logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*गजब:चरपाई पर पड़ी 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला को अमेठी पुलिस ने बनाया मुलजिम,क‌ई धाराओं में दर्ज किया केस* रवेन्द्र जादौन की खास रिपोर्ट अमेठी-उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में हैरतअंगेज मामला सामने आया है।सालों से चारपाई पर बीमार पड़ी लगभग 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला लखपति के खिलाफ पुलिस ने कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।इस मामले में बुजुर्ग महिला की पोती अपनी नानी के न्याय के लिए अधिकारियों के दफ्तरों का चक्कर लगा रही है,लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।वहीं इस केस को लेकर पूरे जिले में चर्चा शुरू हो गई है। *चारपाई से उठ भी नहीं पाती हैं लखपति* ये हैरतअंगेज मामला जिले के अमेठी कोतवाली क्षेत्र के नौगिरवा गांव का है।नौगिरवा गांव की रहने वाली निशा यादव बीते 2 तारीख को नौगिरवा प्राथमिक विद्यालय में बीएलओ के तहत एसआईआर का काम कर रही थीं,जिसके बाद बगल के रहने वाले दयाराम कश्यप ने अपने पिता के नाम के आगे श्री लगाने को लेकर विवाद खड़ा कर दिया और एसआईआर की नोटिस फाड़ते हुए बीएलओ को धमकी देते हुए वहां से चले गए।हद तो तब हो गई जब दयाशंकर कश्यप रात 8 बजे अपने समर्थकों के साथ बीएलओ निशा यादव के घर पहुंचकर निशा यादव और उसके घरवाले के साथ मारपीट की। बीएलओ को बुरी तरह चोट भी आई,जिसके बाद बीएलओ ने 112 पुलिस को फोन किया तब जाकर उसकी जान बची।मामला इतना होने के बाद दयाशंकर दूसरे दिन पीड़िता बीएलओ और सालों से बिस्तर पर पड़ी उसकी 82 वर्षीय की बुजुर्ग नानी के खिलाफ कई धाराओं के मुकदमा दर्ज करा दिया। *बीएलओ न्याय के लिए अधिकारियों के दफ्तरों का लगा रही चक्कर* बीएलओ निशा यादव न्याय के लिए अधिकारियों के दफ्तरों का चक्कर लगा रही है,लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। बीएलओ निशा यादव ने आरोप लगाते हुए कहा की हम लोगों को मारा भी गया ओर उल्टे हमारे खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर दिया गया।वहीं नाम निकालने के नाम पर पुलिस हमसे 25 हजार रुपया की मांग कर रही है। *बुजुर्ग महिला ने ये बताया* 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला लखपति ने बताया की हमारी पोती को लोग धमकी देते हैं और एसआईआर का कागज फाड़ दिए,हम चारपाई से उठ नहीं पाते हैं और सालों से बीमार हैं। हम चाहते है कि हमारे खिलाफ लिखे मुकदमे की जांच होनी चाहिए।

20 hrs ago
user_Jadon Ravendra  Patrakar
Jadon Ravendra Patrakar
Local News Reporter अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
20 hrs ago
ffd6cf2b-11cd-4afd-a27b-58bc0e59671a

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Shan Mohammad
    1
    Post by Shan Mohammad
    user_Shan Mohammad
    Shan Mohammad
    Photographer अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    42 min ago
  • Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    1
    Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Bhogaon, Mainpuri•
    1 hr ago
  • हीरापुर शाइस्ता तहसील पटियाली ब्लॉक सिद्धपुर ग्राम पंचायत कालानी
    1
    हीरापुर शाइस्ता तहसील पटियाली ब्लॉक
सिद्धपुर ग्राम पंचायत कालानी
    user_Himanshu pratap
    Himanshu pratap
    पटियाली, कासगंज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • होनी को कोई नहीं टाल सकता.. गरुड़ पुराण की अद्भुत कथा 🙏 #trending #sanatandharma #viralreels #garudpuran #facts
    1
    होनी को कोई नहीं टाल सकता.. गरुड़ पुराण की अद्भुत कथा 🙏 #trending #sanatandharma #viralreels #garudpuran #facts
    user_Dev shakya
    Dev shakya
    News Anchor पटियाली, कासगंज, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • क्या LPG गैस पैट्रोल बढ़ेगा
    1
    क्या LPG गैस पैट्रोल बढ़ेगा
    user_Shivam ठाकुर 🚨
    Shivam ठाकुर 🚨
