Shuru
Apke Nagar Ki App…
युवा रैकवार समाज राजनगर टीम की की नवीन पट्टाधारक जीतेन्द्र रैकवार की सराहना युवा रैकवार समाज राजनगर टीम की नवीन पट्टाधारक जीतेन्द्र रैकवार की सराहना ग्राम पंचायत सलैया के मत्स्य पालक एवं नवीन पट्टाधारक जीतेन्द्र रैकवार द्वारा मत्स्य पालन के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की युवा रैकवार समाज राजनगर टीम ने सराहना की। समाज के युवाओं ने कहा कि मत्स्य पालन से जुड़कर रोजगार और आत्मनिर्भरता के नए अवसर पैदा किए जा सकते हैं। जीतेन्द्र रैकवार के प्रयास अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक हैं।
Journalist Ganesh Raikwar
युवा रैकवार समाज राजनगर टीम की की नवीन पट्टाधारक जीतेन्द्र रैकवार की सराहना युवा रैकवार समाज राजनगर टीम की नवीन पट्टाधारक जीतेन्द्र रैकवार की सराहना ग्राम पंचायत सलैया के मत्स्य पालक एवं नवीन पट्टाधारक जीतेन्द्र रैकवार द्वारा मत्स्य पालन के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की युवा रैकवार समाज राजनगर टीम ने सराहना की। समाज के युवाओं ने कहा कि मत्स्य पालन से जुड़कर रोजगार और आत्मनिर्भरता के नए अवसर पैदा किए जा सकते हैं। जीतेन्द्र रैकवार के प्रयास अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक हैं।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- युवा रैकवार समाज राजनगर टीम की की नवीन पट्टाधारक जीतेन्द्र रैकवार की सराहना युवा रैकवार समाज राजनगर टीम की नवीन पट्टाधारक जीतेन्द्र रैकवार की सराहना ग्राम पंचायत सलैया के मत्स्य पालक एवं नवीन पट्टाधारक जीतेन्द्र रैकवार द्वारा मत्स्य पालन के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की युवा रैकवार समाज राजनगर टीम ने सराहना की। समाज के युवाओं ने कहा कि मत्स्य पालन से जुड़कर रोजगार और आत्मनिर्भरता के नए अवसर पैदा किए जा सकते हैं। जीतेन्द्र रैकवार के प्रयास अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक हैं।1
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य मटकी फोड़ कार्यक्रम छतरपुर छतरपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर नंबर वन बस स्टैंड, छतरपुर में भव्य मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन सदर विधायक द्वारा किया गया है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और शहरवासियों के शामिल होने की संभावना है। जन्माष्टमी के रंग में रंगे इस आयोजन में भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, उत्साह और मटकी फोड़ प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रहेगी1
- 10 रुपए बने झगड़े का वजह।। बाल कटवाने को लेकर ₹10 में हुआ विवाद। युवक ने दी कोतवाली में दी सैलून वाले के खिलाफ तहरीर।। हमीरपुर,, राठ कस्बे बाल कटवाने और सेविंग कराने के तय रुपए से 10 रुपये ज्यादा लेने पर व्यक्ति ने युवक के विरुद्ध कोतवाली में दी तहरीर, कहा कि 40 रुपए में दाढ़ी बनाने और बाल काटने की बात तय हुई थी लेकिन दुकानदार ने 50 रुपये लिए। हमीरपुर जनपद के राठ कस्बे में आज शुक्रवार को एक अजीबोगरीब, रोचक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। राठ नगर के चरखारी रोड इलाके में स्थित एक सैलून में बाल काटने और दाढ़ी बनाने वाले नाई ने बाल काटने और दाढ़ी बनाने के एवज में तय हुए 40 रुपये के बजाय 50 रुपये लेने से नाराज एक व्यक्ति ने आज शुक्रवार को राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर जबरन लिए हुए 10 रुपए वापस दिलाए जाने की गुहार लगाई है। राठ कोतवाली क्षेत्र के टिकरिया गांव के निवासी व्यक्ति सीताराम बाबा ने आज शुक्रवार को राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर बताया कि कल गुरुवार की दोपहर को उसने राठ कस्बे के चरखारी रोड इलाके में स्थित एक सैलून में अपने बाल कटवाए थे और दाढ़ी भी बनवाई थी। बताया कि बाल कटवाने और दाढ़ी बनवाने का मेहनताना 40 रुपये तय हुआ था। बताया कि दाढ़ी बनाने और बाल काटने वाले युवक ने तय रकम 40 रुपये से अधिक उससे जबरन 50 रुपये ले लिए। बताया कि उसके 10 रुपए ज्यादा लिए जाने से उसे कष्ट हुआ है। बताया कि जब उसने दुकानदार से 10 रुपये ज्यादा लेने का विरोध किया तो दुकानदार ने उसके साथ अभद्रता कर उसे धमकी दे डाली। बताया कि आज शुक्रवार को उसने राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर सैलून दुकानदार के विरुद्ध कार्रवाई व दस वापस दिलाए जाने की गुहार लगाई है। मामले में राठ कोतवाली पुलिस का कहना है कि प्रकरण को संज्ञान में लिया जाएगा।1
