Shuru
Apke Nagar Ki App…
जालौन के उदोतपुरा गांव में निकला नाग, मचा हड़कंप, भूसे की बोरियों के पीछे छिपा मिला सांप!! जालौन। जालौन तहसील क्षेत्र के ग्राम उदोतपुरा में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक घर में अचानक नाग दिखाई दिया। गांव निवासी शंकरिया चौहान के घर में भूसे की बोरियों के पीछे नाग छिपा हुआ था। घर में नाग निकलने की जानकारी मिलते ही परिजनों में दहशत फैल गई। इसके बाद सांप को सुरक्षित पकड़ने के लिए रेस्क्यू किया गया।
Harsh Samvad
जालौन के उदोतपुरा गांव में निकला नाग, मचा हड़कंप, भूसे की बोरियों के पीछे छिपा मिला सांप!! जालौन। जालौन तहसील क्षेत्र के ग्राम उदोतपुरा में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक घर में अचानक नाग दिखाई दिया। गांव निवासी शंकरिया चौहान के घर में भूसे की बोरियों के पीछे नाग छिपा हुआ था। घर में नाग निकलने की जानकारी मिलते ही परिजनों में दहशत फैल गई। इसके बाद सांप को सुरक्षित पकड़ने के लिए रेस्क्यू किया गया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पुराने यमुना पुल से युवती ने नदी में लगाई छलांग, नाविक व पुलिस की तत्परता से बची जान - पुल से कूदती युवती को देख नीचे मौजूद नाविक ने बचाई जान, पुलिस ने सीएचसी में कराया भर्ती - अतिरिक्त निरीक्षक अवनीश कुमार व टीम मौके पर पहुंची, घटना के कारणों की जांच में जुटी पुलिस कालपी (जालौन)। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पुराने यमुना पुल से अज्ञात कारणों के चलते एक युवती ने नदी में छलांग लगा दी। पुल से युवती को कूदता देख नीचे मौजूद एक सतर्क नाविक ने तुरंत तत्परता दिखाई और कड़ी मशक्कत के बाद उसे गहरे पानी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त निरीक्षक अवनीश कुमार, उपनिरीक्षक देवेंद्र भदौरिया, उपनिरीक्षक दिलीप मिश्रा व हमराह कांस्टेबल अभिषेक कुमार और आशीष कुमार तत्काल मौके पर पहुंच गए। पुलिस टीम ने डायल 112 की मदद से युवती को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका उपचार जारी है। पुलिस युवती के परिचय की शिनाख्त करने के साथ ही नदी में कूदने के कारणों की गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है।1
- कोई भी पात्र मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से न छूटे, पारदर्शिता के साथ पूरा करें पुनरीक्षण कार्य - जिला निर्वाचन अधिकारी!! विशेष अभियान दिवस पर डीएम ने विभिन्न बूथों का किया निरीक्षण, बीएलओ को दिए निर्देश, नाम जोड़ने, संशोधन और विलोपन के आवेदनों का नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची पुनरीक्षण के अंतिम विशेष अभियान दिवस पर जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी समीर ने आज जनपद के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय बघोरा, जिला परिषद, ठाकुर महेंद्र सिंह पब्लिक स्कूल एवं नलकूप सहित विभिन्न बूथों पर पहुंचकर संबंधित अधिकारियों और बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) से प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कोई भी पात्र मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। पुनरीक्षण कार्य पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और समयबद्धता के साथ संपन्न किया जाए। पात्र नागरिकों के नाम सूची में शामिल करने के साथ ही मतदाता विवरणों में त्रुटियों को दूर करने के लिए प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विशेष अभियान के तहत बीएलओ सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक अपने-अपने बूथों पर उपस्थित रहकर मतदाता सूची से संबंधित कार्य कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 के माध्यम से प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से किसी का नाम हटाने से पहले संबंधित आवेदन का समुचित सत्यापन किया जाए तथा नाम और अन्य विवरणों में संशोधन वास्तविक अभिलेखों के आधार पर ही किया जाए। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने बूथों पर मौजूद मतदाताओं से संवाद कर उन्हें मतदाता सूची में अपना नाम जांचने तथा आवश्यकतानुसार नाम जुड़वाने या विवरणों में संशोधन के लिए निर्धारित प्रपत्रों में आवेदन करने के प्रति जागरूक किया। उन्होंने संबंधित कार्मिकों को निर्देशित किया कि मतदाताओं को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराते हुए निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पुनरीक्षण कार्य को व्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि शुद्ध एवं अद्यतन मतदाता सूची स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी निर्वाचन की आधारशिला है। इसलिए सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी से कार्य करें, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने का अवसर मिल सके।1
