logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जुगल किशोर ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं, अधिकारियों से वार्ता कर कराया समाधान मितौली। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर ने मंगलवार को मितौली विकासखंड के प्रमुख कक्ष में बैठकर कस्ता विधानसभा क्षेत्र से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर उनके शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। जुगल किशोर ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही न बरतने की बात कही। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष मितौली सर्वेश सिंह, कस्ता के पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र शुक्ला, वर्तमान मंडल अध्यक्ष कौशल बाजपेई, भाजपा मितौली मंडल महामंत्री अनूप यादव, बूथ अध्यक्ष विश्राम लाल मौर्य सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

1 hr ago
user_INDIA TV24 NEWS
INDIA TV24 NEWS
Journalism Lakhimpur, Lakhimpur Kheri•
1 hr ago
f96cc432-966d-419b-9e17-e140c7bfbf9f

जुगल किशोर ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं, अधिकारियों से वार्ता कर कराया समाधान मितौली। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर ने मंगलवार को मितौली विकासखंड के प्रमुख कक्ष में बैठकर कस्ता विधानसभा क्षेत्र से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर उनके शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। जुगल किशोर ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही न बरतने की बात कही। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष मितौली सर्वेश सिंह, कस्ता के पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र शुक्ला, वर्तमान मंडल अध्यक्ष कौशल बाजपेई, भाजपा मितौली मंडल महामंत्री अनूप यादव, बूथ अध्यक्ष विश्राम लाल मौर्य सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • घाघरा नदी के तेज बहाव में बह गईं तीन किशोरियां, दो लापता (अनुपम मिश्रा) लखीमपुर खीरी। ईसानगर थाना क्षेत्र में सोमवार को तीन किशोरी गांव के करीब बह रही घाघरा नदी की ओर घास काटने और लकड़ियाँ बीनने गांव की महिलाओं की टोली के साथ गई हुई थीं। लेकिन यह तीनों जत्थे से अलग होकर घाघरा नदी के किनारे पहुंच गईं। पानी की गहराई का अंदाजा न होने से तीनों किशोरियां गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। किशोरियों को डूबता देख साथ में मौजूद महिलाओं और लड़कियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर घाघरा नदी के तट पर अपने खेत में मौजूद एक किसान तत्काल मौके पर पहुंच गया और किशोरियों को बचाने के लिए नदी में कूद पड़ा। तैराक किसान ने अपनी जान को जोखिम में डाल किसी तरह शैलेन्द्री को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया लेकिन नदी का बहाव तेज होने के कारण गोल्डी और सुनीता नदी में बह गईं। हादसे की जानकारी जब गांव पहुंची तो स्थानीय गोताखोरों और तैराकों ने घाघरा नदी में काफी दूर तक सुनीता और गोल्डी को तलाश किया, लेकिन उन्हें बरामद नहीं कर सके। सूचना पाकर ईसानगर पुलिस तथा तहसील प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन नदी में डूबी दोनों किशोरियों का पता नहीं चल सका। थानाध्यक्ष ईसानगर ने बताया की एसडीआरएफ को सूचना दे दी गई है। धौरहरा तहसील क्षेत्र में सोमवार की दोपहर करीब ग्यारह बजे ईसानगर के हटवा गांव के समीप बह रही घाघरा नदी में तीन किशोरियां डूब गईं , शोर सुनकर स्थानीय ग्रामीण किसान हरिनारायन नदी में कूद पड़े और किसी तरह फिरोजाबाद निवासी प्यारेलाल की 11 वर्षीय बेटी शैलेद्री को सुरक्षित बचा लिया, जबकि फिरोजाबाद निवासी राम प्रसाद की 10 वर्षीय बेटी गोल्डी और प्यारेलाल की 16 वर्षीय बेटी सुनीता नदी के तेज बहाव में बह कर लापता हो गईं। सूचना पाकर एसडीएम राशि कृष्णा, सीओ शमशेर बहादुर सिंह व थानाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। स्थानीय गोताखोरों और तैराकों ने घाघरा नदी में काफी दूर तक सुनीता और गोल्डी को तलाश किया, लेकिन दोनों को बरामद नहीं किया जा सका। परिजनों में चीख पुकार मची हुई है।
    4
    घाघरा नदी के तेज बहाव में बह गईं तीन किशोरियां, दो लापता
(अनुपम मिश्रा)
लखीमपुर खीरी। ईसानगर थाना क्षेत्र में सोमवार को तीन किशोरी गांव के करीब बह रही घाघरा नदी  की ओर घास काटने और लकड़ियाँ बीनने गांव की महिलाओं की टोली के साथ गई हुई थीं। लेकिन यह तीनों जत्थे से अलग होकर घाघरा नदी के किनारे पहुंच गईं। पानी की गहराई का अंदाजा न होने से तीनों किशोरियां गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। किशोरियों को डूबता देख साथ में मौजूद महिलाओं और लड़कियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर घाघरा नदी के तट पर अपने खेत में मौजूद एक किसान तत्काल मौके पर पहुंच गया और किशोरियों को बचाने के लिए नदी में कूद पड़ा।
तैराक किसान ने अपनी जान को जोखिम में डाल किसी तरह शैलेन्द्री को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया लेकिन नदी का बहाव तेज होने के कारण गोल्डी और सुनीता नदी में बह गईं। हादसे की जानकारी जब गांव पहुंची तो स्थानीय गोताखोरों और तैराकों ने घाघरा नदी में काफी दूर तक सुनीता और गोल्डी को तलाश किया, लेकिन उन्हें बरामद नहीं कर सके।
सूचना पाकर ईसानगर पुलिस तथा तहसील प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन नदी में डूबी दोनों किशोरियों का पता नहीं चल सका। थानाध्यक्ष ईसानगर ने बताया की एसडीआरएफ को सूचना दे दी गई है।
धौरहरा तहसील क्षेत्र में सोमवार की दोपहर करीब ग्यारह बजे ईसानगर के हटवा गांव के समीप बह रही घाघरा नदी में तीन किशोरियां डूब गईं , शोर सुनकर स्थानीय ग्रामीण किसान हरिनारायन नदी में कूद पड़े और किसी तरह फिरोजाबाद निवासी प्यारेलाल की 11 वर्षीय बेटी शैलेद्री को सुरक्षित बचा लिया, जबकि फिरोजाबाद निवासी राम प्रसाद की 10 वर्षीय बेटी गोल्डी और प्यारेलाल की 16 वर्षीय बेटी सुनीता नदी के तेज बहाव में बह कर लापता हो गईं। सूचना पाकर एसडीएम राशि कृष्णा, सीओ शमशेर बहादुर सिंह व थानाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। स्थानीय गोताखोरों और तैराकों ने घाघरा नदी में काफी दूर तक सुनीता और गोल्डी को तलाश किया, लेकिन दोनों को बरामद नहीं किया जा सका। परिजनों में चीख पुकार मची हुई है।
    user_Anupam Mishra
    Anupam Mishra
    Local News Reporter लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • *थाना पलिया पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर (स्मैक) व अल्प्राजोलम पाउडर (अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब बीस लाख रूपये) के साथ 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किये जाने के संबंध में क्षेत्राधिकारी पलिया महोदय द्वारा दी गई बाइट*
    1
    *थाना पलिया पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर (स्मैक) व अल्प्राजोलम पाउडर (अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब बीस लाख रूपये) के साथ 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किये जाने के संबंध में क्षेत्राधिकारी पलिया महोदय द्वारा दी गई बाइट*
    user_खीरी न्यूज़ अपडेट
    खीरी न्यूज़ अपडेट
    रिपोर्टर लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • खतरनाक रील बनाने पहुंचे युवकों से पुलिस ने कराई ‘डक वॉक’ ASTv24 digital शाहिद लखाही हमीरपुर। जान जोखिम में डालकर बंधे (नहर) में नहाने और उसकी रील बनाने पहुंचे करीब आधा दर्जन युवकों को पुलिस ने सबक सिखाने के लिए ‘डक वॉक’ कराई। पुलिस ने युवकों को भविष्य में इस तरह की हरकत न करने की हिदायत देते हुए दोबारा पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी। बताया जा रहा है कि बंधे पर रील बनाने और नहाने के दौरान हादसों में अब तक कई युवक अपनी जान गंवा चुके हैं। इसके बावजूद युवा सोशल मीडिया रील के चक्कर में अपनी जिंदगी खतरे में डाल रहे हैं। इसी को देखते हुए पुलिस ने युवकों को मौके पर पकड़कर समझाया और चेतावनी के साथ कार्रवाई की।
    1
    खतरनाक रील बनाने पहुंचे युवकों से पुलिस ने कराई ‘डक वॉक’
ASTv24 digital शाहिद लखाही 
हमीरपुर। जान जोखिम में डालकर बंधे (नहर) में नहाने और उसकी रील बनाने पहुंचे करीब आधा दर्जन युवकों को पुलिस ने सबक सिखाने के लिए ‘डक वॉक’ कराई। पुलिस ने युवकों को भविष्य में इस तरह की हरकत न करने की हिदायत देते हुए दोबारा पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
