logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खैरागढ़ शराब दुकान के पास चखना दुकानदार पर सामूहिक हमला, क्षेत्र में दहशत, 18 फरवरी बुधवार को सुबह 7 बजे मिली जानकारी अनुसार खैरागढ़ शहर की शराब दुकानों के आसपास बढ़ती अव्यवस्था और आपराधिक गतिविधियां अब गंभीर रूप लेती जा रही हैं। आए दिन मारपीट, झपटमारी और गुंडागर्दी की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसी क्रम में 17 फरवरी, मंगलवार की रात करीब 9 बजे खैरागढ़ की शराब दुकान के समीप एक चखना दुकानदार पर सामूहिक हमले की सनसनीखेज घटना हुई, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार लालपुर निवासी बीरू बारले (पिता स्वर्गीय बैन बारले, उम्र लगभग 30 वर्ष) रोज की तरह शराब दुकान के पास ठेले में चखना दुकान लगाए हुए थे। इसी दौरान एक युवक चखना लेने आया। चखना देने के बाद जब दुकानदार ने उससे पैसे मांगे तो वह युवक बहस करने लगा और भुगतान से इनकार कर दिया। विवाद बढ़ते-बढ़ते झगड़े में तब्दील हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद से नाराज युवक ने अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद करीब 20 से 25 युवकों ने एकजुट होकर चूड़ा, बीयर की बोतल और बांस के डंडों से बीरू बारले पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में बीरू को संभलने का मौका तक नहीं मिला। मारपीट के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल बीरू बारले को स्थानीय लोगों की मदद से थाना खैरागढ़ पहुंचाया गया, जहां से पुलिस वाहन द्वारा उन्हें जिला अस्पताल खैरागढ़ ले जाया गया। चिकित्सकों के अनुसार बीरू के सिर और दाहिने पैर में गंभीर चोटें आई हैं तथा उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। वहीं, स्थानीय नागरिकों ने शराब दुकान के आसपास लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर गहरी नाराजगी जताते हुए स्थायी पुलिस निगरानी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

11 hrs ago
user_गंगाराम पटेल  स्थानीय पत्रकार
गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकार
खैरागढ़, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, छत्तीसगढ़•
11 hrs ago

खैरागढ़ शराब दुकान के पास चखना दुकानदार पर सामूहिक हमला, क्षेत्र में दहशत, 18 फरवरी बुधवार को सुबह 7 बजे मिली जानकारी अनुसार खैरागढ़ शहर की शराब दुकानों के आसपास बढ़ती अव्यवस्था और आपराधिक गतिविधियां अब गंभीर रूप लेती जा रही हैं। आए दिन मारपीट, झपटमारी और गुंडागर्दी की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसी क्रम में 17 फरवरी, मंगलवार की रात करीब 9 बजे खैरागढ़ की शराब दुकान के समीप एक चखना दुकानदार पर सामूहिक हमले की सनसनीखेज घटना हुई, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार लालपुर निवासी बीरू बारले (पिता स्वर्गीय बैन बारले, उम्र लगभग 30 वर्ष) रोज की तरह शराब दुकान के पास ठेले में चखना दुकान लगाए हुए थे। इसी दौरान एक युवक चखना लेने आया। चखना देने के बाद जब दुकानदार ने उससे पैसे मांगे तो वह युवक बहस करने लगा और भुगतान से इनकार कर दिया। विवाद बढ़ते-बढ़ते झगड़े में तब्दील हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद से नाराज युवक ने अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद करीब 20 से 25 युवकों ने एकजुट होकर चूड़ा, बीयर की बोतल और बांस के डंडों से बीरू बारले पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में बीरू को संभलने का मौका तक नहीं मिला। मारपीट के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल बीरू बारले को स्थानीय लोगों की मदद से थाना खैरागढ़ पहुंचाया गया, जहां से पुलिस वाहन द्वारा उन्हें जिला अस्पताल खैरागढ़ ले जाया गया। चिकित्सकों के अनुसार बीरू के सिर और दाहिने पैर में गंभीर चोटें आई हैं तथा उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। वहीं, स्थानीय नागरिकों ने शराब दुकान के आसपास लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर गहरी नाराजगी जताते हुए स्थायी पुलिस निगरानी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • 18 फरवरी बुधवार को शाम सात बजे मिली जानकारी अनुसार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पदाधिकारियों ने जिला अस्पताल खैरागढ़ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का नेतृत्व शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉक्टर अरुण भारद्वाज ने किया। निरीक्षण के दौरान जनऔषधि केंद्र समय से पहले बंद मिला, जिस पर नाराज़गी जताते हुए इसे 24 घंटे संचालित करने की मांग की गई। कांग्रेस प्रतिनिधियों ने वार्डों में मरीजों से चर्चा कर दवा, इलाज, साफ-सफाई और डॉक्टरों की ड्यूटी व्यवस्था का जायजा लिया। अस्पताल प्रबंधन की ओर से डॉक्टर विवेक बिसेन एवं डॉक्टर पंकज वैष्णव उपस्थित रहे। विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन ने रात्रिकालीन दवा अनुपलब्धता को गंभीर कमी बताया। अंत में कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सुधार नहीं हुआ तो जनहित में आंदोलन किया जाएगा।
    1
    18 फरवरी बुधवार को शाम सात बजे मिली जानकारी अनुसार 
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पदाधिकारियों ने  जिला अस्पताल खैरागढ़ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का नेतृत्व शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉक्टर अरुण भारद्वाज ने किया।
निरीक्षण के दौरान जनऔषधि केंद्र समय से पहले बंद मिला, जिस पर नाराज़गी जताते हुए इसे 24 घंटे संचालित करने की मांग की गई। कांग्रेस प्रतिनिधियों ने वार्डों में मरीजों से चर्चा कर दवा, इलाज, साफ-सफाई और डॉक्टरों की ड्यूटी व्यवस्था का जायजा लिया। अस्पताल प्रबंधन की ओर से डॉक्टर विवेक बिसेन एवं डॉक्टर पंकज वैष्णव उपस्थित रहे।
विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन ने रात्रिकालीन दवा अनुपलब्धता को गंभीर कमी बताया। अंत में कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सुधार नहीं हुआ तो जनहित में आंदोलन किया जाएगा।
    user_गंगाराम पटेल  स्थानीय पत्रकार
    गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकार
    खैरागढ़, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • यह घटना मेरठ कि है जहाँ कुछ मंचले लड़के लड़की का हाथ पकड़ लेकिन जबरदस्ती करने कि कोईशिस किये इन मंचलो को किसी भी बात का डर नहीं.....
    1
    यह घटना मेरठ कि है जहाँ कुछ मंचले लड़के लड़की का हाथ पकड़ लेकिन जबरदस्ती करने कि कोईशिस किये 
इन मंचलो को किसी भी बात का डर नहीं.....
    user_Dainik  news🏪   Pradeep Singh
    Dainik news🏪 Pradeep Singh
    Voice of people दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • थाना मोहन नगर पुलिस की सफलता पकड़ाया होंडा एक्टिवा चोरी का आरोपी आरोपी को न्यायिक रिमांड भेजा गया उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी केशव कोशले , प्रधान आरक्षक आर.कृष्ण कुमार कीमतें , आरक्षक राजेश साहू , आरक्षक सामूएल की अहम् भूमिका रही
    1
    थाना मोहन नगर पुलिस की सफलता पकड़ाया होंडा एक्टिवा चोरी का आरोपी 
आरोपी को न्यायिक रिमांड भेजा गया 
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी केशव कोशले , प्रधान आरक्षक आर.कृष्ण कुमार कीमतें , आरक्षक राजेश साहू , आरक्षक सामूएल  की अहम् भूमिका रही
    user_हक़ की आवाज़ छत्तीसगढ़
    हक़ की आवाज़ छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़ का पहला युवा संचालित न्यूज़ पो Durg, Chhattisgarh•
    10 hrs ago
  • गरीबों की गुमठी पर चालानी कार्रवाई करने वाली दुर्ग नगर निगम की अलका बाघमार सरकार धनवानो के अवैध कब्जे पर कब चलाएगी बुलडोजर। दुर्ग जिला के सबसे बड़े बाजार इंदिरा मार्केट के मध्य चौराहे पर ओम ज्वैलर्स द्वारा सड़क तक किया जा रहा अवैध कब्जा यातायात प्रभावित जिम्मेदार कौन..
    1
    गरीबों की गुमठी पर चालानी कार्रवाई करने वाली दुर्ग नगर निगम की अलका बाघमार सरकार धनवानो के अवैध कब्जे पर कब चलाएगी बुलडोजर।
दुर्ग जिला के सबसे बड़े बाजार इंदिरा मार्केट के मध्य चौराहे पर ओम ज्वैलर्स द्वारा सड़क तक किया जा रहा अवैध कब्जा यातायात प्रभावित जिम्मेदार कौन..
