logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नवनिर्मित राम-जानकी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर विष्णु महायज्ञ शुरू चिलचिलाती धूप पर भारी पड़ा श्रद्धालुओं का उत्साह, 3 किमी लंबी कतार बेतिया से जापान साह की रिपोर्ट बेतिया। बरवां सेमरा घाट पंचायत के बरवां वार्ड संख्या 08 स्थित नवनिर्मित राम जानकी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। लगभग 38 लाख रुपये की लागत से बने इस मंदिर के आयोजन में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी रही। कलश यात्रा में 5001 कुंवारी कन्याओं सहित हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। चिलचिलाती धूप के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। करीब 3 किलोमीटर तक श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही, जो आस्था और भक्ति का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत कर रही थी। यात्रा के दौरान रमपुरवा महानवा पंचायत के मुखिया पुत्र उपेंद्र कुमार द्वारा रमपुरवा चौक पर श्रद्धालुओं के लिए शीतल जल, शरबत एवं फलाहार की व्यवस्था की गई। वहीं हरपुर गढ़वा में जिला पार्षद मो. जियाउद्दीन ने पक्की सड़क पर पानी का छिड़काव कर राह को सुगम बनाया। महायज्ञ समिति के अध्यक्ष परमानंद यादव एवं कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार चौरसिया ने बताया कि 23 अप्रैल को मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी, जबकि 29 अप्रैल को महायज्ञ का समापन किया जाएगा। इस आयोजन में मिथलेश श्रीवास्तव, सिधेश्वर मिश्र, नित्यानंद मिश्र समेत कुल 11 यजमान शामिल हैं। श्रद्धालुओं ने करीब 5 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर सिकरहना नदी के बथना घाट से जल भरकर यज्ञ स्थल तक पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। आयोजन स्थल पर विशाल भंडारा का भी आयोजन किया गया है। यज्ञ के अध्यक्ष गुड्डू मिश्रा ने बताया कि विश्व शांति की कामना से जनसहयोग से इस मंदिर का निर्माण कराया गया है। 29 अप्रैल तक यहां लगातार धार्मिक कार्यक्रम, प्रवचन एवं रामलीला का आयोजन किया जाएगा। कलश यात्रा को सफल बनाने में मधुसूदन श्रीवास्तव, रविकांत रमन, गुड्डू श्रीवास्तव, सरपंच फिरोज अंसारी सहित मझौलिया पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन के दौरान एम्बुलेंस सेवा भी मुस्तैद रही। पूरे आयोजन में कुंवारी कन्याओं, महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों का उत्साह देखते ही बन रहा था, जिसने इस धार्मिक आयोजन को और भी भव्य बना दिया।

4 hrs ago
user_A9Bharat News
A9Bharat News
Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
4 hrs ago

नवनिर्मित राम-जानकी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर विष्णु महायज्ञ शुरू चिलचिलाती धूप पर भारी पड़ा श्रद्धालुओं का उत्साह, 3 किमी लंबी कतार बेतिया से जापान साह की रिपोर्ट बेतिया। बरवां सेमरा घाट पंचायत के बरवां वार्ड संख्या 08 स्थित नवनिर्मित राम जानकी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। लगभग 38 लाख रुपये की लागत से बने इस मंदिर के आयोजन में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी रही। कलश यात्रा में 5001 कुंवारी कन्याओं सहित हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। चिलचिलाती धूप के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। करीब 3 किलोमीटर तक श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही, जो आस्था और भक्ति का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत कर रही थी। यात्रा के दौरान रमपुरवा महानवा पंचायत के मुखिया पुत्र उपेंद्र कुमार द्वारा रमपुरवा चौक पर श्रद्धालुओं के लिए शीतल जल, शरबत एवं फलाहार की व्यवस्था की गई। वहीं हरपुर गढ़वा में जिला पार्षद मो. जियाउद्दीन ने पक्की सड़क पर पानी का छिड़काव कर राह को सुगम बनाया। महायज्ञ समिति के अध्यक्ष परमानंद यादव एवं कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार चौरसिया ने बताया कि 23 अप्रैल को मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी, जबकि 29 अप्रैल को महायज्ञ का समापन किया जाएगा। इस आयोजन में मिथलेश श्रीवास्तव, सिधेश्वर मिश्र, नित्यानंद मिश्र समेत कुल 11 यजमान शामिल हैं। श्रद्धालुओं ने करीब 5 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर सिकरहना नदी के बथना घाट से जल भरकर यज्ञ स्थल तक पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। आयोजन स्थल पर विशाल भंडारा का भी आयोजन किया गया है। यज्ञ के अध्यक्ष गुड्डू मिश्रा ने बताया कि विश्व शांति की कामना से जनसहयोग से इस मंदिर का निर्माण कराया गया है। 