बताया जा रहा है कि बंधे पर रील बनाने और नहाने के दौरान हादसों में अब तक कई युवक अपनी जान गंवा चुके हैं। इसके बावजूद युवा सोशल मीडिया रील के चक्कर में अपनी जिंदगी खतरे में डाल रहे हैं। इसी को देखते हुए पुलिस ने युवकों को मौके पर पकड़कर समझाया और चेतावनी के साथ कार्रवाई की।
    user_Journalist Shahid lakhahi
    Journalist Shahid lakhahi
    Mechanic लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • 🔥 धौरहरा विधानसभा 141 🗳️ निर्दलीय प्रत्याशी ✊ न पार्टी का दबाव, न किसी का डर 📢 जनता की आवाज़ ही मेरी ताकत 🌾 किसान • मजदूर • नौजवान की लड़ाई 🤝 जनता के बीच, जनता के साथ 🔥 धौरहरा विधानसभा 141 🗳️ निर्दलीय प्रत्याशी ✊ न पार्टी का दबाव, न किसी का डर 📢 जनता की आवाज़ ही मेरी ताकत 🌾 किसान • मजदूर • नौजवान की लड़ाई 🤝 जनता के बीच, जनता के साथ
    1
    🔥 धौरहरा विधानसभा 141
🗳️ निर्दलीय प्रत्याशी
✊ न पार्टी का दबाव, न किसी का डर
📢 जनता की आवाज़ ही मेरी ताकत
🌾 किसान • मजदूर • नौजवान की लड़ाई
🤝 जनता के बीच, जनता के साथ
🔥 धौरहरा विधानसभा 141
🗳️ निर्दलीय प्रत्याशी
✊ न पार्टी का दबाव, न किसी का डर
📢 जनता की आवाज़ ही मेरी ताकत
🌾 किसान • मजदूर • नौजवान की लड़ाई
🤝 जनता के बीच, जनता के साथ
    user_RAHEESH KHAN
    RAHEESH KHAN
    धौरहरा, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • गन्ने के खेत में मिले गोवंश के अवशेष, राष्ट्रीय बजरंग दल ने की जल्द गिरफ्तारी की मांग गोला गोकर्णनाथ (खीरी)। थाना मैलानी क्षेत्र की बांकेगंज चौकी अंतर्गत ग्राम बेलहइया में उस समय हड़कंप मच गया, जब सुबह लगभग 5 बजे राजू नाथ के गन्ने के खेत में ग्रामीणों को गोवंश के अवशेष दिखाई पड़े। घटना की जानकारी मिलते ही राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष राकेश कनौजिया अपने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस प्रशासन को सूचित किया। ​घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एडिशनल एसपी अमित कुमार राय, मैलानी प्रभारी निरीक्षक तथा बांकेगंज व संसारपुर चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने अवशेषों को कब्जे में लेकर कुछ नमूनों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा, जबकि शेष अवशेषों को नियमानुसार गड्ढा खुदवाकर दफन कराया। ​मुख्य बिंदु: ​कार्रवाई की मांग: राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष राकेश कनौजिया ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और ऐसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की। ​प्रशासन का आश्वासन: एडिशनल एसपी अमित कुमार राय ने घटनास्थल का जायजा लिया और 3 से 4 दिनों के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। ​मौके पर शांति व्यवस्था: पुलिस के कड़े आश्वासन के बाद ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं का रोष शांत हुआ। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। ​मौके पर लोकेश मिश्रा, विकास, शिवा, आदित्य, राजन, रितिक, अनुराग, विजय, मोनू, रोहित, मोहित, सोनू बजरंगी, आकाश बजरंगी, मोनू पटेल, अंकित कुमार, विनोद यादव, निखिल कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    4
    गन्ने के खेत में मिले गोवंश के अवशेष, राष्ट्रीय बजरंग दल ने की जल्द गिरफ्तारी की मांग

गोला गोकर्णनाथ (खीरी)। थाना मैलानी क्षेत्र की बांकेगंज चौकी अंतर्गत ग्राम बेलहइया में उस समय हड़कंप मच गया, जब सुबह लगभग 5 बजे राजू नाथ के गन्ने के खेत में ग्रामीणों को गोवंश के अवशेष दिखाई पड़े। घटना की जानकारी मिलते ही राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष राकेश कनौजिया अपने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस प्रशासन को सूचित किया।
​घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एडिशनल एसपी अमित कुमार राय, मैलानी प्रभारी निरीक्षक तथा बांकेगंज व संसारपुर चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने अवशेषों को कब्जे में लेकर कुछ नमूनों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा, जबकि शेष अवशेषों को नियमानुसार गड्ढा खुदवाकर दफन कराया।
