logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अयोध्या के थाना इनायतनगर की शाहगंज चौकी क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत चंदीपुर नगहरा के पंचायत भवन में बीती रात चोरों ने एक कमरे के दरवाजे का कुंडा काटकर दो इन्वर्टर की बैटरियां चुरा लीं। इस घटना का खुलासा मंगलवार सुबह उस समय हुआ, जब रंगाई-पुताई का काम करने के लिए मजदूर पंचायत भवन पहुंचे और मुख्य गेट खोलकर अंदर गए। मिली जानकारी के अनुसार, पंचायत भवन के पुराने इन्वर्टर की बैटरियां खराब हो चुकी थीं, जिसके बाद सोमवार 6 जुलाई की शाम करीब 4 बजे नई दो इन्वर्टर बैटरियां खरीदी गई थीं। इन बैटरियों को पंचायत भवन के एक कमरे में ताला लगाकर सुरक्षित रखा गया था। पिछले दो दिनों से पंचायत भवन में रंगाई-पुताई का कार्य चल रहा था, जिसके कारण भवन की चाबी मजदूर के पास भी थी। मंगलवार सुबह लगभग 9 बजे जब मजदूर पुताई करने पहुंचे, तो उन्हें उस कमरे का कुंडा कटा हुआ मिला, जहां बैटरियां रखी थीं। ताला फर्श पर पड़ा था और दरवाजा खुला हुआ था। कमरे की जाँच करने पर दोनों इन्वर्टर बैटरियां गायब मिलीं, हालांकि अन्य किसी भी सामान की चोरी नहीं हुई थी। सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान पति राजेश सिंह मौके पर पहुंचे और पंचायत सचिव संतोष कुमार यादव को घटना की जानकारी दी। दोनों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शाहगंज चौकी में लिखित तहरीर देकर चोरी का शीघ्र खुलासा करने तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। शाहगंज चौकी प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि उन्हें तहरीर मिल गई है और मामले की जाँच की जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पंचायत भवन से सरकारी संपत्ति की चोरी की इस घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