29 अप्रैल तक यहां लगातार धार्मिक कार्यक्रम, प्रवचन एवं रामलीला का आयोजन किया जाएगा। कलश यात्रा को सफल बनाने में मधुसूदन श्रीवास्तव, रविकांत रमन, गुड्डू श्रीवास्तव, सरपंच फिरोज अंसारी सहित मझौलिया पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन के दौरान एम्बुलेंस सेवा भी मुस्तैद रही। पूरे आयोजन में कुंवारी कन्याओं, महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों का उत्साह देखते ही बन रहा था, जिसने इस धार्मिक आयोजन को और भी भव्य बना दिया।

More news from बिहार and nearby areas
  • पश्चिमी चंपारण जिले के नरकटियागंज प्रखंड अंतर्गत भाभटा पंचायत के ग्राम लाइन बेलबानिया में रविवार की रात एक दर्दनाक अग्निकांड ने पूरे गांव को दहला दिया। मनोज महतो के घर में अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। तेज लपटों ने घर को अपनी चपेट में ले लिया और भीतर बंधे करीब 10 मवेशी जिंदा जलकर राख हो गए। आग की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि ग्रामीणों के लाख प्रयासों के बावजूद आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। जब तक आग बुझाई जाती, तब तक सब कुछ जलकर खाक हो चुका था। इस हादसे में मनोज महतो को लाखों रुपये की भारी क्षति होने का अनुमान है, जिससे परिवार के सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय बीडीसी प्रतिनिधि प्रेम प्रसाद ने तत्परता दिखाते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) को घटना की सूचना दी, ताकि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द सरकारी सहायता मिल सके। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की कमजोरियों को उजागर कर दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को शीघ्र उचित मुआवजा और राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे इस संकट की घड़ी से उबर सकें।
    1
    पश्चिमी चंपारण जिले के नरकटियागंज प्रखंड अंतर्गत भाभटा पंचायत के ग्राम लाइन बेलबानिया में रविवार की रात एक दर्दनाक अग्निकांड ने पूरे गांव को दहला दिया। मनोज महतो के घर में अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। तेज लपटों ने घर को अपनी चपेट में ले लिया और भीतर बंधे करीब 10 मवेशी जिंदा जलकर राख हो गए।
आग की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि ग्रामीणों के लाख प्रयासों के बावजूद आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। जब तक आग बुझाई जाती, तब तक सब कुछ जलकर खाक हो चुका था। इस हादसे में मनोज महतो को लाखों रुपये की भारी क्षति होने का अनुमान है, जिससे परिवार के सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय बीडीसी प्रतिनिधि प्रेम प्रसाद ने तत्परता दिखाते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) को घटना की सूचना दी, ताकि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द सरकारी सहायता मिल सके। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की कमजोरियों को उजागर कर दिया है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को शीघ्र उचित मुआवजा और राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे इस संकट की घड़ी से उबर सकें।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    1 hr ago
  • नौतन। प्रखंड के पूर्वी नौतन पंचायत स्थित बेली माई स्थान परिसर में रुद्र महायज्ञ सह शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रविवार को दोपहर करीब 12 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ पायनियर कोचिंग के संस्थापक सह पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी अमित गिरी ने फीता काटकर किया। कलश यात्रा में 1001 कन्याओं सहित हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यह यात्रा मंदिर परिसर से बलुआ, नौतन बाजार, पांडेय टोला होते हुए बथना गंडक घाट पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कन्याओं ने पवित्र जल भरा। इसके बाद कलशों को यज्ञ मंडप में स्थापित किया गया। अयोध्या से आए आचार्यों द्वारा यज्ञभूमि पूजन कराया गया। समिति अध्यक्ष राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि प्रतिदिन प्रवचन और रात्रि में रामलीला का मंचन होगा। 24 अप्रैल को प्राण प्रतिष्ठा और 29 अप्रैल को पूर्णाहुति सह भंडारा आयोजित होगा। मेले में झूला व अन्य आकर्षण भी लगे हैं।
