सभी किसान भाई-बहनों को नमस्कार प्रणाम। मुझे बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता है कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी 13 मार्च को माँ कामाख्या की पावन भूमि गुवाहाटी से देशभर के 9.32 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पीएम किसान निधि की 22वीं किश्त के रूप में ₹18,640 करोड़ से अधिक की राशि हस्तांतरित करेंगे। यह राशि मेहनत का मान, माटी का सम्मान और किसान के भविष्य का भरोसा है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के ओजस्वी नेतृत्व में यह योजना 'समृद्धि, सशक्तिकरण और सुशासन' का वह पावन त्रिवेणी संगम है, जिसने खेती की नियति और किसान की परिस्थिति को बदलने का संकल्प सिद्ध किया है। आज देश में किसान कल्याण की एक अविरल, अविच्छिन्न और आनंदमयी धारा प्रवाहित हो रही है। पीएम किसान निधि केवल एक आर्थिक संबल नहीं, बल्कि किसान के आत्मबल को जगाने वाला और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की गति को बढ़ाने वाला एक ऐतिहासिक महा-अभियान है। हमारा निरंतर प्रयास है कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में किसान सशक्त हो, कृषि समृद्ध हो, और भारत पूर्णतः आत्मनिर्भर बने; इसके लिए हम संकल्पित हैं।
सभी किसान भाई-बहनों को नमस्कार प्रणाम। मुझे बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता है कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी 13 मार्च को माँ कामाख्या की पावन भूमि गुवाहाटी से देशभर के 9.32 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पीएम किसान निधि की 22वीं किश्त के रूप में ₹18,640 करोड़ से अधिक की राशि हस्तांतरित करेंगे। यह राशि मेहनत का मान, माटी का सम्मान और किसान के भविष्य का भरोसा है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के ओजस्वी नेतृत्व में यह योजना 'समृद्धि, सशक्तिकरण और सुशासन' का वह पावन त्रिवेणी संगम है, जिसने खेती की नियति और किसान की परिस्थिति को बदलने का संकल्प सिद्ध किया है। आज देश में किसान कल्याण की एक अविरल, अविच्छिन्न और आनंदमयी धारा प्रवाहित हो रही है। पीएम किसान निधि केवल एक आर्थिक संबल नहीं, बल्कि किसान के आत्मबल को जगाने वाला और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की गति को बढ़ाने वाला एक ऐतिहासिक महा-अभियान है। हमारा निरंतर प्रयास है कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में किसान सशक्त हो, कृषि समृद्ध हो, और भारत पूर्णतः आत्मनिर्भर बने; इसके लिए हम संकल्पित हैं।
- थाना : नरसिंहगढ़, जिला : राजगढ़ *लगातार प्रयासों के बाद नरसिंहगढ़ पुलिस द्वारा गुमशुदा नाबालिग बालिका को इंदौर से सुरक्षित दस्तयाब किया गया* जिला राजगढ़ में गुमशुदा एवं अपहृत नाबालिग बालक-बालिकाओं की शीघ्र दस्तयाबी को लेकर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय राजगढ़ श्री *अमित तोलानी (IPS)* द्वारा सभी थाना प्रभारियों को संवेदनशीलता, तत्परता एवं गंभीरता से कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में राजगढ़ पुलिस द्वारा लगातार प्रयास करते हुए गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी में सफलता प्राप्त की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ़ *श्री के.एल. बंजारे* एवं अनुविभागीय अधिकारी महोदय पुलिस नरसिंहगढ़ *मिनी शुक्ला (IPS)* के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नरसिंहगढ़ निरीक्षक शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा एक गुमशुदा नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की गई है। दिनांक 03/03/2026 को फरियादी द्वारा थाना नरसिंहगढ़ में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी नाबालिग बालिका घर से बिना बताए कहीं चली गई है। रिपोर्ट पर से थाना नरसिंहगढ़ में अपराध क्रमांक 96/2026 धारा 137(2) BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामला नाबालिग बालिका से संबंधित होने के कारण पुलिस द्वारा तत्काल गंभीरता से कार्रवाई प्रारंभ की गई। पुलिस टीम ने तकनीकी डाटा विश्लेषण, एवं पीड़ित पक्ष द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर लगातार तलाश करते हुए नाबालिग बालिका को