    user_Sharad pansari
    Sharad pansari
    Media house दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • “लुटेरी दुल्हन” को कोर्ट से इंसाफ जिस दुल्हन को समाज में “लुटेरी दुल्हन” कहकर बदनाम किया गया… आज उसी महिला के हक में कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। दुर्ग न्यायालय ने मामले की सुनवाई के बाद स्पष्ट किया कि विवाह को लेकर लगाए गए आरोप कानून की कसौटी पर टिक नहीं पाए। क्या है पूरा मामला, दुर्ग में चर्चित रहे इस मामले में भारती जैन पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने संतोष जैन नाम के रसूखदार परिवार में शादी कर धोखाधड़ी की। परिवार की ओर से विवाह को ही नकार दिया गया था, जबकि दोनों के रिश्ते से एक बच्चा भी है। मामला कोर्ट पहुंचा… जहां दस्तावेज, विवाह संबंधी तथ्य और कानूनी प्रावधानों पर लंबी सुनवाई हुई। अदालत ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि प्रस्तुत वाद प्रचलन योग्य नहीं है और इसे खारिज किया जाता है। कोर्ट के फैसले के बाद भारती जैन को बड़ी राहत मिली है। जिन पर “लुटेरी दुल्हन” जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे, आज वही आरोप न्यायालय में साबित नहीं हो सके। बताया जा रहा है कि विवाह हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था और दोनों के संबंध से एक संतान भी है। इसके बावजूद विवाह से इनकार किया जा रहा था। लेकिन अदालत के फैसले ने अब इस पूरे मामले की दिशा बदल दी है।
    1
    “लुटेरी दुल्हन” को कोर्ट से इंसाफ
जिस दुल्हन को समाज में “लुटेरी दुल्हन” कहकर बदनाम किया गया… आज उसी महिला के हक में कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। दुर्ग न्यायालय ने मामले की सुनवाई के बाद स्पष्ट किया कि विवाह को लेकर लगाए गए आरोप कानून की कसौटी पर टिक नहीं पाए। क्या है पूरा मामला, 
दुर्ग में चर्चित रहे इस मामले में भारती जैन पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने संतोष जैन नाम के रसूखदार परिवार में शादी कर धोखाधड़ी की।
परिवार की ओर से विवाह को ही नकार दिया गया था, जबकि दोनों के रिश्ते से एक बच्चा भी है।
मामला कोर्ट पहुंचा… जहां दस्तावेज, विवाह संबंधी तथ्य और कानूनी प्रावधानों पर लंबी सुनवाई हुई।
अदालत ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि प्रस्तुत वाद प्रचलन योग्य नहीं है और इसे खारिज किया जाता है।
कोर्ट के फैसले के बाद भारती जैन को बड़ी राहत मिली है। जिन पर “लुटेरी दुल्हन” जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे, आज वही आरोप न्यायालय में साबित नहीं हो सके।
बताया जा रहा है कि विवाह हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था और दोनों के संबंध से एक संतान भी है। इसके बावजूद विवाह से इनकार किया जा रहा था।
लेकिन अदालत के फैसले ने अब इस पूरे मामले की दिशा बदल दी है।
    user_हेमंत उमरे
    हेमंत उमरे
    पत्रकार दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
  • शिवपुरी में एडवोकेट की हत्या के विरोध में प्रदर्शन, छतरपुर में वकीलों का चक्काजाम
    1
    शिवपुरी में एडवोकेट की हत्या के विरोध में प्रदर्शन, छतरपुर में वकीलों का चक्काजाम
    user_भीमकुंड न्यूज़ 24
    भीमकुंड न्यूज़ 24
    अर्जुंदा, बालोद, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
  • Post by Rameshwar sahu
    1
    Post by Rameshwar sahu
    user_Rameshwar sahu
    Rameshwar sahu
    रिपोर्टर Bemetara, Chhattisgarh•
    9 hrs ago
  • 18 फरवरी बुधवार को दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार केसीजी जिले के कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष खैरागढ़ में समय सीमा की साप्ताहिक बैठक लेकर विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों एवं जनहित से जुड़े मामलों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि समय सीमा में प्राप्त आवेदनों का निराकरण निर्धारित अवधि में अनिवार्य रूप से किया जाए। आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। बैठक में शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों की जानकारी ली गई। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सभी परीक्षा केंद्रों में स्वच्छ पेयजल, निर्बाध विद्युत व्यवस्था, पर्याप्त बैठक व्यवस्था एवं साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही परीक्षा अवधि के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने, प्रश्नपत्रों के सुरक्षित भंडारण व वितरण की गोपनीयता बनाए रखने तथा संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाएं पूर्ण पारदर्शिता, अनुशासन एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हों।
    1
    18  फरवरी बुधवार को दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार केसीजी जिले के 
कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष  खैरागढ़ में समय सीमा की साप्ताहिक बैठक लेकर विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों एवं जनहित से जुड़े मामलों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि समय सीमा में प्राप्त आवेदनों का निराकरण निर्धारित अवधि में अनिवार्य रूप से किया जाए। आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
बैठक में शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों की जानकारी ली गई। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सभी परीक्षा केंद्रों में स्वच्छ पेयजल, निर्बाध विद्युत व्यवस्था, पर्याप्त बैठक व्यवस्था एवं साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही परीक्षा अवधि के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने, प्रश्नपत्रों के सुरक्षित भंडारण व वितरण की गोपनीयता बनाए रखने तथा संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाएं पूर्ण पारदर्शिता, अनुशासन एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हों।
    user_गंगाराम पटेल  स्थानीय पत्रकार
    गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकार
    खैरागढ़, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.