logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अम्बेडकर नगर महात्मा गोविंद साहब में अवैध कब्जों पर चला प्रशाशन का बुलडोजर

57 min ago
user_BALRAM
BALRAM
Farmer Allapur, Ambedkar Nagar•
57 min ago

अम्बेडकर नगर महात्मा गोविंद साहब में अवैध कब्जों पर चला प्रशाशन का बुलडोजर

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हल्दी में 'चावल' का ऐसा घोटाला: अब दाल-भात के साथ हल्दी भी चबाकर खाइए! ⚓ अजीत मिश्रा (खोजी) ​वाह रे हमारे देश के मिलावटखोरों का टैलेंट! अल्बर्ट आइंस्टीन और थॉमस एडिसन भी अगर आज जिंदा होते, तो कानपुर के इस 'वैज्ञानिक' कारनामे को देखकर अपना माथा पीट लेते। कानपुर की पीतांबरा इंटरप्राइजेज ने मसाले की दुनिया में एक ऐसी क्रांतिकारी खोज कर डाली है, जिसके बाद अब आपको अलग से चावल उबालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। दाल में तड़का लगाइए और चावल रूपी हल्दी सीधे पेट के अंदर! ​खाद्य विभाग ने जब इस 'हाई-टेक' मसाला फैक्ट्री पर छापा मारा, तो वहां का नजारा किसी साइंस फिक्शन फिल्म से कम नहीं था। पूरी छापामारी में असली हल्दी का एक टुकड़ा तक नहीं मिला। जी हां, आपने सही पढ़ा! बिना हल्दी के हल्दी बनाने का यह चमत्कार सिर्फ हमारे देश के शातिर दिमाग ही कर सकते हैं। ​जांच में पता चला कि फैक्ट्री मालिक महोदय चावल के छोटे-छोटे टुकड़ों को खतरनाक लिक्विड कलर में नहला-धुलाकर बिल्कुल असली हल्दी जैसा रूप दे रहे थे। मौके से 77 बोरी चावल के टुकड़े, 42 बोरी नकली हल्दी पाउडर, और मिलावटी मिर्च-धनिया पाउडर के साथ-साथ रंग का जखीरा बरामद हुआ। कुल मिलाकर करीब 8 लाख रुपये का यह 'जहरीला माल' जब्त किया गया है। ​सोचिए जरा... आप रोज सुबह जो हल्दी वाला दूध पीकर इम्युनिटी बढ़ाने का भ्रम पाल रहे थे, असल में वो आपकी आंतों में पुलाव और बिरयानी की नींव रख रहा था! कल को हो सकता है कि लोग कहें, "भाई, आज की सब्जी में हल्दी कम चावल का स्वाद ज्यादा आ रहा है!" ​अब इंतजार इस बात का है कि अगली बार चाय की पत्ती में कौन सी सूखी घास और दूध में किस-किस केमिकल की फैक्ट्री पकड़ी जाती है। तब तक के लिए आप भी सावधान रहिए, खाइए-पीडि़ए और भगवान भरोसे अपनी सेहत बचाइए! ​#नकलीहल्दी #कानपुरन्यूज #मिलावटखोरी #फूडसेफ्टी #सावधानइंडिया #वायरलन्यूज #KampurNews #FoodAdulteration
    1
    हल्दी में 'चावल' का ऐसा घोटाला: अब दाल-भात के साथ हल्दी भी चबाकर खाइए!

⚓ अजीत मिश्रा (खोजी)
​वाह रे हमारे देश के मिलावटखोरों का टैलेंट! अल्बर्ट आइंस्टीन और थॉमस एडिसन भी अगर आज जिंदा होते, तो कानपुर के इस 'वैज्ञानिक' कारनामे को देखकर अपना माथा पीट लेते। कानपुर की पीतांबरा इंटरप्राइजेज ने मसाले की दुनिया में एक ऐसी क्रांतिकारी खोज कर डाली है, जिसके बाद अब आपको अलग से चावल उबालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। दाल में तड़का लगाइए और चावल रूपी हल्दी सीधे पेट के अंदर!
