जनसुनवाई में 194 आवेदनों पर कार्रवाई, कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश। जनसुनवाई में 194 आवेदनों पर कार्रवाई, कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश नमस्कार, आप देख रहे हैं आवाज मध्य प्रदेश न्यूज 24 और मैं हूं आपका साथ सोनू प्रजापति । आज की बड़ी खबर सागर से, जहां जनसुनवाई में 194 आवेदनों पर कार्रवाई, कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। सागर कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में आज 194 आवेदनों पर सुनवाई करते हुए उनके निराकरण के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने स्वयं उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री अविनाश रावत, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती आरती यादव और श्रीमती राजनंदनी शर्मा सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे। राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली इस जनसुनवाई में जिलेभर से लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जिनमें राजस्व, पेंशन, आवास, बिजली-पानी सहित विभिन्न विभागों से जुड़े मामले शामिल रहे। कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर और तय समय-सीमा में सुनिश्चित किया जाए। अपने आस पास के क्षेत्र की ताजा एवं अपडेट खबरों को पाने के लिए बने रहिए आवाज मध्यप्रदेश न्यूज़ 24 के साथ

- पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में यातायात नियमों के पालन एवं यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिये उल्लंघनकर्ताओं के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। दो-पहिया वाहन चालकों द्वारा अपनी मोटरसाईकल में तेज आवाज वाले मॉडिफाईड साईलेंसर लगाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने की शिकायतें लगातार सामने आ रही थी । यातायात पुलिस एवं गाडरवारा पुलिस के द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध लगातार चालानी कार्यवाही कर मंगलवार मॉडिफाईड साईलेंसर नस्तीकरण कर यातायात नियमों की समझाइए दी गई1
- नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लोन के नाम पर ठगी करने वाला दिल्ली का शातिर 'क्रिकेटर' गिरफ्तार1
- Post by कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली1
- https://shuru.co.in/dl/3AZSQn पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीणा के नेतृत्व में चलाया गया अभियान ठगी का अंतरराष्ट्रीय युवक को दिल्ली से किया गिरफ्तार4
- देसी गांव के छोरा झिला सागर मध्य प्रदेश एमपी 151
- लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला अंतरराज्यीय ठग गिरफ्तार नरसिंहपुर पुलिस ने लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय शातिर आरोपी देवकीनंदन कपूर उर्फ देव (नई दिल्ली) को गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी बैंक-फाइनेंस कंपनी के पोस्टर लगाकर लोगों को झांसे में लेता था और बीमा, जीएसटी, डीडी, खाता परिवर्तन व लोन फीस के नाम पर पैसे वसूलता था। नरसिंहपुर निवासी ओंकार प्रसाद चौधरी से आरोपी ने लगभग 93,900 रुपये की ठगी की थी। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी को दिल्ली से पकड़ा। जांच में सामने आया कि वह कॉल सेंटर के माध्यम से फर्जी नामों से लोगों को कॉल कराता था तथा ठगी की रकम अन्य लोगों के खातों में ट्रांसफर कराता था। पुलिस ने आरोपी से 10 चेकबुक, 10 पासबुक, 7 एटीएम कार्ड सहित अन्य सामग्री जब्त की है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है। 🚔💻3
- Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"1
- EXPRESS MP CG NEWS का बड़ा असर: दिव्यांग से रिश्वत मांगने वाली फाइनेंस कंपनी झुकी, 4 दिन में मिला लोन का चेक नरसिंहपुर, भ्रष्टाचार और तानाशाही के खिलाफ EXPRESS MP CG news की खबर का एक बार फिर बड़ा असर देखने को मिला है। नरसिंहपुर में एक दिव्यांग की मजबूरी का फायदा उठाकर रिश्वत मांगने वाली 'गृहम् हाउसिंग फाइनेंस' कंपनी को आखिरकार घुटने टेकने पड़े। खबर प्रकाशित होने के मात्र 4 दिनों के भीतर पीड़ित दिव्यांग सुनील लोधी को उनके लोन का चेक सौंप दिया गया है। क्या था मामला? कंदेली निवासी सुनील लोधी, जो दोनों पैरों से दिव्यांग हैं, अपने सपनों का घर बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। उन्होंने 'गृहम् हाउसिंग फाइनेंस' से ₹6,39,684 का लोन पास कराया था। लेकिन आरोप है कि शाखा प्रबंधक मुकेश पटेल और कर्मचारी मोहन चौधरी व संदीप पटेल ने मानवता को ताक पर रखकर इस दिव्यांग व्यक्ति से ₹50,000 की अतिरिक्त रिश्वत की मांग की थी। सुनील ने बताया था कि आरोपियों ने चेक देने के बदले साफ कह दिया था कि— "चाहे कहीं भी शिकायत कर दो, बिना पैसे दिए चेक नहीं मिलेगा।" पहले ही फाइल चार्ज के नाम पर ₹50,000 गंवा चुके सुनील ने हिम्मत नहीं हारी और पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। EXPRESS MP CG news ने इस संवेदनशील मामले को प्रमुखता से उठाया और प्रशासन व जनता के सामने फाइनेंस कंपनी की मनमानी को उजागर किया। खबर चलते ही प्रशासन सक्रिय हुआ और कंपनी के अधिकारियों पर दबाव बना। नतीजा यह रहा कि जो कर्मचारी कल तक "किसी से न डरने" की धमकी दे रहे थे, उन्हें 4 दिन के अंदर पीड़ित को बुलाकर चेक सौंपना पड़ा। यह जीत न केवल सुनील लोधी की है, बल्कि उस हर आम आदमी की है जो सिस्टम में बैठे भ्रष्ट अधिकारियों से लड़ रहा है। हालांकि चेक मिल चुका है, लेकिन क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों का कहना है कि ऐसे दोषी कर्मचारियों पर कड़ी विभागीय और कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में किसी अन्य गरीब या दिव्यांग को परेशान न किया जा सके।1
- आजादी के अमृत महोत्सव और देशभक्ति के बड़े-बड़े दावों के बीच जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। एक ओर सरकारें शहीदों के सम्मान में कसीदे पढ़ती हैं, वहीं दूसरी ओर एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का शहीद स्मारक बनवाने के लिए एक महिला सरपंच पिछले दो साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रही है।मामला गोटेगांव जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत बौछार का है, जहाँ सरपंच अनिता श्रीवास्तव ने गांव के महान स्वतंत्रता सेनानी जो 1930 में शहीद हुए थे जिनका नाम जठठा काछी हैं।उनकी की स्मृति में स्मारक बनाने का संकल्प लिया है। लेकिन प्रशासनिक बाधाओं ने इस नेक काम को अधर में लटका दिया है। सरपंच का आरोप है कि वह जिला मुख्यालय से लेकर तहसील तक कई बार आवेदन दे चुकी हैं, लेकिन अधिकारियों की ओर से अब तक अनापत्ति प्रमाण पत्र और तकनीकी सहमति नहीं मिल पाई है।वही कलेक्टर ने जांच करवाने की बात कहकर सरपंच को फिर से टाल दिया जिससे कही न कही महिला सरपंच भी आहत है।1