जमुई में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, 9 मई को होगा आयोजन.... जमुई में 9 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप सिंह की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को लंबित मामलों की पहचान करने, संबंधित पक्षों को समय पर नोटिस भेजने और आम जनता के बीच जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए गए। जिला जज ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत एक प्रभावी मंच है, जहां आपसी सहमति से मामलों का त्वरित और निःशुल्क निष्पादन किया जाता है। इससे लोगों को शीघ्र न्याय मिलने के साथ-साथ न्यायालयों में लंबित मामलों का बोझ भी कम होता है। टैग: #JamuiNews #LokAdalat #LegalService #NationalLokAdalat #BiharNews #Judiciary #LegalAwareness #CourtNews #PublicService #JusticeForAll #LatestNews #HindiNews #LocalNews #LawAndOrder #Awareness
जमुई में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, 9 मई को होगा आयोजन.... जमुई में 9 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप सिंह की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को लंबित मामलों की पहचान करने, संबंधित पक्षों को समय पर नोटिस भेजने और आम जनता के बीच जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए गए। जिला जज ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत एक प्रभावी मंच है, जहां आपसी सहमति से मामलों का त्वरित और निःशुल्क निष्पादन किया जाता है। इससे लोगों को शीघ्र न्याय मिलने के साथ-साथ न्यायालयों में लंबित मामलों का बोझ भी कम होता है। टैग: #JamuiNews #LokAdalat #LegalService #NationalLokAdalat #BiharNews #Judiciary #LegalAwareness #CourtNews #PublicService #JusticeForAll #LatestNews #HindiNews #LocalNews #LawAndOrder #Awareness
- मेरा नाम सुबोध कुमार है, मैं आयुष मंत्रालय के आरसीएफसी विभाग में टेक्निकल असिस्टेंट हूँ और मैं काला धतूरा के उपयोगी गुणों की जानकारी साझा करता हूँ।1
- सम्राट चौधरी जी के मुख्यमंत्री बनने पर चेवाड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा हनुमान मंदिर में सामूहिक पूजन एवं सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित_* शेखपुरा: देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर चलाए जा रहे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत आज शेखपुरा जिले के चेवाड़ा प्रखंड में भारतीय जनता पार्टी शेखपुरा के कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की गई। सबसे पहले चेवाड़ा चौक स्थित हनुमान मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक पूजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रार्थना की तथा तत्पश्चात मिठाई बांटकर अपनी खुशी व्यक्त की । इस अवसर पर “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद”, “नरेंद्र मोदी जिंदाबाद” एवं “सम्राट चौधरी जिंदाबाद” के गगनभेदी नारे लगाए गए। इसके उपरांत चेवाड़ा प्रखंड स्थित डॉक्टर श्रीकृष्ण सिंह उच्च विद्यालय परिसर में सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा प्रदेश में स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री के रूप में श्री सम्राट चौधरी जी के शपथ ग्रहण के उपलक्ष्य में हरित संकल्प को सशक्त करना रहा। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय परिसर में पीपल, फलदार एवं छायादार वृक्षों का रोपण किया गया। वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण संतुलन बनाए रखने एवं आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में चेवाड़ा नगर पंचायत के मुख्य पार्षद श्री लड्डू पहलवान जी एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अशोक कुमार जी उपस्थित रहे। मीडिया को संबोधित करते हुए इंजीनियर सचिन सौरभ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है और “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत जिले के प्रत्येक मंडल में निरंतर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी के लिए गर्व का क्षण है कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार बिहार में भाजपा का मुख्यमंत्री बना है। यह उपलब्धि अटल बिहारी वाजपेई जी, कैलाशपति मिश्र जी, सी. पी. ठाकुर जी एवं सुशील कुमार मोदी जी जैसे महान नेताओं के वर्षों के संघर्ष और संगठनात्मक मजबूती का परिणाम है तथा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी को उनके यशस्वी कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दीं, मंडल अध्यक्ष मंटू चौरसिया ने कहा कि सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने से विकसित बिहार का सपना साकार होगा।वहीं निवर्तमान मंडल अध्यक्ष रणजीत चौहान ने कहा कि सम्राट जी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता और भी अधिक समर्पण के साथ अंत्योदय के सिद्धांत पर चलकर जनसेवा करेंगे। इस अवसर पर नमो ऐप के क्षेत्रीय प्रभारी इंजीनियर सचिन सौरभ, मंडल अध्यक्ष मंटू चौरसिया, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष रणजीत चौहान, उपचेयरमैन विनोद साव,हरेराम पासवान ,अमित कुमार, नीरज कुमार, प्रशांत भूषण, राजीव गुप्ता ,दिलीप साव एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।4
- तारापुर थाना क्षेत्र के पढ़भरा गांव में गुरुवार की संध्या एक महिला कीटनाशक सेवन से मौत हो गई। मृतका की पहचान दीपक दास की 30 वर्षीय पत्नी राधा देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, राधा देवी ने घर में रखे सल्फास का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने भागलपुर रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष राज कुमार पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया गया है। पति ने बताया कि घटना के समय वह बाजार में थे। पुलिस के अनुसार फोरेंसिक जांच कराई गई है और मामले की जांच जारी है। मृतका के पांच पुत्री व एक पुत्र हैं।1
- Post by कुमार सुबिद1
- नकली भागवान के फेरा में, बिहार राज्य के, 40% इंसान का जीवन है, अंधेरा में, BLCP ITS ASHOK SAMRAT1
- LPG gas nahin milane Karan chai electric chulha1
- Post by कुमार सुबिद1
- Post by S.K SINGH1
- Convention on Aviation & Aerospace Safety and Quality ... एविएशन विशेषज्ञ और पूर्व सैन्य अधिकारियों ने रखे विचार, एयर मार्शल जीएस बेदी, ग्रुप कैप्टन सुशील भाटिया और ग्रुप कैप्टन प्रेमवीर सिंह ने किया सम्मानित, सम्मेलन में बनी सुझाव रिपोर्ट केन्द्र सरकार को सौंपी जाएगी..... देखिए राजपथ न्यूज़ पर....1