    1
    नौतन। प्रखंड के पूर्वी नौतन पंचायत स्थित बेली माई स्थान परिसर में रुद्र महायज्ञ सह शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रविवार को दोपहर करीब 12 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ पायनियर कोचिंग के संस्थापक सह पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी अमित गिरी ने फीता काटकर किया।
कलश यात्रा में 1001 कन्याओं सहित हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यह यात्रा मंदिर परिसर से बलुआ, नौतन बाजार, पांडेय टोला होते हुए बथना गंडक घाट पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कन्याओं ने पवित्र जल भरा। इसके बाद कलशों को यज्ञ मंडप में स्थापित किया गया।
अयोध्या से आए आचार्यों द्वारा यज्ञभूमि पूजन कराया गया। समिति अध्यक्ष राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि प्रतिदिन प्रवचन और रात्रि में रामलीला का मंचन होगा। 24 अप्रैल को प्राण प्रतिष्ठा और 29 अप्रैल को पूर्णाहुति सह भंडारा आयोजित होगा। मेले में झूला व अन्य आकर्षण भी लगे हैं।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार Bettiah, Pashchim Champaran•
    16 hrs ago
  • नौतन। प्रखंड के पूर्वी नौतन पंचायत के बेली माई स्थितनवनिर्मित शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा व रुद महायज्ञ को लेकर रविवार को भक्ति का जन सैलाब उमड़ पड़ा। इस अवसर पर 1001 कुंवारी कन्याओं के साथ हजारों की संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालुओं के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई।जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। ​कलश यात्रा मंदिर प्रांगण से गाजे-बाजे के साथ शुरू हुई। यह यात्रा बेली माई स्थान और मच्छर गांव चौक होते हुए बथना नदी के घाट पर पहुँची। वहां आचार्यों द्वारा यजमान प्रमोद साह एवं कन्याओं को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जलबोझी कराई गई। जलबोझी के पश्चात कन्याएं पुनः मंदिर परिसर पहुँचीं, जिसके बाद विधिवत पूजन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।​शोभायात्रा में शामिल पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी अमीत कुमार गिरी, उपाध्यक्ष नन्दलाल यादव, कोषाध्यक्ष रामक्षत्री यादव, सचिव लालसाहेब यादव, यादों लाल बैठा, गुड्डू राउत,अमित मिश्र रामचन्द्र गिरी,विजय गिरी ने बताया कि भोलेनाथ जी की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर नौ दिवसीय महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस यज्ञ का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करना है। इसमें पूरे पंचायत के लोग उत्साहपूर्वक अपनी भागीदारी निभा रहे हैं।वही ​आयोजन समिति के शास्त्री जी महाराज ने बताया की अयोध्या से पधारे विद्वान प्रवचनकर्ताओं द्वारा प्रतिदिन श्रीराम कथा एवं धार्मिक प्रवचन किया जाएगा। 19 अप्रैल से लेकर मंदिर में मुख्य प्राण प्रतिष्ठा एवं महाप्रसाद वितरण का आयोजन होगा। वही 29 अप्रैल तक चलेगा।
    1
    नौतन। प्रखंड के पूर्वी नौतन पंचायत के बेली माई स्थितनवनिर्मित शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा व रुद महायज्ञ को लेकर रविवार को भक्ति का जन सैलाब उमड़ पड़ा। इस अवसर पर 1001 कुंवारी कन्याओं के साथ हजारों की संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालुओं के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई।जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। ​कलश यात्रा  मंदिर प्रांगण से गाजे-बाजे के साथ शुरू हुई। यह यात्रा बेली माई स्थान और मच्छर गांव चौक होते हुए बथना नदी के घाट पर पहुँची। वहां आचार्यों द्वारा यजमान प्रमोद साह एवं कन्याओं को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जलबोझी कराई गई। जलबोझी के पश्चात कन्याएं पुनः मंदिर परिसर पहुँचीं, जिसके बाद विधिवत पूजन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।