logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा की मौजूदगी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा सोनभद्र सोनभद्र में हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा की मौजूदगी में राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज से शुरू हुई तिरंगा यात्रा शहीद स्थल पहुंचकर संपन्न हुई।तिरंगा यात्रा में समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़, विधायक भूपेश चौबे, उत्तर प्रदेश जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जी. सिंह खरवार, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आमजन शामिल हुए।हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।वहीं घोरावल, दुद्धी और चोपन विकासखंडों में भी भव्य तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। इनमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, युवाओं, विद्यार्थियों और आमजन ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली इन यात्राओं ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। तिरंगे के रंग में रंगा सोनभद्र पूरे दिन देशभक्ति के जज्बे से सराबोर नजर आया।

2 hrs ago
user_Mustaf Ahamad
Mustaf Ahamad
Credit reporting agency ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा की मौजूदगी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा सोनभद्र सोनभद्र में हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा की मौजूदगी में राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज से शुरू हुई तिरंगा यात्रा शहीद स्थल पहुंचकर संपन्न हुई।तिरंगा यात्रा में समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़, विधायक भूपेश चौबे, उत्तर प्रदेश जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जी. सिंह खरवार, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी

और आमजन शामिल हुए।हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।वहीं घोरावल, दुद्धी और चोपन विकासखंडों में भी भव्य तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। इनमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, युवाओं, विद्यार्थियों और आमजन ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली इन यात्राओं ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। तिरंगे के रंग में रंगा सोनभद्र पूरे दिन देशभक्ति के जज्बे से सराबोर नजर आया।

More news from Sonbhadra and nearby areas
  • कैमूर आदिवासी इंटर कॉलेज म्योरपुर के बच्चों की प्रतिभा को आप लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया है देखें छोटे-छोटे बच्चे सुरीली आवाज और मार्मिक गीतों को जो सुनाया दिल को छू गया आप भी वीडियो के माध्यम से देखें और सुन अच्छा लगे तो वीडियो शेयर जरूर करें और आपके घर के आसपास में कोई ऐसा अगर टैलेंटेड बच्चा है तो संपर्क जरूर करें 8052397819
    1
    कैमूर आदिवासी इंटर कॉलेज म्योरपुर के बच्चों की प्रतिभा को आप लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया है देखें छोटे-छोटे बच्चे सुरीली आवाज और मार्मिक गीतों को जो सुनाया दिल को छू गया आप भी वीडियो के माध्यम से देखें और सुन अच्छा लगे तो वीडियो शेयर जरूर करें और आपके घर के आसपास में कोई ऐसा अगर टैलेंटेड बच्चा है तो संपर्क जरूर करें 8052397819
    user_संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
    संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
    Dudhi, Sonbhadra•
    3 hrs ago
  • दुद्धी में उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में निकली हर घर तिरंगा यात्रा दुद्धी (सोनभद्र)।आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान को जन जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आज बुधवार को कस्बे में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में निकली इस रैली में प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों और स्कूली छात्राओं ने भारी संख्या में भाग लेकर देशभक्ति का संदेश दिया। रैली का शुभारंभ सुबह लगभग 11 बजे ब्लॉक परिसर से हुआ। हाथों में राष्ट्रध्वज थामे और 'भारत माता की जय' के नारे लगाते हुए प्रतिभागियों का जुलूस ब्लॉक परिसर से निकलकर कस्बे के मुख्य मार्गों से होकर गुजरा। पूरे नगर भ्रमण के पश्चात जुलूस पुनः ब्लॉक परिसर पहुँचकर संपन्न हुआ। यात्रा में मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, एडीओ पंचायत आशुतोष श्रीवास्तव तथा युवा कल्याण विभाग से धर्मेंद्र कुमार समेत ब्लॉक के अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे। इसके अलावा ग्राम प्रधानों, पीआरडी जवानों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
    2
    दुद्धी में उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में निकली  हर घर तिरंगा यात्रा
दुद्धी (सोनभद्र)।आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान को जन जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आज बुधवार को कस्बे में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में निकली इस रैली में प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों और स्कूली छात्राओं ने भारी संख्या में भाग लेकर देशभक्ति का संदेश दिया।
रैली का शुभारंभ सुबह लगभग 11 बजे ब्लॉक परिसर से हुआ। हाथों में राष्ट्रध्वज थामे और 'भारत माता की जय' के नारे लगाते हुए प्रतिभागियों का जुलूस ब्लॉक परिसर से निकलकर कस्बे के मुख्य मार्गों से होकर गुजरा। पूरे नगर भ्रमण के पश्चात जुलूस पुनः ब्लॉक परिसर पहुँचकर संपन्न हुआ।
यात्रा में मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, एडीओ पंचायत आशुतोष श्रीवास्तव तथा युवा कल्याण विभाग से धर्मेंद्र कुमार समेत ब्लॉक के अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे। इसके अलावा ग्राम प्रधानों, पीआरडी जवानों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
    user_विवेक कुमार चन्द्रवंशी
    विवेक कुमार चन्द्रवंशी
    Local News Reporter दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • विंढमगंज में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा क्षेत्र विंढमगंज में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा क्षेत्र विंढमगंज। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल विंढमगंज द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य घर-घर तिरंगा पहुंचाने के साथ लोगों में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना था। तिरंगा यात्रा भारती इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल मैदान से शुरू होकर कोन मोड़ तिराहा पहुंची और वापस कॉलेज मैदान में आकर संपन्न हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, विद्यार्थियों, युवाओं, बुजुर्गों और नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।यात्रा में मंडल प्रभारी बीएन गुप्ता, श्रवण सिंह गोंड, रामनरेश पासवान, मनोज मिश्रा, सुषमा सिंह गोंड, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, राकेश केसरी, सुमित कुमार, उपेंद्र श्रीवास्तव, अशोक कुमार जायसवाल, आर. रवि जायसवाल, नंदकिशोर गुप्ता, राम नारायण शर्मा, महेंद्र गुप्ता, जितेंद्र तिवारी, उदय शर्मा, सुजीत कुशवाहा और अमन कुमार जायसवाल सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।वहीं थाना अध्यक्ष रविकांत मिश्रा पुलिस टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे। वन विभाग के रेंजर रत्नेश कुमार भी अपने दल-बल के साथ काफिले में व्यवस्था संभालते नजर आए। भारत माता के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं देश के प्रति समर्पण का संदेश दिया।
    1
    विंढमगंज में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा क्षेत्र