​मुख्य बिंदु:
​कार्रवाई की मांग: राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष राकेश कनौजिया ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और ऐसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की।
​प्रशासन का आश्वासन: एडिशनल एसपी अमित कुमार राय ने घटनास्थल का जायजा लिया और 3 से 4 दिनों के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।
​मौके पर शांति व्यवस्था: पुलिस के कड़े आश्वासन के बाद ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं का रोष शांत हुआ। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
​मौके पर लोकेश मिश्रा, विकास, शिवा, आदित्य, राजन, रितिक, अनुराग, विजय, मोनू, रोहित, मोहित, सोनू बजरंगी, आकाश बजरंगी, मोनू पटेल, अंकित कुमार, विनोद यादव, निखिल कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_RAM NIWAS GUPTA
    RAM NIWAS GUPTA
    Insurance Agent Gola Gokaran Nath, Lakhimpur Kheri•
    8 hrs ago
  • लखीमपुर : घाघरा मे डूबी दो किशोरियों के सर्च ऑपरेशन मे खुद रेस्क्यू टीम के साथ नदी में उतरे धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी साथ में चौकी प्रभारी हसनपुर कटौली योगेश कुमार...
    1
    लखीमपुर : घाघरा मे डूबी दो किशोरियों के सर्च ऑपरेशन मे खुद रेस्क्यू टीम के साथ नदी में उतरे  धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी साथ में चौकी प्रभारी हसनपुर कटौली योगेश कुमार...
    user_खीरी न्यूज़ अपडेट
    खीरी न्यूज़ अपडेट
    रिपोर्टर लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी की निघासन सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीतकर पहली बार विधायक (MLA) बने। लोकसभा में प्रवेश (2014) अजय मिश्रा 'टेनी' Ajay Mishr Teni जी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक प्रमुख नेता और भारत के पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हैं। वह उत्तर प्रदेश की खीरी (लखीमपुर खीरी) लोकसभा सीट से 16वीं और 17वीं लोकसभा में सांसद रह चुके हैं। तराई क्षेत्र की राजनीति में और विशेषकर ब्राह्मण मतदाताओं के बीच उनका खासा प्रभाव माना जाता है। अजय मिश्रा 'टेनी' का विस्तृत जीवन परिचय इस प्रकार है:📌 व्यक्तिगत जीवन और प्रारंभिक परिचय पूरा नाम: अजय कुमार मिश्रा (लोकप्रिय नाम: अजय मिश्रा टेनी या टेनी महाराज) जन्म तिथि: 25 सितंबर 1960जन्म स्थान: बनवीरपुर गांव, लखीमपुर खीरी जिला, उत्तर प्रदेश पिता का नाम: श्री अंबिका प्रसाद मिश्रा माता का नाम: श्रीमती प्रेम दुलारी मिश्रा वैवाहिक स्थिति: विवाहित (पत्नी का नाम: श्रीमती पुष्पा मिश्रा) संतान: दो बेटे (जिसमें आशीष मिश्रा, अभिमन्यु मिश्र जी शामिल हैं) और एक बेटी शैक्षणिक योग्यता अजय मिश्रा ने अपनी स्कूली शिक्षा लखीमपुर खीरी से पूरी की। इसके बाद वे उच्च शिक्षा के लिए कानपुर चले गए, जहाँ उन्होंने छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय से संबद्ध क्राइस्ट चर्च कॉलेज से बीएससी (B.Sc.) और डी.ए.वी. कॉलेज से एलएलबी (LL.B.) की डिग्री हासिल की। राजनीति में आने से पहले वे वकालत और खेती-किसानी से जुड़े हुए थे। अजय मिश्रा टेनी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत जमीनी स्तर से की थी। उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता के रूप में काम करते हुए उन्होंने धीरे-धीरे पार्टी में बड़ा मुकाम हासिल किया: जिला पंचायत सदस्य: सबसे पहले वे लखीमपुर खीरी में जिला पंचायत सदस्य चुने गए। विधानसभा का सफर (2012): उन्होंने वर्ष 2012 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में लखीमपुर खीरी की निघासन सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीतकर पहली बार विधायक (MLA) बने। लोकसभा में प्रवेश (2014): साल 2014 के आम चुनाव में भाजपा ने उन्हें खीरी लोकसभा सीट से मैदान में उतारा। वे भारी मतों से जीतकर पहली बार सांसद (MP) बने। दूसरी बार सांसदी (2019): वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने फिर से खीरी सीट से जीत दर्ज की और इस बार उनके जीत का अंतर 2 लाख से अधिक वोटों का था। केंद्रीय मंत्री पद (2021-2024): जुलाई 2021 में मोदी सरकार के कैबिनेट विस्तार के दौरान उन्हें केंद्रीय गृह राज्य मंत्री (Minister of State for Home Affairs) की जिम्मेदारी सौंपी गई, इन्होंने निरंतर विकास कार्य किये और वर्तमान में कार्यरत भी है केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के पद पर वे 2024 तक रहे। 