logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गाजियाबाद नंदग्राम पुलिस ने दबोचे तीन वाहन चोर, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद। गाजियाबाद :- थाना नंदग्राम पुलिस ने चेकिंग के दौरान चेकिंग पॉइंट पर कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह के तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों की पहचान पीयूष उर्फ बिट्टू 30 वर्ष, अमित उर्फ चीकू 22 वर्ष और दीपक उर्फ विक्की 29 वर्ष के रूप में की है। ​पुलिस टीम ने इन तीनों को हिंडन विहार कट के पास से हिरासत में लिया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक चोरी की मोटरसाइकिल (पंजीकरण संख्या UP14EJ3404 सफलता पूर्वक बरामद की है। ​पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे अपने दैनिक खर्चे चलाने और नशा करने की लत को पूरा करने के लिए मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे। थाना नंदग्राम में इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता BNS की धारा 303(2) के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

7 hrs ago
user_पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
Media house गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

गाजियाबाद नंदग्राम पुलिस ने दबोचे तीन वाहन चोर, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद। गाजियाबाद :- थाना नंदग्राम पुलिस ने चेकिंग के दौरान चेकिंग पॉइंट पर कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह के तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों की पहचान पीयूष उर्फ बिट्टू 30 वर्ष, अमित उर्फ चीकू 22 वर्ष और दीपक उर्फ विक्की 29 वर्ष के रूप में की है। ​पुलिस टीम ने इन तीनों को हिंडन विहार कट के पास से हिरासत में लिया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक चोरी की मोटरसाइकिल (पंजीकरण संख्या UP14EJ3404 सफलता पूर्वक बरामद की है। ​पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे अपने दैनिक खर्चे चलाने और नशा करने की लत को पूरा करने के लिए मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे। थाना नंदग्राम में इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता BNS की धारा 303(2) के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ट्रांस हिंडन पुलिस ने बरामद किए 1.5 करोड़ के 500 मोबाइल, मालिकों को लौटाए। गाजियाबाद :- ट्रांस हिंडन जोन में पुलिस कमिश्नरेट, साइबर सेल और सर्विलांस टीम ने मिलकर एक बड़ी सफलता हासिल की है। विभिन्न कंपनियों के कुल 500 गुमशुदा, चोरी, स्नैचिंग और लूट के मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए गए हैं। बरामद किए गए इन सभी मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपये है। ​गाजियाबाद के विभिन्न थानों में दर्ज मोबाइल चोरी और गुमशुदगी की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने कार्य किया। सीईआईआर (CEIR) पोर्टल, तकनीकी साक्ष्यों, सर्विलांस और मैनुअल इनपुट के गहन विश्लेषण की मदद से यह सफलता मिली। ​पुलिस की विशेष टीमों ने कड़ी मशक्कत करते हुए दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, बिहार और झारखंड जैसे कई अलग-अलग राज्यों में दबिश देकर इन फोनों को ट्रेस और रिकवर किया। इसके बाद सभी मोबाइल फोन स्वामियों की सही पहचान और सत्यापन करके उनके उपकरण सुरक्षित सुपुर्द कर दिए गए। अपने खोए हुए फोन वापस पाकर लोगों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
