Shuru
Apke Nagar Ki App…
भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन पहुंचे दादी मां के घर नवादा #ढोल_नगाड़े से हुआ स्वागत...!
Varunendra kumar (Nawada Live)
भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन पहुंचे दादी मां के घर नवादा #ढोल_नगाड़े से हुआ स्वागत...!
More news from Bihar and nearby areas
- भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन पहुंचे दादी मां के घर नवादा #ढोल_नगाड़े से हुआ स्वागत...!2
- नवादा में युवक की गला रेतकर हत्या, खेत से मिला शव, संजय वर्मा नवादा। जिले के नरहट प्रखंड क्षेत्र में एक युवक की गला रेतकर हत्या किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। बताया जाता है कि नरहट प्रखंड अंतर्गत बनिया बीघा गांव के रेहड़ा स्थित गेहूं के खेत से एक युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान बनिया बीघा निवासी स्वर्गीय महावीर माहतो के पुत्र अनुज कुमार उर्फ सत्तू के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार अनुज कुमार शादीशुदा थे और उनके दो पुत्र तथा एक पुत्री हैं। अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह जब ग्रामीण खेत की ओर गए तो गेहूं के खेत में युवक का शव पड़ा देखा। शव की स्थिति देखकर प्रथम दृष्टया गला रेतकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की खबर मिलते ही आसपास के गांवों में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।1
- गोविंदपुर प्रखंड क्षेत्र के विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा शुरू, 13,979 छात्र-छात्राएं शामिल। गोविंदपुर : बिहार शिक्षा परियोजना के निर्देशानुसार प्रखंड के सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा गुरुवार 12 मार्च से प्रारंभ हो गई. यह परीक्षा 19 मार्च तक दो पालियों में संचालित की जाएगी. प्रखंड के सभी विद्यालयों में परीक्षा स्वच्छ, कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण वातावरण में कराई जा रही है. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शशिकांत निराला ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रखंड के 52 प्राथमिक विद्यालय एवं 40 मध्य विद्यालयों में परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. पूरे प्रखंड में कुल 13,979 विद्यार्थी इस वार्षिक परीक्षा में शामिल हो रहे हैं. परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है, जिसमें प्रथम पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक संचालित हो रही है. विभागीय गाइडलाइन के अनुसार कक्षा 1 और 2 के विद्यार्थियों का मूल्यांकन मौखिक रूप से किया जा रहा है. वहीं कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए प्रश्न पत्र ई-शिक्षा कोष पोर्टल से डाउनलोड कर विद्यालयों के प्रधानाध्यापक द्वारा निकाला जा रहा है. प्रश्नों को ब्लैकबोर्ड पर लिखकर विद्यार्थियों को बताया जा रहा है, जिसे देखकर परीक्षार्थी अपनी कॉपी में उत्तर लिख रहे हैं. परीक्षा की पारदर्शिता और शुचिता बनाए रखने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है. एक विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों को दूसरे विद्यालय में वीक्षक (निरीक्षक) के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है. वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक या प्रभारी प्रधानाध्यापक अपने ही मूल विद्यालय में केंद्राधीक्षक के रूप में कार्य कर रहे हैं और परीक्षा के सफल संचालन के लिए अधिकृत हैं. इसके अतिरिक्त प्रत्येक विद्यालय के एक वरीय शिक्षक को उनके मूल विद्यालय में ही परीक्षा कार्यों में सहयोग के लिए रखा गया है. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि परीक्षा समाप्त होने के बाद 24 मार्च तक सभी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया जाएगा, ताकि समय पर परिणाम तैयार किया जा सके. उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी विद्यालयों को विभागीय दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है, जिससे परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके.1
- अकबरपुर प्रखंड भाग संख्या -3 से दो बार के जिला परिषद सदस्य राजकिशोर जी को जदयू पार्टी का जिला अध्यक्ष बनाया गया, प्रखंड व जिला के समस्त जदयू कार्यकर्ता उनके आवास पतरंग पहूंच कर दे रहें हैं बधाई, बातचीत के दौरान जदयू पार्टी के कार्यकताओं ने बता के नवादा जिला को जदयू पार्टी के से नेतृत्व के लिए जिला अध्यक्ष के तौर पर अब बहुत ही बेहतर शख्स मिला है इनके नेतृत्व में जदयू पार्टी नवादा जिला में बहुत मज़बूत होगी।1
- रोशन रोही के फैन यूपी बिहार झारखंड1
- में सिंचाई करने गए व्यक्ति की हत्या, बधार में मिला शव नरहट (नवादा), संवाददाता: विवेक कुमार। नरहट थाना क्षेत्र के पुनौल पंचायत स्थित बनिया बीघा गांव में गुरुवार की सुबह 45 वर्षीय अनुज कुमार का शव बधार में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक महावीर महतो के पुत्र बताए जाते हैं। बताया जाता है कि बुधवार रात वह गेहूं के खेत में पटवन करने गए थे, लेकिन घर नहीं लौटे। सुबह परिजन खोजबीन करते हुए खेत पहुंचे, जहां फसल टूटी हुई और खून के धब्बे दिखाई दिए। निशान के सहारे आगे बढ़ने पर बधार में उनका शव मिला। मृतक के गले पर धारदार हथियार से वार के निशान पाए गए हैं। घटना की सूचना पर नरहट पुलिस, रजौली डीएसपी व एफएसएल टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। थाना अध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया गया है।1
- पटना में पुलिस का एक्शन, कारतूस सप्लाई गैंग का खुलासा1
- टी_20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ईशान किशन पहुंचे दादी के घर नवादा #आप भी देखिए...!1