Shuru
Apke Nagar Ki App…
बेगूसराय- GD कॉलेज से युवाओं का मैराथन आयोजित, कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार हुए शामिल जीडी कॉलेज से युवाओं का मैराथन कार्यक्रम रविवार की सुबह 08:00 बजे आयोजित किया गया. इसमें कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार शामिल हुए. इस मैराथन का उद्देश्य युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा पैदा करना था. इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक सेंट जोसेफ के निर्देशक अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि यह मैराथन कई महीनो में युवाओं के लिए फायदेमंद है. उन्होंने कहा कि आज के युवा लगातार नशे की लत में पड़ते जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि युवाओं को सही रास्ता दिखाना हमारी पहली प्राथमिकता है.
Ranjan Kumar
बेगूसराय- GD कॉलेज से युवाओं का मैराथन आयोजित, कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार हुए शामिल जीडी कॉलेज से युवाओं का मैराथन कार्यक्रम रविवार की सुबह 08:00 बजे आयोजित किया गया. इसमें कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार शामिल हुए. इस मैराथन का उद्देश्य युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा पैदा करना था. इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक सेंट जोसेफ के निर्देशक अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि यह मैराथन कई महीनो में युवाओं के लिए फायदेमंद है. उन्होंने कहा कि आज के युवा लगातार नशे की लत में पड़ते जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि युवाओं को सही रास्ता दिखाना हमारी पहली प्राथमिकता है.
More news from बिहार and nearby areas
- बेगूसराय में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने खूनी खेल खेला है। दिनदहाड़े नहीं, बल्कि सुनसान सड़क पर घात लगाकर एक दूध कारोबारी की सिर में दो गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड ने उस वक्त सनसनी फैला दी, जब परिजनों ने किसी बाहरी अपराधी नहीं, बल्कि मृतक के ही भतीजे पर हत्या का आरोप लगाया।1
- upendra Kumar1
- अपने 'साहब' को विदा करते वक्त छलक पड़े जवानों के जज़्बात, मोकामाघाट सीआरपीएफ़ में भावुक कर देने वाला नज़ारा शनिवार की शाम मोकामाघाट स्थित सीआरपीएफ़ ग्रुप सेंटर भावनाओं से सराबोर हो गया। सेवानिवृत्त डीआईजी रविंद्र भगत जब अपने सरकारी आवास से अंतिम विदाई लेकर रवाना हुए, तो पूरा परिसर "डीआईजी साहब की जय" के नारों से गूंज उठा। हर ओर सम्मान, अपनापन और बिछड़ने का दर्द साफ दिखाई दे रहा था। कई जवानों की आंखें नम थीं, क्योंकि वे अपने ऐसे अधिकारी को विदा कर रहे थे, जिन्हें वे सिर्फ कमांडर नहीं, बल्कि परिवार का हिस्सा मानते थे। अपने अंतिम प्रस्थान से पहले डीआईजी रविंद्र भगत पीर बाबा की मजार पहुंचे, जहां उन्होंने चादर चढ़ाकर देशभर में तैनात सीआरपीएफ़ जवानों की सुरक्षा, सुख-शांति और कुशलता की दुआ मांगी। इसके बाद उन्होंने अपने कार्यकाल में निर्मित मां शीतला मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। ग्रुप सेंटर के मुख्य द्वार पर उन्होंने एक ऐसा कार्य किया जिसने उनकी संवेदनशील सोच को फिर से सबके सामने ला दिया। उन्होंने तीन स्थानीय युवाओं को सम्मानित किया, जिन्होंने एक सड़क दुर्घटना में बिना किसी परिचय के घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाई थी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इंसानियत सबसे बड़ा धर्म है और ऐसे लोगों का सम्मान पूरे समाज के लिए प्रेरणा है। विदाई के सबसे भावुक क्षण में जवानों ने अपने प्रिय अधिकारी को गाड़ी में बैठाया और फूलों की वर्षा कर उन्हें सम्मानपूर्वक विदा किया। इस दौरान कई जवान अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके। एक जवान ने भावुक होकर कहा, "सर के जाने से ऐसा लग रहा है जैसे परिवार का कोई सदस्य हमसे दूर जा रहा हो।" जैसे-जैसे उनका काफिला आगे बढ़ा, कैंप परिसर में रहने वाले जवानों और उनके परिवारों ने रास्ते भर खड़े होकर हाथ हिलाकर, फूल बरसाकर और शुभकामनाएं देकर उन्हें विदाई दी। हर कोई उस अधिकारी को अपने अंदाज में सम्मान देना चाहता था, जिसने अपने कार्यकाल में अनुशासन के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं की भी मिसाल कायम की। यह विदाई केवल एक अधिकारी की रवानगी नहीं थी, बल्कि विश्वास, सम्मान और आत्मीयता से बने एक गहरे रिश्ते की भावुक विदाई थी। मोकामाघाट सीआरपीएफ़ की यह शाम वहां मौजूद हर व्यक्ति की यादों में लंबे समय तक जीवित रहेगी।1