    3
    ट्रांस हिंडन पुलिस ने बरामद किए 1.5 करोड़ के 500 मोबाइल, मालिकों को लौटाए। 
गाजियाबाद :- ट्रांस हिंडन जोन में पुलिस कमिश्नरेट, साइबर सेल और सर्विलांस टीम ने मिलकर एक बड़ी सफलता हासिल की है। विभिन्न कंपनियों के कुल 500 गुमशुदा, चोरी, स्नैचिंग और लूट के मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए गए हैं। बरामद किए गए इन सभी मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपये है।
​गाजियाबाद के विभिन्न थानों में दर्ज मोबाइल चोरी और गुमशुदगी की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने कार्य किया। सीईआईआर (CEIR) पोर्टल, तकनीकी साक्ष्यों, सर्विलांस और मैनुअल इनपुट के गहन विश्लेषण की मदद से यह सफलता मिली।
​पुलिस की विशेष टीमों ने कड़ी मशक्कत करते हुए दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, बिहार और झारखंड जैसे कई अलग-अलग राज्यों में दबिश देकर इन फोनों को ट्रेस और रिकवर किया। इसके बाद सभी मोबाइल फोन स्वामियों की सही पहचान और सत्यापन करके उनके उपकरण सुरक्षित सुपुर्द कर दिए गए। अपने खोए हुए फोन वापस पाकर लोगों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
    user_पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    Media house गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मुरादनगर पुलिस ने जाटव समाज के नेताओं को किया हाउस अरेस्ट दीपक के परिजनों से मिलना चाहते थे जाटव समाजके लोग हापुड़ के बदनौली में पुरानी रंजिश में दलित युवक दीपक उर्फ गोलू की हत्या, कर दी गई थी नमस्कार, आप देख रहे हैं नेशनल टुडे 24x7। बड़ी खबर हापुड़ के बदनौली से है, जहां पुरानी रंजिश को लेकर हुई फायरिंग में घायल दलित युवक दीपक उर्फ गोलू की मेरठ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई थी गाजियाबाद के मुरादनगर कस्बे के रहने वाले जाटव समाज के लोग हापुड़ जाने की तैयारी कर रहे थे। मुरादनगर पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट* - पुलिस ने पूर्व पार्षद योगेंद्र जाटव की दुकान पर पहुंचकर योगेंद्र जाटव पूर्व पार्षद, कमल जाटव पूर्व पार्षद, सुरेश चंद जाटव बसपा नेता, विनोद जाटव, चंद्र जाटव, नीतू जाटव सभी को हाउस अरेस्ट कर लिया और हापुड़ जाने से रोक दिया। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुरादनगर थाने पुलिस ने यह कार्रवाई की है। दोनों बने रहिए नेशनल टुडे 24x7 के साथ। *रिपोर्ट: वीरेंद्र पत्रकार*
    4
    मुरादनगर पुलिस ने जाटव समाज के नेताओं को किया हाउस अरेस्ट
दीपक के परिजनों से मिलना चाहते थे जाटव समाजके लोग 
हापुड़ के बदनौली में पुरानी रंजिश में दलित युवक दीपक उर्फ गोलू की हत्या, कर दी गई थी 
नमस्कार, आप देख रहे हैं नेशनल टुडे 24x7। बड़ी खबर हापुड़ के बदनौली से है, जहां पुरानी रंजिश को लेकर हुई फायरिंग में घायल दलित युवक दीपक उर्फ गोलू की मेरठ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो  गई थी
गाजियाबाद के मुरादनगर कस्बे के रहने वाले जाटव समाज के लोग हापुड़ जाने की तैयारी कर रहे थे।
मुरादनगर पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट* - पुलिस ने पूर्व पार्षद योगेंद्र जाटव की दुकान पर पहुंचकर योगेंद्र जाटव पूर्व पार्षद, कमल जाटव पूर्व पार्षद, सुरेश चंद जाटव बसपा नेता, विनोद जाटव, चंद्र जाटव, नीतू जाटव सभी को हाउस अरेस्ट कर लिया और हापुड़ जाने से रोक दिया।
पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुरादनगर थाने पुलिस ने यह कार्रवाई की है। दोनों 
बने रहिए नेशनल टुडे 24x7 के साथ।
*रिपोर्ट: वीरेंद्र पत्रकार*
    user_Virender Kumar
    Virender Kumar
    Social Media Manager Ghaziabad, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • जनपद गाजियाबाद स्वाट टीम अपराध शाखा एवं थाना इंदिरापुरम की संयुक्त कार्यवाही में मुठभेड़ के दौरान अंतर्राष्ट्रीय वाहन चोर सहित 02 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार। जनपद गाजियाबाद स्वाट टीम अपराध शाखा एवं थाना इंदिरापुरम की संयुक्त कार्यवाही में मुठभेड़ के दौरान अंतर्राष्ट्रीय वाहन चोर सहित 02 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार। कब्जे से 01 तमंचा, 02 खोखा कारतूस, 01 जिंदा कारतूस व थाना इंदिरापुरम क्षेत्र से चोरी की गई ब्रेजा कार बरामद । वीडियो बाइट- श्री सूर्यबली मौर्य, सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम दुनिया डायरेक्ट राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र से गाजियाबाद ब्यूरो चीफ हरीश कुमार की खास रिपोर्ट। धन्यवाद
    1
    जनपद गाजियाबाद स्वाट टीम अपराध शाखा एवं थाना इंदिरापुरम की संयुक्त कार्यवाही में मुठभेड़ के दौरान अंतर्राष्ट्रीय वाहन चोर सहित 02 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार।
जनपद गाजियाबाद स्वाट टीम अपराध शाखा एवं थाना इंदिरापुरम की संयुक्त कार्यवाही में मुठभेड़ के दौरान अंतर्राष्ट्रीय वाहन चोर सहित 02 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार।
कब्जे से 01 तमंचा, 02 खोखा कारतूस, 01 जिंदा कारतूस व थाना इंदिरापुरम क्षेत्र से चोरी की गई ब्रेजा कार बरामद ।
वीडियो बाइट- श्री सूर्यबली मौर्य, सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम
दुनिया डायरेक्ट राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र से गाजियाबाद ब्यूरो चीफ हरीश कुमार की खास रिपोर्ट। धन्यवाद
    user_Patrkar Harish Kumar Media
    Patrkar Harish Kumar Media
    Court reporter गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Username: @loni_updates (या @loni_city_news) Name: Loni News | लोनी समाचार Bio: 📢 लोनी और आसपास की ताज़ा खबरें ⚡ लोकल अपडेट्स, क्राइम, राजनीति व जनसमस्याएं 📩 न्यूज़/वीडियो शेयर करने के लिए DM करें 📍 लोनी, गाजियाबाद (उ.प्र.) Username: @loni_updates (या @loni_city_news) Name: Loni News | लोनी समाचार Bio: 📢 लोनी और आसपास की ताज़ा खबरें ⚡ लोकल अपडेट्स, क्राइम, राजनीति व जनसमस्याएं 📩 न्यूज़/वीडियो शेयर करने के लिए DM करें 📍 लोनी, गाजियाबाद (उ.प्र.)
    1
    Username: @loni_updates (या @loni_city_news)
Name: Loni News | लोनी समाचार
Bio:
📢 लोनी और आसपास की ताज़ा खबरें
⚡ लोकल अपडेट्स, क्राइम, राजनीति व जनसमस्याएं
📩 न्यूज़/वीडियो शेयर करने के लिए DM करें
📍 लोनी, गाजियाबाद (उ.प्र.)

Username: @loni_updates (या @loni_city_news)
Name: Loni News | लोनी समाचार
Bio:
📢 लोनी और आसपास की ताज़ा खबरें
⚡ लोकल अपडेट्स, क्राइम, राजनीति व जनसमस्याएं
📩 न्यूज़/वीडियो शेयर करने के लिए DM करें
📍 लोनी, गाजियाबाद (उ.प्र.)