    Local Politician कुरावली, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • मैनपुरी ब्रेकिंग न्यूज़ पत्रकार मोहित गुप्ता ब्यूरो चीफ जनपद मैनपुरी आपको बताते चले पूरा मामला मैनपुरी के जिला अस्पताल में वार्ड बॉय और पुलिस के बीच विवाद का मामला सामने आया है। जिला अस्पताल मैनपुरी के वार्ड बॉय सुशील कुमार का आरोप है कि 26 जनवरी को वह एक शिकायत लेकर थाना कोतवाली पहुंचे थे। वहां मौजूद मुंशी ने शराब के नशे में उनके साथ अभद्रता की और गाली-गलौज की। घटना के अगले दिन वार्ड बॉय सुशील कुमार के साथ जिला अस्पताल का पूरा स्टाफ थाना कोतवाली पहुंचा और कोतवाल से मुंशी को बुलाकर माफी मंगवाने की मांग की। आरोप है कि कोतवाल ने माफी मंगवाने से मना कर दिया और कहा कि आप चाहें तो उसे सस्पेंड करवा दीजिए। इसके बाद मामले की शिकायत अधिकारियों से भी की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज़ होकर अस्पताल स्टाफ ने काम का बहिष्कार कर दिया है। वार्ड बॉय सुशील कुमार का कहना है कि उनकी दो मांगें हैं। पहली, जिला अस्पताल में बनी पुलिस चौकी को सुचारू रूप से चालू कर वहां पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाए। दूसरी, थाना कोतवाली के मुंशी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो यह बहिष्कार और धरना-प्रदर्शन तीन दिन तक जारी रहेगा। कार्रवाई होने के बाद ही स्टाफ वापस काम पर लौटेगा। बाइट,, पीड़ित डॉक्टर की मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता की रिपोर्ट
    1
    मैनपुरी ब्रेकिंग न्यूज़ 
पत्रकार मोहित गुप्ता ब्यूरो चीफ जनपद मैनपुरी 
आपको बताते चले पूरा मामला 
मैनपुरी के जिला अस्पताल में वार्ड बॉय और पुलिस के बीच विवाद का मामला सामने आया है। जिला अस्पताल मैनपुरी के वार्ड बॉय सुशील कुमार का आरोप है कि 26 जनवरी को वह एक शिकायत लेकर थाना कोतवाली पहुंचे थे। वहां मौजूद मुंशी ने शराब के नशे में उनके साथ अभद्रता की और गाली-गलौज की।
घटना के अगले दिन वार्ड बॉय सुशील कुमार के साथ जिला अस्पताल का पूरा स्टाफ थाना कोतवाली पहुंचा और कोतवाल से मुंशी को बुलाकर माफी मंगवाने की मांग की। आरोप है कि कोतवाल ने माफी मंगवाने से मना कर दिया और कहा कि आप चाहें तो उसे सस्पेंड करवा दीजिए।
इसके बाद मामले की शिकायत अधिकारियों से भी की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज़ होकर अस्पताल स्टाफ ने काम का बहिष्कार कर दिया है।
वार्ड बॉय सुशील कुमार का कहना है कि उनकी दो मांगें हैं। पहली, जिला अस्पताल में बनी पुलिस चौकी को सुचारू रूप से चालू कर वहां पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाए। दूसरी, थाना कोतवाली के मुंशी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया जाए।
उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो यह बहिष्कार और धरना-प्रदर्शन तीन दिन तक जारी रहेगा। कार्रवाई होने के बाद ही स्टाफ वापस काम पर लौटेगा। 
बाइट,, पीड़ित डॉक्टर की 
मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता की रिपोर्ट
    user_मोहित गुप्ता
    मोहित गुप्ता
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    9 min ago
  • मैनपुरी जनपद के भोगांव में होली की छठ पर लगने वाला, सूफी संत, हजरत सैय्यद अबू बक्र, रहमतुल्लाह अलैह का, तीन दिवसीय सालाना उर्स, का आगाज हो गया। उर्स के दूसरे दिन उर्स के सदर लाल मोहम्मद, संयोजक डॉक्टर अयाज मंसूरी, कमल हसन, मोहम्मद शानू, गुल्लू मोहम्मद ने आने वाले आगंतुकों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। उर्स में देश के विभिन्न हिस्सों से आए, कव्वालों ने महफिल- ए- समा में शानदार कलाम पेश किए, जिससे पूरा परिसर रूहानियत से सराबोर हो गया।उर्स में बाहर से आने वाले, जायरीनों की सुविधा, और सुरक्षा के लिए, पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
    1
    मैनपुरी जनपद के भोगांव में होली की छठ पर लगने वाला, सूफी संत, हजरत सैय्यद अबू बक्र, रहमतुल्लाह अलैह का, तीन दिवसीय सालाना उर्स, का आगाज हो गया। उर्स के दूसरे दिन उर्स के सदर लाल मोहम्मद, संयोजक डॉक्टर अयाज मंसूरी, कमल हसन, मोहम्मद शानू, गुल्लू मोहम्मद ने आने वाले आगंतुकों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। उर्स में देश के विभिन्न हिस्सों से आए, कव्वालों ने महफिल- ए- समा में शानदार कलाम पेश किए, जिससे पूरा परिसर रूहानियत से सराबोर हो गया।उर्स में बाहर से आने वाले, जायरीनों की सुविधा, और सुरक्षा के लिए, पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
    user_Mohd shami
    Mohd shami
    Local News Reporter Mainpuri, Uttar Pradesh•
    12 min ago
  • Post by Shan Mohammad
    1
    Post by Shan Mohammad
    user_Shan Mohammad
    Shan Mohammad
    Photographer अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.