Shuru
Apke Nagar Ki App…
ग्राम पंचायत घोरहा देवतालाब जिला मऊगंज जनपद पंचायत मऊगंज ग्राम पंचायत घोरहा देवतालाब जिला मऊगंज जनपद पंचायत मऊगंज
Rajesh Saket
ग्राम पंचायत घोरहा देवतालाब जिला मऊगंज जनपद पंचायत मऊगंज ग्राम पंचायत घोरहा देवतालाब जिला मऊगंज जनपद पंचायत मऊगंज
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- ग्राम पंचायत घोरहा देवतालाब जिला मऊगंज जनपद पंचायत मऊगंज ग्राम पंचायत घोरहा देवतालाब जिला मऊगंज जनपद पंचायत मऊगंज1
- आज जनपद पंचायत गंगेव की तिवनी, मढ़ी, सहेवा एवं बांस ग्राम पंचायतों में श्रमदान के साथ स्वच्छता अभियान चलाया गया। “हर रविवार श्रमदान, स्वच्छता बने जनअभियान” के संदेश के साथ ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।1
- *सवर्ण समाज के मुद्दों पर आवाज न उठाने वाले नेताओं का होगा पिंडदान, निकलेगी अंतिम यात्रा* रीवा। सवर्ण समाज के मुद्दों को लेकर रीवा में एक अनोखे विरोध कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज युवा मोर्चा मध्यप्रदेश के प्रदेश सचिव पंडित सतीश चौबे ने कहा है कि सवर्ण समाज के जिन नेताओं ने अब तक समाज से जुड़े मुद्दों पर आवाज नहीं उठाई,उनका प्रतीकात्मक पिंडदान किया जाएगा और अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। सतीश चौबे के अनुसार यूजीसी,एससी-एसटी एक्ट, आरक्षण सहित सवर्ण समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर कई बार आवाज उठाने की जरूरत महसूस हुई,लेकिन समाज के राजनीतिक प्रतिनिधियों की ओर से अपेक्षित स्तर पर आवाज नहीं उठाई गई। इसी के विरोध में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने सवर्ण समाज के लोगों से बड़ी संख्या में विवेकानंद पार्क पहुंचने की अपील की है, जहां से प्रतीकात्मक अंतिम यात्रा निकाली जाएगी और पिंडदान कार्यक्रम किया जाएगा। सतीश चौबे ने कहा कि जिस तरह विभिन्न समाजों के नेता अपने-अपने समाज के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं, उसी तरह सवर्ण समाज के नेताओं को भी समाज की समस्याओं और मांगों को राजनीतिक एवं सार्वजनिक मंचों पर मजबूती से उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम सवर्ण समाज के नेताओं को उनकी सामाजिक जिम्मेदारी का अहसास कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है।1
- चीता प्रोजेक्ट में जुड़ रहा नया अध्याय कूनो से गांधी सागर पहुंचेगी सीसीबी-2 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सीसीबी-2 को गांधी सागर में छोड़ेंगे चीता प्रोजेक्ट में जुड़ रहा नया अध्याय कूनो से गांधी सागर पहुंचेगी सीसीबी-2 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सीसीबी-2 को गांधी सागर में छोड़ेंगे 🗓️20 सितंबर 20261
- चिल्ला गौहानी में सरकारी हैंड पंप बने शोपीस मरम्मत की आस में वीरान सरकारी सिस्टम लाचार चिल्ला गौहानी जसरा एक तरफ सरकार हर घर नल-जल योजना का दावा कर रही है, तो वहीं दूसरी तरफ जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। जसरा ब्लॉक के चिल्ला गौहानी गांव में लगे सरकारी हैंडपंप महीनों से खराब पड़े हैं। मरम्मत की आस में हैंडपंप वीरान पड़े हैं और सरकारी विभाग बनवाने में पूरी तरह लाचार नजर आ रहा है।ग्रामीण बूंद-बूंद पानी को तरस रहे अधिकारी लाचार गांव में लगभग आधा दर्जन से अधिक सरकारी हैंडपंप खराब पड़े हैं। हैंडपंपों के नल से पानी आना तो दूर, हैंडल तक टूटे पड़े हैं। चिल्ला गौहानी जैसे गांव में जहां अभी भी लोग पीने के पानी के लिए हैंडपंपों पर ही निर्भर हैं, वहां हैंडपंप खराब होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है गर्मी के इस मौसम में महिलाओं को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार सचिव से लेकर जल निगम और ब्लॉक के अधिकारियों तक शिकायत की गई, लेकिन सिर्फ आश्वासन मिला, समाधान नहीं। विभाग की लापरवाही उजागर स्थानीय लोगों का आरोप है कि सरकारी विभाग केवल कागजों में मरम्मत दिखा रहा हैं, लेकिन मौके पर हैंडपंप आज भी खराब पड़े हैं। लाखों रुपये खर्च कर लगाए गए हैंडपंप रखरखाव के अभाव में कबाड़ बनते जा रहे हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और खंड विकास अधिकारी जसरा से मांग की है कि जल्द से जल्द गांव के सभी खराब हैंडपंपों की मरम्मत कराई जाए, ताकि ग्रामीणों को पीने के पानी की किल्लत से निजात मिल सके।1
- बनका गांव में बीती रात भैंस चोरी करते समय चोर को ग्रामीणों ने दबोचा। बनका गांव में बीती रात भैंस चोरी करते समय चोर को ग्रामीणों ने दबोचा _एक भैंस चोरी कर भाग रहे डीसीएम चालक को गौहनिया में पीछा कर पकड़ा, दूसरा चोर अंधेरे में फरार_ *प्रयागराज (कौंधियारा - बनका)।* बनका सेमरी गांव निवासी बाबा टेलर पटेल पुत्र सीता राम के घर के पास नहर किनारे बंधी भैंस को रविवार की बीती रात लगभग 12 बजे चोरी करने की कोशिश की गई। ग्रामीणों ने सक्रियता दिखाते हुए भैंस चोरी करते समय एक आरोपी को रंगे हाथ दबोच लिया, जबकि अन्य चोर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। ग्रामीणों ने बताया कि एक भैंस की चोरी करके भाग रहे डीसीएम चालक को बाइक से पीछा करके गौहनिया में पकड़ लिया गया। उसी जगह दूसरी भैंस की चोरी के दौरान दूसरे चोर को भी धर दबोचा गया। पकड़े गए चोर से ग्रामीण मौके पर ही पूछताछ कर रहे हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।1
- हरिद्वार की गलियों में एक मगरमच्छ टहलने निकला, तो हर कोई उसे कैप्चर करने लगा।मामला बहादराबाद क्षेत्र स्थित रूहलकी अंडरपास के पास का है। हरिद्वार की गलियों में एक मगरमच्छ टहलने निकला, तो हर कोई उसे कैप्चर करने लगा।मामला बहादराबाद क्षेत्र स्थित रूहलकी अंडरपास के पास का है।1
- मध्यप्रदेश से जुड़ी आज की बड़ी खबरें देखिए, #जनसंपर्क_खबरें मध्यप्रदेश से जुड़ी आज की बड़ी खबरें देखिए, #जनसंपर्क_खबरें 🗓️ 19 सितम्बर 2026 ➡️पॉडकास्ट पर सुनें #जनसंपर्क_खबरें 👇1