•
    18 hrs ago
  • Post by HUM AAPKI SOCH NEWS
    1
    Post by HUM AAPKI SOCH NEWS
    user_HUM AAPKI SOCH NEWS
    HUM AAPKI SOCH NEWS
    Classified ads newspaper publisher Arrah, Bhojpur•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.