​शोभायात्रा में शामिल पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी अमीत कुमार गिरी, उपाध्यक्ष नन्दलाल यादव, कोषाध्यक्ष रामक्षत्री यादव, सचिव लालसाहेब यादव, यादों लाल बैठा, गुड्डू राउत,अमित मिश्र रामचन्द्र गिरी,विजय गिरी ने बताया कि भोलेनाथ जी की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर नौ दिवसीय महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस यज्ञ का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करना है। इसमें पूरे पंचायत के लोग उत्साहपूर्वक अपनी भागीदारी निभा रहे हैं।वही ​आयोजन समिति के शास्त्री जी महाराज ने बताया की अयोध्या से पधारे विद्वान प्रवचनकर्ताओं द्वारा प्रतिदिन श्रीराम कथा एवं धार्मिक प्रवचन किया जाएगा। 19 अप्रैल से लेकर मंदिर में मुख्य प्राण प्रतिष्ठा एवं महाप्रसाद वितरण का आयोजन होगा। वही 29 अप्रैल तक चलेगा।
    user_Akash Kumar
    Akash Kumar
    TV News Anchor नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    15 hrs ago
  • सोमवार को हुई नगर पंचायत की सामान्य बैठक रही हंगामेदार। नल-जल,सड़क-नाली,बिजली,सफाई, और घटिया किस्म के करोड़ों की खरीददारी पर हुआ जम कर शोरगुल। पार्षदों ने वार्डों में बराबर विकास नही करने,खरीददारी में मनमानी करने का आरोप लगाया।जिस पर प्रत्येक वार्डों में एक-एक योजनाओं की ही मंजूरी के लिए भेजी गई। पार्षदों ने कार्यपालक पदाधिकारी पर मुख्य पार्षद के पक्ष में काम करने और पार्षदों की अनदेखी का आरोप लगाया।
    1
    सोमवार को हुई नगर पंचायत की सामान्य बैठक रही हंगामेदार। नल-जल,सड़क-नाली,बिजली,सफाई, और घटिया किस्म के करोड़ों की खरीददारी पर हुआ जम कर शोरगुल। पार्षदों ने वार्डों में बराबर  विकास नही करने,खरीददारी में मनमानी करने का आरोप लगाया।जिस पर प्रत्येक वार्डों में एक-एक योजनाओं की ही मंजूरी के लिए भेजी गई। पार्षदों ने कार्यपालक पदाधिकारी पर मुख्य पार्षद के पक्ष में काम करने और पार्षदों की अनदेखी का आरोप लगाया।
    user_Shambhu sharan
    Shambhu sharan
    सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    3 hrs ago
  • Nadi ko Safai karaen please
    1
    Nadi ko Safai karaen please
    user_Suraj Sahni
    Suraj Sahni
    रामगढ़वा, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    15 hrs ago
  • क्यों बढ़ रहे हैं गर्मी में किडनी स्टोन के केस? बचना है तो अपनाएं ये 7 जरूरी उपाय; डॉक्टर की सलाह
    1
    क्यों बढ़ रहे हैं गर्मी में किडनी स्टोन के केस? बचना है तो अपनाएं ये 7 जरूरी उपाय; डॉक्टर की सलाह
    user_Niraj Raj
    Niraj Raj
    बैरिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    1 hr ago
  • बेतिया: डीएम ने की स्व-गणना, लोगों से की भागीदारी की अपील जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने स्वयं स्व-गणना कर लोगों के लिए उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने जिलेवासियों से 01 मई 2026 तक स्व-गणना में भाग लेने की अपील की है। घर बैठे आसान प्रक्रिया से अपनी जानकारी दर्ज करें— 🌐
    1
    बेतिया: डीएम ने की स्व-गणना, लोगों से की भागीदारी की अपील
जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने स्वयं स्व-गणना कर लोगों के लिए उदाहरण प्रस्तुत किया।
उन्होंने जिलेवासियों से 01 मई 2026 तक स्व-गणना में भाग लेने की अपील की है।
घर बैठे आसान प्रक्रिया से अपनी जानकारी दर्ज करें— 🌐
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    3 hrs ago
  • चनपटिया प्रखंड क्षेत्र के भंगहा माई स्थान पर श्री श्री 1008 श्री शिव शक्ति महायज्ञ एवं महारुद्राधिवास सह विग्रह प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन में 1001 कुँवारी कन्याओं ने भाग लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कलश यात्रा यादोंछापर, नवका टोला, मोती छापर होते हुए भंगहा पहुंची, जहां राज के पोखरा से जलबोझी की गई। इसके बाद पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण किया गया। समिति के सचिव सह कोषाध्यक्ष रामनारायण शुक्ला ने बताया कि जलबोझी के बाद पांच दिनों तक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजन होगा। कार्यक्रम के तहत 22 अप्रैल की रात लिंग स्थापना और 23 अप्रैल को शिव अभिषेक के साथ भंडारा आयोजित किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने में पंडित अशोक दुबे, सुरेंद्र तिवारी, जयप्रकाश दुबे, सुभाष चंद्र मिश्र, रामनारायण शुक्ला व पिंटू ओझा सहित कई लोगों की अहम भूमिका रही।
