विंढमगंज में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा क्षेत्र विंढमगंज में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा क्षेत्र विंढमगंज। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल विंढमगंज द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य घर-घर तिरंगा पहुंचाने के साथ लोगों में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना था। तिरंगा यात्रा भारती इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल मैदान से शुरू होकर कोन मोड़ तिराहा पहुंची और वापस कॉलेज मैदान में आकर संपन्न हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, विद्यार्थियों, युवाओं, बुजुर्गों और नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।यात्रा में मंडल प्रभारी बीएन गुप्ता, श्रवण सिंह गोंड, रामनरेश पासवान, मनोज मिश्रा, सुषमा सिंह गोंड, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, राकेश केसरी, सुमित कुमार, उपेंद्र श्रीवास्तव, अशोक कुमार जायसवाल, आर. रवि जायसवाल, नंदकिशोर गुप्ता, राम नारायण शर्मा, महेंद्र गुप्ता, जितेंद्र तिवारी, उदय शर्मा, सुजीत कुशवाहा और अमन कुमार जायसवाल सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।वहीं थाना अध्यक्ष रविकांत मिश्रा पुलिस टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे। वन विभाग के रेंजर रत्नेश कुमार भी अपने दल-बल के साथ काफिले में व्यवस्था संभालते नजर आए। भारत माता के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं देश के प्रति समर्पण का संदेश दिया।

- कैमूर आदिवासी इंटर कॉलेज म्योरपुर के बच्चों की प्रतिभा को आप लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया है देखें छोटे-छोटे बच्चे सुरीली आवाज और मार्मिक गीतों को जो सुनाया दिल को छू गया आप भी वीडियो के माध्यम से देखें और सुन अच्छा लगे तो वीडियो शेयर जरूर करें और आपके घर के आसपास में कोई ऐसा अगर टैलेंटेड बच्चा है तो संपर्क जरूर करें 80523978191
- दुद्धी में उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में निकली हर घर तिरंगा यात्रा दुद्धी (सोनभद्र)।आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान को जन जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आज बुधवार को कस्बे में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में निकली इस रैली में प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों और स्कूली छात्राओं ने भारी संख्या में भाग लेकर देशभक्ति का संदेश दिया। रैली का शुभारंभ सुबह लगभग 11 बजे ब्लॉक परिसर से हुआ। हाथों में राष्ट्रध्वज थामे और 'भारत माता की जय' के नारे लगाते हुए प्रतिभागियों का जुलूस ब्लॉक परिसर से निकलकर कस्बे के मुख्य मार्गों से होकर गुजरा। पूरे नगर भ्रमण के पश्चात जुलूस पुनः ब्लॉक परिसर पहुँचकर संपन्न हुआ। यात्रा में मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, एडीओ पंचायत आशुतोष श्रीवास्तव तथा युवा कल्याण विभाग से धर्मेंद्र कुमार समेत ब्लॉक के अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे। इसके अलावा ग्राम प्रधानों, पीआरडी जवानों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर अपनी सहभागिता दर्ज कराई।2
- विंढमगंज में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा क्षेत्र विंढमगंज में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा क्षेत्र विंढमगंज। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल विंढमगंज द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य घर-घर तिरंगा पहुंचाने के साथ लोगों में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना था। तिरंगा यात्रा भारती इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल मैदान से शुरू होकर कोन मोड़ तिराहा पहुंची और वापस कॉलेज मैदान में आकर संपन्न हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, विद्यार्थियों, युवाओं, बुजुर्गों और नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।यात्रा में मंडल प्रभारी बीएन गुप्ता, श्रवण सिंह गोंड, रामनरेश पासवान, मनोज मिश्रा, सुषमा सिंह गोंड, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, राकेश केसरी, सुमित कुमार, उपेंद्र श्रीवास्तव, अशोक कुमार जायसवाल, आर. रवि जायसवाल, नंदकिशोर गुप्ता, राम नारायण शर्मा, महेंद्र गुप्ता, जितेंद्र तिवारी, उदय शर्मा, सुजीत कुशवाहा और अमन कुमार जायसवाल सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।वहीं थाना अध्यक्ष रविकांत मिश्रा पुलिस टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे। वन विभाग के रेंजर रत्नेश कुमार भी अपने दल-बल के साथ काफिले में व्यवस्था संभालते नजर आए। भारत माता के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं देश के प्रति समर्पण का संदेश दिया।1
- प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा की मौजूदगी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा सोनभद्र सोनभद्र में हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा की मौजूदगी में राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज से शुरू हुई तिरंगा यात्रा शहीद स्थल पहुंचकर संपन्न हुई।तिरंगा यात्रा में समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़, विधायक भूपेश चौबे, उत्तर प्रदेश जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जी. सिंह खरवार, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आमजन शामिल हुए।हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।वहीं घोरावल, दुद्धी और चोपन विकासखंडों में भी भव्य तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। इनमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, युवाओं, विद्यार्थियों और आमजन ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली इन यात्राओं ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। तिरंगे के रंग में रंगा सोनभद्र पूरे दिन देशभक्ति के जज्बे से सराबोर नजर आया।2
- 24 घंटे में Rahul Gandhi की बात हुई सच! , 2 रिपोर्ट आए सामने फंस गए Amit Shah? #rahulgandhi #amitshah #bjp video1
- महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं को हेल्पलाइन और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी सोनभद्र में महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ के निर्देशन में महिला कल्याण विभाग की टीम ने रॉबर्ट्सगंज स्थित संत कीनाराम विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं और उपस्थित लोगों को सुरक्षा, अधिकारों और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और पीसीपीएनडीटी अधिनियम के साथ महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया।महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और आपातकालीन सेवा 112 की जानकारी देते हुए किसी भी हिंसा, उत्पीड़न या असुरक्षित परिस्थिति में तत्काल सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।इसके साथ ही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना और वन स्टॉप सेंटर जैसी योजनाओं की पात्रता एवं लाभ के बारे में भी बताया गया।कार्यक्रम में जेंडर एक्सपर्ट साधना मिश्रा, सेंटर मैनेजर दीपिका सिंह, परियोजना समन्वयक मुकेश सिंह सहित महिला कल्याण विभाग की टीम मौजूद रही।1
- 🚨 ब्रेकिंग | सोनभद्र चोपन थाना क्षेत्र के डाला नगर लंगड़ा मोड़ में 40 वर्षीय सकीना ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय पति काम के सिलसिले में रासपहाड़ी गया था। सूचना पर डाला चौकी पुलिस पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है, पुलिस जांच में जुटी है। #Sonbhadra #Chopan #BreakingNews1