विवेक रंजन मैत्रेय ने मैरवा में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज और नगर पंचायत कार्यों का किया निरीक्षण विवेक रंजन मैत्रेय ने मैरवा में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज और नगर पंचायत कार्यों का किया निरीक्षण मैरवा : सीवान के मैरवा में जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने विकास कार्यों का व्यापक निरीक्षण किया। सबसे पहले जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय निर्माणाधीन मैरवा मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां उन्होंने अस्पताल भवन के निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने संवेदक से पीएनजी गैस पाइपलाइन बिछाने को लेकर विस्तार से चर्चा की। साथ ही अस्पताल में बनने वाले बेड की संख्या, हॉस्टल की क्षमता और भवन निर्माण की स्थिति की जानकारी ली। जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने डॉक्टरों और कर्मियों के रहने की व्यवस्था को लेकर भी सवाल किए और स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्माण कार्य समय सीमा के भीतर और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। इसके बाद जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने मैरवा नगर पंचायत क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। अंत में जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने कहा कि सभी कार्य समय पर पूरे हों, ताकि आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा और शहरी सुविधाओं का लाभ मिल सके।

- गाय के बछड़े को बचाने में हादसा, बाइक सवार समेत महिला व बच्ची घायल बेल्थरा रोड में दर्दनाक दुर्घटना, गंभीर हालत में महिला जिला अस्पताल रेफर बेल्थरा रोड उभांव थाना क्षेत्र के जमुआव चट्टी के समीप एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां गाय के बछड़े को बचाने के प्रयास में बाइक चालक, एक महिला और एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टरों ने महिला की हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घायलों में अरमान (32 वर्ष), अमीन (30 वर्ष) तथा एक बच्ची शामिल हैं, जिसके सिर में गंभीर चोट आई है। सभी घायल शास्त्री नगर गली सम्स कटरा के सामने के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा।2
- Post by जनसत्ता NEWS@1
- jagarnathwa ke mehraru se tola bhar ke log pareshan ba ye bhai ab dekhina israilo bhai ke njar laga dehlebiya 9mahina par hokhe wala ladika 3ne mahina par hogail ba1
- गोपालगंज से इस वक्त की एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, जहां एक कलयुगी बेटे ने जमीन विवाद में अपनी ही मां की बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और लोगों को झकझोर कर रख दिया है। मामला महम्मदपुर थाना क्षेत्र के काशी टेंगराही गांव का है, जहां पारिवारिक जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।1
- पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति पूरी तरह से सुचारु है। जनपद में पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है, अतः किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। सभी पेट्रोल पंपों को नियमित आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। आमजन से अनुरोध है कि आवश्यकता अनुसार ही ईंधन क्रय करें एवं अनावश्यक भंडारण से बचें।1
- देवरिया: अफवाहों से पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, DM बोले—ईंधन की कोई कमी नहीं देवरिया जिले में अफवाहों के चलते पेट्रोल पंपों पर अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कसया रोड स्थित पेट्रोल पंपों पर बड़ी संख्या में लोग पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए पहुंच गए, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी जैसे हालात बन गए। मामले की जानकारी मिलने पर जिला प्रशासन सतर्क हुआ। जिलाधिकारी (DM) ने स्पष्ट किया कि जिले में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और बेवजह घबराकर भीड़ न लगाएं। प्रशासन ने यह भी कहा कि अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखी जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की4
- सिवान के शिव व्रत घाट पर आयोजित गंगा आरती कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय सहित जिले के वरीय पदाधिकारीगण शामिल हुए। कार्यक्रम का माहौल भक्तिमय रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति देखने को मिली। इस अवसर पर चैती छठ व्रत कर रहे व्रतियों को डीएम ने शुभकामनाएं दीं और कहा कि छठ पर्व हमारी संस्कृति की अनोखी पहचान है, जिसमें डूबते और उगते दोनों सूर्य की पूजा कर समानता और सम्मान का संदेश दिया जाता है। उन्होंने नदी संरक्षण पर भी विशेष जोर देते हुए लोगों से इसे स्वच्छ और सुरक्षित रखने की अपील की।2
- बिल्थरारोड के C.M.B. इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक परिणाम दिवस पर मेधावी छात्र सम्मानित। बेल्थरारोड: नगर स्थित C.M.B. इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को वार्षिक परिणाम दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सिटी ब्रांच और मेन ब्रांच के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई, जिसके बाद विद्यालय प्रबंधन की ओर से शैक्षणिक सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र, मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर अभिभावकों और शिक्षकों ने भी प्रसन्नता व्यक्त की। विद्यालय कम समय में ही विद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति करते हुए अपनी अलग पहचान बनाई है। यहां के शिक्षक विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान देते हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्य संगीता सिंह ने कहा कि यह सफलता शिक्षकों की कड़ी मेहनत, छात्रों के अनुशासन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक दिलाना नहीं, बल्कि बच्चों को संस्कारयुक्त और जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है। उन्होंने सभी सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे इसी तरह मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करते रहें और अपने विद्यालय तथा क्षेत्र का नाम रोशन करें। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया और विद्यार्थियों को आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।1
- देवरिया जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने क्या कहा डीजल पेट्रोल पर1