2024 लोकसभा चुनाव: साल 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें पुनः खीरी सीट से टिकट दिया, वर्तमान में जनता से सीधा जुड़ाव और उनकी समस्याओं को किस प्रकार हल करें इसकी चिंता निरंतर माननीय मिश्रा जी को रहती है टेनी जी का राजनीतिक सफर और सेवा भाव निरंतर जारी है लखीमपुर खीरी गर्व करता है अजय मिश्रा टेनी जी पर..... Ajay Misra Teni ✌️🚩 #photooftheday #facebookpost #photos
    1
    लखीमपुर खीरी की निघासन सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीतकर पहली बार विधायक (MLA) बने। 
लोकसभा में प्रवेश (2014) 
अजय मिश्रा 'टेनी' Ajay Mishr Teni  जी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक प्रमुख नेता और भारत के पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हैं। वह उत्तर प्रदेश की खीरी (लखीमपुर खीरी) लोकसभा सीट से 16वीं और 17वीं लोकसभा में सांसद रह चुके हैं। तराई क्षेत्र की राजनीति में और विशेषकर ब्राह्मण मतदाताओं के बीच उनका खासा प्रभाव माना जाता है। 
अजय मिश्रा 'टेनी' का विस्तृत जीवन परिचय इस प्रकार है:📌 
व्यक्तिगत जीवन और प्रारंभिक परिचय पूरा नाम: अजय कुमार मिश्रा (लोकप्रिय नाम: अजय मिश्रा टेनी या टेनी महाराज)
जन्म तिथि: 25 सितंबर 1960जन्म स्थान: बनवीरपुर गांव, लखीमपुर खीरी जिला, उत्तर प्रदेश
पिता का नाम: श्री अंबिका प्रसाद मिश्रा
माता का नाम: श्रीमती प्रेम दुलारी मिश्रा
वैवाहिक स्थिति: विवाहित (पत्नी का नाम: श्रीमती पुष्पा मिश्रा)
संतान: दो बेटे (जिसमें आशीष मिश्रा, अभिमन्यु मिश्र जी शामिल हैं) और एक बेटी 
शैक्षणिक योग्यता अजय मिश्रा ने अपनी स्कूली शिक्षा लखीमपुर खीरी से पूरी की। इसके बाद वे उच्च शिक्षा के लिए कानपुर चले गए, जहाँ उन्होंने छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय से संबद्ध क्राइस्ट चर्च कॉलेज से बीएससी (B.Sc.) और डी.ए.वी. कॉलेज से एलएलबी (LL.B.) की डिग्री हासिल की। राजनीति में आने से पहले वे वकालत और खेती-किसानी से जुड़े हुए थे। 
अजय मिश्रा टेनी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत जमीनी स्तर से की थी। उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता के रूप में काम करते हुए उन्होंने धीरे-धीरे पार्टी में बड़ा मुकाम हासिल किया: 
जिला पंचायत सदस्य: सबसे पहले वे लखीमपुर खीरी में जिला पंचायत सदस्य चुने गए। 
विधानसभा का सफर (2012): उन्होंने वर्ष 2012 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में लखीमपुर खीरी की निघासन सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीतकर पहली बार विधायक (MLA) बने। 
लोकसभा में प्रवेश (2014): साल 2014 के आम चुनाव में भाजपा ने उन्हें खीरी लोकसभा सीट से मैदान में उतारा। वे भारी मतों से जीतकर पहली बार सांसद (MP) बने। 
दूसरी बार सांसदी (2019): वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने फिर से खीरी सीट से जीत दर्ज की और इस बार उनके जीत का अंतर 2 लाख से अधिक वोटों का था। 
केंद्रीय मंत्री पद (2021-2024): जुलाई 2021 में मोदी सरकार के कैबिनेट विस्तार के दौरान उन्हें केंद्रीय गृह राज्य मंत्री (Minister of State for Home Affairs) की जिम्मेदारी सौंपी गई, इन्होंने निरंतर विकास कार्य किये और वर्तमान में कार्यरत भी है केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के पद पर वे 2024 तक रहे। 
2024 लोकसभा चुनाव: साल 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें पुनः खीरी सीट से टिकट दिया, वर्तमान में जनता से सीधा जुड़ाव और उनकी समस्याओं को किस प्रकार हल करें इसकी चिंता निरंतर माननीय मिश्रा जी को रहती है टेनी जी का राजनीतिक सफर और सेवा भाव निरंतर जारी है लखीमपुर खीरी गर्व करता है अजय मिश्रा टेनी जी पर.....