- न्याय पंचायत पिंडारी के अंतर्गत आने वाली ग्राम सभा पिरोना मैं शांतिपूर्वक हुआ मतदान जालौन की नगर पंचायत एट मैं भी शांतिपूर्वक हुआ मतदान बताते चलें कि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर मानसिंह यादव एवं भाजपा प्रत्याशी अशोक राठौड़ के बीच टक्कर है सुबह 8:00 से चला मतदान 4:00 तक इस दौरान जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारियों का दौरा पूरे दिन चलता रहा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं समर्थन कैंप में मौजूद मतदाताओं को पर्चियां बनाते रहे और उन्हें लाने छोड़ने की भी व्यवस्था की गई ताकि मतदाताओं को परेशानी ना हो सुबह 8:00 बजे से मतदान शुरू हुआ और 4:00 तक मतदान चला 50% हुई वोटिंग पुलिस प्रशासन की निगरानी में शांतिपूर्वक माहौल में संपन्न हुआ मतदान इस मौके पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता भूपेंद्र सिंह यादव पूर्व इलाहाबाद विश्वविद्यालय अंकित वर्मा दयाशंकर वर्मा उरई अमित नरछा जिला पंचायत सदस्य पहाड़गांव दीपेश निरंजन अनिरुद्ध पटेल दीपक कांचा जितेंद्र वर्मा जीतू उरई सैफी हक सुरेश चंद्र राजपूत गजेंद्र यादव सभासद ताहिरराईन बालकिशन वर्मा सत्यम ठाकुर रूरा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बलराम वर्मा उरई पूरे दिन मेहनत की और कड़ी धूप में मतदाताओं को लेने ले जाने में सुविधा की वाहन द्वारा ताकि किसी को कोई दिक्कत ना हो और मतदान समय पर हूं नगर पंचायत एट एव पिरोना मैं 4:00 तक चला मतदान समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता रघु भैया भरशूडा ने अपनी बहनों से मतदाताओं को सुविधा दी4
- प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को नकलविहीन, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सभी तैयारियां पूर्ण पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत द्वारा दी गई वाइट 👆 प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को नकलविहीन, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सभी तैयारियां पूर्ण पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत द्वारा दी गई वाइट 👆1
- विकास खंड जालौन में श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर का आयोजन जालौन। जिलाधिकारी महोदय के आदेशों के क्रम में शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 को विकास खंड कार्यालय जालौन में श्रमिक पंजीकरण, नवीनीकरण एवं श्रम विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में श्रमिकों के पंजीकरण एवं नवीनीकरण के साथ-साथ विभागीय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आवश्यक कार्यवाही की गई। इस दौरान श्रम विभाग की ओर से सहायक लेखाकार रोहित दीक्षित एवं कंप्यूटर ऑपरेटर रंजीत पाल उपस्थित रहे। वहीं, विकास खंड जालौन के ग्राम सचिवों ने भी शिविर में सहभागिता की। शिविर का उद्देश्य श्रमिकों को विभागीय योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए पंजीकरण एवं नवीनीकरण की प्रक्रिया को सुगम बनाना तथा पात्र श्रमिकों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना रहा।3
