logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राष्ट्रीय लोक अदालत में 2.53 लाख से अधिक वादों का निस्तारण, 14.50 करोड़ से अधिक की वसूली राष्ट्रीय लोक अदालत में 2.53 लाख से अधिक वादों का निस्तारण, 14.50 करोड़ से अधिक की वसूली कानपुर देहात, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशा-निर्देशों के क्रम में शनिवार को जनपद न्यायालय परिसर कानपुर देहात में राष्ट्रीय लोक अदालत तथा आर्बिट्रेशन की विशेष लोक अदालत का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रशासनिक न्यायाधीश कानपुर देहात न्यायमूर्ति सुभाष चन्द्र शर्मा द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। आयोजन जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रविन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय श्रीमती कल्पना, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण की पीठासीन अधिकारी श्रीमती शाज़िया नज़र जैदी, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्साधिकारी सहित न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नूपुर श्रीवास्तव एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय रवीना द्वारा किया गया। पारिवारिक एवं मोटर दुर्घटना मामलों में उल्लेखनीय उपलब्धि परिवार न्यायालय में कुल 72 वाद लगाए गए, जिनमें 57 का निस्तारण किया गया तथा 12 वैवाहिक जोड़ों को पुनः साथ रहने के लिए विदा किया गया। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण में 150 वादों में से 45 का निस्तारण करते हुए 4.73 करोड़ रुपये से अधिक की क्षतिपूर्ति दिलाई गई। विभिन्न न्यायालयों में बड़ी संख्या में मामलों का निस्तारण मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में 12,830 वादों में से 3,257 वादों का निस्तारण कर 2.15 लाख रुपये की वसूली की गई। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम द्वारा 1,616 वादों में से 1,449 वादों का निस्तारण किया गया। अन्य न्यायालयों में भी बड़ी संख्या में मामलों का निस्तारण करते हुए लाखों रुपये की वसूली एवं क्षतिपूर्ति सुनिश्चित की गई। बैंक रिकवरी एवं तहसील स्तर पर विशेष सफलता जनपद के बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों द्वारा लगाए गए 11,252 रिकवरी वादों में से 929 का निस्तारण करते हुए 9.44 करोड़ रुपये की वसूली की गई। जनपद की सभी छह तहसीलों में आयोजित लोक अदालत में 13,793 वादों में से 13,773 वादों का निस्तारण हुआ। वहीं कानपुर नगर की घाटमपुर एवं बिल्हौर तहसीलों में 14,876 वादों का निस्तारण किया गया। इस प्रकार तहसील स्तर पर कुल 28,669 वादों का समाधान हुआ। कुल उपलब्धि राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना, पारिवारिक, राजस्व, लघु फौजदारी, उत्तराधिकार, स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न प्रकृति के कुल 2,53,908 वादों का निस्तारण किया गया तथा 14,50,96,141 रुपये की धनराशि अर्थदण्ड एवं क्षतिपूर्ति के रूप में वसूल की गई। प्रदर्शनी एवं विशेष पहल का शुभारम्भ इस अवसर पर प्रशासनिक न्यायाधीश द्वारा “वन नेशन वन प्रोडक्ट एवं वन नेशन वन क्यूज़ीन” योजना के अंतर्गत जिला कारागार के बंदियों द्वारा निर्मित हस्तशिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। साथ ही जिला विधिक सेल्फी प्वाइंट का शुभारम्भ किया गया तथा परिवार न्यायालय में सफल जोड़ों को मिठाई देकर आशीर्वाद प्रदान किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन प्रशासनिक न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुभाष चन्द्र शर्मा के निर्देशन, जनपद न्यायाधीश रविन्द्र सिंह के मार्गदर्शन एवं सचिव नूपुर श्रीवास्तव के कुशल संचालन में सफलतापूर्वक सम्पन्न

4 hrs ago