3 hrs ago
user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

अयोध्या के थाना इनायतनगर की शाहगंज चौकी क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत चंदीपुर नगहरा के पंचायत भवन में बीती रात चोरों ने एक कमरे के दरवाजे का कुंडा काटकर दो इन्वर्टर की बैटरियां चुरा लीं। इस घटना का खुलासा मंगलवार सुबह उस समय हुआ, जब रंगाई-पुताई का काम करने के लिए मजदूर पंचायत भवन पहुंचे और मुख्य गेट खोलकर अंदर गए। मिली जानकारी के अनुसार, पंचायत भवन के पुराने इन्वर्टर की बैटरियां खराब हो चुकी थीं, जिसके बाद सोमवार 6 जुलाई की शाम करीब 4 बजे नई दो इन्वर्टर बैटरियां खरीदी गई थीं। इन बैटरियों को पंचायत भवन के एक कमरे में ताला लगाकर सुरक्षित रखा गया था। पिछले दो दिनों से पंचायत भवन में रंगाई-पुताई का कार्य चल रहा था, जिसके कारण भवन की चाबी मजदूर के पास भी थी। मंगलवार सुबह लगभग 9 बजे जब मजदूर पुताई करने पहुंचे, तो उन्हें उस कमरे का कुंडा कटा हुआ मिला, जहां बैटरियां रखी थीं। ताला फर्श पर पड़ा था और दरवाजा खुला हुआ था। कमरे की जाँच करने पर दोनों इन्वर्टर बैटरियां गायब मिलीं, हालांकि अन्य किसी भी सामान की चोरी नहीं हुई थी। सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान पति राजेश सिंह मौके पर पहुंचे और पंचायत सचिव संतोष कुमार यादव को घटना की जानकारी दी। दोनों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शाहगंज चौकी में लिखित तहरीर देकर चोरी का शीघ्र खुलासा करने तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। शाहगंज चौकी प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि उन्हें तहरीर मिल गई है और मामले की जाँच की जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पंचायत भवन से सरकारी संपत्ति की चोरी की इस घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अयोध्या के मिल्कीपुर क्षेत्र में स्थित विकासखंड हैरिंग्टनगंज की ग्राम पंचायत जोहन में प्राथमिक विद्यालय से काली माता मंदिर होते हुए टिकुरैया संपर्क मार्ग तक जाने वाला कच्चा रास्ता वर्षों से जर्जर हालत में है। बारिश के मौसम में यह मार्ग कीचड़ और जलभराव से भर जाता है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और किसानों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इसी मार्ग से प्रतिदिन दर्जनों किसान अपने खेतों तक पहुँचते हैं, वहीं काली माता मंदिर में दर्शन के लिए भी श्रद्धालु आते-जाते हैं। प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राएं भी इसी रास्ते से स्कूल जाते हैं, लेकिन बरसात के दौरान फिसलन और कीचड़ के कारण वे कई बार गिरकर चोटिल हो जाते हैं और कई बार रास्ते की खराब स्थिति के कारण विद्यालय तक नहीं पहुँच पाते। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इस मार्ग पर इंटरलॉकिंग या खड़ंजा का निर्माण करा दिया जाए तो आवागमन सुगम हो जाएगा और दुर्घटनाओं का खतरा भी कम होगा। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने 20 मई 2026 को खंड विकास अधिकारी आर.एन. भारती को लिखित शिकायत दी थी, जिसमें मार्ग के निर्माण की मांग की गई थी। हालांकि, ग्रामीणों के अनुसार अब तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। परशुराम, अमित, भानु प्रताप, सुनील कुमार, घनश्याम पांडे, वीरेंद्र कुमार, संजीव कुमार, विजय कुमार, मंजीत कुमार, अमन मौर्य, पवन कुमार, राजेश कुमार और अंशु विश्वकर्मा सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल सड़क निर्माण कराने की मांग दोहराई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करने को बाध्य होंगे।
    1
    अयोध्या के मिल्कीपुर क्षेत्र में स्थित विकासखंड हैरिंग्टनगंज की ग्राम पंचायत जोहन में प्राथमिक विद्यालय से काली माता मंदिर होते हुए टिकुरैया संपर्क मार्ग तक जाने वाला कच्चा रास्ता वर्षों से जर्जर हालत में है। बारिश के मौसम में यह मार्ग कीचड़ और जलभराव से भर जाता है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और किसानों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि इसी मार्ग से प्रतिदिन दर्जनों किसान अपने खेतों तक पहुँचते हैं, वहीं काली माता मंदिर में दर्शन के लिए भी श्रद्धालु आते-जाते हैं। प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राएं भी इसी रास्ते से स्कूल जाते हैं, लेकिन बरसात के दौरान फिसलन और कीचड़ के कारण वे कई बार गिरकर चोटिल हो जाते हैं और कई बार रास्ते की खराब स्थिति के कारण विद्यालय तक नहीं पहुँच पाते। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इस मार्ग पर इंटरलॉकिंग या खड़ंजा का निर्माण करा दिया जाए तो आवागमन सुगम हो जाएगा और दुर्घटनाओं का खतरा भी कम होगा।

इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने 20 मई 2026 को खंड विकास अधिकारी आर.एन. भारती को लिखित शिकायत दी थी, जिसमें मार्ग के निर्माण की मांग की गई थी। हालांकि, ग्रामीणों के अनुसार अब तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