​खाद्य विभाग ने जब इस 'हाई-टेक' मसाला फैक्ट्री पर छापा मारा, तो वहां का नजारा किसी साइंस फिक्शन फिल्म से कम नहीं था। पूरी छापामारी में असली हल्दी का एक टुकड़ा तक नहीं मिला। जी हां, आपने सही पढ़ा! बिना हल्दी के हल्दी बनाने का यह चमत्कार सिर्फ हमारे देश के शातिर दिमाग ही कर सकते हैं।
​जांच में पता चला कि फैक्ट्री मालिक महोदय चावल के छोटे-छोटे टुकड़ों को खतरनाक लिक्विड कलर में नहला-धुलाकर बिल्कुल असली हल्दी जैसा रूप दे रहे थे। मौके से 77 बोरी चावल के टुकड़े, 42 बोरी नकली हल्दी पाउडर, और मिलावटी मिर्च-धनिया पाउडर के साथ-साथ रंग का जखीरा बरामद हुआ। कुल मिलाकर करीब 8 लाख रुपये का यह 'जहरीला माल' जब्त किया गया है।
​सोचिए जरा... आप रोज सुबह जो हल्दी वाला दूध पीकर इम्युनिटी बढ़ाने का भ्रम पाल रहे थे, असल में वो आपकी आंतों में पुलाव और बिरयानी की नींव रख रहा था! कल को हो सकता है कि लोग कहें, "भाई, आज की सब्जी में हल्दी कम चावल का स्वाद ज्यादा आ रहा है!"
​अब इंतजार इस बात का है कि अगली बार चाय की पत्ती में कौन सी सूखी घास और दूध में किस-किस केमिकल की फैक्ट्री पकड़ी जाती है। तब तक के लिए आप भी सावधान रहिए, खाइए-पीडि़ए और भगवान भरोसे अपनी सेहत बचाइए!
​#नकलीहल्दी #कानपुरन्यूज #मिलावटखोरी #फूडसेफ्टी #सावधानइंडिया #वायरलन्यूज #KampurNews #FoodAdulteration
    user_अजीत मिश्रा (खोजी)
    अजीत मिश्रा (खोजी)
    बस्ती, बस्ती, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मैसूर में आयोजित 29वीं ऑल इंडिया शितोर्यू नेशनल कराटे चैंपियनशिप-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप (जापान) हेतु चयन हुआ।" "मैसूर में आयोजित 29वीं ऑल इंडिया शितोर्यू नेशनल कराटे चैंपियनशिप-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप (जापान) हेतु चयन हुआ।" "मैसूर में आयोजित नेशनल कराटे चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन के आधार पर जापान अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप के लिए चयन।"
    1
    मैसूर में आयोजित 29वीं ऑल इंडिया शितोर्यू नेशनल कराटे चैंपियनशिप-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप (जापान) हेतु चयन हुआ।" 


"मैसूर में आयोजित 29वीं ऑल इंडिया शितोर्यू नेशनल कराटे चैंपियनशिप-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप (जापान) हेतु चयन हुआ।" 
"मैसूर में आयोजित नेशनल कराटे चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन के आधार पर जापान अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप के लिए चयन।"
    user_कराटे कोच International प्लेयर
    कराटे कोच International प्लेयर
    Game Shop बांसगांव, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • भव्य कलश यात्रा के साथ सहजनवा में शिवमहापुराण कथा का शुभारंभ, शिवमय हुआ नगर भव्य कलश यात्रा के साथ सहजनवा में शिवमहापुराण कथा का शुभारंभ, शिवमय हुआ नगर सहजनवा, गोरखपुर। ऋषि सेवा समिति, सहजनवा के तत्वावधान में मंडी समिति पूर्वी गेट स्थित एक मैरेज हॉल में आयोजित शिवमहापुराण कथा का शुभारंभ मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कथा के प्रथम दिवस काशी से पधारे प्रख्यात संत राघव ऋषि जी महाराज ने श्रद्धालुओं को शिवमहापुराण की महिमा का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि श्रावण मास में शिवमहापुराण कथा का श्रवण करने से मनुष्य के साधन और साधना दोनों को स्थिरता प्राप्त होती है तथा जीवन में आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है। संत राघव ऋषि जी ने कहा कि शिवमहापुराण