user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बिग ब्रेकिंग न्यूज 24 × 7 मनरेगा मजदूरों के हक पर चला जेसीबी का पंजा, सादुल्लापुर में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा बिग ब्रेकिंग न्यूज 24 × 7 मनरेगा मजदूरों के हक पर चला जेसीबी का पंजा, सादुल्लापुर में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा औरैया जनपद के विकास खंड भाग्यनगर की ग्राम पंचायत फतेहपुरबैनी के मजरा सादुल्लापुर में मनरेगा कार्य को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। गांव में तालाब खुदाई के कार्य में मजदूरों की जगह जेसीबी मशीन लगाए जाने का आरोप लगने के बाद ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार की महत्वाकांक्षी मनरेगा योजना का उद्देश्य गांव के गरीब और बेरोजगार मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराना है, लेकिन यहां नियमों को ताक पर रखकर मशीनों से काम कराया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार तालाब खुदाई जैसे कार्य मनरेगा मजदूरों से कराए जाने चाहिए थे, जिससे गांव के जरूरतमंद परिवारों को मजदूरी मिलती और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती। लेकिन मौके पर जेसीबी मशीन चलने से मजदूरों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। लोगों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित लोगों की मिलीभगत से मशीनों का उपयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कई मजदूर काम मिलने की उम्मीद में पहुंचे थे, लेकिन मशीनों को देखकर उन्हें वापस लौटना पड़ा। इससे गांव में असंतोष बढ़ता जा रहा है। लोगों का कहना है कि यदि मनरेगा कार्यों में इसी तरह मशीनों का इस्तेमाल होता रहा तो गरीब मजदूरों का हक पूरी तरह खत्म हो जाएगा। मामले को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जांच में नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में मजदूरों के अधिकारों का हनन न हो सके। फिलहाल गांव में इस मुद्दे को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है और लोग प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।
    1
    बिग ब्रेकिंग न्यूज 24 × 7

मनरेगा मजदूरों के हक पर चला जेसीबी का पंजा, सादुल्लापुर में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
बिग ब्रेकिंग न्यूज 24 × 7
मनरेगा मजदूरों के हक पर चला जेसीबी का पंजा, सादुल्लापुर में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
औरैया जनपद के विकास खंड भाग्यनगर की ग्राम पंचायत फतेहपुरबैनी के मजरा सादुल्लापुर में मनरेगा कार्य को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। गांव में तालाब खुदाई के कार्य में मजदूरों की जगह जेसीबी मशीन लगाए जाने का आरोप लगने के बाद ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार की महत्वाकांक्षी मनरेगा योजना का उद्देश्य गांव के गरीब और बेरोजगार मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराना है, लेकिन यहां नियमों को ताक पर रखकर मशीनों से काम कराया जा रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार तालाब खुदाई जैसे कार्य मनरेगा मजदूरों से कराए जाने चाहिए थे, जिससे गांव के जरूरतमंद परिवारों को मजदूरी मिलती और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती। लेकिन मौके पर जेसीबी मशीन चलने से मजदूरों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। लोगों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित लोगों की मिलीभगत से मशीनों का उपयोग किया जा रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि कई मजदूर काम मिलने की उम्मीद में पहुंचे थे, लेकिन मशीनों को देखकर उन्हें वापस लौटना पड़ा। इससे गांव में असंतोष बढ़ता जा रहा है। लोगों का कहना है कि यदि मनरेगा कार्यों में इसी तरह मशीनों का इस्तेमाल होता रहा तो गरीब मजदूरों का हक पूरी तरह खत्म हो जाएगा।
मामले को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जांच में नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में मजदूरों के अधिकारों का हनन न हो सके।
फिलहाल गांव में इस मुद्दे को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है और लोग प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।
    user_संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    Media company औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *घर से दोस्त की बहिन की शादी में शामिल होने मोटरसाइकिल से निकले सगे भाई रजवाहा बम्बा में पड़े मिले।*
    1
    *घर से दोस्त की बहिन की शादी में शामिल होने मोटरसाइकिल से निकले सगे भाई रजवाहा बम्बा में पड़े मिले।*
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • औरैया में महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश पाल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप के जीवन और संघर्षों को याद किया।