    user_DR S M MALIK RAIL VIHAR DELHI
    DR S M MALIK RAIL VIHAR DELHI
    Doctor गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • #मेरठ #अजब_गजब है #मवाना का #विद्युत_विभाग, #फरिश्ते #रातो_रात कर देते है #कनेक्शन #मेरठ #अजब_गजब है #मवाना का #विद्युत_विभाग, #फरिश्ते #रातो_रात कर देते है #कनेक्शन
    1
    #मेरठ #अजब_गजब है #मवाना का #विद्युत_विभाग, #फरिश्ते #रातो_रात कर देते है #कनेक्शन
#मेरठ #अजब_गजब है #मवाना का #विद्युत_विभाग, #फरिश्ते #रातो_रात कर देते है #कनेक्शन
    user_News 22 India
    News 22 India
    TV News Anchor करावल नगर, उत्तर पूर्वी दिल्ली, दिल्ली•
    2 hrs ago
  • कमिश्नरेट गाजियाबाद.. स्वाट टीम अपराध शाखा एवं थाना इंदिरापुरम की संयुक्त कार्यवाही में मुठभेड़ के दौरान अंतर्राष्ट्रीय वाहन चोर सहित 02 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, कब्जे से थाना इंदिरापुरम क्षेत्र से चोरी ब्रेजा कार बरामद।* स्वाट टीम अपराध शाखा एवं थाना इंदिरापुरम द्वारा थाना क्षेत्र इंदिरापुरम के कनावनी पुलिया पर चेकिंग की जा रही थी, तभी एक ग्रे रंग की ब्रेजा कार सामने से आती हुई दिखाई दी। जिसे रुकने का इशारा पुलिस पार्टी द्वारा किया गया तो उक्त ब्रेजा कार सवार व्यक्ति कार को न रोककर कार को मोड़कर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर गाड़ी बाये तरफ टकरा गई व कार सवार कार से उतरकर भागते हुए पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर करने लगे । पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्यवाही में कार को चला रहे एक व्यक्ति के पैर में गोली लगी जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। घायल व्यक्ति ने नाम पता पूछने पर अपना नाम गुड्डू कुमार पुत्र मुकेश सिंह निवासी ग्राम नुआकुर जिला त्रिशूली नेपाल हाल पता मोहल्ला पोस्टल पार्क रोड नं 3 थाना झकनपुर पटना बिहार उम्र 43 वर्ष बताया एवं कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम -छोटू कुमार पुत्र स्व0 चंदन राय उम्र 36वर्ष निवासी न्यू पुनाई चौक थाना शास्त्री नगर जिला पटना बिहार बताया। पुलिस मुठभेड़ में घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। *गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता* 1. गुड्डू कुमार पुत्र मुकेश सिंह निवासी ग्राम नुआकुर जिला त्रिशूली नेपाल हाल पता मोहल्ला पोस्टल पार्क रोड नं 3 थाना झकनपुर पटना बिहार उम्र 43 वर्ष (पुलिस मुठभेड़ में घायल) 2. छोटू कुमार पुत्र स्व0 चंदन राय निवासी न्यू पुनाई चौक थाना शास्त्री नगर जिला पटना बिहार उम्र 36वर्ष *बरामदगी का विवरण -* 1.01 तमंचा 315 बोर 02 खोखा कारतूस व 01 जिंदा कारतूस 315 बोर 2.01 कार ब्रेजा ग्रे रंग(रजिस्ट्रेशन नंबर UK19A6315) *बरामद कार थाना इंदिरापुरम क्षेत्र से चोरी की गई थी। जिसके सम्बन्ध में थाना इंदिरापुरम पर मु0अ0सं0 681/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है।* *अपराधिक इतिहास –* अभियुक्त गुड्डू कुमार ने बताया बिहार के पटना से शराब तस्करी एवं हरियाणा के गुरूग्राम से वाहन चोरी में जेल जा चुका है। आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। *गिरफ्तार करने वाली टीम -* 1. स्वाट टीम अपराध शाखा, पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद 2. थाना इंदिरापुरम पुलिस टीम, पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद
    4
    कमिश्नरेट गाजियाबाद..