में 24 हजार श्लोक और सात संहिताएं वर्णित हैं। तीर्थ स्नान से जहां शरीर पवित्र होता है, वहीं शिवपुराण कथा का श्रवण मन, वचन और कर्म को पवित्र बनाकर सुख, शांति और मोक्ष की प्राप्ति कराता है। उन्होंने कथा के दौरान देवराज नामक ब्राह्मण का प्रसंग सुनाते हुए बताया कि सांसारिक मोह और दुर्गुणों में फंसा व्यक्ति भी यदि श्रद्धा और विश्वास के साथ शिवपुराण का श्रवण करे तो भगवान शिव की कृपा से उसे मुक्ति प्राप्त हो सकती है। कथा प्रारंभ होने से पूर्व सहजनवा कस्बे के काली मंदिर से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य कलश यात्रा निकाली गई। संत राघव ऋषि जी के नेतृत्व में निकली यह शोभायात्रा थाना चौराहा एवं तहसील मार्ग से होते हुए कथा स्थल पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ इसका समापन हुआ। कलश यात्रा में 108 महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण किया, जबकि पुरुष श्रद्धालु हाथों में धर्मध्वजा लेकर नंदी महाराज की प्रतिमा के साथ पदयात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। बैंड-बाजों, वैदिक मंत्रोच्चार, मंगल गीतों और "हर-हर महादेव" के जयघोष से पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में डूब गया। कार्यक्रम के मुख्य यजमान रमेश प्रताप सिंह सपत्नीक शिवपुराण की पवित्र पोथी एवं प्रधान कलश लेकर शोभायात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर घघसरा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभाकर दूबे, श्रीप्रकाश शुक्ल, नागेंद्र सिंह, सुधाकर पांडेय, अरविंद तिवारी, अजय यादव, राकेश दूबे, हनुमान अग्रहरि, महेश कसौधन, राजन मिश्र, अशोक अग्रहरि, भगीरथ पाठक, ज्ञान अग्रहरि, विष्णु सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।
    1
    भव्य कलश यात्रा के साथ सहजनवा में शिवमहापुराण कथा का शुभारंभ, शिवमय हुआ नगर

भव्य कलश यात्रा के साथ सहजनवा में शिवमहापुराण कथा का शुभारंभ, शिवमय हुआ नगर
सहजनवा, गोरखपुर।
ऋषि सेवा समिति, सहजनवा के तत्वावधान में मंडी समिति पूर्वी गेट स्थित एक मैरेज हॉल में आयोजित शिवमहापुराण कथा का शुभारंभ मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कथा के प्रथम दिवस काशी से पधारे प्रख्यात संत राघव ऋषि जी महाराज ने श्रद्धालुओं को शिवमहापुराण की महिमा का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि श्रावण मास में शिवमहापुराण कथा का श्रवण करने से मनुष्य के साधन और साधना दोनों को स्थिरता प्राप्त होती है तथा जीवन में आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है।
संत राघव ऋषि जी ने कहा कि शिवमहापुराण में 24 हजार श्लोक और सात संहिताएं वर्णित हैं। तीर्थ स्नान से जहां शरीर पवित्र होता है, वहीं शिवपुराण कथा का श्रवण मन, वचन और कर्म को पवित्र बनाकर सुख, शांति और मोक्ष की प्राप्ति कराता है। उन्होंने कथा के दौरान देवराज नामक ब्राह्मण का प्रसंग सुनाते हुए बताया कि सांसारिक मोह और दुर्गुणों में फंसा व्यक्ति भी यदि श्रद्धा और विश्वास के साथ शिवपुराण का श्रवण करे तो भगवान शिव की कृपा से उसे मुक्ति प्राप्त हो सकती है।
कथा प्रारंभ होने से पूर्व सहजनवा कस्बे के काली मंदिर से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य कलश यात्रा निकाली गई। संत राघव ऋषि जी के नेतृत्व में निकली यह शोभायात्रा थाना चौराहा एवं तहसील मार्ग से होते हुए कथा स्थल पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ इसका समापन हुआ।