- जालौन ब्रेकिंग न्यूज़ कालपी पुल के पास डूब रही युवती को नाविकों ने बचाया, मौके पर पहुंची पुलिस जालौन/कालपी। जनपद जालौन के कालपी में पुल के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती पानी में डूबने लगी। युवती को डूबता देख आसपास मौजूद नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जानकारी के अनुसार, कालपी पुल के पास एक युवती पानी में डूब रही थी। इसी दौरान नाविकों की नजर उस पर पड़ी। नाविकों ने बिना देर किए युवती को बचाने का प्रयास किया और उसे पानी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। युवती किन परिस्थितियों में पानी में पहुंची, फिलहाल इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। नाविकों की सूझबूझ और तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने नाविकों के साहस की सराहना की। जालौन तक न्यूज़ जालौन ब्रेकिंग न्यूज़ कालपी पुल के पास डूब रही युवती को नाविकों ने बचाया, मौके पर पहुंची पुलिस जालौन/कालपी। जनपद जालौन के कालपी में पुल के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती पानी में डूबने लगी। युवती को डूबता देख आसपास मौजूद नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जानकारी के अनुसार, कालपी पुल के पास एक युवती पानी में डूब रही थी। इसी दौरान नाविकों की नजर उस पर पड़ी। नाविकों ने बिना देर किए युवती को बचाने का प्रयास किया और उसे पानी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। युवती किन परिस्थितियों में पानी में पहुंची, फिलहाल इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। नाविकों की सूझबूझ और तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने नाविकों के साहस की सराहना की। जालौन तक न्यूज़1
- विद्यालय कि बाउंड्री बॉल हुई धराशाई बड़ा हादशा टला पहले भी गिर चुकी है इसी विद्यालय की दीवार, आखिर किसकी लापरवाही से बार-बार गिर रही बाउंड्री वॉल? एंकर -जालौन। जालौन ब्लॉक के ग्राम उदोतपुरा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में उस समय बड़ा हादसा होने से टल गया, जब विद्यालय की बाउंड्री वॉल अचानक धराशायी हो गई। गनीमत रही कि घटना के समय बच्चे कक्षाओं में मौजूद थे, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। विद्यालय की बाउंड्री वॉल गिरने की घटना ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली और विद्यालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर विद्यालय की बाउंड्री वॉल क्यों गिरी? क्या निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया था या फिर रखरखाव में लापरवाही बरती गई? यह जांच का विषय है। हैरान करने वाली बात यह है कि इसी विद्यालय की दीवार पहले भी गिर चुकी है। इसके बावजूद विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों ने कितनी गंभीरता दिखाई, यह भी जांच का विषय है। विद्यालय में प्रतिदिन छोटे-छोटे बच्चे पढ़ने आते हैं। ऐसे में यदि बाउंड्री वॉल गिरने के समय बच्चे उसके आसपास मौजूद होते, तो बड़ा हादसा हो सकता था। आखिर कौन है जिम्मेदार? इस घटना ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 1. विद्यालय की बाउंड्री वॉल आखिर किस कारण गिरी? 2. बाउंड्री वॉल का निर्माण कब और कितनी लागत से कराया गया था? 3. निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच किस अधिकारी ने की थी? 4. पहले दीवार गिरने के बाद जिम्मेदार अधिकारियों ने क्या कार्रवाई की थी? 5. क्या विद्यालय की अन्य दीवारों की मजबूती की जांच कराई गई है? 6. यदि बच्चों के साथ कोई अनहोनी हो जाती, तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेता? अब सवाल यह है कि क्या शिक्षा विभाग इस मामले की निष्पक्ष जांच कराकर जिम्मेदारों पर कार्रवाई करेगा या फिर किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जाएगा? फिलहाल विद्यालय की बाउंड्री वॉल गिरने की घटना ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है। जरूरत है कि शिक्षा विभाग और प्रशासन मामले का संज्ञान लेकर निर्माण की गुणवत्ता की तकनीकी जांच कराए तथा विद्यालय की अन्य दीवारों की मजबूती भी सुनिश्चित करे। जालौन तक न्यूज़ — सवाल जनता के, जवाब जिम्मेदारों बाईट -स्कूली बच्चे4
- जालौन के उदोतपुरा गांव में निकला नाग, मचा हड़कंप, भूसे की बोरियों के पीछे छिपा मिला सांप!! जालौन। जालौन तहसील क्षेत्र के ग्राम उदोतपुरा में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक घर में अचानक नाग दिखाई दिया। गांव निवासी शंकरिया चौहान के घर में भूसे की बोरियों के पीछे नाग छिपा हुआ था। घर में नाग निकलने की जानकारी मिलते ही परिजनों में दहशत फैल गई। इसके बाद सांप को सुरक्षित पकड़ने के लिए रेस्क्यू किया गया।2