Shuru
Apke Nagar Ki App…
जनसत्ता NEWS@
More news from बिहार and nearby areas
- Post by जनसत्ता NEWS@1
- बहादुरपुर बाजार स्थित स्टार सैनिक स्कूल में आज नर्सरी से लेकर कक्षा 9वी तक विद्यार्थियों को वार्षिक परीक्षा का परिणाम वितरित किया गया.. इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला..1
- सिवान में पुलिस-अपडेट एनकाउंटर: 2 शातिर अपराधी घायल, 2 पिस्टल और 6 कारतूस बरामद, बड़ी वारदात की साजिश नाकाम सिवान के बसंतपुर थाना क्षेत्र के लहेजी गांव के पास पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो शातिर अपराधी रोहित शर्मा और रोहित उर्फ रिशु घायल हो गए, जिनके पैर में गोली लगी है। एसपी पूरन कुमार झा ने प्रेस वार्ता में बताया कि गश्ती के दौरान पुलिस को देखकर अपराधियों ने 4 राउंड फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने 6 राउंड फायरिंग करते हुए दोनों को घायल कर दिया। मौके से 2 पिस्टल, 6 जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, दोनों अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे, जबकि रोहित शर्मा पर कई लूट कांडों में शामिल होने का रिकॉर्ड भी है। #Siwan #Encounter #BiharPolice #BreakingNews #CrimeNews #SiwanNews1
- विवेक रंजन मैत्रेय ने मैरवा में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज और नगर पंचायत कार्यों का किया निरीक्षण मैरवा : सीवान के मैरवा में जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने विकास कार्यों का व्यापक निरीक्षण किया। सबसे पहले जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय निर्माणाधीन मैरवा मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां उन्होंने अस्पताल भवन के निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने संवेदक से पीएनजी गैस पाइपलाइन बिछाने को लेकर विस्तार से चर्चा की। साथ ही अस्पताल में बनने वाले बेड की संख्या, हॉस्टल की क्षमता और भवन निर्माण की स्थिति की जानकारी ली। जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने डॉक्टरों और कर्मियों के रहने की व्यवस्था को लेकर भी सवाल किए और स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्माण कार्य समय सीमा के भीतर और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। इसके बाद जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने मैरवा नगर पंचायत क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। अंत में जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने कहा कि सभी कार्य समय पर पूरे हों, ताकि आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा और शहरी सुविधाओं का लाभ मिल सके।1
- दुनिया के हर दवा से साइड इफेक्ट होता है #Drskpandey #siwan1
- “मंदिरों पर सरकारी नियंत्रण खत्म हो!” – Narendra Modi और Amit Shah से बड़ी मांग ।। नई दिल्ली: अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. सिद्धार्थ भट्टाचार्य ने देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi और गृहमंत्री Amit Shah से मुलाकात कर एक अहम मांग रखी है। उन्होंने कहा कि देशभर के हिन्दू मंदिरों को भारत सरकार के प्रबंधन और आर्थिक नियंत्रण से मुक्त किया जाए। डॉ. सिद्धार्थ भट्टाचार्य ने स्पष्ट कहा कि मंदिरों का संचालन और उनकी धनराशि का नियंत्रण हिन्दू समाज या ट्रस्ट के हाथों में होना चाहिए। उनका तर्क है कि सरकार का हस्तक्षेप धार्मिक स्वतंत्रता के मूल सिद्धांत के खिलाफ है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि यदि मंदिरों में भ्रष्टाचार या गलत प्रबंधन की शिकायतें आती हैं, तो क्या अन्य पंथों के धर्मस्थलों में ऐसी समस्याएं नहीं होतीं? क्या सरकार केवल सनातन धर्म के अनुयायियों को ही निशाना बना रही है? इस मांग के बाद देश में एक नई बहस छिड़ गई है—क्या मंदिरों को पूरी तरह स्वतंत्र किया जाना चाहिए या सरकारी निगरानी जरूरी है? इस मुद्दे पर विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आने की संभावना है। 👉 डॉ. सिद्धार्थ भट्टाचार्य ने इस विषय पर और भी कई महत्वपूर्ण बातें कही हैं, जिन्हें जानने के लिए पूरी खबर और वीडियो जरूर देखें। #TempleFreedom #HinduTemples #NarendraModi #AmitShah #BreakingNews #IndiaNews #ReligiousFreedom #SanatanDharma #TrendingNews #BBNMediaLive #ViralNews #TempleManagement1
- गोपालगंज जिले के मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के काशीटेगराही गांव से इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। जिस मां ने अपने बेटे को जन्म दिया, उसे पाल-पोसकर बड़ा किया, उसी बेटे ने बेरहमी की सारी हदें पार करते हुए अपनी ही मां की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस दर्दनाक वारदात के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और हर किसी की जुबान पर सिर्फ एक ही सवाल है आखिर एक बेटा इतना निर्दयी कैसे हो सकता है?1
- Post by जनसत्ता NEWS@1