स्वाट टीम अपराध शाखा एवं थाना इंदिरापुरम की संयुक्त कार्यवाही में मुठभेड़ के दौरान अंतर्राष्ट्रीय वाहन चोर सहित 02 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, कब्जे से थाना इंदिरापुरम क्षेत्र से चोरी ब्रेजा कार बरामद।*
स्वाट टीम अपराध शाखा एवं थाना इंदिरापुरम द्वारा थाना क्षेत्र इंदिरापुरम के कनावनी पुलिया पर चेकिंग की जा रही थी, तभी एक ग्रे रंग की ब्रेजा कार सामने से आती हुई दिखाई दी। जिसे रुकने का इशारा पुलिस पार्टी द्वारा किया गया तो उक्त ब्रेजा कार सवार व्यक्ति कार को न रोककर कार को मोड़कर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर गाड़ी बाये तरफ टकरा गई व कार सवार कार से उतरकर भागते हुए पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर करने लगे । पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्यवाही में कार को चला रहे एक व्यक्ति के पैर में गोली लगी जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। घायल व्यक्ति ने नाम पता पूछने पर अपना नाम गुड्डू कुमार पुत्र मुकेश सिंह निवासी ग्राम नुआकुर जिला त्रिशूली नेपाल हाल पता मोहल्ला पोस्टल पार्क रोड नं 3 थाना झकनपुर पटना बिहार उम्र 43 वर्ष बताया एवं कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम -छोटू कुमार पुत्र स्व0 चंदन राय उम्र 36वर्ष निवासी न्यू पुनाई चौक थाना शास्त्री नगर जिला पटना बिहार बताया। पुलिस मुठभेड़ में घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता* 
1. गुड्डू कुमार पुत्र मुकेश सिंह निवासी ग्राम नुआकुर जिला त्रिशूली नेपाल हाल पता मोहल्ला पोस्टल पार्क रोड नं 3 थाना झकनपुर पटना बिहार उम्र 43 वर्ष (पुलिस मुठभेड़ में घायल)
2. छोटू कुमार पुत्र स्व0 चंदन राय निवासी न्यू पुनाई चौक थाना शास्त्री नगर जिला पटना बिहार उम्र 36वर्ष 
*बरामदगी का विवरण -*
1.01 तमंचा 315 बोर 02 खोखा कारतूस व 01 जिंदा कारतूस 315 बोर 
2.01 कार ब्रेजा ग्रे रंग(रजिस्ट्रेशन नंबर UK19A6315)
*बरामद कार थाना इंदिरापुरम क्षेत्र से चोरी की गई थी। जिसके सम्बन्ध में थाना इंदिरापुरम पर मु0अ0सं0  681/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है।* 
*अपराधिक इतिहास –* अभियुक्त गुड्डू कुमार ने बताया बिहार के पटना से शराब तस्करी एवं हरियाणा के गुरूग्राम से वाहन चोरी में जेल जा चुका है। आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
*गिरफ्तार करने वाली टीम -* 
1. स्वाट टीम अपराध शाखा, पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद 
2. थाना इंदिरापुरम पुलिस टीम, पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद
    user_Virender Kumar
    Virender Kumar
    Social Media Manager Ghaziabad, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • गाजियाबाद नंदग्राम पुलिस ने दबोचे तीन वाहन चोर, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद। गाजियाबाद :- थाना नंदग्राम पुलिस ने चेकिंग के दौरान चेकिंग पॉइंट पर कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह के तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों की पहचान पीयूष उर्फ बिट्टू 30 वर्ष, अमित उर्फ चीकू 22 वर्ष और दीपक उर्फ विक्की 29 वर्ष के रूप में की है। ​पुलिस टीम ने इन तीनों को हिंडन विहार कट के पास से हिरासत में लिया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक चोरी की मोटरसाइकिल (पंजीकरण संख्या UP14EJ3404 सफलता पूर्वक बरामद की है। ​पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे अपने दैनिक खर्चे चलाने और नशा करने की लत को पूरा करने के लिए मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे। थाना नंदग्राम में इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता BNS की धारा 303(2) के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    गाजियाबाद नंदग्राम पुलिस ने दबोचे तीन वाहन चोर, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद।