Ajay Misra Teni ✌️🚩 
#photooftheday #facebookpost #photos
    user_Rajeev Khatri
    Rajeev Khatri
    निघासन, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • थाना ईसानगर की इस मामले को दबाना चाहती है इस मामले की मेडिकल रिपोर्ट हर चीज सब कंफर्म थाने के अंदर आ चुकी है फिर भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है और एसएचओ ने ₹50000 घुस भी ली है इस मामले को दबाने के लिए बहुत ही निंदनीय दुर्घटना है
    1
    थाना ईसानगर की इस मामले को दबाना चाहती है
इस मामले की मेडिकल रिपोर्ट हर चीज सब कंफर्म थाने के अंदर आ चुकी है फिर भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है और एसएचओ ने ₹50000 घुस भी ली है इस मामले को दबाने के लिए बहुत ही निंदनीय दुर्घटना है
    user_Manoj kumar
    Manoj kumar
    धौरहरा, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बांकेगंज में छोटी नहर के पास दो गायों के कटे अवशेष मिलने की सूचना, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पुलिस को दी जानकारी। लखीमपुर खीरी बांकेगंज क्षेत्र में छोटी नहर के पास दो गायों के कटे हुए अवशेष मिलने की सूचना से स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना की जानकारी मिलने के बाद मामले की सूचना बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को दी गई।सूचना मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। कार्यकर्ताओं ने मामले की जानकारी पुलिस को दी तथा घटना की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।स्थानीय लोगों का कहना है कि छोटी नहर के आसपास दो गायों के कटे हुए अवशेष दिखाई दिए थे। घटना की जानकारी फैलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी।हालांकि, घटना के संबंध में अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि गायों की मौत कब और किन परिस्थितियों में हुई। बताया जा रहा है कि झाला और गुलाब नगर क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भी मामले की जानकारी बजरंग दल कार्यकर्ताओं को दी थी, जिसके बाद कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू की। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पुलिस से घटनास्थल की जांच कराने, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और घटना में शामिल लोगों का पता लगाकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।पुलिस की जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति और गायों की मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर जांच कर रही है।
    4
    बांकेगंज में छोटी नहर के पास दो गायों के कटे अवशेष मिलने की सूचना, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पुलिस को दी जानकारी।
लखीमपुर खीरी  बांकेगंज क्षेत्र में छोटी नहर के पास दो गायों के कटे हुए अवशेष मिलने की सूचना से स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना की जानकारी मिलने के बाद मामले की सूचना बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को दी गई।सूचना मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। कार्यकर्ताओं ने मामले की जानकारी पुलिस को दी तथा घटना की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।स्थानीय लोगों का कहना है कि छोटी नहर के आसपास दो गायों के कटे हुए अवशेष दिखाई दिए थे। घटना की जानकारी फैलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी।हालांकि, घटना के संबंध में अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि गायों की मौत कब और किन परिस्थितियों में हुई।
बताया जा रहा है कि झाला और गुलाब नगर क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भी मामले की जानकारी बजरंग दल कार्यकर्ताओं को दी थी, जिसके बाद कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू की।
बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पुलिस से घटनास्थल की जांच कराने, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और घटना में शामिल लोगों का पता लगाकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।पुलिस की जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति और गायों की मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर जांच कर रही है।
    user_Harsh Gupta Journalist
    Harsh Gupta Journalist
    Local News Reporter लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.