परशुराम, अमित, भानु प्रताप, सुनील कुमार, घनश्याम पांडे, वीरेंद्र कुमार, संजीव कुमार, विजय कुमार, मंजीत कुमार, अमन मौर्य, पवन कुमार, राजेश कुमार और अंशु विश्वकर्मा सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल सड़क निर्माण कराने की मांग दोहराई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करने को बाध्य होंगे।
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Available for Rent Locality : Aadityanath Nagar, Raebareli Road near ACC एजेंसी Area (dimensions) : 4000 Property Type : Independent House / Villa Bedrooms (BHK) : 2 BHK Posted By : Owner Furnishing : Fully Furnished घर जैसा होम स्टै
    3
    Available for Rent
Locality : Aadityanath Nagar, Raebareli Road near ACC एजेंसी
Area (dimensions) : 4000
Property Type : Independent House / Villa
Bedrooms (BHK) : 2 BHK
Posted By : Owner
Furnishing : Fully Furnished
घर जैसा होम स्टै
    user_Sachin tiwari
    Sachin tiwari
    मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नया का पुरवा, खैरातपुर से एक पीड़िता का मामला सामने आया है।
    1
    जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नया का पुरवा, खैरातपुर से एक पीड़िता का मामला सामने आया है।
    user_रंजीत कुमार ब्यूरो चीफ अमेठी
    रंजीत कुमार ब्यूरो चीफ अमेठी
    Local News Reporter मुसाफिरखाना, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • अयोध्या में राम मंदिर से जुड़े चढ़ावा चोरी के विवाद को लेकर मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बात सामने आई है। इस पूरे कांड के साथ किसी का भी कोई चारित्रिक संबंध नहीं हो सकता है, ऐसा साफ तौर पर कहा गया है।
    1
    अयोध्या में राम मंदिर से जुड़े चढ़ावा चोरी के विवाद को लेकर मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बात सामने आई है। इस पूरे कांड के साथ किसी का भी कोई चारित्रिक संबंध नहीं हो सकता है, ऐसा साफ तौर पर कहा गया है।
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Bikapur, Ayodhya•
    6 hrs ago
  • बीकापुर क्षेत्र में मंगलवार भोर से चली तेज पुरवा हवाओं के साथ मौसम का मिजाज बदल गया है, जहाँ झमाझम बारिश की आहट से मौसम सुहाना हो गया है। मानसून की इस पहली आहट ने अन्नदाताओं के चेहरे पर खुशी ला दी है, जिसके चलते किसान धान की रोपाई के काम में तेजी से जुट गए हैं। मंगलवार दोपहर बाद शुरू हुई रुक-रुक कर बूंदाबांदी उन किसानों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है, जिनकी धान की रोपाई पहले ही हो चुकी थी और जिनकी फसल सिंचाई के अभाव में सूख रही थी। इस समय खेतों में चारों तरफ किसान धान की रोपाई करते दिखाई दे रहे हैं। एक तरफ जहाँ यह बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आई है, वहीं दूसरी तरफ अन्नदाता उर्वरक (खाद) के गहरे संकट से जूझ रहे हैं। बाजार में यूरिया की भारी किल्लत है और किसानों का आरोप है कि उन्हें मानक से कम वजन के यूरिया पैकेट दिए जा रहे हैं, जिससे उनमें गहरा असंतोष व्याप्त है। तमाम प्रशासनिक कमियों और संकटों को झेलते हुए भी, किसान उम्मीद की आस में आसमान की तरफ देख रहे हैं।
    1
    बीकापुर क्षेत्र में मंगलवार भोर से चली तेज पुरवा हवाओं के साथ मौसम का मिजाज बदल गया है, जहाँ झमाझम बारिश की आहट से मौसम सुहाना हो गया है। मानसून की इस पहली आहट ने अन्नदाताओं के चेहरे पर खुशी ला दी है, जिसके चलते किसान धान की रोपाई के काम में तेजी से जुट गए हैं। मंगलवार दोपहर बाद शुरू हुई रुक-रुक कर बूंदाबांदी उन किसानों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है, जिनकी धान की रोपाई पहले ही हो चुकी थी और जिनकी फसल सिंचाई के अभाव में सूख रही थी। इस समय खेतों में चारों तरफ किसान धान की रोपाई करते दिखाई दे रहे हैं।

