रामनगर प्राथमिक विद्यालय के पास डेढ़ दर्जन हरे आम के पेड़ों पर चला आरा, परमिट के नाम पर खेल **मुकेश कुमार पत्रकार बाराबंकी** बाराबंकी।वन रेंज रामनगर के थाना मसौली क्षेत्र के ग्राम अरसंडा का पुरवा में हरे-भरे पेड़ों का कत्लेआम किया गया है। प्राथमिक विद्यालय के निकट रंजीत चमार की बाग में लगे विशाल देसी आम के हरे-भरे पेड़ों को वन माफिया हरेंद्र सिंह द्वारा काटकर नष्ट कर दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार बाग में लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक विशाल देसी आम के पेड़ लगे थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी। सूचना पर वन विभाग ने मौके पर कर्मचारी तिलकराम को भेजा। ग्रामीणों का आरोप है कि तिलकराम ने मौके पर पेड़ों की गिनती मात्र 10 बताई, जबकि मौके पर डेढ़ दर्जन से अधिक पेड़ कटे पड़े थे। ग्रामीणों ने तिलकराम पर अनपढ़ता और मिलीभगत का आरोप लगाया। इस संबंध में जब वन दरोगा सचिन पटेल से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि परमिट जारी हुआ है, लेकिन कितने पेड़ का परमिट है, देसी का है या कलमी का, इसकी जानकारी उनके पास नहीं है। ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि एक तरफ योगी सरकार पूरे प्रदेश में पौधारोपण करा रही है, 'एक पेड़ मां के नाम' लगाकर फोटो खिंचवाकर अखबार में खबर छपवाई जाती है, वहीं दूसरी तरफ वन विभाग के कर्मचारी ही वन माफिया से मिलकर हरे-भरे पेड़ कटवा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह पूरा कटान वन विभाग और पुलिस के संरक्षण में हो रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी बाराबंकी और प्रभागीय वनाधिकारी से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
रामनगर प्राथमिक विद्यालय के पास डेढ़ दर्जन हरे आम के पेड़ों पर चला आरा, परमिट के नाम पर खेल **मुकेश कुमार पत्रकार बाराबंकी** बाराबंकी।वन रेंज रामनगर के थाना मसौली क्षेत्र के ग्राम अरसंडा का पुरवा में हरे-भरे पेड़ों का कत्लेआम किया गया है। प्राथमिक विद्यालय के निकट रंजीत चमार की बाग में लगे विशाल देसी आम के हरे-भरे पेड़ों को वन माफिया हरेंद्र सिंह द्वारा काटकर नष्ट कर दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार बाग में लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक विशाल देसी आम के पेड़ लगे थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी। सूचना पर वन विभाग ने मौके पर कर्मचारी तिलकराम को भेजा। ग्रामीणों का आरोप है कि तिलकराम ने मौके पर पेड़ों की गिनती मात्र 10 बताई, जबकि मौके पर डेढ़ दर्जन से अधिक पेड़ कटे पड़े थे। ग्रामीणों ने तिलकराम पर अनपढ़ता और मिलीभगत का आरोप लगाया। इस संबंध में जब वन दरोगा सचिन पटेल से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि परमिट जारी हुआ है, लेकिन कितने पेड़ का परमिट है, देसी का है या कलमी का, इसकी जानकारी उनके पास नहीं है। ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि एक तरफ योगी सरकार पूरे प्रदेश में पौधारोपण करा रही है, 'एक पेड़ मां के नाम' लगाकर फोटो खिंचवाकर अखबार में खबर छपवाई जाती है, वहीं दूसरी तरफ वन विभाग के कर्मचारी ही वन माफिया से मिलकर हरे-भरे पेड़ कटवा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह पूरा कटान वन विभाग और पुलिस के संरक्षण में हो रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी बाराबंकी और प्रभागीय वनाधिकारी से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
- जनपद बाराबंकी में आज का आलू भाव रहा ₹700 से ₹730 तक स्टोर बिक्री बनी रही और किसानों ने बिक्री भी जनपद बाराबंकी में आज का आलू भाव रहा ₹700 से ₹730 तक स्टोर बिक्री बनी रही और किसानों ने बिक्री भी1
- Post by राम जी दीक्षित पत्रकार1