इंदौर (मध्य प्रदेश) से सुरक्षित दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की। बालिका के कथनों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। *सराहनीय भूमिका* उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी नरसिंहगढ़ निरीक्षक शिवराज सिंह चौहान, उप निरीक्षक गुंजा जमादार, उप निरीक्षक अभय सिंह, प्रधान आरक्षक केशव सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक दीपक यादव, प्रधान आरक्षक प्रताप, प्रधान आरक्षक हृदेश, महिला आरक्षक पूजा तथा सायबर सेल राजगढ़ से पवन मीणा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।2
- Post by Banwari katariya1
- Post by AM NEWS1
- पचोर उदनखेड़ी में ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट से लगी आग से किसान संजय नागर पिता नारायणसिंह ,हरिओम पिता नारायण सिंह ओर उनके काका दुर्गाप्रसाद नागर पिता बापूलाल के करीब 12 बीघा से अधिक गेहूं जल गए , सूचना और आसपा सके किसानों ने टैंकर ,फायर वाहन, पुलिस भी पहुंची और बमुश्किल आग पर काबू पाया ,पटवारी की अनुपस्थिति में सहायक पहुंचे और पंचनामा बनाया पीड़ित किसानों ने बिजली विभाग से आगजनी में नुकसान की भरपाई की मांग की।आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते दूर जा पहुंची गंभीमत रही की किसान आसपास क्षेत्रों में हार्वेस्टर चकवा रहे थे वरना बड़ी हानि हो सकती थी ।किसानों ने बताया कि पिछले दिनों 25,30 बीघा जल गए थे लेकिन फिर भी बिजली विभाग ने ध्यान नहीं दिया । बिजली विभाग की तानाशाही इतनी की निंदा प्रस्ताव पास होने के बाद भी सत्ता ओर शासन पर हावी हे किसानों के नुकसान की भरपाई कैसे होगी ,किसानों ने दूसरे की जमीन बंटाई कर मेहनत की ओर परिणाम सब चौपट ,,,,, सुबह 10 बजे दे रहे जिससे गर्मी में टूटना जरा सी चिंगारी आग का गोला बन रही हे ,कृपया बिजली विभाग सप्लाई में परिवर्तन करे सुबह 6 से 10 बजे तक ही करने की मांग कर रहे हे जनपद सदस्य शांतिलाल नागर ,ग्रामीणों ने कहा कि अगर कल से दिन में सप्लाई चालू हुई तो वे चक्काजाम करेंगे ,कब तक किसान बर्बाद होते रहेंगे, एसडीएम रोहित बम्होरे ने कहा कि पंचायतों से आवेदन बनवाकर भिजवा दीजिए बिजली सप्लाई सुबह 6 से 10 तक करवाने के लिए ,बिजली अधिकारियों से बात कर किसान हित में बात कर सप्लाई बंद करवाएंगे।2
- Post by Jitendra Patidar1
- मानवता की मिसाल: बेसहारा गाय की बछड़ी को CMO ने दिया सहारा मधुसूदनगढ़। नगर में मानवता और पशु प्रेम की एक प्रेरणादायक मिसाल सामने आई है। बीमार और बेसहारा गाय ने हाल ही में एक बछड़ी को जन्म दिया। गाय की हालत खराब होने के कारण नगर परिषद द्वारा उसका इलाज कराया जा रहा है और उसे सुरक्षित रखने के लिए फिल्टर प्लांट परिसर में रखा गया है।1
- अवैध शराब बिक्री के खिलाफ न्यायालय जाएगी गरीब विकास संस्था प्रदेश में अवैध शराब बिक्री और सड़कों, स्कूल-कॉलेजों के आसपास संचालित हो रही शराब दुकानों के विरोध में गरीब विकास संस्था ने न्यायालय जाने का फैसला किया है। संस्था के संस्थापक राम प्रसाद पटेल का कहना है कि प्रदेश के कई इलाकों में नियमों के विपरीत सड़कों और शिक्षण संस्थानों के पास शराब की बिक्री की जा रही है, जिससे हजारों परिवारों का जीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई बार कलेक्टर से लेकर मुख्यमंत्री तक शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। साथ ही उन्होंने प्रदेश में गौ माता की खराब स्थिति का भी मुद्दा उठाया। राम प्रसाद पटेल के मुताबिक इन सभी मामलों में उचित कार्रवाई कराने के लिए अब संस्था न्यायालय की शरण लेगी। बाइट - राम प्रसाद पटेल गरीब विकास संस्था1
- पचोर सदगुरु होटल के नजदीक उज्जैन की कार ट्रेक्टर में पीछे से घुस गई,, जिसमें कार सवार चार लोग हताहत है,, एक व्यक्ति क़ो गंभीर चोट आईं है,, उज्जैन से कामाख्या जा रहें थे जैसा उन्होंने बताया,, चारों क़ो शाजापुर भिजवाया गया,, भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास दीक्षित,, नपाध्यक्ष विकास करोड़िया,, भाजपा नेता रवि शर्मा,, गोलू भंडारी,, अमित गोस्वामी सुदर्शन सोनी ने स्थानीय ग्रामीण जन की मदद से घायलों क़ो प्राथमिक उपचार हेतू पचोर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।1