विंढमगंज में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा क्षेत्र
विंढमगंज। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल विंढमगंज द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य घर-घर तिरंगा पहुंचाने के साथ लोगों में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना था।
तिरंगा यात्रा भारती इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल मैदान से शुरू होकर कोन मोड़ तिराहा पहुंची और वापस कॉलेज मैदान में आकर संपन्न हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, विद्यार्थियों, युवाओं, बुजुर्गों और नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।यात्रा में मंडल प्रभारी बीएन गुप्ता, श्रवण सिंह गोंड, रामनरेश पासवान, मनोज मिश्रा, सुषमा सिंह गोंड, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, राकेश केसरी, सुमित कुमार, उपेंद्र श्रीवास्तव, अशोक कुमार जायसवाल, आर. रवि जायसवाल, नंदकिशोर गुप्ता, राम नारायण शर्मा, महेंद्र गुप्ता, जितेंद्र तिवारी, उदय शर्मा, सुजीत कुशवाहा और अमन कुमार जायसवाल सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।वहीं थाना अध्यक्ष रविकांत मिश्रा पुलिस टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे। वन विभाग के रेंजर रत्नेश कुमार भी अपने दल-बल के साथ काफिले में व्यवस्था संभालते नजर आए। भारत माता के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं देश के प्रति समर्पण का संदेश दिया।
    user_OM PRAKASH RAWAT
    OM PRAKASH RAWAT
    Social worker दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • तिरंगा महोत्सव में देशभक्ति के रंग में रंगा सोनभद्र, चुर्क में भव्य आयोजन सोनभद्र में हर घर तिरंगा अभियान के तहत देशभक्ति का जोश देखने को मिला। स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल चुर्क में तिरंगा महोत्सव, तिरंगा मेला और प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों और आकर्षक प्रदर्शनी ने सभी का मन मोह लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, राज्य मंत्री समाज कल्याण संजीव कुमार गोंड, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष अजीत सिंह खरवार, सदर विधायक भूपेश चौबे और जिलाधिकारी चर्चित गौड़ सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने किया।तिरंगा महोत्सव में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और रंगोली के माध्यम से राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। आंगनबाड़ी के नन्हे बच्चों की प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। तिरंगा मेला और प्रदर्शनी में बच्चों ने स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति को अपनी रचनात्मकता के जरिए प्रदर्शित किया।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
    1
    तिरंगा महोत्सव में देशभक्ति के रंग में रंगा सोनभद्र, चुर्क में भव्य आयोजन

