अवैध भवनों के नक्शे रेगुलराइज करवाने के लिए दें आखिरी मौका उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने जिला में टीसीपी एक्ट की अक्षरशः अनुपालना के दिए निर्देश जिला में अवैध निर्माण कार्यों को नियंत्रित करने के लिए गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक सोमवार को उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ की अध्यक्षता आयोजित की गई, जिसमें सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। जिले की विभिन्न शहरी निकायों और विशेष योजना क्षेत्रों में अवैध निर्माण कार्यों पर कार्रवाई के संबंध में बैठक में व्यापक चर्चा की गई। इस अवसर पर उपायुक्त ने प्रशासनिक और विभागीय अधिकारियों को जिला में नगर एवं ग्राम नियोजन अधिनियम के सभी प्रावधानों की अक्षरशः अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि नए भवनों को बिजली-पानी के कनेक्शन और अन्य सुविधाएं नगर एवं ग्राम नियोजन (टीसीपी) विभाग या शहरी निकायों की एनओसी के बाद ही जारी होने चाहिए। नगर एवं ग्राम नियोजन अधिनियम के तहत अधिसूचित योजना क्षेत्रों और विशेष क्षेत्रों में किसी भी निर्माण कार्य के लिए टीसीपी विभाग की पूर्व अनुमति अनिवार्य होती है। अब इन क्षेत्रों से बाहर ग्रामीण क्षेत्रों में 1000 वर्गमीटर से अधिक के एरिया वाले प्लॉट पर निर्माण के लिए भी टीसीपी विभाग की पूर्व अनुमति अनिवार्य कर दी गई है। इन क्षेत्रों में 1000 वर्गमीटर से अधिक जमीन की रजिस्ट्री के लिए भी एनओसी अनिवार्य है। उपायुक्त ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के लिए इस संशोधित नियम की जानकारी हर पंचायत तक पहुंचाने के लिए टीसीपी विभाग के अधिकारी सभी बीडीओ से समन्वय स्थापित करें। उन्होंने कहा कि शहरी और विशेष योजना क्षेत्रों में अनुमति के बगैर निर्माण कार्य कर चुके लोगों को अपने भवनों के नक्शे रेगुलराइज करवाने के लिए एक आखिरी मौका दें और इसके बाद भी कोई भवन मालिक नक्शे को रेगुलराइज नहीं करवाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करें।

- सुजानपुर सुजानपुर की ग्राम पंचायत दाड़ला भलेठ की एक महिला की व्यास नदी में डूबने की आशंका जताई जा रही है परिजनों ने उक्त महिला की गुमशुदा संबंधी रिपोर्ट सुजानपुर थाना में दर्ज करवाई है स्थानीय लोग एवं गोताखोर टीम व्यास नदी पुंग खंड सीहोर वाला व्यास नदी स्थल तमाम स्थानों पर निरीक्षण कर रही है1
- mohseen1
- :नेशनल हाईवे 103 शिमला–मटौर मार्ग पर डंगार के समीप एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी दूसरी कार से टकरा गई। जानकारी के अनुसार कार चालक हमीरपुर की ओर से घुमारवी की तरफ जा रहा था। इसी दौरान अचानक सड़क पर बेशहारा पशु आ गए, जिससे चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार अनियंत्रित होकर किनारे खड़ी गाड़ी से जा टकराई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था। टक्कर के बाद दोनों वाहनों को क्षति पहुंची है, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया, जिसके चलते पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं।1
- राज्य स्तरीय हरोली उत्सव की शोभायात्रा का मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू #himachalpunjabnews1
- *महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस घिरी 🔥 BJP नेता जगदेव ठाकुर का बड़ा बयान | ज्वाली न्यूज़*1
- ऊना पुलिस चौकी में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब परिसर में एक खतरनाक सांप दिखाई दिया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने तुरंत इसकी सूचना एसएचओ गौरव को दी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत रामपुर के स्नेक कैचर जतिंद्र कुमार को मौके पर बुलाया गया। जतिंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर सतर्कता के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और सांप को सुरक्षित काबू कर लिया। इसके बाद सांप को बिना किसी नुकसान के उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। पुलिस कर्मियों की सजगता और स्नेक कैचर की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया, जिससे सभी ने राहत की सांस ली।1
- सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत हवान केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला में 10 लाख रुपये की लागत से नए स्कूल भवन व आधुनिक हॉल का निर्माण जल्द शुरू होगा। इसकी पहली किस्त घुमारवीं स्थित हिमुडा कार्यालय भेज दी गई है। यह जानकारी हिमुडा निदेशक मंडल सदस्य जितेंद्र चंदेल ने क्षेत्र दौरे के दौरान दी। उन्होंने बताया कि स्कूल प्रबंधन समिति की मांग पर उन्होंने इस मुद्दे को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी के समक्ष उठाया, जिस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई। चंदेल ने एसएमसी के साथ बैठक कर समस्याएं सुनीं और उन्होंने बच्चों के लिए आउटडोर जिम की व्यवस्था भी सुनिश्चित की। उन्होंने स्कूल की पढ़ाई, अनुशासन और ड्रेस की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र का उत्कृष्ट विद्यालय बताया। एसएमसी प्रधान अनिल ने बताया करीब 100 छात्रों वाले स्कूल में केवल दो जेबीटी शिक्षक कार्यरत हैं जबकि एक जेबीटी व सीएचटी पद खाली है जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है।यही नहीं पिछले 16 दिन से कक्षा तीसरी के बच्चों को होमवर्क तक नहीं मिल रहा है । चंदेल ने आश्वासन दिया कि स्टाफ की कमी जल्द दूर की जाएगी और प्रदेश सरकार शिक्षा सुधार के लिए निरंतर प्रयासरत है। स्कूल प्रबंधन समिति सहित ग्रामीणों ने स्कूल भवन को मिली 10 लाख रुपए की राशि और आउटडोर जिम मिलने को लेकर मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री राजेश धर्मानी सहित जितेंद्र चंदेल का भी का आभार प्रकट किया है1
- सुजानपुर सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बमसन में आयोजित भव्य कार्यक्रम में विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने 20 महिला मंडलों को सम्मानित कर महिला शक्ति के प्रति अपना सम्मान और प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। कार्यक्रम स्थल पर विधायक के पहुंचते ही ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया गया, जिससे पूरे माहौल में उत्साह और ऊर्जा का संचार हो गया। कार्यक्रम का सबसे भावुक और आकर्षण का केंद्र वह क्षण रहा, जब विधायक ने विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित 7 वृद्ध महिलाओं के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। इस भावपूर्ण पहल ने सभी उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया और भारतीय संस्कारों की झलक प्रस्तुत की। सम्मान समारोह के दौरान विधायक को पहनाई गई शॉल और टोपी को उन्होंने स्वयं एक बुजुर्ग महिला को पहनाकर आदर-सत्कार का अनूठा उदाहरण पेश किया। इसके साथ ही अन्य 7 महिलाओं का भी सम्मान और अभिनंदन किया गया। विधायक ने नवनिर्मित ब्लॉक अध्यक्ष राजिंदर वर्मा को भी शॉल-टोपी पहनाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। अपने संबोधन में विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने कहा कि महिला सम्मान हमारी संस्कृति और सोच का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने कहा कि हम महिलाओं का आदर करते हैं और जब कोई अन्य भी ऐसा करता है तो उसका भी स्वागत करते हैं। साथ ही उन्होंने पूर्व विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी “इम्पोर्टेड टीम” केवल नुक्ताचीनी में लगी रहती है, परन्तु अच्छे कार्यों की प्रशंसा करने क़े लिए मुँह में दही जम जाता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला मंडलों की भागीदारी रही, जिससे यह आयोजन महिला सशक्तिकरण और सम्मान का एक सशक्त संदेश बनकर उभरा।3