- लखीसराय जिला नियोजन कार्यालय में आयोजित रोजगार कैंप में 24 अभ्यर्थियों का हुआ चयन लखीसराय जिला मुख्यालय परिसर स्थित जिला नियोजन कार्यालय में आयोजित एक दिवसीय रोजगार कैंप में 24 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। रोजगार कैंप में सत्य माइक्रो कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया।जिला नियोजन कार्यालय कर्मी JSE राहुल कुमार ने बताया कि रोजगार कैंप में कुल 95 अभ्यर्थियों ने अपने बायोडाटा जमा किए। सभी अभ्यर्थियों के साक्षात्कार के बाद 24 अभ्यर्थियों का विभिन्न पदों के लिए चयन किया गया। उन्होंने बताया कि ऐसे रोजगार कैंप का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा नियोजकों और रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।1
- सच्चा प्रेमी सच्चा मित्र इत्र जीवन का सुख दुख में भरे सुगंध। जीवन का संताप मिटावे सच्चा प्रेमी आनन्द कंद।।1
- बेगूसराय NH 31 हरपुर चौक पर. हाईवे ट्रक ने दो महिला को सड़क पार करने के दरमियान ट्रक ने दो महिला को कुचल दिया जिनमें एक महिला के दर्दनाक मौत हो गई दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गए घायल का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है. मौके पर पहुंची बरौनी रिफाइनरी की पुलिस शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और स्थानीय लोगों को समझा बूझकर4
- बाढ़ की बेटी नेहा सिंह का सेवा संकल्प जारी, लगातार दूसरे वर्ष शिवभक्तों के लिए निःशुल्क एसी बस सेवा शुरू बाढ़ से एक बार फिर सेवा और श्रद्धा की मिसाल देखने को मिली है। सावन के पावन अवसर पर बाढ़ की बेटी नेहा सिंह और रामलक्ष फाउंडेशन ने लगातार दूसरे वर्ष शिवभक्तों के लिए बाढ़ से सुल्तानगंज तक निःशुल्क एसी बस सेवा की शुरुआत की है। इस सेवा का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर, असहाय, वृद्ध और जरूरतमंद श्रद्धालुओं को बिना किसी शुल्क के बाबा धाम यात्रा का अवसर उपलब्ध कराना है। लक्ष्मी निवास, कोर्ट एरिया स्थित आवास से वैदिक मंत्रोच्चार और विधिवत पूजा-अर्चना के बाद नेहा सिंह ने नारियल फोड़कर और बाबा भोलेनाथ का ध्वज दिखाकर बस को रवाना किया। इस दौरान पूरा परिसर "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष से गूंज उठा। रवाना होने से पहले नेहा सिंह स्वयं बस में पहुंचीं और श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनकी सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यात्रा के दौरान सुरक्षा और सभी आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। बस में मेडिकल किट, प्राथमिक उपचार, फल, भोजन, पेयजल सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। साथ ही विभिन्न स्थानों पर स्वयंसेवकों की तैनाती भी की गई है, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जा सके। नेहा सिंह ने कहा कि उनका उद्देश्य है कि कोई भी श्रद्धालु आर्थिक तंगी के कारण बाबा भोलेनाथ के दर्शन से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि बाबा का आशीर्वाद रहा तो यह सेवा आगे भी लगातार जारी रहेगी। इस अवसर पर बाढ़ के विधायक डॉ. सियाराम सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज सेवा, मानवता और धार्मिक आस्था का प्रेरणादायक उदाहरण बताया। लगातार दूसरे वर्ष संचालित यह निःशुल्क एसी बस सेवा अब केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि हजारों श्रद्धालुओं के विश्वास और सेवा भाव का प्रतीक बन चुकी है।1
- विशम्बर पुर पंचायत गांव बली टोला थाना डेरनी सारण कि घटना है सब चिज़ का कारण है जमीन 🙏 विशम्बर पुर पंचायत गांव बली टोला थाना डेरनी सारण कि घटना है सब चिज़ का कारण है जमीन 🙏1