*महुआडांड़ घटिया आंगनबाड़ी निर्माण में बड़ा खेल, ग्रामीण और प्रशासनिक अधिकारी भी असंतुष्ट* रामप्रवेश गुप्ता महुआडांड़ प्रखंड के अक्सी पंचायत के चेतमा गांव में लाखों रुपये की लागत से निर्मित आंगनबाड़ी भवन अब भ्रष्टाचार और अनियमितता का बड़ा उदाहरण बनकर सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ठेकेदार और विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से निर्माण कार्य में भारी गड़बड़ी की गई और मानक के विपरीत घटिया गुणवत्ता वाले बंगला ईंट से पूरे भवन को तैयार कर दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि भवन निर्माण में गुणवत्ता मानकों की पूरी तरह अनदेखी की गई है। दीवारों में इस्तेमाल की गई ईंटें बेहद कमजोर हैं और मामूली दबाव में ही टूट जा रही हैं, जिससे भवन की मजबूती पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यह आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के लिए बनाया गया है, लेकिन वर्तमान स्थिति में यह उनके लिए खतरा बन सकता है।प्रखंड कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार अधिकारियों द्वारा निरीक्षण के दौरान नव निर्मित भवन में कई गंभीर खामियां पाई गई हैं, ग्रामीणों ने इस मामले को लेकर जिला प्रशासन से उच्चस्तरीय जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और निर्माण कार्य के भुगतान पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।
*महुआडांड़ घटिया आंगनबाड़ी निर्माण में बड़ा खेल, ग्रामीण और प्रशासनिक अधिकारी भी असंतुष्ट* रामप्रवेश गुप्ता महुआडांड़ प्रखंड के अक्सी पंचायत के चेतमा गांव में लाखों रुपये की लागत से निर्मित आंगनबाड़ी भवन अब भ्रष्टाचार और अनियमितता का बड़ा उदाहरण बनकर सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ठेकेदार और विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से निर्माण कार्य में भारी गड़बड़ी की गई और मानक के विपरीत घटिया गुणवत्ता वाले बंगला ईंट से पूरे भवन को तैयार कर दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि भवन निर्माण में गुणवत्ता मानकों की पूरी तरह अनदेखी की गई है। दीवारों में इस्तेमाल की गई ईंटें बेहद कमजोर हैं और मामूली दबाव में ही टूट जा रही हैं, जिससे भवन की मजबूती पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यह आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के लिए बनाया गया है, लेकिन वर्तमान स्थिति में यह उनके लिए खतरा बन सकता है।प्रखंड कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार अधिकारियों द्वारा निरीक्षण के दौरान नव निर्मित भवन में कई गंभीर खामियां पाई गई हैं, ग्रामीणों ने इस मामले को लेकर जिला प्रशासन से उच्चस्तरीय जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और निर्माण कार्य के भुगतान पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।
- शादी का झांसा, ‘रांची पुलिस ने पकड़ लिया’ का डर… साइबर ठग का खेल नाकाम, चैनपुर पुलिस की सतर्कता से बची युवती चैनपुर (गुमला) : जानकारी देते हुए सोमवार की सुबह दस बजे बताया गया कि डिजिटल दौर में प्रेम और विश्वास का फायदा उठाकर साइबर अपराधी अब ग्रामीण इलाकों को भी निशाना बना रहे हैं। चैनपुर थाना क्षेत्र में एक युवती ऑनलाइन ठगी का शिकार होते-होते बच गई, जिसे समय रहते पुलिस की तत्परता ने बड़ी आर्थिक क्षति से बचा लिया। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम डहुडड़गांव निवासी कविता कुमारी पिछले लगभग तीन महीनों से एक अज्ञात युवक के संपर्क में थी। युवती ने बताया कि उसकी एक सहेली ने उसे युवक का मोबाइल नंबर दिया था। इसके बाद युवक ने धीरे-धीरे बातचीत बढ़ाई और प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा देते हुए व्हाट्सएप के माध्यम से लगातार संपर्क बनाए रखा। पीड़िता के अनुसार युवक ने मिलने और शादी करने की बात कही थी, लेकिन अचानक उसने संदेश भेजा कि वह शादी के लिए आते समय “रांची पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया है” और पुलिस से छूटने के नाम पर पंद्रह हजार एक रुपये की मांग की। आरोपी ने पैसे भेजने के लिए एक क्यूआर कोड भी भेज दिया। घबराई युवती तुरंत चैनपुर थाना पहुंची और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। थाना में पदस्थापित दरोगा राजेंद्र मंडल ने मामले की जांच करते हुए बताया कि यह पूरी तरह साइबर ठगी का प्रयास था। पुलिस ने युवती को जागरूक करते हुए किसी भी प्रकार की राशि भेजने से रोक दिया। दरोगा राजेंद्र मंडल ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया या अनजान नंबरों से हुई दोस्ती पर तुरंत भरोसा न करें। शादी, नौकरी या किसी आपात स्थिति का बहाना बनाकर पैसे मांगना साइबर अपराधियों की आम रणनीति है। किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या ऑनलाइन लेन-देन की स्थिति में तुरंत नजदीकी थाना या साइबर हेल्पलाइन से संपर्क करें। चैनपुर थाना पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से युवती ठगी का शिकार होने से बच गई, जिससे क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता की सराहना की जा रही है। #GumlaNews #ChainpurPolice #CyberCrimeAlert #JharkhandNews #OnlineFraud #CyberSafety #PoliceAlert #DigitalSafety #SocialAwareness1