कलश यात्रा में 108 महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण किया, जबकि पुरुष श्रद्धालु हाथों में धर्मध्वजा लेकर नंदी महाराज की प्रतिमा के साथ पदयात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। बैंड-बाजों, वैदिक मंत्रोच्चार, मंगल गीतों और "हर-हर महादेव" के जयघोष से पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में डूब गया।
कार्यक्रम के मुख्य यजमान रमेश प्रताप सिंह सपत्नीक शिवपुराण की पवित्र पोथी एवं प्रधान कलश लेकर शोभायात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर घघसरा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभाकर दूबे, श्रीप्रकाश शुक्ल, नागेंद्र सिंह, सुधाकर पांडेय, अरविंद तिवारी, अजय यादव, राकेश दूबे, हनुमान अग्रहरि, महेश कसौधन, राजन मिश्र, अशोक अग्रहरि, भगीरथ पाठक, ज्ञान अग्रहरि, विष्णु सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।
    user_सर्वेश कुमार शुक्ला
    सर्वेश कुमार शुक्ला
    सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • कानपुर नगर के थाना सचेण्डी के हाता गम्भीरपुर में दबंगों द्वारा सड़क पर कब्जा ग्रामीणो द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ग्राम हाता गम्भीरपुर में प्राथमिक विद्यालय के बगल से करीब 20फुट चौड़ी सड़क खेतों को जाती है जो कि सरकारी नक्शे में भी है जिस पर गांव के ही मुन्ना श्री चन्दर धर्मेन्द्र पुत्र गण नन्हू प्रसाद ने स्कूल कि दीवार से सटा कर सड़क की तरफ करीब 10फुट चौड़ी दीवार खड़ी कर ली है इस प्रकरण को लेकर जब गांव बालों ने उपरोक्त सभी लोगो से कहा कि वह लोग ग़लत कर रहे हैं तो उपरोक्त सभी लोगो ने गांव बालों को भद्दी भद्दी गालियां देने लगें और कहा कि जाओ जो करना है कर लो हमें किसी भी अधिकारी का कोई भी डर नहीं है सभी हमारे परिचित हैं मेरा तुम सभी लोग कुछ भी नहीं कर सकते हो जब इस सन्दर्भ में तहसील में शिकायत की तब बहा से लेखपाल हिमांशु बर्मा मौके पर पहुंचे और देख कर गांव बालों को उल्टा सीधा बोला और बहा से चला गया गांव बालों का कहना है कि लेखपाल ने उपरोक्त दवंग लोगों से लेन देन कर लिया है इस सन्दर्भ में जब गांव बालों से पूछा गया कि क्या यह सच है कि लेखपाल ने सौदा किया है तो मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि हां सौदा किया गया है इस कारण कोई भी सुनवाई नहीं हुई है कल वर्षा होने के कारण उधर से एक बच्ची निकल रही थी जो कीचड़ में फस गई और काफी घायल हो गयी जिसे गांव के दो लोगों ने बच्ची को बाहर निकाल कर उसे हास्पिटल में भर्ती कराया गया जहां पर अब बच्ची ठीक है लेकिन यह बिषय बिचारनीय है कि अगर अधिकारी ही ऐसा करेंगे तो तो जनता अपनी आवाज किसको सुनाएंगी
    1
    कानपुर नगर के थाना सचेण्डी के हाता गम्भीरपुर में दबंगों द्वारा सड़क पर कब्जा 
ग्रामीणो द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ग्राम हाता गम्भीरपुर में प्राथमिक विद्यालय के बगल से करीब 20फुट चौड़ी सड़क खेतों को जाती है जो कि सरकारी नक्शे में भी है जिस पर गांव के ही मुन्ना श्री चन्दर धर्मेन्द्र पुत्र गण नन्हू प्रसाद ने स्कूल कि दीवार से सटा कर सड़क की तरफ करीब 10फुट चौड़ी दीवार खड़ी कर ली है इस प्रकरण को लेकर जब गांव बालों ने उपरोक्त सभी लोगो से कहा कि वह लोग ग़लत कर रहे हैं तो उपरोक्त सभी लोगो ने गांव बालों को भद्दी भद्दी गालियां देने लगें और कहा कि जाओ जो करना है कर लो हमें किसी भी अधिकारी का कोई भी डर नहीं है सभी हमारे परिचित हैं मेरा तुम सभी लोग कुछ भी नहीं कर सकते हो जब इस सन्दर्भ में तहसील में शिकायत की तब बहा से लेखपाल हिमांशु बर्मा मौके पर पहुंचे और देख कर गांव बालों को उल्टा सीधा बोला और बहा से चला गया गांव बालों