- डिलीवरी बॉय से ड्रोन बॉय बने दीपक वर्मा: बाराबंकी के दीपक ने कड़ी मेहनत से 1 लाख सब्सक्राइबर कमाए, परिवार को दी पहचान डिलीवरी बॉय से ड्रोन बॉय बने दीपक वर्मा: बाराबंकी के दीपक ने कड़ी मेहनत से 1 लाख सब्सक्राइबर कमाए, परिवार को दी पहचान जिला संवाददाता -विशाल गुप्ता बाराबंकी जनपद के फतेहपुर के एक छोटे से गांव गांगेमऊ में जन्मे दीपक वर्मा ने डिलीवरी बॉय से 'ड्रोन बॉय' तक का सफर तय किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर 'ड्रोन बॉय' नाम से अपनी आईडी पर 1 लाख सब्सक्राइबर पूरे कर लिए हैं। इस उपलब्धि पर उनके दोस्तों और परिवारजनों ने उन्हें बधाई दी है। दीपक वर्मा ने बताया कि यह उनकी कड़ी मेहनत और संघर्ष का नतीजा है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण उन्होंने 16 साल की उम्र से ही काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने कई छोटे-मोटे काम किए, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। दीपक के मन में विचार आया कि क्यों न वह एक कंटेंट क्रिएटर बनें। इसके बाद उन्हें लोगों का प्यार और आशीर्वाद मिलता गया। उनकी कई वीडियो मिलियन में देखी जाने लगीं। दीपक ने बताया कि उनकी वीडियो सिर्फ उत्तर प्रदेश के लोग ही नहीं, बल्कि पूरे भारत के लोग पसंद करते हैं और लाइक करते हैं। उन्होंने अपने 1 लाख सब्सक्राइबर पूरे होने पर सभी दर्शकों और समर्थकों का दिल से धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।4
- बाराबंकी के फतेहपुर कटघरा गांव के लगे OYO होटल मा संदिग्ध गतिविधियन के आरोप, पूर्व सभासद ने एसपी से करी शिकायत 🚨 बाराबंकी के फतेहपुर कटघरा गांव के लगे OYO होटल मा संदिग्ध गतिविधियन के आरोप, पूर्व सभासद ने एसपी से करी शिकायत बाराबंकी के फ़तेहपुर-महमूदाबाद नेशनल हाईवे-727 पर कटघरा गांव के लगे चलत एक OYO होटल का मामला अब चर्चा मा आवा है। स्थानीय लोगन का आरोप है कि होटल मा कथित रूप से अनैतिक गतिविधियन का संचालन होइ रहा है। स्थानीय लोगन के मुताबिक, होटल के आसपास संदिग्ध गतिविधियन की जानकारी मिलै के बाद जब कुछ लोग मौके पर पहुंचे, तौ होटल के बाहर से कई स्कूली बच्चन के भागत देखे गवा। इहीं बीच होटल के डस्टबीन मा आपत्तिजनक सामग्री मिलै का भी दावा किया गवा है। मामले का गंभीरता का देखत स्थानीय पूर्व सभासद ने पुलिस अधीक्षक से लिखित शिकायत करी है। शिकायत मा पूरे मामले की जांच कराए जाए अउर अगर आरोप सही मिलैं तौ जिम्मेदार लोगन के खिलाफ कार्रवाई की मांग करी गई है। स्थानीय लोगन का आरोप है कि होटल कई महीनन से संचालित होइ रहा है अउर पुलिस-प्रशासन की जानकारी के बावजूद गतिविधियन पर रोक नाहीं लगाई गई। लोगन का कहब है कि अगर होटल मा नियम-कानून के खिलाफ कछु गतिविधि चलत है तौ इसका असर आसपास के माहौल अउर युवा पीढ़ी पर पड़ सकत है। अब देखै वाली बात ई है कि पुलिस अउर प्रशासन शिकायत का कितनी गंभीरता से लेत है अउर जांच मा का सच्चाई सामने आवत है। नोट: होटल अउर संबंधित लोगन पर लगाए गए आरोपन की स्वतंत्र पुष्टि अभी बाकी है। #ब्रेकिंगबाराबंकी #बाराबंकी #अवधीखबर #बाराबंकीन्यूज़ #कटघरा #OYOहोटल1
- देखें महादेवा धाम की विशेषता और पूरी न्यूज़ कवरेज barabanki social media 1 देखें महादेवा धाम की विशेषता और पूरी न्यूज़ कवरेज barabanki social media 11
- कजरीतीज पर्व की तैयारियों को लेकर दुःख हरण नाथ एवं पृथ्वीनाथ मंदिर का वरिष्ठ अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण* *कजरीतीज पर्व की तैयारियों को लेकर दुःख हरण नाथ एवं पृथ्वीनाथ मंदिर का वरिष्ठ अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण* *श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम आवागमन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता:-जिलाधिकारी* *सफाई, चिकित्सा, पार्किंग, कैमरा, लाइट एवं यातायात व अन्य सभी व्यवस्थायें समय से पूरी करने के निर्देश:-जिलाधिकारी* *गोण्डा *। जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन के निर्देशानुसार आगामी कजरीतीज पर्व को सकुशल एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रमुख शिवालयों का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया गया। मुख्य विकास अधिकारी दयानन्द प्रसाद, मुख्य राजस्व अधिकारी श्रीमती रिंकी जायसवाल, अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय, नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा, उपजिलाधिकारी सदर गोण्डा जितेंद्र गौतम तथा जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव सहित अन्य सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों ने दुःख हरण नाथ मंदिर, शहर गोण्डा तथा पृथ्वीनाथ मंदिर, खरगूपुर पहुंचकर मंदिर प्रांगण एवं आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर चल रही व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की संभावित भीड़, आवागमन, सुरक्षा, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की तैयारियों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने पर विशेष जोर दिया गया। जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कजरीतीज पर्व के दौरान शिवालयों पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के मंदिरों एवं शिवालयों में पहुंचने की संभावना को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से पहले पूरी कर ली जाएं, ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरयू घाट करनैलगंज से पृथ्वीनाथ मंदिर खरगूपुर तथा सरयू घाट करनैलगंज से दुःख हरण नाथ मंदिर, शहर गोण्डा तक मार्ग के किनारे विशेष सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। आवश्यकता के अनुसार बैरिकेडिंग, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं रूट डायवर्जन की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित की जाए। साथ ही पर्याप्त संख्या में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर व्यवस्थाओं की सतत निगरानी की जाए। जिलाधिकारी ने विभिन्न स्थानों पर मेडिकल कैम्प स्थापित करने, पर्याप्त पार्किंग स्थलों को चिन्हित कर व्यवस्थित करने तथा प्रमुख स्थानों पर कैमरों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती, यातायात व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विभाग से जुड़ी सभी तैयारियां निर्धारित समय से पूर्व पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कजरीतीज जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता कदापि क्षम्य नहीं होगी। प्रशासन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए पर्व को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराना है।4
- मुख्यमंत्री के संबोधन का जनपद में हुआ सजीव प्रसारण, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं ने सुना मानदेय वृद्धि का संदेश मुख्यमंत्री के संबोधन का जनपद में हुआ सजीव प्रसारण, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं ने सुना मानदेय वृद्धि का संदेश1
- बाराबंकी के फतेहपुर पुलिस टीम बड़ी कार्रवाई, पाक्सो एक्ट के मामले में वांछित चल आपको बता दें बाराबंकी के फतेहपुर तहसील क्षेत्र के पपेहरा गांव से सधाई पुरवा खाटू श्याम मंदिर जाने वाले मार्ग पर बारिश के बाद जलभराव की समस्या गंभीर हो गई है पानी और कीचड़ जमा होने के कारण ग्रामीणों, राहगीरों और मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश होने के बाद रास्ते की स्थिति और अधिक खराब हो जाती है, जिससे पैदल चलने वालों के साथ-साथ दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भी दिक्कत होती है। ग्रामीणों के अनुसार, सबसे बड़ी समस्या पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होना है। बारिश का पानी निकलने के बजाय सड़क पर ही जमा हो जाता है। पानी लंबे समय तक भरा रहने से सड़क की स्थिति भी खराब होने की आशंका बनी हुई है। कीचड़ के चलते फिसलने का खतरा भी बना रहता है ग्रामीणों ने संबंधी अधिकारियों से जल्द कार्रवाई कर जलभराव की समस्या का समाधान कराने की मांग की है।1
- महिला थाना में महिला सिपाही को संदिग्ध परिस्थितियों में लगी गोली, मौत, मामले में एडिशनल एसपी ने दी पूरी जानकारी कौशाम्बी। मंझनपुर स्थित महिला थाना में पहरा ड्यूटी पर तैनात महिला सिपाही प्रियंका यादव को मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। गंभीर हालत में आनन-फानन उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रियंका यादव 2025 बैच की सिपाही थीं और मूल रूप से गाजीपुर की रहने वाली बताई जा रही हैं। घटना की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। गोली किन परिस्थितियों में लगी, इसका अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी! #कौशाम्बी #मंझनपुर #महिलाथाना #प्रियंकायादव #महिलासिपाही पुलिस ब्रेकिंगन्यूज @cmoffice_up @uppolice @kaushambipolice1