एक तरफ जहाँ यह बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आई है, वहीं दूसरी तरफ अन्नदाता उर्वरक (खाद) के गहरे संकट से जूझ रहे हैं। बाजार में यूरिया की भारी किल्लत है और किसानों का आरोप है कि उन्हें मानक से कम वजन के यूरिया पैकेट दिए जा रहे हैं, जिससे उनमें गहरा असंतोष व्याप्त है। तमाम प्रशासनिक कमियों और संकटों को झेलते हुए भी, किसान उम्मीद की आस में आसमान की तरफ देख रहे हैं।
    user_Durga Singh
    Durga Singh
    Electrician बीकापुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • अयोध्या के रामकथा पार्क, भजन संध्या स्थल और नया घाट क्षेत्र में कथित तौर पर अवैध पार्किंग संचालन और श्रद्धालुओं से मनमानी शुल्क वसूली का मामला मंगलवार को नगर निगम पहुंच गया। सनातन रक्षक संघ के पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त को संबोधित एक ज्ञापन अपर नगर आयुक्त एवं एसडीएम नागेंद्र कुमार को सौंपा, जिसमें इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई है। संघ के अध्यक्ष मुकुंद माधव त्रिपाठी के नेतृत्व में दिए गए इस ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि इन क्षेत्रों में बिना वैध अनुमति के पार्किंग चलाई जा रही है, और श्रद्धालुओं से निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूली जा रही है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है। ज्ञापन में सनातन रक्षक संघ ने आरोप लगाया है कि नया घाट पार्किंग स्थल पर वाहन चालकों को न तो रसीद दी जाती है और न ही डिजिटल भुगतान की सुविधा उपलब्ध है। नगर निगम द्वारा पार्किंग शुल्क प्रति घंटा 20 रुपये निर्धारित है, इसके बावजूद 10 से 15 मिनट वाहन खड़ा करने पर भी 100 रुपये तक वसूले जाने के आरोप हैं। संगठन ने कथित अवैध पार्किंग के संचालन का आरोप विकास दुबे (मध्य प्रदेश), दीपक गुप्ता (आगरा) और धर्मेंद्र शुक्ला (अमेठी) नामक तीन व्यक्तियों पर लगाया है। संघ ने इस संबंध में पूर्व में जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों को भी शिकायतें भेजे जाने की बात कही है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई है। संगठन ने इन आरोपों की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने और बिना अनुमति संचालित पार्किंग स्थलों को तत्काल बंद कराने की मांग की है। अपर नगर आयुक्त एवं एसडीएम नागेंद्र कुमार ने ज्ञापन मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी और आरोप सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। इस पर सनातन रक्षक संघ ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो वे श्रद्धालुओं के हित में एक व्यापक आंदोलन करेंगे, क्योंकि उनके अनुसार अवैध पार्किंग और मनमानी वसूली से अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की छवि और सुविधा दोनों प्रभावित हो रही हैं।
    4
    अयोध्या के रामकथा पार्क, भजन संध्या स्थल और नया घाट क्षेत्र में कथित तौर पर अवैध पार्किंग संचालन और श्रद्धालुओं से मनमानी शुल्क वसूली का मामला मंगलवार को नगर निगम पहुंच गया। सनातन रक्षक संघ के पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त को संबोधित एक ज्ञापन अपर नगर आयुक्त एवं एसडीएम नागेंद्र कुमार को सौंपा, जिसमें इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई है। संघ के अध्यक्ष मुकुंद माधव त्रिपाठी के नेतृत्व में दिए गए इस ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि इन क्षेत्रों में बिना वैध अनुमति के पार्किंग चलाई जा रही है, और श्रद्धालुओं से निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूली जा रही है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है।

ज्ञापन में सनातन रक्षक संघ ने आरोप लगाया है कि नया घाट पार्किंग स्थल पर वाहन चालकों को न तो रसीद दी जाती है और न ही डिजिटल भुगतान की सुविधा उपलब्ध है। नगर निगम द्वारा पार्किंग शुल्क प्रति घंटा 20 रुपये निर्धारित है, इसके बावजूद 10 से 15 मिनट वाहन खड़ा करने पर भी 100 रुपये तक वसूले जाने के आरोप हैं। संगठन ने कथित अवैध पार्किंग के संचालन का आरोप विकास दुबे (मध्य प्रदेश), दीपक गुप्ता (आगरा) और धर्मेंद्र शुक्ला (अमेठी) नामक तीन व्यक्तियों पर लगाया है। संघ ने इस संबंध में पूर्व में जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों को भी शिकायतें भेजे जाने की बात कही है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई है। संगठन ने इन आरोपों की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने और बिना अनुमति संचालित पार्किंग स्थलों को तत्काल बंद कराने की मांग की है।