का कहना है कि लेखपाल ने उपरोक्त दवंग लोगों से लेन देन कर लिया है इस सन्दर्भ में जब गांव बालों से पूछा गया कि क्या यह सच है कि लेखपाल ने सौदा किया है तो मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि हां सौदा किया गया है इस कारण कोई भी सुनवाई नहीं हुई है कल वर्षा होने के कारण उधर से एक बच्ची निकल रही थी जो कीचड़ में फस गई और काफी घायल हो गयी जिसे गांव के दो लोगों ने बच्ची को बाहर निकाल कर उसे हास्पिटल में भर्ती कराया गया जहां पर अब बच्ची ठीक है लेकिन यह बिषय बिचारनीय है कि अगर अधिकारी ही ऐसा करेंगे तो तो जनता अपनी आवाज किसको सुनाएंगी
    user_विनोद कुमार सोनकर पत्रकार
    विनोद कुमार सोनकर पत्रकार
    बस्ती, बस्ती, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • सभी फेसबुक फ्रेंड को मेरे तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं एवं दिल से धन्यवाद
    1
    सभी फेसबुक फ्रेंड को मेरे तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं एवं दिल से धन्यवाद
    user_Vinay kumar giri
    Vinay kumar giri
    Reporter Vinay Kumar Giri सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • 🚨 अम्बेडकरनगर: समोसे में ज़हर खिलाने के कथित मामले पर पुलिस का बयान अम्बेडकरनगर के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र में युवक को समोसे में ज़हर खिलाने के कथित मामले में पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद स्थिति स्पष्ट की है। पुलिस के अनुसार, भभौरा गांव निवासी सीमा ने शिकायत दी थी कि उनके बेटे अंशु को अन्नी वर्मा व अन्य लोगों ने ट्यूबवेल पर समोसे में ज़हर मिलाकर खिलाया। जांच में सामने आया कि 30 जुलाई को सभी ने साथ बैठकर समोसे खाए थे, जिसके बाद अंशु की तबीयत बिगड़ गई। अंशु को पहले सीएचसी जहांगीरगंज ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के बाद उसकी हालत सामान्य है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया ज़हर खिलाने के लक्षण नहीं मिले हैं और हत्या की नीयत से ज़हर देने की पुष्टि भी नहीं हुई है। मामले की गहन जांच जारी है। क्षेत्राधिकारी आलापुर ने बताया कि जांच के आधार पर आगे आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। #AmbedkarNagar #Rajesultanpur #PoliceUpdate #BreakingNews #UPPolice #AmbedkarNagarNews
    1
    🚨 अम्बेडकरनगर: समोसे में ज़हर खिलाने के कथित मामले पर पुलिस का बयान
अम्बेडकरनगर के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र में युवक को समोसे में ज़हर खिलाने के कथित मामले में पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद स्थिति स्पष्ट की है।
पुलिस के अनुसार, भभौरा गांव निवासी सीमा ने शिकायत दी थी कि उनके बेटे अंशु को अन्नी वर्मा व अन्य लोगों ने ट्यूबवेल पर समोसे में ज़हर मिलाकर खिलाया। जांच में सामने आया कि 30 जुलाई को सभी ने साथ बैठकर समोसे खाए थे, जिसके बाद अंशु की तबीयत बिगड़ गई।
अंशु को पहले सीएचसी जहांगीरगंज ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के बाद उसकी हालत सामान्य है।
पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया ज़हर खिलाने के लक्षण नहीं मिले हैं और हत्या की नीयत से ज़हर देने की पुष्टि भी नहीं हुई है। मामले की गहन जांच जारी है।
क्षेत्राधिकारी आलापुर ने बताया कि जांच के आधार पर आगे आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
#AmbedkarNagar #Rajesultanpur #PoliceUpdate #BreakingNews #UPPolice #AmbedkarNagarNews
    user_BALRAM
    BALRAM
