*सेमरिया: बेलरी बाबइया में आगजनी से गरीब परिवार बेघर, समाजसेवी संजय द्विवेदी ने बढ़ाया मदद का हाथ* रीवा जिले के सेमरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेलरी बाबइया में विगत दिनों श्री अशोक तिवारी के घर भीषण आगजनी की घटना में पूरा परिवार बेघर हो गया। बिजली की एक चिंगारी से लगी आग ने घर-गृहस्थी, नगदी, बर्तन और बेटी की शादी के लिए रखे गहने तक जलाकर खाक कर दिए। घटना की जानकारी मिलते ही आज युवा समाजसेवी संजय द्विवेदी पीड़ित परिवारों के बीच पहुँचे। उन्होंने दुःख की इस घड़ी में परिवार का हाल-चाल जाना, ढांढस बंधाया और अपनी ओर से तत्काल निजी आर्थिक सहायता प्रदान की। श्री द्विवेदी ने परिवार को आगे भी हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। मौके का दृश्य देखकर उपस्थित लोगों का हृदय भर आया। जली हुई गृहस्थी और मायूस चेहरों को देख श्री द्विवेदी ने कहा, "जब एक गरीब का घर जलता है तो सिर्फ दीवारें नहीं, पूरी जिंदगी बिखर जाती है। इस आग ने परिवार के सपने भी जला दिए। राख के ढेरों में दबी उम्मीदों को फिर से जगाना ही हमारा धर्म है।" ग्रामीणों ने बताया कि आग में पीड़ित परिवार की जिंदगी भर की कमाई स्वाहा हो गई है। प्रशासन से भी पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग उठ रही है।

- Post by उमेश पाठक सेमरिया रीवा1
- Post by Deepesh Pandey Dist Chief Director ACFI Rewa1
- आ गया बंगाल का महाएक्जिट पोल ध्वस्त हुआ भाजपा का अभेद किला?1
- Post by Bolti Divare1
- Post by Abhishek Pandey1
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह में अव्यवस्था, जनप्रतिनिधियों में रोष अमरपाटन जनपद पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में बैठने की व्यवस्था न होने पर उठे सवाल2
- टिकट क्लर्क’ पर Scam का दावा करती है कि क्लर्क ने 1000 रुपये के बदले उसे टिकट भी नहीं दिया है।1
- Post by Deepesh Pandey Dist Chief Director ACFI Rewa1
- CLBP SYSTEM PVT LTD BUSINESS BUDDES ONLINE FUTURE DIGITAL ASSETS FDA BPAY ME RAJISTESAN kre Apna bhabish ujjal banaye 👎 contact number 92008810981