    1
    चनपटिया प्रखंड क्षेत्र के भंगहा माई स्थान पर श्री श्री 1008 श्री शिव शक्ति महायज्ञ एवं महारुद्राधिवास सह विग्रह प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन में 1001 कुँवारी कन्याओं ने भाग लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
कलश यात्रा यादोंछापर, नवका टोला, मोती छापर होते हुए भंगहा पहुंची, जहां राज के पोखरा से जलबोझी की गई। इसके बाद पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण किया गया। समिति के सचिव सह कोषाध्यक्ष रामनारायण शुक्ला ने बताया कि जलबोझी के बाद पांच दिनों तक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजन होगा।
कार्यक्रम के तहत 22 अप्रैल की रात लिंग स्थापना और 23 अप्रैल को शिव अभिषेक के साथ भंडारा आयोजित किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने में पंडित अशोक दुबे, सुरेंद्र तिवारी, जयप्रकाश दुबे, सुभाष चंद्र मिश्र, रामनारायण शुक्ला व पिंटू ओझा सहित कई लोगों की अहम भूमिका रही।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार Bettiah, Pashchim Champaran•
    16 hrs ago
  • नौतन, मेधावी छात्र और छात्राओं को सभी जगह मान सम्मान मिलता है. इससे शिक्षकों और अभिभावकों का हौसला बढता है. यह बातें रविवार को हर साल की तरह धूम नगर पंचायत के मुखिया सुभाशनी देवी द्वारा आयोजित मैट्रिक व‌ इंटर परीक्षा में अव्वल स्थान लाने वाले प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित करते हुए कहीं. समारोह का संचालन आदित्य कुमार ने किया. मुखिया प्रतिनिधि भोला साह ने आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए छात्र और छात्राओं को पढाने पर बल दिया. साथ ही अभिभावकों से अपील किया कि विद्यालयो में राज्य सरकार द्वारा अच्छे शिक्षकों की बहाली की गई. जरूरत है कि छात्र इसका लाभ उठाते हुए आगें बढे. प्रतिभा सम्मान समारोह को उच्च माध्यमिक विद्यालय के एच एम रशिम रमा कुमारी, मध्य विधालय के एच एम अनिल कुमार ने मुखिया द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए छात्रों को आगे बढने की अपील की. सम्मान समारोह में छात्र साजना कुमारी, पवन कुमार, रितु सिंह, शवेता कुमारी, निशा कुमारी, अमरदीप कुमार, सुफिया प्रवीण, निखिल कुमार, रिशा कुमारी आदि को मुखिया ने मेडल, कलम, कोपी, और प्रशस्ति पत्र,देकर सम्मानित किया. मौके पर वार्ड सदस्य मुख लाल राम, मनोज कुमार, अमर पटेल, विधा साह, कृष्णा प्रसाद, बिरवल प्रसाद, दिनेश कुमार, सालिक राम आदि मौजूद रहे
    1
    नौतन,  मेधावी छात्र और छात्राओं को सभी जगह मान सम्मान मिलता है. इससे शिक्षकों और अभिभावकों का हौसला बढता है. यह बातें रविवार को हर साल की तरह धूम नगर पंचायत के मुखिया सुभाशनी देवी द्वारा आयोजित मैट्रिक व‌ इंटर परीक्षा में अव्वल स्थान लाने वाले प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित करते हुए कहीं. समारोह का संचालन आदित्य कुमार ने किया. मुखिया प्रतिनिधि भोला साह ने आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए छात्र और छात्राओं को पढाने पर बल दिया. साथ ही अभिभावकों से अपील किया कि विद्यालयो में राज्य सरकार द्वारा अच्छे शिक्षकों की बहाली की गई. जरूरत है कि छात्र इसका लाभ उठाते हुए आगें बढे. प्रतिभा सम्मान समारोह को उच्च माध्यमिक विद्यालय के एच एम रशिम रमा कुमारी, मध्य विधालय के एच एम अनिल कुमार ने मुखिया द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए छात्रों को आगे बढने की अपील की. सम्मान समारोह में छात्र साजना कुमारी, पवन कुमार, रितु सिंह, शवेता कुमारी, निशा कुमारी, अमरदीप कुमार, सुफिया प्रवीण, निखिल कुमार, रिशा कुमारी आदि को मुखिया ने मेडल, कलम, कोपी, और प्रशस्ति पत्र,देकर सम्मानित किया. मौके पर वार्ड सदस्य मुख लाल राम, मनोज कुमार, अमर पटेल, विधा साह, कृष्णा प्रसाद, बिरवल प्रसाद, दिनेश कुमार, सालिक राम आदि मौजूद रहे
    user_Akash Kumar
    Akash Kumar
    TV News Anchor नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.