- गुमला: जिला मुख्यालय में रविवार को आयोजित जेपीएससी परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आए। परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने स्वयं विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।इस दौरन उपायुक्त ने कार्तिक उरॉव महाविद्यालय गुमला, संत इग्गासियुस उच्च विद्यालय गुमला, उर्सुलाईनद कॉन्वेंट बालिका उच्च विद्यालय गुमला, संत पांत्रिक उच्च विद्यालय गुमला, सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय गुमला, एस0 एस0 बालिका उच्च विद्यालय गुमला, संत अन्ना उच्च विद्यालय दाउद नगर गुमला, सहित विभिन्न परीक्षा केन्दों का निरक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर मौजूद व्यवस्थाओं का जाएजा लिया और संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने सभी केंद्रा अधीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षाओं में बैठने की व्यवस्था, प्रश्न पत्र वितरण प्रक्रिया, सीसीटीवी निगरानी तथा प्रवेश द्वार पर जांच की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया। सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की गई है। ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी या नकल की संभावना को रोका जा सके। इसके अलावा अभ्यर्थियों की सघन तलाशी के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा के दौरान किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाए और इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी जाए।उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगे।इस दौरान मुख्य रूप से अपर समाहत्ता शशिन्द्र कुमार बडाईक, अनुमण्डल पदाधिकारी राजीव निरज, जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खॉ, व अन्य उपस्थित थे।1
- Post by Shoaib Siddiqui1
- आज भंडारा 301 वा बार संपन्न तपती गर्मी के बीच भंडारा प्राप्त करने वाले लोगों में काफी उत्साह देखा गया भंडारा कार्यक्रम आलोक मोहन स्मृति सेवा आश्रम लातेहार द्वारा संचालित किया गया। भंडारा कार्यक्रम सप्ताह में 2 दिन सोमवार एवं शनिवार को । शहर के श्री राम वाटिका परिसर स्थित अन्नपूर्णा प्रसाद वितरण केंद्र के तत्वावधान में आज दिन सोमवार दिनांक 20 अप्रैल 20 26 की दोपहर 1 00 बजे से लोगों के बीच चावल बेसन कढ़ी तिलोरी अचार एवं शुद्ध शीतल पेयजल का वितरण किया गया। भंडारा कार्यक्रम का संचालन केंद्र के संचालक संत श्री रामनाथ अग्रवाल जी एवं दयावती अग्रवाल जी ने किया जबकि वितरण के मौके पर अन्य लोग मौजूद थे1
- ब्रेकिंग बलरामपुर कुसमी के इदरीकला गाँव में पानी को लेकर हुए विवाद में तौफीक अंसारी के साथ मारपीट। ग्रामीण इस्लाम अंसारी पर तौफीक का सिर फोड़ने और गंभीर रूप से घायल करने का आरोप। पीड़ित तौफीक अंसारी ने जिला कलेक्टर के पास पहुँचकर न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई। विकासखंड कुसमी के ग्राम पंचायत इदरीकला का है, जहाँ तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। पूरा मामला बलरामपुर जिले के विकासखंड कुसमी के ग्राम पंचायत इदरी कला है1
- Post by AAM JANATA1
- Laila Majnu1
- पेसा कानून और सरकारी योजनाओं पर मंथन — आकाशी पंचायत की ग्राम सभा में उठीं ग्रामीणों की अहम समस्याएं आकांक्षी प्रखंड डुमरी अंतर्गत आकाशी पंचायत के शीरशि ग्राम में ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जहां ग्रामीण विकास, पेसा कानून और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। जानकारी देते हुए सोमवार सुबह नौ बजे बताया गया कि मुखिया कोलोस्टिका खलखो की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुना गया। ग्राम सभा में चैनपुर क्षेत्र की जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके साथ चैनपुर मुखिया शोभा देवी, जानावल पंचायत समिति सदस्य शांता टोप्पो तथा आकाशी पंचायत के जनप्रतिनिधि संजय एक्का भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान ‘पेसा कानून’ के अधिकारों, ग्राम सभा की भूमिका तथा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। ग्राम सभा में ग्रामीणों ने अबुआ आवास योजना के तहत राशि अब तक प्राप्त नहीं होने की समस्या प्रमुखता से उठाई। ग्रामीणों ने बताया कि भुगतान में विलंब के कारण आवास निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में हो रही कठिनाइयों तथा अन्य प्रशासनिक समस्याओं को भी जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखा गया। मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना को लेकर ग्रामीणों ने विशेष रुचि दिखाई और योजना से जुड़ने की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। बैठक के पश्चात जनप्रतिनिधियों ने स्थानीय ग्रामीण आशित खलखो के कार्यों का निरीक्षण किया। आशित खलखो पानी का टैंक बनाकर मछली पालन, सूकर पालन तथा उन्नत खेती के माध्यम से स्वरोजगार स्थापित कर रहे हैं। जनप्रतिनिधियों ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रेरणादायी कार्य ग्रामीण आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण उदाहरण हैं और सरकार द्वारा इन्हें प्रोत्साहन मिलना चाहिए। इस अवसर पर मुखिया कोलोस्टिका खलखो, जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा, मुखिया शोभा देवी, पंचायत समिति सदस्य शांता टोप्पो, संजय एक्का, बसंत एक्का, आशित खलखो, ओलिया, रोजिलिया, माधुरी, ग्राम प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।1