Shuru
Apke Nagar Ki App…
कौशाम्बी के पुलिस अधीक्षक द्वारा करारी थाने का निरीक्षण किया गया है।
Talib Siddique
कौशाम्बी के पुलिस अधीक्षक द्वारा करारी थाने का निरीक्षण किया गया है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कौशाम्बी के कोखराज थाने पर बजरंग दल ने प्रदर्शन किया है। एक मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर बजरंग दल ने कोखराज थाने का घेराव किया। प्रदर्शनकारी इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।1
- कौशाम्बी के कोखराज थाना क्षेत्र के बालकमऊ गांव में रविवार को चार्जर की मरम्मत करते समय करंट लगने से 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान लवकुश के रूप में हुई है, जो मोतीलाल गौतम का पुत्र था। लवकुश अपने घर पर ही चार्जर ठीक कर रहा था कि इसी दौरान अचानक करंट प्रवाहित होने से उसका हाथ चार्जर से चिपक गया। हादसे के बाद परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया। हालांकि, हालत बेहद गंभीर होने के कारण डॉक्टर उसकी जान नहीं बचा सके। युवक की मौत की खबर मिलते ही पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक का माहौल है। इस दर्दनाक घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।1
- कौशांबी के चरवा थाना क्षेत्र के बेलहाई गांव में खेत में पानी लगाने गए एक किसान और उसके बेटे पर गांव के ही कुछ लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। शुक्रवार की सुबह गांव के निवासी रामनारायण जब अपने खेत में पानी लगाने गए थे, तभी वहां पहले से मौजूद राजेश्याम, बृजभान, बच्चालाल, नितिन उर्फ निनेश, सचिन और छोटू ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने पहले उनके साथ गाली-गलौज की और फिर लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे रामनारायण के सिर में गंभीर चोट आई और वह मौके पर ही गिर पड़े। चीख-पुकार सुनकर जब पीड़ित रामनारायण का बेटा अजीत और सचिन उन्हें बचाने के लिए दौड़े, तो आरोपियों ने उनके साथ भी बेरहमी से मारपीट की। वारदात के बाद आसपास के लोगों की मदद से दोनों गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चायल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस घटना के संबंध में पीड़ित ने शनिवार को चरवा थाना प्रभारी महेश चंद्र को नामजद तहरीर देकर सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी का कहना है कि तहरीर मिल चुकी है और मामले की जांच कराई जा रही है।1
- कौशांबी के मंझनपुर स्थित पुलिस कार्यालय के दुर्गा भाभी सभागार में पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण की अध्यक्षता में अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस बैठक में एसपी ने जनपद में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए कड़े निर्देश जारी किए। उन्होंने जनपद में बीएनएस, बीएनएसएस, एससी/एसटी एक्ट एवं महिला संबंधी अपराधों के अंतर्गत पंजीकृत मामलों की विस्तृत समीक्षा की। एसपी ने वांछित अभियुक्तों, जिलाबदर अपराधियों, टॉप-10 अपराधियों और पुरस्कार घोषित अपराधियों की तुरंत गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही थानों में लंबित विवेचनाओं के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, हत्या, लूट, डकैती व चोरी जैसे जघन्य अपराधों पर नियंत्रण के लिए प्रभावी रात्रि गश्त और हाईवे चेकिंग सुनिश्चित करने को कहा। न्यायालय द्वारा जारी सम्मन, बीडब्लू और एनबीडब्लू की तामीला, लापता लोगों की त्वरित बरामदगी, और आईजीआरएस एवं शिकायत प्रकोष्ठ से प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध निपटारे पर विशेष बल दिया गया। सीएम डैशबोर्ड के मामलों को प्राथमिकता देने की बात कही गई ताकि कौशांबी की रैंकिंग बनी रहे। इसके अतिरिक्त, आईटीएसएसओ पोर्टल पर लंबित पोक्सो व बलात्कार के मामलों, ऑपरेशन कनविक्शन, सीईआईआर पोर्टल से गुम मोबाइल रिकवरी, और एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए निर्देश दिए गए। आगामी श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को संवेदनशील क्षेत्रों, मिश्रित आबादी वाले इलाकों और प्रमुख शिवालयों पर सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सोशल मीडिया पर अफवाहों के खंडन के लिए सतत निगरानी रखने पर भी जोर दिया। इस अपराध समीक्षा गोष्ठी में समस्त क्षेत्राधिकारीगण, आबकारी अधिकारी, समस्त प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष और शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।1
- कौशाम्बी के पुलिस अधीक्षक द्वारा करारी थाने का निरीक्षण किया गया है।1
- कौशाम्बी में खेत में पानी लगाने गए एक किसान पर जानलेवा हमला करने का गंभीर आरोप लगा है। किसान जब अपने खेत में पानी लगाने के लिए गया हुआ था, तभी उस पर यह घातक हमला किया गया।1