गाजियाबाद :- थाना नंदग्राम पुलिस ने चेकिंग के दौरान चेकिंग पॉइंट पर कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह के तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों की पहचान पीयूष उर्फ बिट्टू 30 वर्ष, अमित उर्फ चीकू 22 वर्ष और दीपक उर्फ विक्की 29 वर्ष के रूप में की है।
​पुलिस टीम ने इन तीनों को हिंडन विहार कट के पास से हिरासत में लिया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक चोरी की मोटरसाइकिल (पंजीकरण संख्या UP14EJ3404 सफलता पूर्वक बरामद की है।
​पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे अपने दैनिक खर्चे चलाने और नशा करने की लत को पूरा करने के लिए मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे। थाना नंदग्राम में इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता BNS की धारा 303(2) के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    Media house गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • उज्जैन में अडिग हुए हनुमान,लाख कोशिश के बाद भी नहीं हिली मूर्ति ! सिंहस्थ 2028 और सड़क चौड़ीकरण की तैयारियों के तहत जब प्रशासन ने इस प्राचीन मंदिर को हटाने की कार्रवाई शुरू की, तो कई दिनों तक भारी मशीनों से प्रयास करने के बाद भी मुख्य मूर्ति को हिलाया नहीं जा सका। इस दौरान कभी शॉर्ट सर्किट हुआ तो कभी तेज बारिश की वजह से काम रोकना पड़ा। भक्तों के लिए यह गहरी आस्था और चमत्कार का विषय बन चुका है, जबकि पुरातत्व विभाग और विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि प्राचीन होने के कारण मूर्ति को ज़बरदस्ती हटाने से उसमें गहरी दरारें आ सकती हैं। फिलहाल प्रशासन ने इसे हटाने का काम रोक दिया है और वे सुरक्षित विस्थापन के लिए स्कैनिंग और विशेषज्ञों की मदद ले रहे हैं।
    1
    उज्जैन में अडिग हुए हनुमान,लाख कोशिश के बाद भी नहीं हिली मूर्ति ! 
सिंहस्थ 2028 और सड़क चौड़ीकरण की तैयारियों के तहत जब प्रशासन ने इस प्राचीन मंदिर को हटाने की कार्रवाई शुरू की, तो कई दिनों तक भारी मशीनों से प्रयास करने के बाद भी मुख्य मूर्ति को हिलाया नहीं जा सका। इस दौरान कभी शॉर्ट सर्किट हुआ तो कभी तेज बारिश की वजह से काम रोकना पड़ा। भक्तों के लिए यह गहरी आस्था और चमत्कार का विषय बन चुका है, जबकि पुरातत्व विभाग और विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि प्राचीन होने के कारण मूर्ति को ज़बरदस्ती हटाने से उसमें गहरी दरारें आ सकती हैं। फिलहाल प्रशासन ने इसे हटाने का काम रोक दिया है और वे सुरक्षित विस्थापन के लिए स्कैनिंग और विशेषज्ञों की मदद ले रहे हैं।
    user_आदर्श भारत TV
    आदर्श भारत TV
    TV News Anchor Ghaziabad, Uttar Pradesh•
    22 hrs ago
  • विधायक नंदकिशोर गुर्जर को गाली देने के मामले में आरोपी हाजी सलमान पर पास्कोसंबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज गाजियाबाद के लोनी में 11 साल की बच्ची से दरिंदगी का आरोप, मां ने दो लोगों पर लगाया अपहरण और छेड़छाड़ का आरोप। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में 11 साल की बच्ची और उसकी मां को कार में जबरन बैठाकर जंगल की ओर ले जाने और बच्ची के साथ दरिंदगी करने का आरोप लगा है। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में हाजी सलमान और तसलीम समेत तीन लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। तहरीर के अनुसार, घटना 3 सितंबर की रात करीब नौ बजे की है। महिला अपनी 11 वर्षीय बेटी के साथ गुरुद्वारे से घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में सफेद रंग की कार उनके पास रुकी। कार में तीन लोग सवार थे। महिला के मुताबिक, हाजी सलमान और तसलीम ने उन्हें घर छोड़ने की बात कही। मना करने पर दोनों ने कथित तौर पर मां-बेटी को जबरन कार में खींच लिया और जंगल की तरफ ले गए। महिला ने आरोप लगाया कि कार में उसकी बेटी के साथ गंभीर यौन अपराध किया गया। विरोध करने पर आरोपियों ने मां-बेटी के साथ मारपीट की और धमकी दी कि घटना के बारे में किसी को बताया तो दोनों को जान से मरवा देंगे। तहरीर में महिला ने बताया कि घटना के बाद डर के कारण उन्होंने तत्काल पुलिस से शिकायत नहीं की। बाद में सोशल मीडिया पर हाजी सलमान का नाम खोजने पर उसके आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने की जानकारी मिलने का दावा किया। महिला के मुताबिक, अब समाचार के माध्यम से सलमान के जेल जाने की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की है। महिला ने यह भी बताया कि घटना के बाद मूवी मैजिक के सामने ललित और उसका साथी शाहरुख उन्हें मिले थे। दोनों ने पुलिस को बुलाने की बात कही, लेकिन महिला ने डर के कारण पुलिस को बुलाने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों ने उन्हें ऑटो में बैठाकर घर जाने में मदद की और अपना मोबाइल नंबर भी दिया। महिला ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    1
    विधायक नंदकिशोर गुर्जर को गाली देने के मामले में आरोपी हाजी सलमान पर पास्कोसंबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज
गाजियाबाद के लोनी में 11 साल की बच्ची से दरिंदगी का आरोप, मां ने दो लोगों पर लगाया अपहरण और छेड़छाड़ का आरोप। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में 11 साल की बच्ची और उसकी मां को कार में जबरन बैठाकर जंगल की ओर ले जाने और बच्ची के साथ दरिंदगी करने का आरोप लगा है। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में हाजी सलमान और तसलीम समेत तीन लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
तहरीर के अनुसार, घटना 3 सितंबर की रात करीब नौ बजे की है। महिला अपनी 11 वर्षीय बेटी के साथ गुरुद्वारे से घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में सफेद रंग की कार उनके पास रुकी। कार में तीन लोग सवार थे। महिला के मुताबिक, हाजी सलमान और तसलीम ने उन्हें घर छोड़ने की बात कही। मना करने पर दोनों ने कथित तौर पर मां-बेटी को जबरन कार में खींच लिया और जंगल की तरफ ले गए।
महिला ने आरोप लगाया कि कार में उसकी बेटी के साथ गंभीर यौन अपराध किया गया। विरोध करने पर आरोपियों ने मां-बेटी के साथ मारपीट की और धमकी दी कि घटना के बारे में किसी को बताया तो दोनों को जान से मरवा देंगे।
तहरीर में महिला ने बताया कि घटना के बाद डर के कारण उन्होंने तत्काल पुलिस से शिकायत नहीं की। बाद में सोशल मीडिया पर हाजी सलमान का नाम खोजने पर उसके आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने की जानकारी मिलने का दावा किया। महिला के मुताबिक, अब समाचार के माध्यम से सलमान के जेल जाने की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की है।
महिला ने यह भी बताया कि घटना के बाद मूवी मैजिक के सामने ललित और उसका साथी शाहरुख उन्हें मिले थे। दोनों ने पुलिस को बुलाने की बात कही, लेकिन महिला ने डर के कारण पुलिस को बुलाने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों ने उन्हें ऑटो में बैठाकर घर जाने में मदद की और अपना मोबाइल नंबर भी दिया।
महिला ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_Pramod Singh
    Pramod Singh
    Media company गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.