अपर नगर आयुक्त एवं एसडीएम नागेंद्र कुमार ने ज्ञापन मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी और आरोप सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। इस पर सनातन रक्षक संघ ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो वे श्रद्धालुओं के हित में एक व्यापक आंदोलन करेंगे, क्योंकि उनके अनुसार अवैध पार्किंग और मनमानी वसूली से अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की छवि और सुविधा दोनों प्रभावित हो रही हैं।
    user_अयोध्या वार्ता
    अयोध्या वार्ता
    Photographer फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    21 min ago
  • आज सुबह टाइम्स टीम, लखनऊ से मिली एक खास रिपोर्ट में ठाकुर राजकुमार चौहान जी और हरीश सिंह जी के बीच हुई विशेष मुलाकात का जिक्र किया गया है। हरीश सिंह जी ने ठाकुर राजकुमार चौहान जी से बातचीत की, जिसकी रिपोर्टिंग लाल चंद सोनी द्वारा की गई है। यह खास रिपोर्ट सनातन धर्म को मानने वाले संपूर्ण भारतवर्ष के 140 करोड़ लोगों के लिए प्रस्तुत की गई है।
    1
    आज सुबह टाइम्स टीम, लखनऊ से मिली एक खास रिपोर्ट में ठाकुर राजकुमार चौहान जी और हरीश सिंह जी के बीच हुई विशेष मुलाकात का जिक्र किया गया है। हरीश सिंह जी ने ठाकुर राजकुमार चौहान जी से बातचीत की, जिसकी रिपोर्टिंग लाल चंद सोनी द्वारा की गई है। यह खास रिपोर्ट सनातन धर्म को मानने वाले संपूर्ण भारतवर्ष के 140 करोड़ लोगों के लिए प्रस्तुत की गई है।
    user_Aaj Subah Times
    Aaj Subah Times
    पत्रकार Ayodhya, Uttar Pradesh•
    49 min ago
  • अयोध्या के विकासखंड हैरिंग्टनगंज स्थित ग्राम पंचायत पलिया लोहानी और आसपास के गाँवों में नीलगाय का आतंक किसानों के लिए एक बड़ी समस्या बन गया है। किसानों ने जहाँ एक तरफ़ महंगाई के बीच बड़ी लागत लगाकर धान की रोपाई की है, वहीं नीलगायों के झुंड खेतों में घुसकर फ़सलों को खा रहे हैं और उन्हें रौंदकर भारी नुकसान पहुँचा रहे हैं। इससे किसानों को पूरी रात खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है, फिर भी फ़सलों को बचाना मुश्किल हो रहा है। यह समस्या केवल फ़सलों तक सीमित नहीं है, बल्कि सड़क सुरक्षा के लिए भी गंभीर ख़तरा बन गई है। खेतों के समीप सड़कों पर नीलगायों के झुंड अचानक तेज़ी से सड़क पार करते हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के सामने दुर्घटना का जोखिम बढ़ जाता है। बताया गया है कि ऐसे कई हादसे पहले भी हो चुके हैं। ग्राम प्रधान अभिषेक भद्र सिंह उर्फ भोला ने इस स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि क्षेत्र में नीलगायों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे फ़सलों के नुकसान के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाएँ भी हो रही हैं। उन्होंने शासन और वन विभाग से इन नीलगायों की प्रभावी रोकथाम के लिए तत्काल उपाय करने की मांग की है। इसी तरह किसान सुरेंद्र मिश्रा, अरविंद मिश्रा, रमेश पांडे, लक्ष्मण, रामू, अमित श्रीवास्तव और अवध बिहारी लाल ने भी शासन-प्रशासन से नीलगायों के आतंक से किसानों को राहत दिलाने और फ़सलों व लोगों की सुरक्षा के लिए ठोस कार्रवाई की अपील की है।
    1
    अयोध्या के विकासखंड हैरिंग्टनगंज स्थित ग्राम पंचायत पलिया लोहानी और आसपास के गाँवों में नीलगाय का आतंक किसानों के लिए एक बड़ी समस्या बन गया है। किसानों ने जहाँ एक तरफ़ महंगाई के बीच बड़ी लागत लगाकर धान की रोपाई की है, वहीं नीलगायों के झुंड खेतों में घुसकर फ़सलों को खा रहे हैं और उन्हें रौंदकर भारी नुकसान पहुँचा रहे हैं। इससे किसानों को पूरी रात खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है, फिर भी फ़सलों को बचाना मुश्किल हो रहा है।

यह समस्या केवल फ़सलों तक सीमित नहीं है, बल्कि सड़क सुरक्षा के लिए भी गंभीर ख़तरा बन गई है। खेतों के समीप सड़कों पर नीलगायों के झुंड अचानक तेज़ी से सड़क पार करते हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के सामने दुर्घटना का जोखिम बढ़ जाता है। बताया गया है कि ऐसे कई हादसे पहले भी हो चुके हैं।

ग्राम प्रधान अभिषेक भद्र सिंह उर्फ भोला ने इस स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि क्षेत्र में नीलगायों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे फ़सलों के नुकसान के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाएँ भी हो रही हैं। उन्होंने शासन और वन विभाग से इन नीलगायों की प्रभावी रोकथाम के लिए तत्काल उपाय करने की मांग की है। इसी तरह किसान सुरेंद्र मिश्रा, अरविंद मिश्रा, रमेश पांडे, लक्ष्मण, रामू, अमित श्रीवास्तव और अवध बिहारी लाल ने भी शासन-प्रशासन से नीलगायों के आतंक से किसानों को राहत दिलाने और फ़सलों व लोगों की सुरक्षा के लिए ठोस कार्रवाई की अपील की है।
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.