सोनभद्र में हर घर तिरंगा अभियान के तहत देशभक्ति का जोश देखने को मिला। स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल चुर्क में तिरंगा महोत्सव, तिरंगा मेला और प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों और आकर्षक प्रदर्शनी ने सभी का मन मोह लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, राज्य मंत्री समाज कल्याण संजीव कुमार गोंड, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष अजीत सिंह खरवार, सदर विधायक भूपेश चौबे और जिलाधिकारी चर्चित गौड़ सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने किया।तिरंगा महोत्सव में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और रंगोली के माध्यम से राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। आंगनबाड़ी के नन्हे बच्चों की प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। तिरंगा मेला और प्रदर्शनी में बच्चों ने स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति को अपनी रचनात्मकता के जरिए प्रदर्शित किया।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
    user_Mustaf Ahamad
    Mustaf Ahamad
    Credit reporting agency ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बदलापुर में डीएम का औचक निरीक्षण, फार्मासिस्ट पर कार्रवाई के निर्देश सीएचसी में मिलीं खामियां, डीएम ने जारी कराया शोकॉज नोटिस मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस पर सख्ती, संचालकों को नोटिस बंद मिला अल्ट्रासाउंड सेंटर, डीएम ने जांच के दिए निर्देश अल्ट्रासाउंड सेंटर पर लापरवाही मिली तो होगी सील की कार्रवाई सीएचसी में दवा वितरण और कर्मचारियों की उपस्थिति पर डीएम सख्त स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश बदलापुर तहसील में पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण का निर्देश डीएम ने तहसील और सीएचसी की व्यवस्थाओं का लिया जायजा जनशिकायतों पर डीएम सख्त, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
    1
    बदलापुर में डीएम का औचक निरीक्षण, फार्मासिस्ट पर कार्रवाई के निर्देश सीएचसी में मिलीं खामियां, डीएम ने जारी कराया शोकॉज नोटिस
मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस पर सख्ती, संचालकों को नोटिस बंद मिला अल्ट्रासाउंड सेंटर, डीएम ने जांच के दिए निर्देश अल्ट्रासाउंड सेंटर पर लापरवाही मिली तो होगी सील की कार्रवाई सीएचसी में दवा वितरण और कर्मचारियों की उपस्थिति पर डीएम सख्त स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश
बदलापुर तहसील में पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण का निर्देश डीएम ने तहसील और सीएचसी की व्यवस्थाओं का लिया जायजा जनशिकायतों पर डीएम सख्त, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
    user_अंकित सैनी
    अंकित सैनी
    Local News Reporter चकिया, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • 🇮🇳 ब्रेकिंग | सोनभद्र चुर्क के स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल में भव्य तिरंगा महोत्सव। तिरंगा मेला, प्रदर्शनी, रंगोली और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन। राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा समेत जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति का संदेश दिया। प्रतियोगिता विजेताओं को सम्मानित किया गया। 🇮🇳 हर घर तिरंगा—राष्ट्रप्रेम, एकता और सामाजिक समरसता का संदेश। #Sonbhadra #TirangaMahotsav #HarGharTiranga #DeshBhakti
    1
    🇮🇳 ब्रेकिंग | सोनभद्र

चुर्क के स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल में भव्य तिरंगा महोत्सव। तिरंगा मेला, प्रदर्शनी, रंगोली और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन। राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा समेत जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति का संदेश दिया। प्रतियोगिता विजेताओं को सम्मानित किया गया।

🇮🇳 हर घर तिरंगा—राष्ट्रप्रेम, एकता और सामाजिक समरसता का संदेश।

#Sonbhadra #TirangaMahotsav #HarGharTiranga #DeshBhakti
    user_Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    आवाज न्यूज़ 24X7 ब्यूरो चीफ ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.