    Farmer Allapur, Ambedkar Nagar•
    7 hrs ago
  • लखनऊ- मानसून सत्र के दूसरे दिन यूपी विधानसभा में जोरदार हंगामा, अयोध्या में कथित चंदा चोरी समेत कई मुद्दों को लेकर सपा विधायकों ने विधानसभा परिसर में करीब एक घंटे तक धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी की, सदन के भीतर भी प्लेकार्ड लहराते हुए वेल में पहुंचे सपा विधायक, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने जताई नाराजगी, हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही दोपहर एक बजे तक स्थगित
    1
    लखनऊ- मानसून सत्र के दूसरे दिन यूपी विधानसभा में जोरदार हंगामा,
अयोध्या में कथित चंदा चोरी समेत कई मुद्दों को लेकर सपा विधायकों ने विधानसभा परिसर में करीब एक घंटे तक धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी की, सदन के भीतर भी प्लेकार्ड लहराते हुए वेल में पहुंचे सपा विधायक, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने जताई नाराजगी, हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही दोपहर एक बजे तक स्थगित
    user_विनोद कुमार सोनकर पत्रकार
    विनोद कुमार सोनकर पत्रकार
    बस्ती, बस्ती, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • दिव्यांश एजेंसी गिड़ा गोरखपुर एसिड फिनाइल टॉयलेट क्लीनर के थोक विक्रेता
    1
    दिव्यांश एजेंसी गिड़ा गोरखपुर एसिड फिनाइल टॉयलेट क्लीनर के थोक विक्रेता
    user_Vinay kumar giri
    Vinay kumar giri
    Reporter Vinay Kumar Giri सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • *साप्ताहिक बाजार नाथनगर में थाना महुली पुलिस द्वारा पैदल गश्त एवं जनसंवाद* पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के निर्देशन में थाना महुली पुलिस द्वारा नाथनगर के साप्ताहिक बाजार में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। गश्त के दौरान बाजार में आने वाले दुकानदारों, व्यापारियों एवं आमजन से संवाद स्थापित कर आगामी श्रावण मास एवं बारावफात पर्व को सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। पुलिस टीम द्वारा लोगों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने, सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए लोगों में सुरक्षा का विश्वास उत्पन्न किया गया तथा असामाजिक एवं अराजक तत्वों पर सतर्क निगरानी रखी गई। थाना महुली पुलिस ने आमजन को आश्वस्त किया कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस निरंतर सक्रिय एवं प्रतिबद्ध है।
    4
    *साप्ताहिक बाजार नाथनगर में थाना महुली पुलिस द्वारा पैदल गश्त एवं जनसंवाद*
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के निर्देशन में थाना महुली पुलिस द्वारा नाथनगर के साप्ताहिक बाजार में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। गश्त के दौरान बाजार में आने वाले दुकानदारों, व्यापारियों एवं आमजन से संवाद स्थापित कर आगामी श्रावण मास एवं बारावफात पर्व को सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई।
पुलिस टीम द्वारा लोगों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने, सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया।
इस दौरान बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए लोगों में सुरक्षा का विश्वास उत्पन्न किया गया तथा असामाजिक एवं अराजक तत्वों पर सतर्क निगरानी रखी गई। थाना महुली पुलिस ने आमजन को आश्वस्त किया कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस निरंतर सक्रिय एवं प्रतिबद्ध है।
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.