- श्मशान घाट न होने से बारिश में पन्नी की छांव तले अंतिम संस्कार को मजबूर ग्रामीण #महोबा। पनवाड़ी विकासखंड के गाडो गांव में श्मशान घाट की व्यवस्था न होने का मामला सामने आया है। गांव में एक बुजुर्ग की मृत्यु के बाद ग्रामीणों को बारिश के बीच पन्नी की छांव तले अंतिम संस्कार करने के लिए मजबूर होना पड़ा। बारिश के कारण अंतिम संस्कार के दौरान ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि गांव में व्यवस्थित श्मशान घाट न होने के चलते ग्रामीणों के सामने यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। बारिश के मौसम में स्थिति और भी विकट हो जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि अंतिम संस्कार जैसी मूलभूत आवश्यकता के लिए भी उन्हें बदहाल व्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से गांव में जल्द से जल्द स्थायी श्मशान घाट और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। गांव में सामने आई यह तस्वीर ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति पर सवाल खड़े करती है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या का संज्ञान लेकर कब तक समाधान कराते हैं। #ikvnews #mahobainsight #नितेन्द्रझां Nitendra Jha1
- गहरौली के ग्रामीणों ने उठाई निष्पक्ष जांच और रैंडम इंस्पेक्शन की मांग गहरौली के ग्रामीणों ने उठाई निष्पक्ष जांच और रैंडम इंस्पेक्शन की मांग1
- कुलपहाड़ में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाला युवक गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹2,400 बरामद #महोबा । थाना कुलपहाड़ पुलिस ने अवैध ऑनलाइन सट्टा खिलाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से दो मोबाइल फोन और सट्टा खेलने वाले क्लाइंट से प्राप्त ₹2,400 नगद बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, 11 सितंबर को उपनिरीक्षक विकास तिवारी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुलपहाड़ रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति ऑनलाइन आईडी बनाकर लोगों को मोबाइल के माध्यम से सट्टा खिला रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ और प्रारंभिक जांच में युवक की पहचान रिजवान पुत्र नसीर अहमद (25) निवासी ग्राम भटेवरा खुर्द, थाना कुलपहाड़, हाल निवासी मोहल्ला गोविन्द नगर, कुलपहाड़ के रूप में हुई। पुलिस का कहना है कि आरोपी BETHUB24PRO और GREEN EXCHANGE नामक ऑनलाइन वेबसाइटों के माध्यम से ग्राहकों को क्लाइंट आईडी और पासवर्ड उपलब्ध कराकर ऑनलाइन सट्टा खिलाता था। इसके लिए वह अपने मास्टर एजेंट से आईडी-पासवर्ड प्राप्त करता था और ग्राहकों को डिजिटल क्वाइन्स उपलब्ध कराता था। जीत-हार के आधार पर डिजिटल क्वाइन्स के बदले भारतीय मुद्रा में भुगतान किए जाने की बात भी जांच में सामने आई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 212/2026, धारा 319(2)/318(4)/112 बीएनएस एवं धारा 5/9(1) The Promotion and Regulation of Online Gaming Act, 2025 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। बरामदगी में एक POCO X2 मोबाइल, एक Motorola Edge 50 मोबाइल और ₹2,400 नगद शामिल हैं। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महोबा शशांक सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ अनुरुद्ध कुमार के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विकास तिवारी, कांस्टेबल धीरज कनौजिया, अनिल कुमार और मनोज कुमार शामिल रहे। #ikvnews #mahobainsight #नितेन्द्रझां Nitendra Jha Mahoba Insight IndiaKhoz Vichar Mahoba Police1
- *पन्ना - इश्क में मिला धोखा! प्रेमिका के बुलावे पर गए युवक की पत्थरों से कुचलकर खौफनाक हत्या।* 👉*पुलिस सोती रही, परिजनों ने जंगल से ढूंढ निकाली सड़ चुकी लाश।* 👉*पन्ना के लोहरहाई जंगल में सनसनी, हत्याकांड से भड़का जन आक्रोश* *देखते रहिए मध्य प्रदेश का सबसे प्रतिष्ठित सेटेलाइट न्यूज़ चैनल*👇 🌹*सी न्यूज़ भारत🌹* *CONTACT US - 9926868786* *C New BARAT से* *जिला ब्यूरो - रफी सिद्दीकी*1
- इश्क के खेल में बिछा खौफनाक जाल: प्रेमिका से मिलने गए लापता संदीप की पत्थरों से कुचलकर हत्या, पुलिस की सुस्ती पर परिजनों का फूटा गुस्सा इश्क के खेल में बिछा खौफनाक जाल: प्रेमिका से मिलने गए लापता संदीप की पत्थरों से कुचलकर हत्या, पुलिस की सुस्ती पर परिजनों का फूटा गुस्सा1