    1
    औरैया में महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश पाल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप के जीवन और संघर्षों को याद किया।
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • औराईया जिले के अजीतमल में पुलिस ने दो शातिर बाइक चोरों को चोरी की मोटरसाइकिलों और उनके कलपुर्जों सहित गिरफ्तार किया है। ये चोर 8 मई को हुई दो बाइक चोरी की घटनाओं में शामिल थे और चुराए गए वाहनों के कलपुर्जे बेचते थे। पुलिस ने इनके पास से कई मोटरसाइकिलें और ₹2350 नकद बरामद किए हैं।
    2
    औराईया जिले के अजीतमल में पुलिस ने दो शातिर बाइक चोरों को चोरी की मोटरसाइकिलों और उनके कलपुर्जों सहित गिरफ्तार किया है। ये चोर 8 मई को हुई दो बाइक चोरी की घटनाओं में शामिल थे और चुराए गए वाहनों के कलपुर्जे बेचते थे। पुलिस ने इनके पास से कई मोटरसाइकिलें और ₹2350 नकद बरामद किए हैं।
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के औरैया में 9 मई 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें पुराने विवादों, चालानों और पारिवारिक मामलों से जुड़े कई मुकदमों का निस्तारण किया गया, जिससे लोगों को त्वरित न्याय मिला।
    1
    उत्तर प्रदेश के औरैया में 9 मई 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें पुराने विवादों, चालानों और पारिवारिक मामलों से जुड़े कई मुकदमों का निस्तारण किया गया, जिससे लोगों को त्वरित न्याय मिला।
    user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • औरैया जिले के अजीतमल क्षेत्र में 85 वर्षीय वृद्ध राजबहादुर मिश्रा की कुएं में गिरने से मौत हो गई। खाना खाने के बाद मंदिर गए बुजुर्ग का संतुलन कुएं में झांकते समय बिगड़ गया, जिससे वे अंदर गिर गए। घंटों की मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी, जिससे पूरे गांव में शोक है।
    1
    औरैया जिले के अजीतमल क्षेत्र में 85 वर्षीय वृद्ध राजबहादुर मिश्रा की कुएं में गिरने से मौत हो गई। खाना खाने के बाद मंदिर गए बुजुर्ग का संतुलन कुएं में झांकते समय बिगड़ गया, जिससे वे अंदर गिर गए। घंटों की मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी, जिससे पूरे गांव में शोक है।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • कानपुर देहात के झींझक ओवरब्रिज पर एक बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। बच्चे को डॉक्टर दिखाने जा रहा युवक घायल हुआ, पर मासूम व अन्य परिजन बाल-बाल बच गए। राहगीरों ने घायल को तुरंत अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है।
    1
    कानपुर देहात के झींझक ओवरब्रिज पर एक बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। बच्चे को डॉक्टर दिखाने जा रहा युवक घायल हुआ, पर मासूम व अन्य परिजन बाल-बाल बच गए। राहगीरों ने घायल को तुरंत अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • संतकबीरनगर के थाना दुधारा के अंतर्गत ग्राम सिसई माफी में 9 मई 2026 को 11 बकरियों की मौत की सूचना मिली। संतकबीरनगर के थाना दुधारा के अंतर्गत ग्राम सिसई माफी में 9 मई 2026 को 11 बकरियों की मौत की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक जांच शुरू की है। क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई है और इस मामले में गहन जांच जारी है।
    1
    संतकबीरनगर के थाना दुधारा के अंतर्गत ग्राम सिसई माफी में 9 मई 2026 को 11 बकरियों की मौत की सूचना मिली।
संतकबीरनगर के थाना दुधारा के अंतर्गत ग्राम सिसई माफी में 9 मई 2026 को 11 बकरियों की मौत की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक जांच शुरू की है। क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई है और इस मामले में गहन जांच जारी है।
    user_संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    Media company औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *रोशनपुर में सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, घटिया निर्माण के आरोप में रुकवाया काम।*
    1
    *रोशनपुर में सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, घटिया निर्माण के आरोप में रुकवाया काम।*
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.